Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

JBL बनाम boAt Home Theatre: आपके लिए कौन-सा सही है? विकल्प के साथ जानिए

अगर आप भी गाने सुनने के शौकीन है और एक बढ़िया Home Theatre लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां आपको JBL और boAt के 6 बढ़िया विकल्प मिल रहे हैं और साथ ही, ऑडियो आउट्पुट से लेकर कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी तक के बारे में बताया गया है।

JBL And boAt Home Theatres
JBL And boAt Home Theatres

आज के समय में टीवी देखना सिर्फ देखने तक सीमित नहीं रह गया है। फिल्म हो, वेब सीरीज या म्यूज़िक, सब कुछ तब ही मजेदार लग सकता है जब साउंड दमदार हो। ऐसे में जब बात होम थिएटर लेने की आती है, तो सबसे पहले दिमाग में दो नाम आते हैं, JBL और boAt। लेकिन सवाल यही है, इन दोनों में से आपके घर के लिए कौन-सा सही रहेगा? आपको बता दें, जेबीएल अपनी प्रीमियम साउंड क्वालिटी और लंबे समय तक चलने वाले प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है और इसके Home Theatre System में बास साफ होता है जिससे सिनेमा देखने का अनुभव काफी सिनेमैटिक लग सकता है। वहीं दूसरी तरफ बोट अपने कम बजट में अच्छे फीचर्स देने के लिए जाना जाता है और ये स्टाइलिश डिज़ाइन, जोरदार बास और आसान कनेक्टिविटी के लिए भी काफी मशहूर है। 

6 बेहतरीन विकल्प के साथ जानें जेबीएल और बोट के होम थिएटर के बारे में नीचे -

01

Boat Aavante 2.1 1200 (2025), 120W Signature Sound

Check Price on Amazon

यह होम थिएटर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने घर पर थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव चाहते हैं। इसका 120W boAt सिग्नेचर साउंड दमदार और साफ आवाज दे सकता है, जिससे फिल्में, वेब सीरीज और म्यूज़िक पहले से कहीं ज्यादा इमर्सिव लग सकते हैं। यह 2.1 चैनल ऑडियो सिस्टम के साथ आता है, जिसमें एक वायर्ड सबवूफर शामिल है। सबवूफर का गहरा और पावरफुल बास कमरे के हर कोने में फैल सकता है और एक शानदार साउंड का वातावरण तैयार कर सकता है, चाहे आप कहीं भी बैठे हों। वहीं, कनेक्टिविटी के मामले में boAt का यह मॉडल काफी एडवांस है। इसमें लेटेस्ट ब्लूटूथ v5.4 दिया गया है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन, टीवी या लैपटॉप को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा AUX, ऑप्टिकल, एचडीएमआई ARC और यूएसबी जैसे कई पोर्ट्स मौजूद हैं, जो इसे हर तरह के डिवाइस के साथ इस्तेमाल करने के लिए सुविधाजनक बना सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - boAt
  • मॉडल - ‎Aavante
  • फ्रीक्वन्सी रिस्पॉन्स - 20 KHz
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ  
  • स्पीकर अधिकतम आउट्पुट पॉवर - 120 वाट 
  • अधिकतम रेंज - 10 मीटर 

खासियत 

  • इसमें दिए गए चार EQ मोड अलग-अलग कंटेंट के अनुसार ऑडियो को बेहतर बना सकते हैं।
  • इसके साथ मास्टर रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जिससे वॉल्यूम, बास और ट्रेबल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। 
  • इसका स्लीक और मॉडर्न डिज़ाइन आपके लिविंग रूम की खूबसूरती को भी बढ़ा सकता है।

कमी

  • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसका फंक्शन सही नहीं है। 

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।

Boat Aavante 2.1 1200 (2025), 120W Signature Sound

Rs. 4499

Get This
02

JBL Newly Launched Cinema SB560

Check Price on Amazon

यह एक 3.1 चैनल होम थिएटर साउंडबार है, जिसमें अलग से सेंटर चैनल दिया गया है, जिससे डायलॉग और आवाज़ें बेहद साफ और स्पष्ट सुनाई दे सकती हैं। फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शोज देखते समय संवाद दबते नहीं हैं, बल्कि हर शब्द साफ तौर पर समझ में आ सकता है, जो इसे एक बेहतरीन होम मनोरंजन डिवाइस बना सकता है। इसके साथ मिलने वाला वायरलेस सबवूफर इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक मानी गई है। यह सबवूफर गहरे और दमदार बास के साथ हर सीन को ज़्यादा रोमांचक बना सकता है, चाहे वह एक्शन मूवी हो या म्यूज़िक कॉन्सर्ट। वायरलेस डिज़ाइन की वजह से कमरे में तारों की उलझन नहीं होगी और सेटअप भी काफी आसान रह सकता है। वहीं, 250W का पावर आउटपुट पूरे कमरे को शक्तिशाली और संतुलित साउंड से भर सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - JBL
  • मॉडल - Bar Series
  • फ्रीक्वन्सी रिस्पॉन्स - 45 Hz
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ  
  • स्पीकर अधिकतम आउट्पुट पॉवर - 250 वाट 
  • अधिकतम रेंज - 10 मीटर 

