₹6,000 के अंदर बढ़िया Portable Cooler, कम बजट में चिलचिलाती गर्मी से पाएं तुरंत राहत

क्या आप इस गर्मी में अपने छोटे कमरे या पर्सनल इस्तेमाल के लिए एक बजट-फ्रेंडली कूलर ढूंढ रहे हैं? यहां ₹6,000 के अंदर आने वाले Bajaj, Symphony जैसे टॉप ब्रांड्स के पोर्टेबल एयर Cooler की लिस्ट दी गई है, जो कम बिजली में दमदार कूलिंग देते हैं।

पोर्टेबल एयर कूलर
पोर्टेबल एयर कूलर

अगर आप अपने लिए एक ऐसे कूलर की तलाश कर रहे हैं जिसे छोटी जगह पर रखा जा सके और जो बेहतरीन ठंडक का एहसास भी दे, तो पोर्टेबल कूलर आपके लिए बढ़िया रहेंगे। ये कूलर्स 20 से लेकर 40 लीटर तक की वाटर टैंक क्षमता के साथ आते हैं। इन Air Coolers को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो पर्सनल इस्तेमाल के लिए कूलर ढूंढ रहे हैं या जिन्हें किसी छोटे स्पेस को अच्छी तरह ठंडा करना है। इनका दमदार एयर थ्रो कमरे को काफी जल्दी ठंडा कर देता है।

इस पोर्टेबल एयर कूलर को क्यों चुनें?

  • ये सभी पोर्टेबल कूलर काफी कम बिजली खपत करते हैं।
  • अगर गर्मियों में बिजली कटती है, तो ये आपके घर के छोटे इन्वर्टर पर भी घंटों तक आसानी से चल सकते हैं।
  • ये कूलर दिखने में काफी स्लिम और मॉडर्न होते हैं, जिसकी वजह से ये कमरे के किसी भी कोने में आसानी से फिट हो जाते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Bajaj PX 97 Torque New 36L Personal Air Cooler

    अमेज़न क्या कहता है - यह एयर कूलर आकार में छोटा और कॉम्पैक्ट है, जिसमें 36 लीटर की वाटर टैंक क्षमता मिलती है। यह 30 फीट की दूरी तक दमदार एयर थ्रो करता है, जिससे आपका पूरा कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है। इसमें Duramarine पंप का इस्तेमाल किया गया है, जो लंबे समय तक पानी के संपर्क में रहने के बाद भी जल्दी खराब नहीं होता।

    हमने इस क्यों चुना- हमने Bajaj कूलर को इसलिए चुना क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल टेक्नोलॉजी पैड्स का इस्तेमाल किया गया है, जो कम पानी की खपत में आपको शुद्ध और साफ ठंडी हवा देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Bajaj 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउंटिंग टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • एयर फ़्लो कैपेसिटी - 1177 क्यूबिक फ़ीट प्रति मिनट

    खूबियां

    • एडजस्टेबल स्पीड
    • पोर्टेबल

    कमी

    • इसे केवल पर्सनल इस्तेमाल और छोटे कमरे के लिए बनाया गया है, इसलिए आप इसे बड़े हॉल या बड़े कमरे के लिए उपयोग में नहीं ले सकते।
    01
  • Symphony Ice Cube 27 Personal Air Cooler For Home with Powerful Fan

    अमेज़न क्या कहता है - इस पर्सनल एयर कूलर में बेहद पावरफुल फैन लगाया गया है जो शानदार कूलिंग देता है। इसके तीनों तरफ हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स का इस्तेमाल किया गया है जो पानी को बढ़िया तरिके सोखकर ठंडी हवा देता है। 27 लीटर के वाटर टैंक वाले इस Symphony Cooler में एक आइस चैंबर भी मिलता है, जिसमें आप बर्फ के टुकड़े डालकर और ज्यादा ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं। यह कूलर पावर-सेविंग डिज़ाइन के साथ आता है, जो कम बिजली की खपत करता है।

