Portronics ब्रांड ने VlogMate Neo Mini Type-C वायरलेस Microphone लॉन्च किया है जो AI फीचर से लैस है। अगर आप भी व्लॉगिंग करते हैं या फिर पॉडकास्ट बनाते हैं, तो यह माइक आपके लिए एक बेहतर विकल्प है क्योंकि इसमें डुअल माइक क्लैरिटी मिलती है, जिसकी वजह से आप साफ, क्लियर और प्रोफेशनल क्वालिटी के ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इससे आपका हर एक शब्द स्पष्ट सुनाई देती है। सबसे अच्छी बात यह है कि छोटे आकार में होने की वजह से इसे आप ट्रैवल करते समय भी ले जा सकते हैं।
इस माइक्रोफ़ोन की बनावट कैसी है?
अगर इस VlogMate Neo Mini Type-C वायरलेस Microphone की बनावट की बात करें, तो इसे कॉम्पैक्ट डिज़ाइन में बनाया गया है जिसकी वजह से व्लॉग, रील, इंटरव्यू रिकॉर्ड करते समय इसे आप अपने कॉलर पर लगा सकते हैं। किसी ईयरबड्स की तरह इस माइक को छोटे से केस में पेश किया गया है। यह केस ना सिर्फ इन्हें खोने, गिरने और टूटने से सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि अपने साथ किसी भी जगह ले जाने में भी आसान बनाता है।
ऑडियो फीचर्स
- Portronics ब्रांड के VlogMate Neo Mini Type-C वायरलेस माइक्रोफ़ोन में AI पावर्ड नॉइज़ रिडक्शन फीचर है, जो आपके आस-पास के शोर के बिना एकदम साफ क्वालिटी में ऑडियो रिकॉर्ड करने में मदद करता है।
- इसमें वायरलेस ट्रांसमिशन मिलता है जिससे बिना किसी तार की मदद से डाटा को ट्रांसफर किया जा सकता है।
- यह क्रिस्टल क्लियर ऑडियो कैप्चर करता है। इसमें लो लेटेंसी दी गई है जिससे आपको बिना किसी रुकावट के साफ ऑडियो सुनने को मिलेगी।
- इसमें ओम्नी-डायरेक्शनल साउंड दिया गया है जिससे 360 डिग्री के सराउंड साउंड से हाई क्वालिटी में ऑडियो सुनने को मिलती है।
कितने में उपलब्ध है?
Portronics VlogMate Neo का MRP ऑफिशियल वेबसाइट पर ₹3,999 है, लेकिन यह नया लॉन्च है, जिसकी वजह से ब्रांड स्पेशल डिस्काउंट दे रहा है जिसके तहत फिलहाल आप इसे वेबसाइट से ₹1,999 में ले सकते हैं। इस ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे अलग अलग प्ल्टफॉम से भी ले सकते हैं।
