टेबल की शोभा बढ़ाएं! ये आकर्षक कॉर्डलेस लैंप बदल देंगे आपके कमरे का लुक

अगर आप ऐसा लैंप चाहते हैं जो रोशनी के साथ-साथ आपकी जगह की सजावट में भी चार चांद लगा दें, तो कॉर्डलेस डिजाइन में आने वाले एस्थेटिक डेस्क लैंप बेहतरीन विकल्प रहेंगे। ये आपके कमरे की स्टाइल को बढ़ाने के साथ-साथ आरामदायक माहौल भी दे सकते हैं।

कॉर्डलेस डेस्क लैंप
कॉर्डलेस डेस्क लैंप

चाहे पढ़ाई करनी हो, लैपटॉप पर काम करना हो या अपने कमरे को खूबसूरत लुक देना हो, कॉर्डलेस स्टाइल वाले डेस्क लैंप हर जगह के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें किसी तार की जरूरत नहीं होती, जिससे आप इन्हें अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी आसानी से रख सकते हैं। इन डेस्क Lamp का स्टाइलिश और कॉम्पैक्ट डिजाइन आपके डेस्क, बेडसाइड टेबल या स्टडी कॉर्नर की खूबसूरती को बढ़ा सकता है। कई कॉर्डलेस डेस्क लैंप में टच कंट्रोल, एडजस्टेबल ब्राइटनेस और रिचार्जेबल बैटरी जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलती हैं, जो इन्हें और अधिक उपयोगी बना देती हैं। ये आपको अलग-अलग डिज़ाइन में मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। 

योरपिक्स पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • One94Store Rechargeable Cordless Metal Table Lamp

    चाहे कमरे की सजावट को नया रूप देना हो या अपने पार्टनर के साथ डिनर नाइट का प्लान हो, यह कॉर्डलेस डिजाइन में आने वाला डेस्क लैंप काफी सही रहेगा। LED लाइट की वजह से एक मनमोहक रोशनी मिलेगी जो पूरे माहौल को रोमांचक बना देगी। आप इसे अपने बेडरूम और डाइनिंग रूम में लगाने के अलावा बालकनी, लिविंग रूम और गार्डन में भी लेकर जा सकते हैं। तारों का झंझट नहीं होने की वजह से इसका इस्तेमाल काफी आसान है। 

    क्या है खास 

    • चूंकि यह IP54 वॉटरप्रूफ है, यानी बाहर इस्तेमाल करते समय अगर बारिश आ भी जाएं तो भी यह खराब नहीं होगा और रोशनी देता रहेगा।
    01
  • GLOWSERIES Modern Gold LED Table Lamp

    जब कभी घर में छोटी-मोटी पार्टी का प्लान हो और घर में एस्थेटिक लुक चाहिए,तो टेबल पर इस लैंप को सजाना काफी अच्छा विकल्प रहेगा। इसका सुनहरा शेड और पॉलिश फिनिश पूरे माहौल में चार चांद लगा सकता है। बिना तारों डिजाइन में आने की वजह से उलझने का कोई डर नहीं होगा और आराम से आप इसके चारों तरफ बैठ कर कई सारे गेम भी खेल सकते हैं। साथ ही, अगर अचानक से बिजली चली भी जाती है तो भी यह रोशनी को बरकरार रखेगा। 

    क्या है खास 

    • टच कंट्रोल के साथ आने की वजह से इसे आसानी से बस छू कर ऑन या ऑफ किया जा सकता है साथ ही, इसके ब्राइटनेस को नियंत्रित भी किया जा सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Deogos Small Desk Lamp, Cute Bird Light Cordless Lamp

    कई लोगों को अपने घर में अनोखे डिजाइन वाली चीजें रखना काफी पसंद होता है, ऐसे में यह चिड़िया के डिजाइन में आने वाला डेस्क लैंप भी एक शानदार चॉइस रहेगा इसे आप अपने काम करने की जगह भी रख सकते हैं और वहीं, सोने के लिए Night Lamp के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो उनके कमरे में इसे सजाना भी काफी सही रहेगा। इसमें 2600mAh की रिचार्जेबल बैटरी है और पक्षी की पूंछ पर चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। 

