इन मॉड्यूलर Dining Table डिज़ाइनों से बचाएं जगह और बदलें घर का लुक!

जब बात हो सुंदर और उपयोगी डाइनिंग Table की तो मॉड्यूलर डिजाइन वाले विकल्प की चर्चा खुद-ब-खुद सामने आ जाती है। जी हां, यह अपने स्मार्ट डिजाइन और शानदार लुक की वजह से केवल खाने की मेज नहीं, बल्कि आपके परिवार के साथ बिताए जाने वाले खास पलों का साथी भी बन जाएगी।

 मॉड्यूलर डाइनिंग टेबल
मॉड्यूलर डाइनिंग टेबल

क्या आपने कभी महसूस किया है कि घर में सबसे खूबसूरत पल अक्सर डाइनिंग टेबल के आसपास ही बनते हैं? सुबह की चाय हो, परिवार के साथ रात का खाना या दोस्तों के साथ हंसी-मजाक भरी शाम, डाइनिंग एरिया घर का वह कोना होता है जहां रिश्ते और यादें दोनों बनते हैं। ऐसे में एक ऐसी डाइनिंग टेबल सही है जो न सिर्फ देखने में आकर्षक हो, बल्कि आपकी जरूरतों के अनुसार खुद को ढाल भी सके। यही खासियत Modular डिजाइन वाली Dining Table को बाकी विकल्पों से अलग बनाती है। इसकी खास बनावट आपको आवश्यकता के अनुसार टेबल को बढ़ाने, घटाने या अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करने की सुविधा देती है। यह छोटे और बड़े दोनों प्रकार के घरों के लिए सही है।

हमने मॉड्यूलर डाइनिंग टेबल चुनने की सलाह क्यों दी?

आपको बता दें, मॉड्यूलर डाइनिंग टेबल एक स्मार्ट और आधुनिक फर्नीचर है जिसे बड़े से लेकर छोटे घरों की सुविधा को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया जाता है। आजकल अधिकांश घरों में स्पेस की अहमियत पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। मॉड्यूलर डाइनिंग टेबल कम जगह घेरते हुए अधिक सुविधा प्रदान करती है। जब मेहमान आएं तो इसे आसानी से बड़ा किया जा सकता है और रोजाना के उपयोग के लिए इसे कॉम्पैक्ट रूप में रखा जा सकता है। छोटे परिवार से लेकर बड़े पारिवारिक आयोजनों तक, यह हर अवसर पर आपका साथ निभा सकती है। 

साज-सज्जा पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Klaxon Dining Table 4 Seater with Metal Legs

    4 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ आने वाली यह डाइनिंग टेबल मेटल से बनी हुई है जो काफी मजबूत और टिकाऊ है और लंबे समय तक टिकाऊ साबित होती है। इसमें स्टोरेज की सुविधा मौजूद है जिसमें आराम से प्लेट, कटोरे रखे जा सकते हैं जो खाना परोसते समय सुविधा देता है। इसमें आगे पहिये के चलते इसे एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाना आसान होता है। इस टेबल का बाहरी बोर्ड वॉटरप्रूफ है और इसे जरूरत न होने पर हटा कर भी रखा जा सकता है। 

    हमने क्यों चुना इसे?

    • इस टेबल के साथ 6 से 4 लोग आराम से बैठ कर खाना खा सकते हैं और जरूरत नहीं पड़ने पर इसको सिर्फ स्टोरेज बॉक्स की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
    01
  • Fine Wood HUB Solid Sheesham Wood Wooden Folding Dining Table

    शीशम की लकड़ी से बनी हुई यह टेबल काफी मजबूत और टिकाऊ है जो लंबे समय तक आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाएगी और सही-सलामत रहेगी। गोल आकार में आने वाली इस टेबल को आप जरूरत नहीं पड़ने पर मोड़ कर भी रख सकते हैं जिससे यह छोटे घरों या फ्लैट के लिए भी सही है। इस Wooden Dining Table को रात के समय परिवार के साथ खाना खाने के लिए इस्तेमाल करने से लेकर शाम के समय चाय-कॉफी पीने तक के लिए घर में सजा सकते है।

    हमने क्यों चुना इसे?

