चाहे युवा हो या बुजुर्ग एक बढ़िया क्वालिटी की स्मार्टवॉच आजकल हर किसी के काम आ सकती है। वहीं, जब बात आती है एक नई स्मार्टवॉच के लिए बजट का चुनाव करने की तो ₹5,000 एक ऐसी रेंज है जिसमें काफी बढ़िया क्वालिटी वाले विकल्प आपको मिल सकते हैं। भारत में ₹5,000 से कम कीमत वाली बेहतरीन Smartwatches में आपको चमकदार AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग और बढ़िया स्वास्थ्य निगरानी (SpO2, हृदय गति, नींद) जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिल सकती हैं। ये एक सीमित रेंज तक वॉटर रेजिजटेंट होती हैं, इनमें स्पोर्ट्स मोड, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और टिकाऊ बनावट भी आपको देखने मिल जाएगी। वहीं, इनकी खासियत है कि ये यूनीसेक्स डिजाइन वाली होती हैं; मतलब की इन्हें पुरुष व महिलाएं दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए नजर डालते हैं Noise, boAt, Redmi, Fastrack और CrossBeats जैसे ब्रांड्स की स्मार्टवॉच के विकल्पों पर जो आपको ₹5,000 से कम में मिल सकती हैं।
टेक्नोलॉजी से लेकर लाइफस्टाइल हर प्रोडक्ट को लेकर आपको रखेगा अपग्रेड योर पिक्स
अब समझिए इन सभी स्मार्टवॉच के विकल्पों के बीच का अंतर
नोट: यहां बताए गए स्मार्टवॉच की MRP ₹5,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान कीमत ₹5,000 से कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
क्या ₹5,000 से कम में बढ़िया स्मार्टवॉच मिल सकती हैं?
हां, ₹5,000 के बजट में आपको बेहतरीन फीचर्स वाली स्मार्टवॉच आसानी से मिल सकती हैं। आजकल इस रेंज में Noise, boAt, Redmi, Fastrack और CrossBeats जैसे ब्रांड्स जैसे ब्रांड्स लोकप्रिय हैं। इनमें आपको AMOLED डिस्प्ले, GPS, और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो शानदार अनुभव देते हैं।
क्या ₹5,000 से कम वाली स्मार्टवॉच यूनीसेक्स होती हैं?
हां, ₹5,000 से कम कीमत वाली अधिकांश स्मार्टवॉच यूनीसेक्स होती हैं। इनका डिज़ाइन और स्ट्रैप इस तरह बनाया जाता है कि वे महिला और पुरुष दोनों पर अच्छे लगें। हालांकि, कुछ मॉडल्स विशेष रूप से महिलाओं के लिए छोटे डायल और फेमिनिन रंगों में भी आते हैं।
क्या ₹5,000 से कम वाली स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ अच्छी होती है?
हां, ₹5,000 के बजट में आने वाली स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ काफी प्रभावशाली होती है। सामान्य उपयोग पर ये 7 से 10 दिन तक आराम से चलती हैं। हालांकि, अगर आप ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और लगातार ब्लूटूथ कॉलिंग का उपयोग करते हैं, तो बैटरी 2 से 3 दिन तक सिमट सकती है।