घर के लिए बढ़िया सा स्मार्ट टीवी लेते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कौन-सा ब्रांड बेहतर है सैमसंग या एलजी? खासकर जब बात 43 इंच टीवी की हो, तो दोनों कंपनियां इस सेगमेंट में कई लोकप्रिय मॉडल पेश करती हैं। इसलिए अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि सैमसंग 43 इंच टीवी लें या LG 43 इंच टीवी। दरअसल, ये दोनों ही ब्रांड टीवी इंडस्ट्री में काफी भरोसेमंद माने जाते हैं और इनकी 43 इंच कैटेगरी में 4K रिजॉल्यूशन, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर पिक्चर क्वालिटी देखने को मिलती है। आमतौर पर सैमसंग टीवी अपनी ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और पिक्चर प्रोसेसिंग के लिए जाने जाते हैं, जबकि LG टीवी कलर एक्यूरेसी, स्मार्ट फीचर्स और webOS प्लेटफॉर्म के कारण पसंद किए जाते हैं। इसके अलावा दोनों ब्रांड्स अपने टीवी में AI आधारित अपस्केलिंग, HDR सपोर्ट, वॉइस असिस्टेंट और कई OTT ऐप्स का सपोर्ट देते हैं, जिससे यूजर को शानदार एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस मिलता है। हालांकि डिजाइन, साउंड क्वालिटी, स्मार्ट प्लेटफॉर्म और कीमत जैसे कुछ पहलुओं में दोनों के बीच थोड़ा फर्क देखने को मिलता है। यहां पर इन दोनों की कंपनियों के 43 इंच टीवी के कुछ मशहूर मॉडल्स दिए जा रहे हैं, साथ ही उनके फीचर्स और खासियत के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे आपको अपने घर के लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो सकती है।
सैमसंग 43 इंच टीवी और एलजी 43 इंच टीवी में खास अंतर
वैसे तो सैमसंग और एलजी दोनों ही ब्रांड के पास 43 इंच टीवी के अच्छे विकल्प मिल जाएंगे, लेकिन फीचर्स, डिस्प्ले पैनल, स्मार्ट प्लेटफॉर्म और कीमत जैसे कुछ मामलों में दोनों के बीच थोड़ा फर्क देखने को मिलता है। यहां तालिका के माध्यम से समझिए इन अंतर को-
|
फीचर |
सैमसंग 43 इंच टीवी |
एलजी 43 इंच टीवी |
|
डिस्प्ले पैनल |
आमतौर पर VA पैनल या QLED तकनीक का उपयोग होता है। |
ज्यादातर मॉडल में IPS पैनल मिलता है। |
|
पिक्चर क्वालिटी |
ज्यादा कॉन्ट्रास्ट और गहरे ब्लैक दिखाता है, जिससे मूवी देखने का अनुभव बेहतर होता है। |
कलर एक्यूरेसी और नैचुरल कलर अच्छे होते हैं। |
|
ब्राइटनेस |
ब्राइटनेस अधिक होती है, इसलिए तेज रोशनी वाले कमरे में भी स्क्रीन स्पष्ट दिखती है। |
ब्राइटनेस थोड़ी कम होती है। |
|
साउंड |
एक्शन और स्पोर्ट्स के लिए बेहतर इमर्सिव साउंड। |
AI-आधारित ऑडियो ट्यूनिंग होने से डायलॉग और वॉइस ज्यादा साफ सुनाई देती है। |
|
ऑपरेटिंग सिस्टम |
Tizen OS मिलता है। |
webOS प्लेटफॉर्म मिलता है। |
|
गेमिंग फीचर्स |
कुछ मॉडल में HDMI 2.1, VRR और 60Hz सपोर्ट मिलता है। |
अधिकतर 43-इंच मॉडल में 60Hz और HDMI 2.0 मिलता है। |
|
कीमत |
आमतौर पर कीतम थोड़ी ज्यादा होती है। |
अक्सर किफायती विकल्प। |
