घर पर तरह-तरह के मसालों को पीसने में हो रही है परेशानी? ये 7 हेवी-ड्यूटी मिक्सर ग्राइंडर संभालेगे हर तरह की पिसाई!
हेवी ड्यूटी मिक्सर ग्राइंडर, सूखी हल्दी, गर्म मसाला, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च जैसे तरह-तरह के मसालों को घर पर ही आसानी से पीसने में मदद करेंगे। 750 Watts से लेकर 1000 Watts तक की मोटर क्षमता तरह-तरह की पिसाई को सुविधाजनक बनाएगी और ये बिना रुकावट काम करेंगे। अलग-अलग क्षमता वाले जार से लैस ये मिक्सर खाना पकाने के काम को आसान बनाएंगे।
जो लोग घर पर ही तरह-तरह के मसालों को पीसते हैं उनके लिए एक हेवी ड्यूटी मिक्सर ग्राइंडर सही चुनाव होगा। इनमें आपको 750 वॉट, 900 वॉट और 1000 वॉट क्षमता वाली मोटर देखने को मिलेगी जो सख्त-से-सख्त खड़े मसालों को पीसने का काम कर सकती है। इसी के साथ धारदार क्वालिटी वाले ब्लेड लंबे समय तक जंग से सुरक्षित रहते हुए आपके काम को आसान बनाएंगे। सामान्य विकल्पों की तुलना में हेवी ड्यूटी मिक्सर सख्त मसालों को पीसने के लिए इन वजहों से बेहतर होंगे:
अधिक वॉट और दमदार मोटर- सख्त मसालों को पीसने के लिए मिक्सर ग्राइंडर में ज्यादा क्षमता वाली मोटर का होना जरूरी है जो हर तरह की सामग्री को आसानी से संभाल लेती है।
बढ़िया डिज़ाइन वाले ब्लेड- इनमें मौजूद बढ़िया डिज़ाइन वाले कुशल ब्लेड मजबूत होने के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाले भी होते हैं जो सूखी पिसाई को आसानी से संभाल लेते हैं। ये लंबे समय तक धारदार बने रहते हैं।
लंबा रनिंग टाइम- हेवी ड्यूटी मिक्सर ग्राइंडर बिना रुकावट लंबे समय तक काम करेंगे और इनकी तेज़ स्पीड वाली मोटर चीज़ों को कम समय में अच्छी तरह पीसने का काम करती है।
सुरक्षित संचालन- इनमें मिलने वाली बेहतर सुरक्षा सुविधाएं मोटर को भी सुरक्षित रखती हैं और ये उपकरण लंबे समय तक टिकाऊ भी बने रहते हैं। वहीं, मज़बूत जार भी आसानी से टूटते नहीं हैं।
बेहतर स्वाद व टेक्सचर- इनमें पीसे मसालों को सही स्वाद व टेक्सचर भी मिलता है। फिर चाहे आपको उनका पाउडर बनाना हो या दरदरा पीसना हो, इनके उपयोग से हर सामग्री की सही बनावट, सुगंध और स्वाद बरकरार रहता है।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Sujata Dynamix Mixer Grinder
क्यों रहेगा आपके लिए सही पसंद?