खासियत 

  • इसमें डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है, जो साउंड को और ज़्यादा रिच और इमर्सिव बना सकती है। 
  • इसके अलावा इसमें एचडीएमआई eARC और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मौजूद है, जिससे आप इसे टीवी, मोबाइल या अन्य डिवाइस से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। 
  • यह उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है जो अपने घर में दमदार आवाज, गहरी बास और सिनेमा जैसा अनुभव चाहते हैं।

कमी

  • यूजर ने बताया इसमें साउंडबार डिस्प्ले मौजूद नहीं है।

JBL Newly Launched Cinema SB560

Rs. 14999

Get This
03

Boat 2025 Launch Aavante 2.1 1600D / Orion Plus Home Theatre Soundbar Speaker

Check Price on Amazon

घर में बनाना है पार्टी का माहौल तो यह होम थिएटर आपके लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। Boat का यह Home Theater उन लोगों के लिए बनाया गया है जो फिल्में, म्यूज़िक और वेब सीरीज को सिनेमाघर जैसी ऑडियो क्वालिटी में महसूस करना चाहते हैं। इसमें दिया गया डॉल्बी ऑडियो फीचर आपको शानदार और गहराई से भरी हुई साउंड क्वालिटी दे सकता है, जिससे हर सीन और हर डायलॉग और भी ज्यादा जीवंत लग सकता है। इसकी 160W बोट सिग्नेचर साउंड आउटपुट पावर तेज, साफ और दमदार आवाज दे सकती है, जो लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के मनोरंजन का मज़ा दे सकती है। 2.1 चैनल सिस्टम और इसके साथ मिलने वाला वायर्ड सबवूफर गहरे और पावरफुल बेस के साथ ऑडियो अनुभव को और भी प्रभावशाली बना सकता है। चाहे एक्शन मूवी हो या म्यूज़िक पार्टी, यह साउंडबार हर मौके पर माहौल बना सकता है। प्रीमियम ब्लैक रंग में आने वाला यह सिस्टम न सिर्फ सुनने में शानदार है, बल्कि देखने में भी आपके लिविंग रूम को एक स्टाइलिश लुक दे सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - boAt
  • मॉडल - ‎Aavante
  • ऑडियो आउट्पुट मोड - 2.1 चैनल 
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ  
  • स्पीकर अधिकतम आउट्पुट पॉवर - 160 वाट 
  • अधिकतम रेंज - 10 मीटर

खासियत 

  • इसमें AUX, यूएसबी, ऑप्टिकल, HDMI ARC और ब्लूटूथ v5.4 जैसे कई विकल्प दिए गए हैं, जिससे आप आसानी से अपने टीवी, मोबाइल या अन्य डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं। 
  • इसमें दिए गए EQ मोड्स जैसे म्यूज़िक, मूवी, न्यूज और 3D मोड कंटेंट के हिसाब से साउंड को अपने आप बेहतर बना सकते हैं।
  • इस साउंडबार के साथ मिलने वाला मास्टर रिमोट आपको सोफे पर बैठे-बैठे ही पूरी साउंड सेटिंग को कंट्रोल करने की सुविधा दे सकता है। 

