क्या आपके घर पर रखा 3 सीटर सोफा आए दिन धूल-मिट्टी, पैरों के निशान या खाना-पानी गिरने से आए दिन गंदा हो जाता है। चिंता की बात नहीं है क्योंकि आपको जरूरत है ट्रेंडी डिजाइन वाले Sofa Covers की। तीन सीटों वाले सोफा को सुरक्षा और लंबे समय तक चलने के लिए कवर की जरूरत होती है। लिविंग रूम के फर्नीचर का सबसे बड़ा और सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला हिस्सा होने के कारण यह रोजाना टूट-फूट, अचानक गिरने, खाने-पीने के दागों और पालतू जानवरों या बच्चों से होने वाले नुकसान के प्रति बेहद संवेदनशील होता है। कवर एक धोने योग्य, सुरक्षात्मक कवच की तरह काम करता है, जो 3 Seater सोफा को गंदगी और रंग उड़ने से बचाता है, जिससे उसकी उम्र बढ़ जाती है। इसके अलावा, कवर सजावट को नया रूप देने का एक किफायती तरीका भी हो सकता है, जिससे आप नया, महंगा सोफा खरीदे बिना अपने लिविंग रूम का रूप, रंग या पैटर्न तुरंत बदल सकते हैं। तो आएइ अब नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ सोफा कवर 3 सीटर पर जो आपके लिए सही पसंद हो सकते हैं।
ट्रेंडी Covers के साथ पुराना 3 Seater Sofa भी लगेगा नए जैसा!
ट्रेंडी Sofa Covers 3 Seater आ सकते हैं आपके बहुत काम। नया हो या पुराना हर सोफे का लुक बन सकता है आकर्षक, धूल-मिट्टी से रक्षा के साथ-साथ मिलेगा नया रूप भी।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Nendle Luxurious Abstract Design Sofa Cover 3 Seater Velvet
2 के सेट में आने वाला यह कवर 68D x 175W x 1H सेंटीमीटर साइज में आता है। हाई क्वालिटी वेल्वेट मटेरियल से बना यह कवर आपके तीन सीटर सोफा की सुरक्षा करेगा और साथ ही उसके लुक में भी जान डालेगा। अपनी थर्मल इंसुलेटिंग प्रॉपरटीज की वजह से यह काफी आरामादयक विकल्प हो सकता है। इसकी क्वालिटी काफी टिकाऊ रहेगी, जिसमें आसानी से सिलवटें नहीं पड़ेंही और आसानी से दाग भी नहीं लगेंगे। इनकी खासियत है कि यह बिछाने के बाद अपनी जगह पर टिके रहेंगे और इन्हें आसानी से वॉशिंग मशीन में साफ भी किया जा सकता है। इस सोफा कवर में आपको रेड, स्काय ब्लू, ब्लैक, मरून, ब्राउन और वॉइलेट जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।
01HOKIPO Elastic 3 Seater Bubble Sofa Frill Slipcover
8 अलग-अलग रंगों के विकल्प में आने वाला यह सोफा कवर फ्रिल डिजाइन में आता है। 3 सीटर वाला यह कवर 260D x 50W x 70H सेंटीमीटर साइज का है। 95% पॉलिएस्टर और 5% स्पैन्डेक्स के मिश्रण से बना यह Sofa Cover स्ट्रेचेबल इलास्टिक से लैस है और यह आपके 3 सीटर सोफा को स्टाइलिश और आरामदायक एहसास दे सकता है। यह एक बबल सोफा कवर है जो अपनी रफल स्कर्ट के साथ पुराने काउच में जान डाल सकता है। इसकी खासियत है कि इसे आसानी से वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है और यह स्लिप नहीं होगा। इसपर आसानी से खरोंच नहीं पड़ेगी और इसकी सॉलिड प्रिंट डिजाइन आपके पुराने सोफा में जान डाल सकती है।
02KINGLY Velvet Quilted Universal Elastic Sofa Cover Non-Slip Sofa Protector
सॉलिड प्रिंट वाला यह क्विल्टेड सोफा कवर हाई क्वालिटी वेल्वेट मटेरियल से बना है। इस थ्री सीटर कवर की साइज 23D x 23W x 1H सेंटीमीटर है और इसे क्विल्टेड डिजाइन के साथ उच्च घनत्व वाली सिलाई के बहु-परत वाले कपड़े से बनाया गया है। इसे दोनों तरफ से इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें आपको करीब 20 अलग-अलग रंगों के विकल्प मिल सकते हैं। यह कवर आपके सोफा को धूल, दाग, घिसाव, छलकाव, खरोंच से पूरी तरह सुरक्षित रख सकता है। यह नया सोफे के किसी क्षतिग्रस्त हिस्से को ढककर उसे नया रूप भी दे सकता है। इसकी खासियत है कि यह आसानी से फिसलेगा नहीं और इसे दोनों तरफ से बिछाया जा सकता है।