    क्या है खास

    • इसमें 3 कलर दिया गया है जिसमें वॉर्म, न्यूट्रल लाइट और व्हाइट लाइट दिया गया है जिसे आप अपनी पसंद और माहौल के हिसाब से सेट कर सकते हैं।
    03
  • SaleOn Rechargeable LED Study Lamp with Pen Stand & Mobile Holder

    पढ़ते समय बच्चों को शांत माहौल पसंद होता है और इसके लिए एक सही लाइट भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही, तारों के उलझने की समस्या नहीं होने की वजह से यह पढ़ाई की जगह काफी साफ-सुथरा दिखेगी। इसे आसानी से मॉनिटर के बगल में या किताबों के बीच सेट किया जा सकता है।वहीं, इसमें मोबाईल होल्डर भी दिया गया है और पेन स्टैंड भी बना हुआ है जिससे पढ़ाई करते वक्त कलम ढूंढने के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा। इसे एक बार फूल चार्ज करने पर यह 6 से 20 घंटे तक लगातार चल सकता है जो लंबे समय तक पढ़ाई के लिए सही रहेगा। 

    क्या है खास

    • इसे USB से चार्ज किया जा सकता है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान है। USB चार्जिंग डिज़ाइन की वजह से यह टेबल लैंप ट्रैवल के लिए और हॉस्टल में इस्तेमाल के लिए एकदम सही है।
    04
  • One94Store Rechargeable LED Desk Lamp

    अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और आपको लेट नाइट काम करना पड़ रहा है तो LED लाइट वाले इस डेस्क लैंप को चुन सकते हैं जो 3 लेवल ब्राइटनेस मोड के साथ आपको मिल जाएगा। इसमें मौजूद आई-प्रोटेक्शन फीचर की वजह से यह आंखों पर दवाब नहीं पड़ने देगा जिससे लंबे समय तक काम करना आसान होगा। वहीं, तार न होने के कारण इसे घर या ऑफिस में कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। आप इसे अपने मुख्य वर्क-डेस्क से हटाकर बालकनी या सोफे पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    क्या है खास 

    • चूंकि यह फोल्डिंग डिजाइन में बना हुआ है यानी अगर आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना है तब आप इसे मोड़कर आराम से रख सकते हैं।
    05

इन्हें भी पढ़ें 

साज-सज्जा की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कॉर्डलेस एस्थेटिक डेस्क लैंप क्या होता है?
    कॉर्डलेस एस्थेटिक डेस्क लैंप एक ऐसा पोर्टेबल लैंप है जो बिना किसी बिजली के तार के काम करता है। इसमें रिचार्जेबल बैटरी होती है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी रखा और इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका आकर्षक डिज़ाइन आपके कमरे या काम करने की जगह की सुंदरता भी बढ़ाता है।
  • क्या कॉर्डलेस डेस्क लैंप पढ़ाई और ऑफिस के काम के लिए उपयुक्त है?
    यह लैंप पढ़ाई, ऑनलाइन मीटिंग, लैपटॉप पर काम करने और किताबें पढ़ने के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसकी संतुलित रोशनी आंखों पर कम दबाव डालती है और लंबे समय तक काम करने में आरामदायक अनुभव देती है।
  • एक बार चार्ज करने पर यह लैंप कितनी देर तक चलता है?
    बैटरी बैकअप लैंप के मॉडल, बैटरी क्षमता और ब्राइटनेस सेटिंग पर निर्भर करता है। आमतौर पर, एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर यह कई घंटों तक लगातार उपयोग किया जा सकता है।
  • क्या इसकी ब्राइटनेस को कम या ज्यादा किया जा सकता है?
    अधिकांश आधुनिक कॉर्डलेस डेस्क लैंप में ब्राइटनेस एडजस्ट करने की सुविधा होती है। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार हल्की, मध्यम या तेज रोशनी चुन सकते हैं।
  • क्या कॉर्डलेस लैंप महंगे होते हैं?
    आपको बता दें, इनकी कीमत डिज़ाइन, ब्रांड और फीचर्स के आधार पर अलग-अलग होती है, लेकिन विभिन्न बजटों में अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं। अमेजन जैसे ई-कॉमर्स वेबसाईट से लेकर बाजारों में भी आप इसे कम दाम में ले सकते हैं।

Loading...

Loading...