कुछ साल पहले जब मैनें अपना घर छोड़कर नौकरी के लिए नोएडा शिफ्ट किया, मुझे घर तो अच्छा मिल गया लेकिन दिक्कत आई जगह की। ये जब से फ्लैट सिस्टम शुरू हुआ है, घर के कमरों में जगह काफी कम मिलती है, ऐसे में मेरी भी ये ही समस्या थी। छोटे बेडरूम में बेड डालने के बाद तो जगह ही नहीं बची, और बेडरूम आपका एक ऐसा कमरा है, जहां दिन भर की थकान के बाद सबसे ज्यादा आराम मिलता है। अब इस समस्या का सामधान करने के लिए मैनें कई लोगों से बात की, गूगल पर भी Small Bedroom Makeover आइडिया को सर्च किया लेकिन इनके सभी सुझाव मेरे बजट और पसंद से बाहर जा रहे थे। इसलिए मैनें काफी ब्लॉग पढ़ने के बाद फैसला किया कि अब मैं खुद से ही अपने बेडरूम को सुंदर बनाऊंगी। बस फिर किया था, कमरे का आकार देखने के बाद, जरूरतों को एक जगह पर लिखने और अपने दिमाग में एक छवि बनाने के बाद मैनें किया बजट सेट, और फिर कई बाजारों में मोलभाव करने के बाद आखिर में आकर मेरी नजर रोकी अमेजन की फर्नीचर और मेकओवर कैटेगरी पर, जहां मुझे वो सारा सामान मिला जिसकी मुझे जरूरत थी।
इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए साज-सज्जा पर जा सकते हैं।


































