कमरे में सुंदर-सुंदर ब्लैकआउट पर्दे लगाना चाहते हैं लेकिन दीवार पर हुए पेंट की वजह से इस पर ड्रिल करने से बचना चाहते हैं। साथ ही कई बार किराए के घर में भी ड्रिल करने की अनुमति नहीं होती है। तो भी आप आराम से कमरे की खिड़की से लेकर दरवाजे तक पर Curtains लगा सकते हैं, वो भी बिना ड्रिल किए। यहां पर मैग्नेटिक रॉड से लेकर हुक तक के बारे में जानकारी दी गई है, जिनके जरिए आप अपने कमरे में पर्दों को टांग सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ये मजबूत होने के साथ-साथ टिकाऊ भी होते हैं जिससे आपके पर्दे आराम से टंगे रहते हैं।
कर्टेन को लगाने के लिए क्या टेंशन रॉड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं?
अगर आप अपनी दीवार में बिना किसी ड्रिलिंग के पर्दे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप टेंशन रॉड्स की मदद ले सकते हैं। ये रॉड्स खिड़की के फ्रेम के भीतर या दो दीवारों के बीच दबाव बनाकर फिट हो जाती हैं, जिस पर आप हल्के से लेकर हैवी पर्दों को भी आसानी से टांग सकते हैं। आपको इसमें मेटल से लेकर प्लास्टिक मटेरियल से बने रॉड्स मिल जाएंगे। इसके अलावा ये अलग-अलग साइज में भी मौजूद होते हैं, जिन्हें आप अपनी खिड़की और दरवाजे की लंबाई के अनुसार चुन सकते हैं।
क्या कर्टेन लगाने के लिए एडहेसिव हुक और क्लिप्स सही होते हैं?
- एडहेसिव हुक बिना ड्रिल किए ब्लैकआउट पर्दे लगाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं।
- इन हुक को खिड़की के फ्रेम या दीवार पर चिपकाया जा सकता है और पर्दे के रॉड या क्लिप को सहारा देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
- हालांकि, इसको लगाने से पहले यह जरूर देख लें कि वो दीवार सही से साफ हो और सीलन जैसी समस्या भी न हो ताकि इसे लगाने में आसानी हो।
मैग्नेटिक रॉड को ब्लैकआउट पर्दों के लिए उपयोग करना बढ़िया होगा
- मैग्नेटिक रॉड एक छड़ी जैसी होती है जिसके सिरों पर रबर के कप बने होते हैं, जिसकी वजह से ये लकड़ी से लेकर मार्बल से बनी दीवार पर भी आसानी से लग सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसकी वजह से आपको दीवार में होल करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
ऐसे लेख के लिए साज- सज्जा पर क्लिक करें।