    हमने इस क्यों चुना-  इसे चुने जाने के पीछे की मुख्य वजह इसमें मिलने वाली i-Pure टेक्नोलॉजी है, जो हवा को बेहतरीन तरीके से फिल्टर करके धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया से मुक्त साफ हवा देती है। साथ ही, इसमें दिए गए नॉब की मदद से इसके गति को कंट्रोल करना बहुत आसान है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Symphony 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउंटिंग टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • स्पेशल फ़ीचर - एडजस्टेबल स्पीड
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 954 क्यूबिक फीट प्रति मिनट

    खूबियां

    • हनीकॉम्ब पैड
    • कूल फ्लो डिस्पेंसर

    कमी

    • इसमें पानी भरने के लिए जो जगह (इनलेट) दी गई है, वह काफी छोटी है, जिससे पानी भरते समय थोड़ी असुविधा हो सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler For Home

    अमेज़न क्या कहता है - ओरिएंट इलेक्ट्रिक ब्रांड का यह पोर्टेबल कूलर छोटे और मीडियम साइज के कमरे के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसे इन्वर्टर कम्पैटिबल बनाया गया है, जिससे बिजली जाने के बाद भी यह आपके घर के इन्वर्टर पर आसानी से चल सकता है। 40 लीटर की बड़ी क्षमता वाले इस Orient Electric कूलर में वाटर लेवल इंडिकेटर मिलता है, जो पानी के स्तर की जानकारी देता है। इसके नीचे मजबूत पहिए लगे हैं, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बहुत आसान है।

    हमने इस क्यों चुना-  इसे चुनने की सबसे बड़ी वजह इसके पूरी तरह से मुड़ने वाले लूवर्स (Fully Collapsible Louvers) हैं। जब कूलर इस्तेमाल में न हो, तो इसे बंद किया जा सकता है, जिससे कूलर के अंदर धूल और गंदगी नहीं जाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Orient Electric
    • मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन (PP)
    • माउंटिंग टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • स्पेशल फ़ीचर - पोर्टेबल
    • एयर फ़्लो कैपेसिटी - 1750 क्यूबिक फ़ीट प्रति मिनट

    खूबियां

    • इन्वर्टर कम्पैटिबल

    कमी

    • इसमें हाई-स्पीड फैन दिया गया है, जिसकी वजह से फुल स्पीड पर चलने के दौरान यह थोड़ा ज्यादा शोर करता है।
    03
  • Kenstar PULSE HC 20 Portable/Room/Personal Air Cooler For Home

    अमेज़न क्या कहता है - इस कूलर को इन्वर्टर कम्पैटिबल बनाया गया है, जिससे बिजली कटौती के दौरान भी आपको गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस पोर्टेबल Kenstar एयर कूलर में तेज़ गति से चलने वाला हाई-स्पीड फैन है, जो 15 फीट तक हवा फेंकता है। इसमें 2 अलग-अलग मैन्युअल नॉब दिए गए हैं, जिनके जरिए इसके फीचर्स और स्पीड को कंट्रोल करना बेहद आसान है। 3-स्पीड सेटिंग्स वाले इस कूलर में 20 लीटर की टैंक क्षमता और वाटर लेवल इंडिकेटर मिलता है।

    हमने इस क्यों चुना- इस कूलर में टर्बो ब्लोअर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो हवा को पूरे कमरे में बेहतरीन तरीके से फैलाती है, जिससे कमरा काफी जल्दी ठंडा हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Kenstar
    • मटेरियल - इंजीनियर्ड थर्मोप्लास्टिक
    • माउंटिंग टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • एयर फ़्लो कैपेसिटी - 353.15 क्यूबिक फ़ीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल टाइप - बटन

    खूबियां

    • 360 डिग्री घुमने वाले पहिया
    • हाई फैन स्पीड

    कमी

    • इसकी टैंक क्षमता केवल 20 लीटर है, जिसका मतलब है कि रात में या लंबे समय तक चलाने के लिए इसमें बार-बार पानी भरने की जरूरत पड़ सकती है।
    04
  • Havells Kalt 24L Personal Air Cooler for home