इस मिक्सर ग्राइंडर की खासियत है कि यह अपनी 900 Watts वाली मोटर के साथ हर तरह की पिसाई को आसानी से संभाल लेगा और इसमें लगातार 90 मिनट तक ग्राइंडिंग की जा सकती है।
यह Sujata Mixer Grinder अपने अलग-अलग क्षमता वाले जार के साथ तरह-तरह की चीजों को आसानी से पीसने में मदद करेगा और कम या अधिक मात्रा में चीजें आसानी से पीस जाएंगी।
इसके सभी जार लंबे समय तक ज़ंग से सुरक्षित बने रहेंगे और सेफ्टी लॉक इन्हें सुरक्षित रखता है।
इस्तेमाल के दौरान इस ब्रांडेड मिक्सर ग्राइंडर के जार से कोई भी चीज बाहर लीक नहीं होगी, जिस वजह से किचन काउंटर गंदा नहीं होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Sujata
कलर- ब्लैक
प्रोडक्ट डायमेंशन- 50.5D x 23.5W x 35.5H सेंटीमीटर
क्षमता- 1500 मिलीलीटर
वोल्टेज- 230 Volts
खासियतें
तीन चेंजेबल ब्लेड
तीन स्पीड कंट्रोल
पावर ऑन इंडीकेटर
कमी
शोर स्तर ज्यादा है।
01
Bosch Pro 1000W Mixer Grinder
क्यों रहेगा आपके लिए सही पसंद?
अगर आप घर पर मसालों को बिल्कुल सिल-बट्टे जैसी बनावट के साथ पीसना चाहते हैं तो यह Bosch मिक्सर ग्राइंडर एक उत्तम विकल्प होगा, जिसमें 1000 वॉट की मोटर लगी है।
सामान्य विकल्पों की तरह इसके जारों के ढक्कनों को पकड़कर नहीं रखना होगा और लॉक की वजह से वे सुरक्षित रूप से बंद रहेंगे।
स्टेनलेस स्टील सामग्री से बने इसके सभी जार लंबे समय तक टिकाऊ रहेंगे और इनके गिरकर टूटने का डर नहीं होगा।
अपनी खास ब्लेड डिज़ाइन के साथ यह मसालों को काटने नहीं कूटने का काम करेगा जिससे स्वाद और टेक्श्चर दोनों बने रहेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Bosch
वॉटेज- 1000 Watts
मटेरियल- ABS
क्षमता- 1.4 लीटर
वजन- 5.200 किलोग्राम
खासियतें
पाउंडिंग ब्लेड
सक्शन फीट
4 जार
कमी
प्रदर्शन अच्छा नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Longway Super Pro Juicer Mixer Grinder
क्यों रहेगा आपके लिए सही पसंद?
जो लोग घर पर ही तरह-तरह की फल-सब्जियों का जूस बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह मिक्सर ग्राइंडर एक सही विकल्प है। इसमें रेशों को भी छानने के लिए एक अलग जार मौजूद है।
वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को यह मिक्सर ग्राइंडर आसानी से संभाल लेगा और मोटर के खराब होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
तीन स्पीड सेटिंग्स पर काम करने वाले इस मॉडल में आप चीजों को दरदरा भी पीस सकेंगे और नॉब की मदद से इसे कंट्रोल करने में काफी सुविधा मिलेगी।
इसके सभी जार को आसानी से साफ किया जा सकता है और रख-रखाव को लेकर आपको परेशानी नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- LONGWAY
कलर- ब्लैक व ब्लैक
प्रोडक्ट डायमेंशन- 30D x 22W x 20H सेंटीमीटर
मटेरियल- ABS प्लास्टिक व स्टेनलेस स्टील
वोल्टेज- 230 Volts
खासियतें
22000 RPM मोटर
शॉकप्रूफ
मजबूत हैंडल
कमी
खराब लिड क्वालिटी।।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
03
Preethi Boltz 1000 Watts Mixer Grinder
क्यों रहेगा आपके लिए सही पसंद?
