यह 50 इंच का स्मार्ट एलईडी टीवी उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है जो घर पर ही सिनेमा जैसा अनुभव चाहते हैं। इसका 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ स्मूद वीडियो अनुभव दे सकता है। इसमें 3 एचडीएमआई पोर्ट्स और 2 यूएसबी पोर्ट्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप गेमिंग कंसोल, ब्लू-रे प्लेयर या हार्ड ड्राइव आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ईथरनेट और ऑपटिकल आउटपुट भी उपलब्ध है। साउंड क्वालिटी के लिए इसमें 30 वॉट का डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस-X और डीटीएस वर्चुअल:X सपोर्ट दिया गया है, जो घर में ही थिएटर जैसी दमदार आवाज का अहसास करा सकता है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह गूगल टीवी पर चलता है, जिसमें 2GB रैम और 8GB रोम दी गई है। इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, डिज़्नी+हॉटस्टार जैसी ऐप्स का सपोर्ट मौजूद है। साथ ही इसमें गूगल असिस्टेंट और स्क्रीन मिररिंग की सुविधा भी दी गई है। डिस्प्ले के मामले में यह टीवी 4K एचडीआर, डॉल्बी विजन, एचडीआर10, एचएलजी और विविड पिक्चर इंजन जैसी टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो हर सीन को और भी ज्यादा क्लियर, ब्राइट और रियलिस्टिक बना सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - L50MA-AUIN
- स्क्रीन साइज़ - 50 इंच
- रेसोल्यूशन- 4k
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- ऑपेरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी
खासियत
- गूगल असिस्टेंट की सुविधा मौजूद है।
- यह गेमिंग कंसोल को सपोर्ट करता है।
- इसमें LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है।
- इसमें डॉल्बी विजन दिया गया है।
कमी
- अमेजन से लेने पर यूजर ने इसके डिस्प्ले में समस्या बताई है।
- यूजर ने लैग की समस्या बताई।
- अमेजन यूजर ने इसका प्रदर्शन सही नहीं बताया।