03STITCHNEST 3 Seater Quilted Velvet Sofa Cover with Tassels
इस सोफा कवर को बनाने के लिए वेल्वेट के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। यह सिर्फ आपके सोफे की रक्षा नहीं करेगा, बल्कि उसके लुक को एक शाही टच भी देगा। 66D x 172W x 66H सेंटीमीटर साइज वाला यह क्विल्टेड सोफा कवर आपको ग्रीन, ब्लू, बेज, ग्रे, मरून और ऑलिव जैसे रंगों के विकल्पों में मिल जाएगा। यह आपके पुराने सोफा को नया जैसा दिखा सकता है और इसकी मदद से सोफा सुरक्षित भी रहेगा। इसे रोजाना इस्तेमाल के लिहाज से डिजाइन किया गया है। टैसल बॉर्डर वाला यह सोफा कवर 3 सीटर सॉलिड प्रिंट वाला है और इसे आसानी से वॉशिंग मशीन में भी धोया जा सकता है।
04HOKIPO 'VivaCasa Series' Polyester 3 Seater Quilted Sofa Cover
175D x 170W x 1H सेंटीमीटर साइज वाला यह 3 सीटर सोफा कवर क्विल्टेड डिजाइन में आता है और इसमें आपको 5 अलग-अलग डिजाइन व रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। इसे बनाने के लिए पॉलिस्टर मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है और इनमें तीन लेयर दी गई हैं। इसमें सबसे ऊपर 120 GSM हैवी ड्यूटी पॉलिएस्टर कपड़ा, बैकिंग के रूप में 120 GSM निटिंग कपड़ा और अतिरिक्त आराम और कोमलता के लिए बीच में 120 GSM पॉली फोम माइक्रोफाइबर भरा हुआ है। यह Sofa कवर 3 Seater सुविधाजनक पॉकेट्स से लैस है जो आपकी ज़रूरत की चीज़ें रखने के काम आएगा। इसके पिछले हिस्से में इलास्टिक स्ट्रैप लगे हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि बैठने या झपकी लेने के बाद भी ये बिना किसी अड़चन, झुर्रियां, हिलने या फिसलने के बाद भी पूरी तरह से टाइट रहे। वॉशिंग मशीन में धोने के बाद भी इनका रंग फीका नहीं होगा और इनके साथ आसानी से कटने-फटने की समस्या नहीं होगी।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
इन्हें भी पढ़ें:
- स्टाइलिश swing जो अपकी बालकनी को बनाएगा आपका सुकून का कोना!
- हैवी Blankets For Winter के साथ सर्दियों की रातें होंगी आरामदायक!
- Fridge Cover फुल सेट के साथ अपने फ्रिज को धूल और खरोंचों से बचाएं
घर की सजावट को बनाइए और आकर्षक साज-सज्जा के साथ
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- आजकल किस तरह की डिजाइन वाले 3 सीटर सोफा कवर चलन में हैं?आजकल इलास्टिक स्ट्रेचेबल 3 सीटर सोफा कवर बहुत चलन में हैं, क्योंकि ये आसानी से फिट हो जाते हैं। डिज़ाइन में, मिनिमलिस्ट न्यूट्रल रंग जैसे ग्रे और बेज, तथा ज्योमैट्रिक और एब्सट्रैक्ट प्रिंट्स सबसे ज़्यादा पसंद किए जा रहे हैं। वेलवेट और जेकक्वार्ड फैब्रिक टेक्सचर लग्जरी लुक के लिए भी ट्रेंड में हैं।
- अपने 3 सीटर सोफा के लिए कवर कैसे चुनना चाहिए?अपने 3 सीटर सोफे के लिए कवर चुनते समय, सबसे पहले सोफे की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई को ध्यान से मापें ताकि कवर बिल्कुल फिट हो। दूसरा, फैब्रिक चुनें, बच्चों/पालतू जानवरों के लिए टिकाऊ और वॉशेबल पॉलिस्टर या कॉटन ब्लेंड अच्छा है। अंत में, रंग और डिजाइन अपने कमरे की सजावट से मेल खाता हुआ चुनें, जैसे कि न्यूट्रल रंग या ट्रेंडी पैटर्न।
- क्या सोफा कवर्स 3 सीटर पुराने सोफा को नया लुक दे सकते हैं?जी हां, बिल्कुल, सोफा कवर्स आपके पुराने 3 सीटर सोफे को नया लुक देने का सबसे सस्ता और आसान तरीका है। एक नया, ट्रेंडी रंग या डिज़ाइन वाला कवर लगाने से, फटा हुआ या फीका पड़ा हुआ फैब्रिक तुरंत छिप जाता है। यह आपके पूरे कमरे की सजावट को मिनटों में आकर्षक बना सकता है, जिससे आपका पुराना सोफा बिल्कुल नया जैसा लगने लग सकता है।
Loading...
Loading...