इस मॉनसून घर को दें फ्रेश लुक! ये 7 सजावटी चीजें दूर करेंगी डलनेस
मॉनसून कमरे से हल्की महक और डेलनेस की आम समस्याएं हैं जिससे हर किसी को निपटना पड़ता है। ऐसे में यहां पर डोरमेट, बेडशीट, लैंप, डिफ्यूजर, कुशन कवर जैसे अलग-अलग विकल्पों को शामिल किया गया है जिनके जरिए आप इन समस्याओं से निपटने के साथ घर को सुंदर तरीके से सजा भी सकते हैं।
मानसून का मौसम अपने साथ ताजगी और हरियाली लाता है, लेकिन यह घर के अंदर नमी और उमस की चुनौतियां भी पेश करता है। ऐसे में यहां घर को आरामदायक और आकर्षक बनाने के लिए 7 ऐसे शानदार होम डेकोर आइटम्स दिए गए हैं जो आपके घर की सुंदरता को बारिश के मौसम में भी बढ़ाएंगे। इसमें एंटी-स्लिप डोरमेट, बेडशीट, लैंप से लेकर डिफ्यूजर तक शामिल हैं जिन्हें आप इस्तेमाल में ले सकते हैं।
इस तरह के अन्य लेख के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Yellow Weaves Synthetic Rubber Floor Mat
बारिश के मौसम में अपने घर को सही से सजाने के बारे में सोच रहे हैं तो इस डोरमेट को इस्तेमाल में ले सकते हैं। यह एंटी-स्लिप है जिससे यह फर्श पर बार-बार फिसलता नहीं है। इसे आप अपने घर के एंट्रेंस पर रख सकते हैं। यह पानी को आसानी से सोखता है जिससे आपका घर गीला नहीं होता है।
इससे मॉनसून में घर को कैसे सजाएं?
बारिश के मौसम में अक्सर बाहर से आने पर पैर गीले होते हैं जिससे घर का फर्श भी गीला हो सकता है। ऐसे में यह घर के लिए बढ़िया साबित होगा क्योंकि यह पानी को सही से सोख लेता है ताकि आपके पैर आसानी से सूख जाएं और फर्श भी गीला ना हो।
01
AuraDecor Luxury Reed Diffuser & Scented Candle
मॉनसून में घर के कमरों से अजीब सी महक आने लगती है, ऐसे में इस डिफ्यूज़र को ले सकते हैं। इसमें से निकलने वाली खुशबू घर के माहौल को और भी बेहतर करती है। साथ ही यह लंबे समय तक भी टिकी रहती है।
इससे मॉनसून में घर को कैसे सजाएं?
इसमें से ब्लू सेज और लेवेंडर की ताजी खुशबू आती है जिसकी वजह से आपका घर अच्छी तरीके से महकता है। इसकी खुशबूदार मोमबत्तियां बारिश के समय होने वाली हल्की गंध को भी खत्म करने में मदद करती हैं। इसे आप अपने घर के मुख्य हॉल या फिर लिविंग रूम में रख सकते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Modern Homes Orange Cushion Covers
बारिश के मौसम में हर जगह हरियाली छाई रहती है, ऐसे में घर को भी रंग-बिरंगा दिखाना जरूरी होता है। ऐसे में 6 के सेट वाले रंगीन कुशन कवर को इस्तेमाल में ले सकते हैं। ये नारंगी रंग में आते हैं जो काफी खूबसूरत दिखते हैं। कॉटन से बने होने की वजह से ये आरामदायक भी रहते हैं।
इससे मॉनसून में घर को कैसे सजाएं?
इस Monsoon 2026 के मौसम में अपने घर में रंगों को जोड़ना चाहती हैं तो ये कुशन कवर बेहतर होंगे क्योंकि ये गहरे रंग में आते हैं। इन्हें आप अपने लिविंग रूम या फिर बेडरूम के सोफा पर रख सकते हैं जो देखने में सुंदर लगेंगे।
03
HUESLAND Cotton Curtains
7 फीट की लंबाई वाले इस पर्दे को हरे रंग में बनाया गया है जिसमें छोटी-छोटी पत्तियों का प्रिंट है। इसमें आपको और भी कई रंग मिल जाएंगे। यह हल्का और मुलायम है क्योंकि इसे कॉटन से बनाया गया है।
इससे मॉनसून में घर को कैसे सजाएं?
