अमेरिकन ब्रांड जेबीएल, भारत में अपने हाई-क्वालिटी ऑडियो डिवाइस के लिए मशहूर है, जो आपके टीवी, लैपटॉप या मोबाइल से कनेक्ट होकर बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देता है। जेबीएल के पास साउंडबार्स, स्पीकर्स, होम थिएटर्स की काफी अच्छी रेंज देखने को मिल जाती है। जेबीएल के साउंडबार्स की बात करें तो वो स्लिम स्पीकर होते हैं, जिसके ज्यादातर मॉडल्स में मल्टीपल ड्राइवर्स मिल जाते हैं, जो क्लियर और पावरफुल साउंड देते हैं।
जेबीएल साउंडबार्स की एक बड़ी खासियत यह भी है कि इनके ज्यादातर मॉडल्स को आप वायर्ड और ब्लूटूथ दोनों तरीकों से कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं, कुछ मॉडल्स में सबवूफर भी आता है, जिससे बेस इफेक्ट और बढ़ जाता है। जेबीएल साउंडबार्स का इस्तेमाल होम थिएटर एक्सपीरियंस के लिए किया जाता है। यहां आपको जेबीएल ब्रांड के काफी पावरफुल ऑडियो वाले साउंडबार्स देखने को मिल जाएंगे। मगर ध्यान रहे, ये जेबीएल के Best Soundbars की कोई आधिकारिक सूचि नहीं है। अगर आपको इनके अलावा कोई अन्य ब्रांड या मॉडल पसंद आता है, तो हम अपने पाठकों से पूर्ण रूप से सहमति रखते हैं।
जेबीएल साउंडबार्स की खूबी क्या है?
JBL साउंडबार अपनी हाई-क्वालिटी ऑडियो और दमदार बेस के लिए जाने जाते हैं। जेबीएल ब्रांड के ज्यादातर साउंडबार्स या स्पीकर्स में डीप बेस फीचर देखने को मिलता है, जो मूवी देखने से लेकर गेमिंग करते समय तक आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। डीप बेस, लो-फ्रिक्वेंसी साउंड बूस्ट करके ऑडियो को ज्यादा इमर्सिव बनाता है। JBL साउंडबार में यह फीचर इनबिल्ट वूफर्स या एक्सटर्नल वायरलेस सबवूफर के जरिए मिलता है। डीप बेस से म्यूजिक ज्यादा दमदार, मूवीज के ऐक्शन सीन्स अधिक प्रभावी और गेमिंग का एक्सपीरियंस अल्ट्रा-रियलिस्टिक लगने लगता है। जेबीएल के कई मॉडल्स में वायरलेस सबवूफर दिया जाता है, जो डीप बेस को बढ़ाकर साउंड को थिएटर जैसा बनाने में मदद करते हैं। JBL Cinema SB590, SB190, SB271 जैसे मॉडल्स में डीप बेस देखने को मिल जाता है।
जेबीएल साउंडबार खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
अगर आप अपने टीवी से कनेक्ट करने के लिए जेबीएल ब्रांड का एक अच्छा साउंडबार देख रहे हैं, तो कुछ फीचर्स पर ध्यान देना जरूरी है।
- साउंड आउटपुट- जेबीएल साउंडबार अलग-अलग साउंड आउटपुट पावर और चैनल्स (2.1, 5.1, 7.1) के साथ आते हैं। अगर आपको बेसिक ऑडियो चाहिए तो 2.1 चैनल पर्याप्त रहेगा, लेकिन होम थिएटर जैसा अनुभव चाहिए तो 7.1 या 5.1 Soundbars चुन सकते हैं।
- सबवूफर- दमदार बेस चाहते हैं, तो वायरलेस सबवूफर के साथ आने वाला जेबीएल साउंडबार मॉडल चुनें। यह साउंड को और ज्यादा इमर्सिव बनाता है।
- कनेक्टिविटी ऑप्शंस- वैसे तो, जेबीएल साउंडबार में ब्लूटूथ, HDMI ARC, ऑप्टिकल इनपुट, AUX और USB जैसे कई कनेक्टिविटी ऑप्शंस होते हैं। अगर आप बिना वायर के इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला मॉडल चुन सकते हैं।
- डॉल्बी और सराउंड साउंड सपोर्ट- अगर आप थिएटर जैसा फील घर पर चाहते हैं, तो डॉल्बी डिजिटल, Dolby Atmos या DTS सराउंड साउंड वाले JBL साउंडबार को प्राथमिकता देनी चाहिए।
- कमरे का आकार- रूम छोटा है, तो ज्यादा पावरफुल साउंडबार की जरूरत नहीं होगी। लेकिन बड़े कमरे के लिए हाई-वाट आउटपुट और मल्टी-स्पीकर चैनल वाला जेबीएल साउंडबार बेहतर रहेगा।
Faq's
क्या जेबीएल साउंडबार वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह से कनेक्ट हो सकता है?
हां, जेबीएल के ज्यादातर साउंडबार में वायर्ड और वायरलेस दोनों कनेक्टिविटी ऑप्शन होते हैं। आप इसे HDMI ARC, ऑप्टिकल केबल, AUX या ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। अगर आपको बिना केबल्स के क्लीन सेटअप चाहिए, तो वायरलेस ब्लूटूथ ऑप्शन बेस्ट रहेगा।
जेबीएल साउंडबार में कौन-कौन से फीचर्स होते हैं?
JBL Soundbars के कई मॉडल्स में मल्टीपल स्पीकर्स, पावरफुल बेस, डॉल्बी ऑडियो, सराउंड साउंड, वॉयस क्लैरिटी बूस्टर, ब्लूटूथ, HDMI ARC, ऑप्टिकल इनपुट और वायरलेस सबवूफर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
क्या जेबीएल साउंडबार टीवी और मोबाइल दोनों से कनेक्ट किया जा सकता है?
JBL के जो Soundbar For TV के लिए आते हैं, उन्हें टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिवाइसेज से ब्लूटूथ, AUX या HDMI के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं।
क्या जेबीएल साउंडबार में वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट मिलता है?
कुछ जेबीएल साउंडबार्स में गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा सपोर्ट मिल सकता है, जिससे आप वॉयस कमांड के जरिए म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं।