पीठ दर्द से हैं परेशान? जानिए कौन-से Brand का Mattress आपके लिए है सही

अक्सर पीठ में दर्द रहती है तो आपको भी एक बढ़िया ब्रांड के Mattress की जरूरत हो सकती है जो आपको दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है और साथ ही, आपके नींद को बेहतर बना सकता है।

बढ़िया ब्रांड के मैट्रेस
बढ़िया ब्रांड के मैट्रेस

आजकल पीठ दर्द एक आम समस्या बन गई है, और इसका एक बड़ा कारण गलत गद्दे का चुनाव भी हो सकता है। हम दिन का लगभग एक-तिहाई समय सोते हुए बिताते हैं, इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हमारा मैट्रेस शरीर को सही सपोर्ट दे। आपको बता दें, अगर गद्दा बहुत ज्यादा नरम होता है, तो शरीर उसमें धंस जाता है, जिससे रीढ़ की हड्डी का प्राकृतिक आकार बिगड़ सकता है। वहीं, बहुत ज्यादा सख्त गद्दा शरीर के प्रेशर पॉइंट्स पर दबाव डालता है, जिससे दर्द बढ़ सकता है। इसलिए मध्यम सख्ती यानी मीडियम-फर्म वाला Mattress Brand आमतौर पर पीठ दर्द के लिए बेहतर माना जाता है। मेमोरी फोम और ऑर्थोपेडिक मैट्रेस आजकल काफी लोकप्रिय हैं, क्योंकि ये शरीर के आकार के अनुसार ढलकर सही सपोर्ट दे सकते हैं। ये खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं जिन्हें कमर या पीठ में लगातार दर्द रहता है। यहां आपको Wakefit, The Sleep Company, Centuary Mattresses, Sleepyhead और Duroflex ब्रांड के विकल्प दिए गए है जिसे या अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं।

देखें 5 विकल्प नीचे -

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Wakefit Dual Comfort with Hard & Soft Foam Mattress

    यह फोम मैट्रेस उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है जो आराम और सपोर्ट दोनों चाहते हैं। यह मैट्रेस खास तौर पर ड्यूल कम्फर्ट फीचर के साथ आता है, यानी इसे दोनों तरफ से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक साइड मीडियम फर्म है जो उन लोगों के लिए उपयुक्त हो सकता है जिन्हें सख्त सपोर्ट पसंद है, जबकि दूसरी साइड मीडियम सॉफ्ट है जो नरम और आरामदायक अनुभव दे सकती है। इस Wakefit Mattress का साइज क्वीन है, जिसकी लंबाई 78 इंच, चौड़ाई 60 इंच और मोटाई 6 इंच है। इसका वजन लगभग 17.46 किलोग्राम है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बना सकता है। वहीं, इसमें तीन लेयर्स दी गई हैं, जिनमें HR फोम का उपयोग किया गया है। यह फोम शरीर के वजन को समान रूप से फैला सकता है और प्रेशर पॉइंट्स को कम कर सकता है, जिससे बेहतर नींद मिल सकती है। यह मैट्रेस खासतौर पर उन लोगों के लिए सही हो सकता है जिनका वजन 80 किलो से कम है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Wakefit
    • साइज़ - क्वीन 
    • वजन - 17.46 किलोग्राम 
    • फर्म - मीडियम 
    • टॉप स्टाइल - टाइट टॉप 
    • कवर मटेरियल - कॉटन-पॉलिस्टर बलेंड 

    खासियत 

    • इस मैट्रेस का कवर कॉटन-पॉलिएस्टर ब्लेंड से बना है, जो न केवल मुलायम होता है बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रह सकता है। 
    • इसका टाइट टॉप डिजाइन इसे साफ-सुथरा और प्रीमियम लुक दे सकता है। 
    • सफेद रंग का यह मैट्रेस किसी भी बेडरूम में आसानी से फिट हो सकता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

    योरपिक्स पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।

    01
  • The Sleep Company SmartGRID Ortho Mattress

    यह मैट्रेस खासतौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो पीठ दर्द से परेशान रहते हैं और बेहतर सपोर्ट की तलाश में हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी जापानी पेटेंटेड स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी है, जो शरीर के अनुसार खुद को एडजस्ट करके सही संतुलन प्रदान कर सकती है। The Sleep Company का यह मैट्रेस मीडियम-फर्म कैटेगरी में आता है, जिसका फर्मनेस स्कोर 7 है। इसका मतलब है कि यह न तो बहुत ज्यादा सख्त है और न ही बहुत ज्यादा मुलायम, बल्कि दोनों के बीच एक परफेक्ट बैलेंस दे सकता है। इससे शरीर को सही सपोर्ट मिल सकता है और रीढ़ की हड्डी सीधी बनी रह सकती है, जिससे पीठ दर्द में राहत मिल सकती है। यह एक प्रकार का ऑर्थोपेडिक मैट्रेस है जिसका साइज 75x60 इंच है, जो क्वीन साइज बेड के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसका वजन लगभग 40 किलोग्राम है, जिससे यह मजबूत और टिकाऊ बन सकता है। वहीं, इसमें 2 लेयर्स का निर्माण है, जो बेहतर सपोर्ट और आराम दोनों प्रदान कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - The Sleep Company 
    • साइज़ - 75x60
    • वजन - 40 किलोग्राम 
    • टॉप स्टाइल - टाइट टॉप 
    • कवर मटेरियल - कॉटन
    • लेयर की संख्या - 2  

    खासियत 

    • इस मैट्रेस में 2500 से ज्यादा एयर चैनल्स दिए गए हैं जिससे गर्मी कम लगती है और नींद के दौरान ठंडक बना रह सकता है। 
    • इसका कवर 550 GSM कॉटन विस्कोस फैब्रिक से बना है, जो बेहद मुलायम होता है। 
    • यह हाइपोएलर्जेनिक है, जिससे एलर्जी और धूल से बचाव हो सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक लोगों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Centuary Mattresses Sleepables (HR) Foam Mattress

    डबल साइज में आने वाले इस गद्दे की लंबाई 182 सेमी, चौड़ाई 122 सेमी और मोटाई 15 सेमी है, जो इसे एक बड़े पलंग के लिए बढ़िया विकल्प बना सकता है। Centuary Mattresses ब्रांड का यह गद्दा लगभग 15 किलोग्राम वजन के साथ आता है जो मजबूत होने के साथ-साथ उपयोग में आसान भी मन जाता है। इस गद्दे की खास बात इसकी तीन-लेयर डिजाइन है, जिसमें मेमोरी फोम का उपयोग किया गया है। यह मेमोरी फोम शरीर के अनुसार ढलकर दबाव को कम कर सकता है और आरामदायक नींद प्रदान कर सकता है। ऊपर की सतह पर टाइट टॉप डिजाइन दिया गया है, जो गद्दे को एक समान सपोर्ट देने में मदद कर सकता है। इस Bed Mattress का कवर पॉलिएस्टर से बना है और यह एक हाई GSM निटेड फैब्रिक के साथ आता है, जिसे आसानी से हटाकर धोया जा सकता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल ट्रीटमेंट दिया गया है, जिससे यह बैक्टीरिया और एलर्जी से सुरक्षा प्रदान कर सकता है। साथ ही, इसमें हाई डेंसिटी PU फोम और हाइपरसॉफ्ट फोम का उपयोग किया गया है, जो अतिरिक्त मुलायमपन और टिकाऊपन दे सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Centuary Mattresses 
    • साइज़ - डबल 
    • वजन - 15 किलोग्राम 
    • फर्म - मीडियम 
    • टॉप स्टाइल - टाइट टॉप 
    • कवर मटेरियल - पॉलिस्टर 

    खासियत 

    • यह गद्दा मीडियम मुलायम फर्मनेस के साथ आता है, जो न तो बहुत सख्त है और न ही बहुत नरम। 
    • इसमें एंटी-सैग तकनीक भी दी गई है, जिससे गद्दा लंबे समय तक अपनी शेप बनाए रख सकता है।
    • इसमें मौजूद ऑर्थोपेडिक सपोर्ट रीढ़ की हड्डी को सही स्थिति में रखने में मदद कर सकता है। 

    कमी 

    • कुछ लोगों ने बताया साइज़ में समस्या आ रही है।
    03
  • Sleepyhead Laxe -Pincore Latex Mattress

    आज की तेज रफ्तार ज़िंदगी में अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी हो गया है और इसके लिए सही मैट्रेस का चुनाव सबसे अहम भूमिका निभाता है। Sleepyhead का यह 78x36x6 सिंगल साइज मैट्रेस खास तौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो आराम के साथ-साथ सही बॉडी सपोर्ट भी चाहते हैं। आपको बता दें, इस मैट्रेस की लंबाई 198.1 सेमी, चौड़ाई 91.4 सेमी और मोटाई 15.2 सेमी है, जो एक सिंगल बेड के लिए सही हो सकता है। लगभग 15 किलोग्राम वजन वाला यह गद्दा मजबूत और टिकाऊ है, जिससे लंबे समय तक इसका आकार और गुणवत्ता बनी रह सकती है। सही ही, यह फर्म सपोर्ट के साथ आता है, जो शरीर के प्रेशर पॉइंट्स को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें इस्तेमाल किया गया पिनकोर हाइब्रिड लेटेक्स शरीर के अनुसार खुद को ढाल सकता है जिससे नींद के दौरान शरीर को आराम मिल सकता है। वहीं, इसमें मौजूद 3-ज़ोन सपोर्ट सिस्टम शरीर के अलग-अलग हिस्सों जैसे कंधे, कमर और पैरों को उनकी जरूरत के अनुसार सपोर्ट देने में मदद कर सकता है। इससे नींद के दौरान शरीर पर दबाव समान रूप से फैल सकता है और आरामदायक नींद मिल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Sleepyhead 
    • साइज़ - सिंगल 
    • वजन - 15 किलोग्राम 
    • टॉप स्टाइल - टाइट टॉप 
    • कवर मटेरियल - कॉटन बलेंड 
    • लेयर की संख्या - 2 

    खासियत

    • इसमें दिए गए कूल और ब्रीदेबल डिज़ाइन के चलते लगातार हवा का प्रवाह बना रहता है, जिससे गर्मी कम लगती है। 
    • इस गद्दे की लॉन्ग-लास्टिंग रेज़िलिएंस इसे सालों तक इस्तेमाल के लिए बढ़िया विकल्प बना सकती है। 
    • इसका कॉटन ब्लेंड कवर न केवल मुलायम है, बल्कि ज़िप के साथ आता है और धोने योग्य भी है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर ने बताया यह आरामदायक नहीं है और बहुत जल्दी गरम हो जाता है।
    04
  • Sleepwell Orthopedic 8 Inch Mattress

    72x72x8 इंच के साथ आने वाला यह गद्दा बड़े बेड के लिए सही हो सकता है और बेहतर सपोर्ट प्रदान कर सकता है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए सही हो सकता है जिन्हें पीठ और रीढ़ की हड्डी के लिए संतुलित सपोर्ट की जरूरत होती है। आपको बता दें, इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका मीडियम फर्मनेस लेवल है, जो न ज्यादा सख्त है और न ही बहुत मुलायम। इसमें मेमोरी फोम का उपयोग किया गया है, जो शरीर के आकार के अनुसार ढलकर दबाव को कम कर सकता है और आरामदायक नींद दे सकता है। साथ ही, हाई डेंसिटी फोम मजबूत सपोर्ट प्रदान करता है, जिससे शरीर का संतुलन बना रह सकता है। इस Sleepwell Mattress में मल्टी-लेयर तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिसमें मुलायम फोम और हार्ड फोम का मेल मौजूद है। यह तकनीक शरीर के अलग-अलग हिस्सों को सही तरीके से सपोर्ट कर सकती है और लंबे समय तक आराम बनाए रख सकती है। इस वजह से यह गद्दा रोजाना इस्तेमाल के लिए भी सही चॉइस बन यकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Sleepwell 
    • साइज़ - किंग 
    • वजन - 22.56 किलोग्राम 
    • फर्म - मीडियम 
    • लेयर की संख्या - 2 
    • कवर मटेरियल - फैब्रिक 

    खासियत

    • इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-एलर्जिक तकनीक भी दी गई है जो धूल और गंदगी से बचाव करने में मदद कर सकती है। 
    • इसमें मौजूद नीम फ्रेशर टेक्नोलॉजी के कारण यह बैक्टीरिया और एलर्जी से बचाव कर सकता है। 
    • इसका निटेड फैब्रिक कवर न केवल मुलायम महसूस हो सकता है बल्कि टिकाऊ भी माना जाता है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर ने बताया इसका साइज़ सही नहीं है।

    साज-सज्जा की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

जानें कौन-सा ब्रांड का गद्दा आपको दिलाएगा पीठ दर्द से राहत 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के बीच के मुख्य अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से आप अमेजन से अपने लिए एक बढ़िया गद्दा ले सकते हैं - 

ब्रांड

फिल मटेरियल 

कवर मटेरियल 

Wakefit Dual Comfort with Hard & Soft Foam Mattress

HR फोम 

कॉटन-पॉलिस्टर बलेंड  

The Sleep Company SmartGRID Ortho Mattress

कॉटन

कॉटन

Centuary Mattresses Sleepables 6-Inch Double Size 

मेमोरी फोम 

पॉलिस्टर 

Sleepyhead Laxe -Pincore Latex Mattress

लेटेक्स

कॉटन बलेंड  

Sleepwell Orthopedic 8 Inch Mattress 

मेमोरी फोम, हाई डेन्सिटी फोम 

फैब्रिक 

निष्कर्ष 

सही मैट्रेस का चुनाव पीठ दर्द से राहत पाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। एक ऐसा गद्दा जो आपकी रीढ़ को सही सपोर्ट दे और आरामदायक हो, वह न केवल आपकी नींद को बेहतर बना सकता है बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी सुधार सकता है। इसलिए जल्दबाजी में कोई भी गद्दा लेने के बजाय आप अपनी जरूरत और आराम को समझकर ही सही फैसला ले सकते हैं, ताकि हर सुबह आप तरोताजा और बिना दर्द के उठ सकें।

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या गद्दा बदलने से पीठ दर्द में सच में राहत मिलती है?
    आमतौर पर, सही गद्दा आपकी रीढ़ को उचित सपोर्ट देता है, जिससे पीठ दर्द में काफी हद तक राहत मिल सकती है।
  • पीठ दर्द के लिए कौन सा गद्दा अच्छा होता है?
    मीडियम-फर्म वाला मैट्रेस आमतौर पर अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह न तो बहुत नरम होता है और न ही बहुत सख्त।
  • क्या मेमोरी फोम मैट्रेस पीठ दर्द के लिए सही है?
    आमतौर पर, मेमोरी फोम मैट्रेस शरीर के अनुसार ढल जाता है और रीढ़ को सपोर्ट देता है, जिससे दर्द कम हो सकता है।

Loading...

Loading...