अपने बेजल लेस डिजाइन के साथ आने वाला यह टीवी आपके लिविंग रूम की शोभा को बढ़ाने के साथ-साथ अपने 32 इंच के स्क्रीन साइज़ के साथ छोटे से लेकर मध्यम आकार वाले कमरों में भी आसानी से फिट हो सकते हैं। इसमें मौजूद आई कंफर्ट मोड आपके आंखों की सुरक्षा का भी ख्याल रखता है। यह Xiaomi का LED TV एचडी रेडी रेजोल्यूशन और 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे हर दृश्य और भी साफ और स्मूद दिखाई दे सकता है। आपको बता दें, इस टीवी में 2 एचडीएमआई पोर्ट और 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं, जिनसे आप आसानी से अपना सेट टॉप बॉक्स, ब्लू-रे प्लेयर या गेमिंग कंसोल कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें ब्लूटूथ और बिल्ट-इन वाईफाई की सुविधा भी मौजूद है। साउंड क्वालिटी के मामले में यह टीवी 20 वॉट के पावरफुल स्पीकर्स के साथ आता है, जिसमें डॉल्बी ऑडियो, DTS-एचडी और DTS वर्चुअल:X जैसी तकनीकें दी गई हैं, जो आपको सिनेमाघर जैसी आवाज का अनुभव करा सकती हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें फायर टीवी बिल्ट-इन है, जिससे आप प्राइम वीडियो, नेटफलिक्स, डिज़्नी+हॉटस्टार, यूट्यूब और 12,000 से ज्यादा ऐप्स का आनंद ले सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Xiaomi
- रिस्पॉन्स टाइम - 6.5 मिलीसेकंड
- डिस्प्ले टाइप - एचडीआर
- वोल्टेज - 50 वोल्ट
- रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज
खासियत
- इसके साथ मिलने वाला एलेक्सा सपोर्ट वाला वॉइस रिमोट आपके टीवी अनुभव को और भी स्मार्ट और आसान बना देता है।
- इसमें एचडीआर, HLG और विविड पिक्चर इंजन जैसी आधुनिक डिस्प्ले तकनीक दी गई है, जो हर फ्रेम को जीवंत रंगों में पेश करती है।
- यह मल्टीपल कनेक्टिविटी विकल्प के साथ आता है।
कमी
- अमेजन से लेने पर कुछ यूजर्स ने यह कहा यह कभी-काभी लैग करता है।