Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

शुरूआती गेमर्स के लिए अफोर्डेबल रेंज वाले Gaming Laptop साबित होंगे दमदार, मिल सकती है हाई-एंड परफॉर्मेंस

अगर आपको भी शुरूआती तौर पर गेम खेलने के लिए चाहिए एक अफोर्डेबल रेंज वाला लैपटॉप, तो Best Gaming Laptop Under 50000 के विकल्प पर डाल सकते हैं नजर। मिलेंगे अलग-अलग ब्रांड्स के मॉडल।

Gaming Laptop
Gaming Laptop

प्रोफेशनल तौर पर गेमिंग का मजा लेने के लिए यूजर को अक्सर मंहगे लैपटॉप की ही जरूरत पड़ती है। मगर वो लोग, जो शुरूआती तौर पर ही गेमिंग का अनुभव लेना चाहते हैं और इसके लिए लैपटॉप में ज्यादा निवेश नहीं करना है तो कुछ ऐसे ब्रांडेड लैपटॉप भी हैं, जो 50,000 के अंदर ही आ जाते हैं। शुरूआती तौर पर बेहतर परफॉर्मेंस के साथ गेम खेलने के लिए आपको Dell, ऐसर, ASUS, एचपी और लेनोवो जैसे मशहूर ब्रांड्स के लैपटॉप्स मिल सकते हैं। ये Brands वैसे तो लाखों की कीमत में आने वाले गेमिंग लैपटॉप्स भी बनाते हैं, मगर अफोर्डेबल रेंज में लैपटॉप की तलाश करने वालों का भी ये ब्रांड्स बखूबी ख्याल रखते हैं। ऐसे में इन ब्रांड्स के अंतर्गत उपभोगताओं को 50,000 के अंदर ही हाई-एंड परफॉर्मेंस देने वाले गेमिंग लैपटॉप्स का विकल्प मिल सकता है। हालांकि लैपटॉप्स की कीमत लेख लिखते समय 50,000 से कम थी, आने वाले टाइम में इन लैपटॉप की कीमत में परिवर्तन को लेकर हमारी ओर से कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इसलिए इनका चुनाव करने से पहले हम यूजर्स को Amazon पर इनके प्राइस चेक करने की सलाह देते हैं।

अगर बात करें इन अफोर्डेबल रेंज में मिलने वाले लैपटॉप्स के फीचर्स की तो, इनके कुछ मॉडल्स में इंटल कोर i5 तो वहीं कुछ में AMD रायजन 5 और 7 प्रोसेसर का विकल्प मिल जाता है। इसके अलावा गेम खेलते वक्त बेहतर विजुअल अनुभव देने के लिए ये गेमिंग लैपटॉप्स 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिसमें आंखों पर पड़ने वाले जोर को कम करने के लिए एंटी ग्लेयर कोटिंग और साथ ही वाइबरेंट कलर्स के लिए पावरफुल ब्राइटनेस मिलती है। घर या फिर बाहर कहीं पर शानदार गेमिंग का आनंद देने के लिए इन लैपटॉप्स में हल्की व पतली डिजाइन मिलती है, जिसकी वजह से इन्हें अपने साथ किसी भी स्थान पर ले जाना आरामदायक रहता है। गेमिंग के लिए उपयुक्त रहने वाले ये Best Laptop Under 50000 लैग फ्री और बिना रूकावट वाला प्रदर्शन देने के लिए 16GB तक की RAM के साथ आते हैं। वहीं गेम फाइल्स से लेकर बाकी डेटा और मीडिया को सेव करने के लिए इन गेमिंग लैपटॉप्स में 512GB तक का SSD स्पेस भी मिल जाता है।

अफोर्डेबल मगर बेहतर गेमिंग लैपटॉप का चुनाव किस तरह से करें?

अगर देखा जाए, तो बीते कुछ सालों में गेमिंग लैपटॉप्स की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इसी कारण से पावरफुल परफॉर्मेंस और मशहूर ब्रांड्स के गेमिंग लैपटॉप्स भी अब सही-सही कीमत में मिल जाते हैं। हांलाकि जब बात एक अफोर्डेबल रेंज वाले गेमिंग लैपटॉप की आती है, तो इसके लिए कई कारकों को ध्यान में रखना चाहिए। अगर 50,000 के अंदर गेमिंग लैपटॉप का चुनाव कर रहे हैं तो उसमें कम-से-कम इंटल कोर i5 या फिर AMD रायजन 5 प्रोसेसर तो होना ही चाहिए। वहीं गेम खेलते वक्त बेहतर ऑडियो-विजुअल परफॉर्मेंस के लिए FHD डिस्प्ले और बिल्ट-इन स्पीकर्स वाले लैपटॉप का चुनाव करें। इसके अलावा गेमिंग के लिए कुछ बाहरी उपकरणों को कनेक्ट करने की भी जरूरत पड़ सकती है, जिसके लिए Gaming Laptop में यूएसबी, एचडीएमआई, डिस्प्ले पोर्ट और हेडफोन जैक का होना जरूरी है। गेमिंग लैपटॉप में स्मूद गेम प्रदर्शन, तेज रेंडरिंग और फास्ट ब्राउजिंग स्पीड के लिए 8GB तक की RAM होनी चाहिए और साथ ही लैपटॉप की बैटरी लाइफ की जांच करना बिल्कुल ना भूलें। इस तरह के कुछ कारकों का ध्यान रखते हुए आप कम बजट में बेहतर परफॉर्मेंस वाले गेमिंग लैपटॉप का चुनाव कर पाएंगें।

Top ProductsFeatureRating
Dell 15 Thin & Light Laptop, Windows 11 Home, Intel Core i5-1235U Processor2 ट्यून्ड स्पीकर्स3.6
HP 15, AMD Ryzen 5 7520U, 16GB LPDDR5, 512GB SSDAMD रेडिऑन ग्राफिक्स3.7
Acer Aspire Lite 12th Gen Intel Core i5-12450H Thin and Light Laptopबैकलिट कीबोर्ड3.9
ASUS Vivobook Go 15 (2023), AMD Ryzen 5 7520U, 15.6" (39.62 cm) FHD, Thin & Light Laptopनैनो-ऐज स्लिम बैजल4.0
Lenovo IdeaPad Slim 1 AMD Ryzen 7 5700U 15.6" HD Thin and Light Laptopथिन और लाइट3.8
01

Dell 15 Thin & Light Laptop, Windows 11 Home, Intel Core i5-1235U Processor

Check Price on Amazon

इस डेल लैपटॉप में 4.40 GHz तक की स्पीड डिलीवर करने वाला 12वीं जेनरेशन का इंटल कोर i5-1235U प्रोसेसर मिलता है, जो एफर्टलेस मल्टीटास्किंग और कुशल गेमिंग अनुभव देने का काम कर सकता है। यह डेल लैपटॉप बेहतर और बिना रुकावट वाला प्रदर्शन देने के लिए 8GB RAM के साथ आता है और इसमें फाइल्स व मीडिया को स्टोर करने के लिए 512GB SSD स्पेस मिलता है। इस डेल 15 लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जो कि साफ, स्मूद और ब्राइट विजुअल्स डिलीवर करने के लिए 250 निट्स की ब्राइटनेस व 120Hz की तेज रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका स्टैंडर्ड कीबोर्ड सहज टाइपिंग और गेमिंग की सुविधा देता है। वहीं यह Dell 15 Laptop बिल्ट-इन एचडी वेबकैम और माइक्रोफोन के साथ आता है। इसमें आसान कनेक्टिविटी के लिए वायरलेस ब्लूटूथ और वाईफाई फंक्शन के साथ ही 3 USB, 1 HDMI, 1 ईथर्नेट पोर्ट व 1 हेडफोन कॉम्बो जैक भी मिलता है। 3 साइड नैरो बॉर्डर के साथ आने वाले इस डेल लैपटॉप में 2 ट्यून्ड स्पीकर्स भी मिलते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • रंग- काला
  • सीरीज- वॉस्ट्रो
  • मेमोरी टेक्नोलॉजी- ‎DDR4
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • ऐवरेज बैटरी लाइफ- 7 घंटा
  • बैटरी पावर- 41WHrs
  • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

खूबियां

  • लैपटॉप का स्लिम डिजाइन और हल्का वजन इसे कैरी करने के लिए आसान बनाता है।
  • लैपटॉप का प्रदर्शन तेज व कुशल साबित हुआ है।
  • लैपटॉप की डिस्प्ले क्रिस्प और क्लीयर विजुअल्स देती है।

कमियां

  • कुछ यूजर्स को लैपटॉप में हीटिंग और कीबोर्ड फंक्शन से जुड़ी दिक्कत आई है।

Dell 15, Intel Core i5-1235U, 12th Gen, 8GB RAM, 512GB SSD, FHD, 15.6", Windows 11, MS Office 21, Black, 1.66KG, McAfee 15 Month, Spill-Resistant KB, Thin & Light Laptop

Rs. 46490

Get This
02

HP 15, AMD Ryzen 5 7520U, 16GB LPDDR5, 512GB SSD

Check Price on Amazon

एचपी Brand के इस लैपटॉप में 15.6 इंच का माइक्रो-ऐज डिस्प्ले मिलता है, जिस पर मिलने वाला एंटी-ग्लेयर कोटिंग लंबे स्क्रीन टाइम के वक्त आंखों पर पड़ने वाले जोर को कम करती है। इसका डिस्प्ले 250 निट्स की ब्राइटनेस के साथ इनडोर और आउटडोर दोनों ही जगहों पर ब्राइट और क्लीयर विजुअल्स डिलीवर करता है। इसमें स्मूद वायरलेस एक्सपीरियंस के लिए Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.3 का फंक्शन मिलता है। वहीं यह एचपी लैपटॉप 3 USB, 1 HDMI, 1 RJ पोर्ट व कॉम्बो हेडफोन जैक के साथ आता है, जिनकी मदद से बाहरी उपकरण आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं। इस लैपटॉप में वीडियो कॉलिंग और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए प्राइवेसी शटर के साथ आने वाले वेबकैम और बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी मिलता है। इसमें AMD रेडिऑन ग्राफिक्स के साथ ही एएमडी रायजन 5 7520U प्रोसेसर मिलता है, जो कि शानदार स्पीड डिलीवर करने के साथ ही गहन मल्टीमीडिया वर्क करने में मदद करते हैं। इस HP Laptop में 16GB रैम के साथ ही 512GB का एसएसडी स्पेस मिलता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्टोरेज की सुविधा देता है। यह लैपटॉप बैकलिट कीबोर्ड और बिल्ट-इन Alexa फंक्शन के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशन

  • फॉर्म फैक्टर- नोटबुक
  • कलर- सिल्वर
  • प्रोसेसर स्पीड- ‎4.3 GHz
  • ऐवरेज बैटरी लाइफ- 4 घंटा
  • मेमोरी टेक्नोलॉजी- ‎Lpddr 5
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
  • ऑडियो डिटेल- स्पीकर्स

खूबियां

  • गेमिंग के वक्त लैपटॉप तेज व कुशल प्रदर्शन देता है।
  • बैकलिट कीबोर्ड डार्क रूम में गेमिंग के लिए सही रहता है।
  • 41Wh की बैटरी तेजी से चार्ज की जा सकती है।

कमियां

  • कुछ यूजर्स को डिफेक्टिव प्रोडक्ट प्राप्त हुआ है, इसलिए अपना सेलर ध्यान से चुनें।

HP 15 Laptop, AMD Ryzen 5 7520U (16GB DDR5,512GB SSD) Win11,M365 Basic(1yr)*Office Home24, Anti-Glare,15.6''/39.6cm,FHD,Backlit KB,FHD Camera w/Privacy Shutter,Radeon Graphics, Silver,1.59kg FC0690AU

Rs. 44990

Get This
03

Acer Aspire Lite 12th Gen Intel Core i5-12450H Thin and Light Laptop

Check Price on Amazon

यह ऐसर एस्पायर लाइट लैपटॉप बेहतर मल्टीमीडिया अनुभव देने के लिए 2 बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर्स, 2 बिल्ट-इन डिजिटल माइक्रोफोन और 2MP के वेबकैम के साथ आता है। इसमें सुविधाजनक मल्टीटास्किंग और बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए 12वीं जेनरेशन का इंटल कोर i5-12450H प्रोसेसर मिलता है, जो 4.40 GHz तक की स्पीड डिलीवर करता है। इस ऐसर लैपटॉप में शार्प डिटेल और क्रिस्प कलर्स के साथ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देने वाला 15.6 इंच का फुल एचडी IPS डिस्प्ले मिलता है, जो कि अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और नैरो बैजल्स के साथ आता है। थिन और लाइट डिजाइन वाला यह लैपटॉप स्मूद परफॉर्मेंस के लिए 16GB RAM व सुविधाजनक स्टोरेज स्पेस के लिए 512GB SSD के साथ आता है। इस Acer i5 Laptop में न्यूमैरिक कीपैड और इंटरनेशनल लैंग्वेज सपोर्ट के साथ आने वाला बैकलिट कीबोर्ड मिलता है। वहीं यह ऐसर लैपटॉप इंटल UHD ग्राफिक्स के जरिए विजुअल क्वालिटी को और भी बेहतर करता है। इसमें मल्टीपल कनेक्टिविटी के लिए 4 यूएसबी और 1 HDMI पोर्ट भी मिलता है।

स्पेसिफिकेशन

  • कलर- सिल्वर
  • प्रोसेसर काउंट- 1
  • कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, वाईफाई
  • ऐवरेज बैटरी लाइफ- 7 घंटा
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • मेमोरी टेक्नोलॉजी- ‎Lpddr 5
  • वोल्टेज- 19 वोल्ट

खूबियां

  • लैपटॉप की बिल्ड व डिस्प्ले क्वालिटी काफी शानदार है।
  • यूजर्स को यह एक पैसा वसूल लैपटॉप लगा है।
  • लैपटॉप सॉलिड व स्मूद प्रदर्शन देता है।

कमियां

  • कई यूजर्स लैपटॉप की साउंड क्वालिटी से नाखुश हैं।

Acer Aspire Lite, Intel Core i5-12450H,12th Gen,16GB/512GB SSD, FHD IPS, 15.6"/39.62cm, Win11 H, Office 2024 + M365, Pure Silver, 1.7KG, AL15-52H, Backlit KB, Thin & Light Laptop

Rs. 49999

Get This
04

ASUS Vivobook Go 15 (2023), AMD Ryzen 5 7520U, 15.6" (39.62 cm) FHD, Thin & Light Laptop

Check Price on Amazon

विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह ऐसस वीवोबुक लैपटॉप स्मूद और लैग फ्री प्रदर्शन देने के लिए 16GB की ऑनबोर्ड रैम के साथ आता है। इसमें मीडिया, फाइल्स और जरूरी डेटा को स्टोर करने के लिए 512GB का एसएसडी स्पेस भी मिलता है। वहीं यह ऐसस लैपटॉप सुपीरियर क्वालिटी का विजुअल अनुभव देने वाले 15.6 इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें मल्टीटास्किंग और इमर्सिव व्यूइंग के लिए नैनो-ऐज स्लिम बैजल डिजाइन की वजह से ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिल जाता है। इसके डिस्प्ले पर एंटी-ग्लेयर कोटिंग भी दी गई है और वहीं इसमें LED बैलकिट और 60Hz का तेज रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इस ऐसस लैपटॉप में विजुअल परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए इंटीग्रेटेड AMD Radeon ग्राफिक्स भी मिलता है। Best Gaming Laptop की लिस्ट में शामिल ब्रांड ऐसस का यह लैपटॉप फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिसकी मदद से बैटरी को 49 मिनट में 60% तक चार्ज कर सकते हैं। AMD Ryzen 7000-U सीरीज प्रोसेसर के साथ आने वाला यह लैपटॉप आपके प्रोडक्टिव कामों का सहजता से करने की अनुमति देता है। 180 डिग्री के ले-फ्लैट हिंज के साथ ही इसमें ऐसेस सोनिकमास्टर और DTS ऑडियो प्रोसेसिंग के साथ आने वाले स्पीकर्स भी मिलते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • रंग- काला
  • फॉर्म फैक्टर- अल्ट्रा पोर्टेबल
  • प्रोसेसर काउंट- 4
  • कनेक्टिविटी- ब्लूटथ, वाईफाई
  • ऐवरेज बैटरी लाइफ- 6 घंटा
  • कंप्यूटर मेमोरी टाइप- ‎SDRAM
  • वॉटेज- 45 वॉट

खूबियां

  • स्मूद गेमिंग के लिए लैपटॉप बेहतरीन परफॉर्मेंस डिलीवर करता है।
  • लैपटॉप का डिजाइन ड्यूरेबल और बिल्ड क्वालिटी सॉलिड है।
  • लैपटॉप के फंक्शन सहजता के साथ काम करते हैं।

कमियां

  • कुछ यूजर्स को लैपटॉप की स्क्रीन क्वालिटी और कीबोर्ड ब्राइटनेस अच्छी नहीं लगी है।

ASUS Vivobook Go 15 (2023), AMD Ryzen 5 7520U, 16GB RAM, 512GB SSD, FHD, 15.6"/39.62cm, Windows 11, MS Office 2021, Mixed Black, 1.63KG, E1504FA-NJ542WS, Alexa Built-in, Thin & Light Laptop