    • 20 किलोग्राम वजन की वजह से यह काफी हल्की है जिसके चलते इसे बाहर बालकनी में ले जाकर शाम की चाय का मजा भी ले सकते हैं और स्टडी टेबल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Invisible Bed Wall Mounted Foldable Dining

    किराए के मकान में रह रहे हैं या कमरा छोटा है तो जगह बचाने वाली यह टेबल आपके बड़े काम आएगी। जी हां, यह दीवार पर लगाए जाने वाली डाइनिंग टेबल है जिससे जमीन की जगह बचेगी और आप आराम से कुर्सी लगाकर डिनर कर सकते हैं। साथ ही, इस्तेमाल न होने पर इसे मोड़ कर रखने की सुविधा भी मिलती है। यह इंजीनीयर्ड वुड से बनी हुई है और सफेद रंग इसे सुंदर दिखाता है। वहीं, इसका फ्रेम मटेरियल मेटल है और इसे सूखे कपड़ों से पोंछ कर साफ कर सकते हैं। 

    हमने क्यों चुना इसे?

    • यह सिर्फ खाने की मेज ही नहीं, बल्कि वर्कस्टेशन, क्राफ्ट टेबल या बच्चों के लिए राइटिंग डेस्क के रूप में भी काम करती है। इसका फ्लेक्सिबल डिज़ाइन किसी भी जगह में आसानी से फिट हो जाता है।
    03
  • BLUEWUD Hemming Engineered Wood Wall Mounted Foldable Dining Table

    मात्र 6 किलोग्राम वजन के साथ आने वाली यह डाइनिंग टेबल वजन में काफी हल्की है और आयतकार आकार में बनी हुई है। इंजिनीयर्ड वुड से बनी हुई इस टेबल को दीवार में लगा कर रखा जा सकता है जिससे जगह बचेगी और इस्तेमाल ना होने पर मोड़ कर भी रख सकते हैं। इस 4 Seater Dining Table में 4 लोगों का परिवार आराम से बैठ कर खाना खा सकता है। आप इसे आवश्यक हार्डवेयर और पैक में शामिल इंस्टॉलेशन गाइड का उपयोग करके खुद लगा सकते हैं।

    हमने इसे क्यों चुना? 

    • इसे खाना खाने के बाद मोड़कर कमरे में ज्यादा जगह बनाई जा सकती है। इसलिए अगर आप छोटे अपार्टमेंट या सीमित जगह वाले घरों में रहते हैं तो यह सही होगी।
    04
  • TEKAVO Peyton Foldable Dining Table for Home 4 Seater

    मॉड्यूलर डाइनिंग टेबल की तलाश कर रहे हैं तो यह एक बढ़िया विकल्प है क्योंकि इसमें स्टोरेज सुविधा के साथ-साथ लोगों की संख्या के अनुसार टेबल को बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है। इसमें 4 से लेकर 6 लोगों की बैठने की सुविधा दी गई है। इसमें पहिये लगे हुए है जिससे एक जगह से दूसरी जगह आराम से लेकर जा सकते हैं। इंजिनीयर्ड वुड से बने होने की वजह से यह काफी मजबूत है और टिकाऊ भी है। इसका सफेद और ओक रंग इसे काफी आकर्षक बना रहा है।

    हमने इसे क्यों चुना?

    • इसे टेबल के रूप में इस्तेमाल करने के अलावा इसके ऊपरी भाग को हटाकर इसे बस सामान रखने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है जो इसे काफी सुविधाजनक बना रहा है।

    योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें। 

    05

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मॉड्यूलर डाइनिंग टेबल क्या होती है?
    मॉड्यूलर डाइनिंग टेबल एक आधुनिक और बहुउपयोगी टेबल होती है जिसे आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया, घटाया या अलग-अलग तरीके से उपयोग किया जा सकता है। यह सुविधा और स्टाइल का बेहतरीन मेल है, साथ ही इसमें आपको स्टोरेज वाले विकल्प भी मिलेंगे।
  • मॉड्यूलर डाइनिंग टेबल में कितने लोग आराम से बैठ सकते हैं?
    मॉडल के अनुसार इसकी क्षमता अलग-अलग हो सकती है। आमतौर पर इसमें 4 से 8 लोग आराम से बैठ सकते हैं, जबकि एक्स्टेंडेबल मॉडल में इससे अधिक लोगों के बैठने की सुविधा भी मिलती है। वहीं, यह कॉम्पैक्ट साइज़ में भी आपको मिल जाएगी।
  • क्या मॉड्यूलर डाइनिंग टेबल को साफ करना आसान है?
    इसकी सतह को साफ करना बेहद आसान होता है। नियमित रूप से सूखे या हल्के गीले कपड़े से सफाई करने पर यह लंबे समय तक नई जैसी दिखाई देती है।

Loading...

Loading...