इस मिक्सर ग्राइंडर के सभी जार स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने हैं जो लंबे समय तक टिकाऊ बने रहेंगे और साथ ही इनमें आसानी से ज़ंग लगने की समस्या नहीं होगी।
यह Preethi मिक्सर Grinder सख्त मसालों को आसानी से पीसेगा और इसकी मदद से साउथ इंडियन डिशेज का घोल भी आसानी से पीसा जा सकता है।
इस्तेमाल के दौरान यह अपनी जगह पर टिका रहेगा और इसके फिसलकर गिरने की चिंता नहीं करनी होगी।
इसके जूसर जार में जूस के साथ तरह-तरह के शेक और स्मूदी तैयार हो जाएंगी और आपको बिल्कुल बाहर जैसा स्वाद घर पर मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Preethi
वॉटेज- 1000 Watts
कलर- ब्लैक
प्रोडक्ट डायमेंशन- 47.5D x 33W x 37H सेंटीमीटर
क्षमता- 1.5 लीटर
खासियतें
कटिंग एज ब्लेड डिजाइन
सुपरफाइन ग्राइंडिंग
स्टेनलेस स्टील ब्लेड
कमी
ज्यादा शोर स्तर।
04
Philips HL7756 Mixer Grinder
क्यों रहेगा आपके लिए सही पसंद?
लोकप्रिय ब्रांड Philips का यह मिक्सर ग्राइंडर उन लोगों के लिए सही चुनाव है जो प्रदर्शन से समझौता किए बिना एक छोटे मॉडल की तलाश कर रहे हैं। इसमें सख्त चीजों को पीसने में परेशानी नहीं होगी।
3 जार से लैस यह मॉडल अपने बढ़िया ब्लेड के साथ खड़े मसालों को आसानी से पीसेगा और इनकी गुणवत्ता भी बनी रहेगी।
पिसाई के दौरान गीली चीजें बाहर की तरफ नहीं गिरेंगी जिससे किचन काउंटर भी साफ रहेगा और साफ-सफाई करना भी आसान हो जाएगा।
इसकी मोटर लगातार 25 मिनट तक पीस सकती है जिसकी वजह से आप अधिक मात्रा में भी चीजों को आसानी से पीस सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Philips
कलर- ब्लैक
प्रोडक्ट डायमेंशन- 37D x 21W x 26H सेंटीमीटर
मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
क्षमता- 1500 मिलीलीटर
खासियतें
क्विक कूल
रस्टफ्री जार
मजबूत ब्लेड
कमी
बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है।
ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
05
Butterfly Smart Plus 750W Mixer Grinder
क्यों रहेगा आपके लिए सही पसंद?
इस 750 Watts वाले मिक्सर ग्राइंडर के साथ न सिर्फ मसाले पीसे जा सकते हैं, बल्कि इसके खास डिज़ाइन वाले जार में जूस भी बन जाएगा। इसमें फल-सब्जियों के बीज और रेशों को छानने की जरूरत भी नहीं होगी।
इसके स्टेनलेस स्टील जार गिरने पर टूटेंगे नहीं और इनमें लगे हैंडल की वजह से संभालने में आसानी होगी।
Butterfly का यह Grinder वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को आसानी से संभाल लेगा और इसकी मोटर लगातार इस्तेमाल के बावजूद आसानी से गर्म नहीं होगी।
अगर कभी कम मात्रा में मसाले पीसने की जरूरत होती है तो इसका कॉम्पैक्ट जार काफी उपयोगी होगा जिसे स्टोरेज के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Butterfly
कलर- ब्लैक
प्रोडक्ट डायमेंशन- 20D x 30.5W x 52H सेंटीमीटर
मटेरियल- ABS
वोल्टेज- 230 Volts
खासियतें
लीकप्रूफ जार
हाइब्रिड मोटर
कॉम्पैक्ट डिजाइन
कमी
खराब मटेरियल।
06
Atomberg Zenova Fresh Juicer Mixer Grinder
क्यों रहेगा आपके लिए सही पसंद?