कमी

  • यूजर ने कनेक्टिविटी की समस्या बताई है।

Boat 2025 Launch Aavante 2.1 1600D / Orion Plus Home Theatre Soundbar Speaker

Rs. 5999

Get This
04

JBL Cinema SB271, Dolby Digital Soundbar with Wireless Subwoofer Home Theatre

Check Price on Amazon

यह 220 वॉट की दमदार आउटपुट पावर के साथ आता है, जिससे टीवी, फिल्में और म्यूज़िक पहले से कहीं ज्यादा ज़ोरदार और स्पष्ट सुनाई दे सकते हैं। इसके साथ मिलने वाला वायरलेस सबवूफर गहरे और थम्पिंग बेस का अनुभव दे सकता है, जिससे एक थिएटर जैसा माहौल घर पर ही बन सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका डॉल्बी डिजिटल ऑडियो सपोर्ट है, जो साउंड को ज्यादा इमर्सिव और रियल बना सकता है। जब आप फिल्म देखते हैं या वेब सीरीज का आनंद लेते हैं, तो हर सीन का साउंड आपको कहानी से जोड़ सकता है। एक्शन सीन हों या म्यूज़िक कॉन्सर्ट, हर आवाज संतुलित और प्रभावशाली लग सकते है। JBL का यह मॉडल कनेक्टिविटी के मामले में भी काफी लचीला है। इसमें ब्लूटूथ की सुविधा दी गई है, जिससे आप अपने मोबाइल या टैबलेट से आसानी से वायरलेस म्यूज़िक स्ट्रीम कर सकते हैं। इसका स्लीक डिज़ाइन, वायरलेस सबवूफर और शानदार ऑडियो क्वालिटी इसे एक भरोसेमंद और प्रीमियम होम थिएटर सॉल्यूशन बना सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - JBL
  • मॉडल - Cinema
  • इनपुट वोल्टेज - 240 वोल्ट 
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ, एचडीएमआई, ऑप्टिकल  
  • स्पीकर अधिकतम आउट्पुट पॉवर - 220 वाट 
  • सबवूफ़र डाईमीटर - 5.25 इंच 

खासियत 

  • इसमें एचडीएमआई ARC और ऑप्टिकल कनेक्शन का सपोर्ट भी मिलता है, जो इसे अलग-अलग टीवी और डिवाइसेज के साथ जोड़ना बेहद आसान बना सकता है।
  • इसमें डेडिकेटेड वॉइस मोड दिया गया है जिससे बोल कर इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
  • रिमोट कंट्रोल पर मौजूद Voice बटन दबाते ही डायलॉग क्लैरिटी बढ़ सकती है, जिससे फिल्मों और शो में संवाद साफ और स्पष्ट सुनाई दे सकते हैं। 

कमी

  • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसमें बास कंट्रोल की सुविधा नहीं है।

JBL Cinema SB271, Dolby Digital Soundbar with Wireless Subwoofer Home Theatre

Rs. 9999

Get This
05

Boat Aavante Bar 3600/3500, 500W Signature Sound

Check Price on Amazon

आपको भी घर बैठे सिनेमाघर जैसा अनुभव चाहिए तो बोट का यह होम थिएटर सिस्टम आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसमें 500W RMS की boAt सिग्नेचर साउंड पावर मिलती है, जिससे आवाज बेहद साफ, तेज और असरदार सुनाई दे सकती है। इसमें मौजूद 5.1 चैनल सराउंड साउंड तकनीक की मदद से यह मूवी, वेब सीरीज और गेमिंग के दौरान चारों तरफ से आने वाली आवाज का अहसास करा सकता है। इसमें मल्टी-कनेक्टिविटी मोड्स दिए गए हैं, जिनमें ब्लूटूथ v5.3 शामिल है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन, टीवी या अन्य डिवाइसेज को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ मिलने वाला मास्टर रिमोट कंट्रोल साउंड को मैनेज करना बेहद आसान और आरामदायक बना सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - boAt
  • मॉडल - ‎Aavante Bar
  • ऑडियो आउट्पुट मोड - सराउंड 
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ  
  • स्पीकर अधिकतम आउट्पुट पॉवर - 500 वाट 
  • कंट्रोल मेथड - रिमोट 

खासियत 

  • इसमें दिए गए एंटरटेनमेंट EQ मोड्स आपको कंटेंट के अनुसार साउंड सेट करने की आज़ादी देते हैं। 
  • इसका वॉल-माउंटेबल और स्पेस-सेविंग डिज़ाइन आपके कमरे को स्टाइलिश लुक दे सकता है और जगह भी बचा सकता है।
  • बास और ट्रेबल कंट्रोल की सुविधा से आप अपनी पसंद के अनुसार आवाज को और बेहतर बना सकते हैं।