    अमेज़न क्या कहता है -  हैवी-ड्यूटी पहियों के साथ आने वाले इस कूलर को घर के किसी भी कोने में शिफ्ट करना बेहद आसान है। इसमें 4-वे एयर डिफ्लेक्शन मिलता है, जिससे ठंडी हवा कमरे के चारों ओर बराबर फैलती है। 24 लीटर की क्षमता वाले इस Havells एयर कूलर में स्पीड और फंक्शन कंट्रोल करने के लिए 2 एर्गोनॉमिक नॉब दिए गए हैं। इसमें हाई-डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स और एवरलास्ट पंप का इस्तेमाल किया गया है, जो कम पानी में भी बेहतरीन और लंबे समय तक कूलिंग प्रदान करते हैं।

    हमने इस क्यों चुना- इस कूलर में एरोडायनामिकली (Aerodynamically) डिज़ाइन किए गए फैन ब्लेड्स लगे हैं, जो बहुत कम शोर करते हुए भी शानदार और सुखद हवा का अनुभव देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - हैवेल्स
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउंटिंग टाइप - फ्रीस्टैंडिंग
    • स्पेशल फ़ीचर - टैंक कवर
    • एयर फ़्लो कैपेसिटी - 800 माइक्रोलीटर प्रति मिनट

     खूबियां

    • नॉब कंट्रोल
    • 3 साइड हनीकॉम्ब पैड

    कमी

    • आकार में छोटा और कॉम्पैक्ट होने के कारण यह केवल पर्सनल स्पेस या छोटे कमरों के लिए ही उपयुक्त है, बड़े कमरों में यह उतना असरदार नहीं होगा।

    ऐसी ही जानकारी के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।

    05

6 हजार के अंदर मिलने वाले पॉटेबल कूलर के मॉडल्स की तुलना

यहां पर 6 हजार के अंदर मिलने वाले एयर Cooler के मॉडल्स की तुलना फीचर्स के आधार कियी गया है जिनको ध्यान में रखकर ले सकते हैं। 

ब्रांड मॉडल्स 

वाटर टैंक क्षमता

एयर फ्लो कैपेसिटी

खासियत

Bajaj PX 97 Torque New

36 लीटर

1177 घन फीट प्रति मिनट

फ्रीस्टैंडिंग

Symphony Ice Cube 

27 लीटर

954 घन फीट प्रति मिनट

एडजस्टेबल स्पीड

Orient Electric Durachill

40 लीटर

1750 घन फीट प्रति मिनट

पोर्टेबल

Kenstar PULSE HC

20 लीटर

-

इन्वर्टर कम्पैटिबल

Havells Kalt 

24 लीटर

800 माइक्रोलीटर प्रति मिनट

4-वे एयर डिफ्लेक्शन

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करके इस तरह के लेख को पढ़ सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 6 हजार में पोर्टेबल कूलर मिलते हैं?
    जी हां, 6 हजार रुपये के अंदर बेहतरीन पोर्टेबल कूलर मिल जाते हैं। बता दें कि इस बजट में आपको 20 से लेकर 40 लीटर तक की वाटर टैंक क्षमता मिलती है, जो इस गर्मी में आपको शानदार ठंडक का एहसास कराती है।
  • किस ब्रांड के एयर कूलर 6 हजार में मिलते हैं?
    इस बजट में आपको बजाज (Bajaj), सिंफनी (Symphony), ओरिएंट (Orient) और केनस्टार (Kenstar) जैसे नामी ब्रांड्स के एयर कूलर आसानी से मिल जाते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के आधार पर चुन सकते हैं।
  • पोर्टेबल कूलर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    अगर आप पोर्टेबल कूलर लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो वाटर टैंक की क्षमता, कूलिंग पैड्स की क्वालिटी, बिजली की खपत, कैस्टर व्हील्स (पहिए) और स्पीड कंट्रोल नॉब जैसे फीचर्स पर जरूर ध्यान देना चाहिए। ये सभी फीचर्स मिलकर कूलर को दमदार और असरदार बनाते हैं।

Loading...

Loading...