मॉनसून के मौसम में अगर आप अपने घर को सजाना चाहते हैं तो इस पर्दे को ले सकते हैं। इसे आप अपने कमरे के गेट से लेकर घर के मेनगेट पर लगा सकते हैं। हल्का होने की वजह से घर में हल्की रोशनी आती है, साथ ही देखने में भी बेहतरीन लगता है।
04
MAGIK Atmosfera Ceramic Table Lamp
इस टेबल लैंप की वजह से आपके कमरे में हल्की वॉर्म रोशनी आती है जो देखने में काफी बढ़िया लगती है। इसके बेस को सिरेमिक से बनाया गया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से इसे आप आसानी से साइड टेबल पर रख सकते हैं।
इससे मॉनसून में घर को कैसे सजाएं?
अगर आपको भी मेरी तरह बारिश के मौसम में घर में हल्की रोशनी पसंद है तो इस लैंप को ले सकते हैं। मॉडर्न डिजाइन में बने होने की वजह से यह आपके घर की सुंदरता में तो चार चांद लगाता ही है, इसके अलावा इसमें से निकलने वाली हल्की रोशनी कमरे में रोमांचक माहौल भी बनाती है। इसको आप अपने घर के सोफा या फिर बेड के साइड टेबल पर रख सकते हैं।
05
Kyari Good Luck Money Variegated Live Plant
यह इनडोर प्लांट पॉट के साथ आता है। यह मनी प्लांट घर की हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ घर को बेहतर दिखाने में भी मदद करता है। इसको आप हल्की धूप में रखकर इसे बड़ा कर सकते हैं।
इससे मॉनसून में घर को कैसे सजाएं?
मानसून 2026 में घर के बाहर तो हरियाली है ही, साथ ही घर के अंदर भी हरियाली जोड़ने के लिए आप इनडोर प्लांट को लगा सकते हैं। इसे आप अपने किचन से लेकर हॉल या फिर कमरे में रख सकते हैं जो देखने में काफी बेहतरीन लगेगा।
06
100% Pure Cotton Queen Size Bedsheet
बारिश के मौसम में एक ऐसी बेडशीट की जरूरत होती है जो जल्दी सूखने के साथ देखने में भी बढ़िया लगे। यह हल्की और मुलायम है क्योंकि इसे कॉटन फैब्रिक से तैयार किया गया है। इस डबल साइज वाली चादर पर फूलों का डिजाइन बनाया गया है।
इससे मॉनसून में घर को कैसे सजाएं?
इस चादर पर फूलों का डिजाइन बनाया गया है जिसे आप बारिश के मौसम में अपने बेड पर बिछा सकते हैं। इससे आपके कमरे में रौनक आएगी, साथ ही देखने में भी आकर्षक लगेगा।
07
अन्य लेख के लिए साज- सज्जा पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
मानसून में घर की नमी को कैसे नियंत्रित करें?
घर में नमी कम करने के लिए डीह्यूमिडिफायर का उपयोग करें या अच्छी वेंटिलेशन सुनिश्चित करें। साथ ही बढ़िया क्वालिटी के डोरमेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बारिश के मौसम में कौन से रंग घर को ज़्यादा आकर्षक बनाते हैं?
बारिश के मौसम में हल्के और चमकीले रंग जैसे नीला, हरा, पीला या पेस्टल शेड्स घर में ताजगी और सकारात्मकता लाते हैं।
क्या मानसून में इंडोर प्लांट्स रखना सुरक्षित है?
जी हां, कुछ इंडोर प्लांट्स जैसे स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या पीस लिली नमी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और हवा को शुद्ध करते हैं।
मानसून में घर को बदबू से कैसे बचाएं?
मानसून में घर को बदबू से बचाने के लिए सुगंधित मोमबत्तियों, एसेंशियल ऑयल डिफ्यूज़र का उपयोग करके घर को नियमित रूप से साफ और हवादार रखें।
मानसून के समय घर में आरामदायक माहौल बनाने के लिए क्या करें?
मानसून के समय घर में आरामदायक माहौल बनाने के लिए नरम कुशन, गर्म थ्रो, आरामदायक लाइटिंग और सुखद खुशबू का उपयोग करके एक आरामदायक माहौल बनाया जा सकता है।