दिवाली का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है, जिसके लिए घर की सफाई जितनी जरूरी होती है उतना ही जरूरी सजावट को भी माना जाता है। दिवाली पर घरों को समृद्धि की देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए सजाया जाता है और दीपों के त्योहार के लिए खुशी, रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बनाया जाता है। लेकिन हम बात करते हैं Diwali Decor की तो यह एक बहुत बड़ा काम हो सकता है। आपके इसी कम को आसानी करने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आपको घर सबसे अलग व सुंदर लग सकता है। तो आइए अब नजर डालते हैं, कुछ आसान तरीकों पर जिनकी मदद से दिवाली पर आपका घर भी एक शाही महल की तरह लग सकता है।
घर की सजावट व फर्निशिंग के अन्य विकल्प मिलेंगे साज-सज्जा पर
दिवाली पर घर को इन तरीकों के साथ घर की सजावट करना होगा आसान
- रोशनी- दिवली पर रोशनी से घरों को सजाना हमेशा से ही पसंद किया जाता है। दिवाली को अंधेरे पर रोशनी की जीत का त्योहार माना जाता है जिसके लिए तरह-तरह के दिए, लैंप, मोमबत्तियां व लाइटें काम आ सकती हैं। इन्हें घर के अलग-अलग हिस्सों में लगाकर आप त्योहार की सजावट को काफी सुंदर व आकर्षक बना सकते हैं। आजकल आपको पारंपरिक से लेकर आधुनिक शैली वाले विकल्प मिल जाएंगे, जिनके साथ घर को सजाया जा सकता है।
- फूल- फूल की मदद से घर के अलग-अलग हिस्सों को अलग-अलग तरह से सजाया जा सकता है। इन्हें आप दीवारों, दरवाजों, सीढ़ियों, बालकनी, छत और कई अन्य जगहों पर लगाकर डेकोरेशन कर सकते हैं। दिवाली पर आप असली और नकली दोनों तरह के फूलों के साथ घर की सजावट कर सकेंगे। इसके अलावा आजकल ईको फ्रेंडली डेकोरेशन के चलन में फूलों को काफी प्राथमिक्ता दी जाती है। फूलों के साथ कई तरह की डिजाइन बनाकर घर की सजावट की जा सकती है।
- रंगोली- पारंपरिक सजावट के सामान में रंगोली भारतीय संस्कृति का हमेशा से ही हिस्सा रही है। Diwali के लिए रंगोली महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सकारात्मकता का स्वागत करती है, बुराई को दूर भगाती है और देवी लक्ष्मी को घर में आमंत्रित करती है। रंगोली को घर के मुख्य द्वार, मंदिर, हॉल, बालकनी और अन्य हिस्सों पर बनाया जा सकता है। रंगोली की सबसे अच्छी बात है कि ये हर बार अलग-अलग डिजाइन में बनाई जा सकती है।
- अन्य- इसके अलावा आप दिवाली की सजावट के लिए शो पीस, पेंटिंग, पर्दे, तरह-तरह के कुशन कवर, कालीन, रग्स, थ्रो, वॉल आर्ट, तोरण, हैंगिंग्स, मिरर और अन्य कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करके घर को सजा सकते हैं।