कमी 

  • अमेजन से लेने पर ग्राहकों को फंक्शन पसंद नहीं आया।

Boat Aavante Bar 3600/3500, 500W Signature Sound

Rs. 9499

Get This
06

JBL Cinema SB590 Deep Bass, Dolby Atmos Soundbar

Check Price on Amazon

यह होम थिएटर साउंडबार स्टाइल, पावर और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करता है जो आपके घर के मनोरंजन को बिल्कुल नए स्तर पर ले जा सकता है। 440 वॉट की शक्तिशाली आउटपुट पावर के साथ यह साफ, तेज और इमर्सिव साउंड दे सकता है, जिससे फिल्में और म्यूज़िक दोनों ज्यादा असली जैसे लग सकते हैं। इसमें वर्चुअल Dolby Atmos तकनीक दी गई है, जो आवाज को चारों दिशाओं से आता हुआ महसूस करा सकती है। इससे आपको ऐसा अनुभव होता है जैसे आप किसी थिएटर में बैठकर मूवी देख रहे हों। हर सीन, हर इफेक्ट और हर बीट और भी ज़्यादा रियल लग सकती है। इसके साथ वायरलेस सबवूफर दिया गया है जो बिना किसी अतिरिक्त तारों के आपके कमरे को थ्रिलिंग बास से भर सकता है, जो एक्शन फिल्मों और म्यूज़िक के लिए मजेदार ऑडियो दे सकता है। वहीं, इसमें एचडीएमआई eARC, ब्लूटूथ और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे आप इसे टीवी, मोबाइल या अन्य डिवाइस से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं और अपने मनोरंजन का मजा दोगुना कर सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - JBL
  • मॉडल - Bar Series
  • फ्रीक्वन्सी रिस्पॉन्स - 20 KHz
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ 
  • स्पीकर अधिकतम आउट्पुट पॉवर - 440 वाट 
  • सबवूफ़र डाईमीटर - 12 इंच 

खासियत 

  • इसका 3.1 चैनल सिस्टम खासतौर पर बेहतर साउंड बैलेंस के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  • इसमें दिया गया डेडिकेटेड सेंटर चैनल डायलॉग को बेहद साफ बना सकता है, जिससे बार-बार आवाज बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
  • इसके साथ मिलने वाला 6.5 इंच का वायरलेस सबवूफर गहरे और दमदार बास का अनुभव देता है। 

कमी

  • कुछ ग्राहकों को इसका फ़ंक्शन सही नहीं लगा

गैजेट गली पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

JBL Cinema SB590 Deep Bass, Dolby Atmos Soundbar

Rs. 24999

Get This

जानें आपके लिए कौन-से ब्रांड का होम थिएटर है बढ़िया

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया JBL या boAt का होम थिएटर ले सकते हैं -

ब्रांड/मॉडल 

स्पीकर अधिकतम आउट्पुट पॉवर 

कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी 

कंट्रोल मेथड 

Boat Aavante 2.1 1200 (2025) Home Theatre 

120 वाट 

ब्लूटूथ 

रिमोट 

JBL Newly Launched Cinema SB560 Home Theatre 

250 वाट 

ब्लूटूथ 

रिमोट और टच 

Boat 2025 Launch Aavante 2.1 1600D / Orion Plus Bluetooth Sound bar, Home Theatre 

160 वाट 

ब्लूटूथ 

रिमोट 

JBL Cinema SB271, Dolby Digital Soundbar with Wireless Subwoofer for Extra Deep Bass

220 वाट 

ब्लूटूथ, एचडीएमआई, ऑप्टिकल

रिमोट और टच 

Boat Aavante Bar 3600/3500, Home Theatre Soundbar Speaker

500 वाट 

ब्लूटूथ 

रिमोट 

JBL Cinema SB590 Deep Bass, Dolby Atmos Home Theatre

440 वाट 

ब्लूटूथ 

टच 

निष्कर्ष 

अगर निष्पक्ष रूप से देखा जाए, तो जेबीएल और बोट दोनों ही अपने-अपने तरीके से अच्छे होम थिएटर ब्रांड हैं। आपको बता दें, JBL उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता जो प्रीमियम साउंड क्वालिटी, साफ आवाज और लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। वहीं boAt उन यूजर्स के लिए सही विकल्प बन सकता है जो कम बजट में दमदार बास, स्टाइलिश डिज़ाइन और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा साउंड चाहते हैं। लेकिन अंत में सही चुनाव आपकी जरूरत, बजट और साउंड पसंद पर निर्भर करता है, इसलिए लेने से पहले अपनी प्राथमिकताओं को समझना सबसे जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

जेबीएल और बोट होम थिएटर में मुख्य अंतर क्या है?

जेबीएल ज़्यादा प्रीमियम साउंड क्वालिटी और ब्रांड भरोसे के लिए जाना जाता है, जबकि बोट कम बजट में अच्छे फीचर्स और दमदार बास दे सकता है।

बजट होम थिएटर के लिए कौन-सा ब्रांड बेहतर है?

अगर आपका बजट सीमित है, तो बोट बेहतर विकल्प हो सकता है। यह कम कीमत में अच्छा साउंड और स्टाइलिश डिज़ाइन देता है।

क्या जेबीएल होम थिएटर महंगे होने के बावजूद पैसा वसूल हैं?

आमतौर पर, आप साफ आवाज, बैलेंस्ड साउंड और लंबे समय तक चलने वाला सिस्टम चाहते हैं, तो जेबीएल के होम थिएटर पैसा वसूल माने जा सकते हैं।

You May Also Like