4 जार से लैस यह मिक्सर ग्राइंडर तरह-तरह की चीजों को पीसने में मदद करेगा और साथ ही इसमें आसानी से जूस भी तैयार किया जा सकता है। इस Atmoberg के Mixer Grinder की मोटर 1000 वॉट की है।
इसके साथ मिलने वाले चॉपर जार में आसानी से सब्जियां काटी जा सकती हैं। इससे समय की भी बचत होगी और उंगली कटने का खतरा भी नहीं रहेगा।
चटनी से लेकर मसालों को इस मिक्सर ग्राइंडर में सिल-बट्टे की तरह पीसने की सुविधा मिलेगी और स्वाद व टेक्श्चर में भी कोई समझौता नहीं होगा।
जब तक जार मिक्सर में सही तरह से लॉक नहीं होगा इसकी मोटर काम नहीं करेगी। यह सुविधा सुरक्षित इस्तेमाल सुनिश्चित करेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Atomberg
कलर- मिस्टी टील
प्रोडक्ट डायमेंशन- 41.8D x 33.5W x 29.1H सेंटीमीटर
वोल्टेज- 230 Volts
वॉटेज- 750 Watts
खासियतें
LED इंडीकेटर
नो ऑटो-रीस्टार्ट
स्लीक डिजाइन
कमी
लिड को बंद करने में समस्या।
07
जाने इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
सुजाता, बॉश, लॉन्गवे, एटमबर्ग, प्रीति, फिलिप्स और बटरफ्लाय जैसे ब्रांड के 7 अलग-अलग हेवी-ड्यूटी मिक्सर ग्राइंडर के विकल्पों को देखने के बाद यह तालिका कुछ मुख्य सुविधाओं को आसानी से समझा देगी।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
हेवी-ड्यूटी मिक्सर भारतीय रसोई के लिए क्यों ज़रूरी हैं?
भारतीय व्यंजनों में कई प्रकार के मसालों का उपयोग होता है, जिनमें से कई काफी सख्त होते हैं, जैसे सूखी हल्दी, साबुत धनिया या गरम मसाले। सामान्य मिक्सर ग्राइंडर अक्सर इन मसालों को नहीं पीस पाते हैं या जल्दी खराब हो जाते हैं। वहीं, हेवी-ड्यूटी मिक्सर ग्राइंडर शक्तिशाली मोटर और मज़बूत ब्लेड के साथ डिज़ाइन किए जाते हैं, जो लगातार और लंबे समय तक काम करने की क्षमता रखते हैं।
सही हेवी-ड्यूटी मिक्सर ग्राइंडर कैसे चुनना चाहिए?
एक बेहतरीन मॉडल का चुनाव कई बातों पर निर्भर करता है। सबसे पहले, मोटर की वॉट क्षमता देखें। भारतीय मसालों के लिए 750 वॉट से लेकर 1000 वॉट तक की क्षमता वाले मॉडल सही रहेंगे। वहीं, स्टेनलेस स्टील के जार, सुरक्षा सुविधाएं जैसे ओवरलोड प्रोटेक्शन और लॉक सिस्टम का होना भी ज़रूरी है।
इनका सही रख-रखाव क्यों ज़रूरी है?
इन मिक्सर ग्राइंडर की लंबी लाइफ़ सुनिश्चित करने के लिए सही उपयोग और रख-रखाव महत्वपूर्ण है। हमेशा सुनिश्चित करें कि जार सही ढंग से लॉक हो और सामग्री ओवरलोड न हो। सख्त मसालों को पीसते समय, उन्हें छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और पल्स मोड का उपयोग करें। उपयोग के बाद, जार और ब्लेड को तुरंत साफ करें ताकि भोजन के अवशेष न चिपकें।
क्या हेवी-ड्यूटी मिक्सर ग्राइंडर रोज़मर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त होते हैं?
हां, इन्हें खास तौर पर रोज़मर्रा के उपयोग के लिए डिज़ाइन किया जाता है। इनकी मज़बूत मोटर और टिकाऊ बनावट इन्हें लंबे समय तक चलने वाला और विश्वसनीय बनाती है।
इनके लिए कौन-से ब्रांड भरोसेमंद हैं?
भारत में सुजाता, फिलिप्स, बॉश, प्रीति, लॉन्गवे, बटरफ्लाई, Atomberg जैसे ब्रांड के विकल्प काफी अच्छे व भरोसेमंद हैं।