Rs. 41990

Get This
05

Lenovo IdeaPad Slim 1 AMD Ryzen 7 5700U 15.6" HD Thin and Light Laptop

Check Price on Amazon

इस लेनोवो लैपटॉप में रेपिड चार्ज सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से इसे 15 मिनट चार्ज करके 2 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 4 साइड नैरो बैजल्स के साथ ही अल्ट्रा थिन व लाइट डिजाइन मिलता है, जो इसे अपने साथ कहीं ले जाने के लिए आरामदायक बनाता है। यह लेनोवो आइडियापैड लैपटॉप AMD रायजन 7 5700U प्रोसेसर के साथ आता है, जो 1.8GHz की बेस और 4.3GHz की मैक्स स्पीड डिलीवर करता है। इसका इंटीग्रेटेड AMD रेडिऑन ग्राफिक्स विजुअल और परफॉर्मेंस दोनों को ही बेहतर करता है। यह लेनोवो लैपटॉप 16GB रैम और 512GB एसएसडी स्पेस के साथ आता है, जिससे बेहतर प्रदर्शन और सहज स्टोरेज की सुविधा मिलती है। वहीं इस Lenovo Laptop में 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जिसमें आंखों पर पड़ने वाले जोर को कम करने के लिए एंटी-ग्लेयर कोटिंग तो वहीं ब्राइट विजुअल्स के लिए 250 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। यह थिन और लाइट लैपटॉप डॉल्बी ऑडियो से लैस स्पीकर्स के साथ आता है और इसमें मल्टीपल कनेक्टिविटी के लिए 3 यूएसबी, 1 एचडीएमआई, 1 पावर कनेक्टर, 1 हेडफोन जैक और 1 कार्ड रीडर भी मिलता है।

स्पेसिफिकेशन

  • प्रोसेसर काउंट- 6
  • हार्ड ड्राइव इंटरफेस- ‎PCIE x 4
  • वायरलेस टाइप- ब्लूटूथ, वाईफाई
  • ऐवरेज बैटरी लाइफ- 8 घंटा
  • ग्राफिक्स रैम टाइप- शेयर्ड
  • सीरीज- आइडियापैड
  • फॉर्म फैक्टर- अल्ट्रा पोर्टेबल

खूबियां

  • लैपटॉप का बूट टाइम काफी तेज है।
  • डॉल्बी ऑडियो वाले स्टीरियो स्पीकर्स बेहतरीन साउंड देते हैं।
  • नैरो बैजल डिस्प्ले डिजाइन वाइड व्यूइंग एंगल देता है।

कमियां

  • यूजर्स की तरफ से कोई खास रिव्यू प्राप्त नहीं हुआ है।

Lenovo IdeaPad Slim 1 AMD Ryzen 7 5700U 15.6" HD Thin and Light Laptop (16GB/512GB SSD/Windows 11 Home/MS Office 2021/1 Year Warranty + 1 Year ADP/Cloud Grey/1.6Kg), 82R400EFIN

Rs. 42800

Get This

  

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

लैपटॉप के लिए सबसे अच्छी प्रोसेसर स्पीड क्या है?

2.5 गीगाहर्ट्ज से 3.5 गीगाहर्ट्ज दैनिक उपयोग के लिए अच्छी स्पीड है। 3.5 गीगाहर्ट्ज से 4.0 गीगाहर्ट्ज गेमिंग और हाई-डिमांड वाले कार्यों के लिए बढ़िया है। 4.0 गीगाहर्ट्ज और इससे अधिक उच्च प्रदर्शन आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त रहती है।

डेल और एचपी में से सबसे अच्छा लैपटॉप कौन सा है?

HP और Dell दोनों ही लैपटॉप बाजार में शीर्ष ब्रांड हैं । HP विभिन्न आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त स्टाइलिश, उच्च-प्रदर्शन वाले लैपटॉप की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। Dell अपनी मजबूत निर्माण गुणवत्ता, लागत प्रभावी विकल्पों और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के लिए प्रसिद्ध है। हांलाकि दोनों ही ब्रांड्स को Best Laptop In India की लिस्ट में रखा जाता है।

लैपटॉप में Ryzen या इंटेल कौन सा प्रोसेसर अच्छा है?

Ryzen यह बेहतर वैल्यू प्रदान करता है क्योंकि इसके पास अधिक कोर काउंट हैं। वहीं इंटेल के Processor अपने ठोस सिंगल-कोर प्रदर्शन के कारण उच्च फ्रेम दर वाले गेमर्स के लिए अधिक वैल्यूबल हो सकते हैं।

क्या i5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप में गेम खेल सकते हैं?

इसकी बेस क्लॉक स्पीड 3.8 GHz है और इसे 4.9 GHz तक बढ़ाया जा सकता है, जो इसे बाज़ार में सबसे तेज़ प्रोसेसर में से एक बनाता है। इसमें छह कोर और बारह थ्रेड भी हैं, जो इसे Gaming और अन्य मांग वाले कार्यों के लिए आदर्श बनाते हैं।

You May Also Like