लेनोवो ब्रांड का यह टैबलेट रोजाना के इस्तेमाल के साथ-साथ मनोरंजन और पढ़ाई को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस टैबलेट में 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे स्टोरेज की चिंता नहीं रहती। अमेजन पेज की जानकारी के अनुसार, यह एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और कंपनी की ओर से दो ओएस अपडेट तथा जनवरी 2028 तक सुरक्षा अपडेट मिलने की उम्मीद है, जिससे यह लंबे समय तक उपयोग के लिए उपयुक्त बन सकता है। 4जी एलटीई और वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा इसे हर जगह इंटरनेट से जोड़े रख सकती है। वहीं, इसमें 11 इंच की बड़ी और शानदार डिस्प्ले दी गई है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 72 प्रतिशत एनटीएससी कलर सपोर्ट और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे वीडियो देखना और गेम खेलना बेहद स्मूद और आरामदायक अनुभव दे सकता है। इसका डिज़ाइन स्लीक और मजबूत है तथा इसे आईपी52 सर्टिफिकेशन मिला हुआ है, जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रख सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - Lenovo Tab M 10
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 128 GB
- स्क्रीन साइज़ - 11 इंच
- अधिकतम डिस्प्ले रेसोल्यूशन - 1920x1080 पिक्सल
- रंग - सीफॉर्म ग्रीन
- प्रोसेसर ब्रांड - मीडिया टेक
- कनेक्टिविटी टाइप - वाईफाई
खासियत
- इसमें क्वाड स्पीकर दिए गए हैं, जो डॉल्बी एटमॉस तकनीक से ऑप्टिमाइज़्ड हैं और दमदार व साफ आवाज प्रदान कर सकते हैं।
- इसमें आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो फेस अनलॉक और फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकता है, जबकि पीछे 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
- इसमें मौजूद टीयूवी राइनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी आंखों पर कम असर पड़ सकता है।
कमी
- अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसे इस्तेमाल करते समय इसमें लैग की समस्या बहुत होती है।
टैबलेट के अलावा टीवी, साउंडबार, लैपटॉप, हेडफोन्स जैसे गैजेट के बारे में जानकारी के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर क्लिक कर सकते हैं।