घर के लिए किस प्रकार का Air Cooler सही पसंद है, पर्सनल या डेजर्ट? जानिए

पर्सनल एयर कूलर जहां छोटे आकार के कमरे के लिए बेहतर होता है, वहीं डेजर्ट एयर Cooler को खासकर बड़े आकार के कमरे के लिए डिज़ाइन किया गया है जो बेहतरीन ठंडक देता है। ऐसे में यहाँ पर इनके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है, जिसे ध्यान में रखकर आप अपने लिए बढ़िया विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।

पर्सनल या डेजर्ट एयर कूलर
पर्सनल या डेजर्ट एयर कूलर

जब भी खुद के लिए एक बढ़िया एयर कूलर लेने की बात होती है, तो सबसे पहले यही सवाल उठता है कि कौन सा एयर कूलर घर के लिए बेहतर होगा – पर्सनल या डेजर्ट? अगर आप भी इन दोनों के बीच उलझ कर रह गए हैं और समझ नहीं आ रहा है कि किस विकल्प का चुनाव आपके घर के लिए बेहतर हो सकता है, तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। बता दें कि Personal Cooler को छोटे आकार के कमरे के डिजाइन किया गया है तो वहीं डेजर्ट एयर कूलर को बड़े आकार के कमरे के लिए डिजाइन किया गया है जो आपके घर को ठंडा रखने में मदद कर सकता है। ऐसे में यहां पर इन दोनों एयर कूलरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है जिनको ध्यान में रखते हुए आप अपने लिए सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं। ऐसे में देरी क्यों? नीचे दी गई जानकारी पर एक नज़र डालें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

क्या पर्सनल एयर कूलर घर के लिए बढ़िया हैं?

पर्सनल एयर कूलर खासकर छोटे और पोर्टेबल आकार में होते हैं, जिसकी वजह से आप इन्हें घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं। इस प्रकार के एयर कूलर 20 से लेकर 50 लीटर की क्षमता वाले वाटर टैंक के साथ आते हैं। पर्सनल कूलर को आप अपने घर के स्टडी रूम या फिर छोटे आकार के कमरे में लगा सकते हैं, जो आपको दमदार ठंडक प्रदान करते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ये कम बिजली की खपत करते हैं। इसके अलावा, ये बजट-फ्रेंडली भी होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें आप आसानी से अपने बजट में ले सकते हैं।



क्या डेजर्ट एयर कूलर घर के लिए सही हैं?

डेजर्ट एयर कूलर का उपयोग ज्यादातर लिविंग रूम, बड़े हॉल या खुली छत जैसी घर की अलग-अलग जगहों पर किया जाता है, जो उन्हें जल्दी ठंडा करने में मदद कर सकते हैं। इस प्रकार के Desert Cooler 60 से लेकर 120 लीटर या फिर उससे भी अधिक वॉटर टैंक की क्षमता के साथ आते हैं, जिसमें एक बार पानी भरने के बाद बार-बार भरने की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा, डेजर्ट एयर में बड़े आकार के पंखे लगे होते हैं जो दमदार कूलिंग प्रदान कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस तरह के एयर कूलरों में आपको मजबूत पहिए मिलते हैं जिनकी मदद से आप इन्हें एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से रख सकते हैं।

ऐसी ही जानकारी के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।


एयर कूलर लेते वक्त ध्यान रखने वाली बातें

अगर आप खुद के लिए एक एयर कूलर का चुनाव कर रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रख सकते हैं:

  • ब्रांड: बता दें कि बाजार में अलग-अलग ब्रांड के एयर कूलर मौजूद हैं, जैसे कि Bajaj, Symphony, Crompton आदि, जो अपने दमदार फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। ये सभी अलग-अलग कीमत में आते हैं, जिन्हें आप अपने बजट के आधार पर चुन सकते हैं।
  • वॉटर टैंक क्षमता: आप अपने कमरे के आकार के अनुसार वॉटर टैंक की क्षमता का चुनाव कर सकते हैं। जैसे कि 20 से 50 लीटर वाले कूलर छोटे कमरों के लिए सही रहते हैं। और इससे अधिक वॉटर टैंक की क्षमता वाले कूलर का चुनाव आप बड़े आकार के कमरों के लिए कर सकते हैं।
  • हनीकॉम्ब: ज्यादातर एयर कूलर में हनीकॉम्ब पैड्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो कम पानी में भी बेहतरीन ठंडक प्रदान करने में मदद करता है। साथ ही, इनमें से कुछ कूलर में एंटीबैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स मिलते हैं जो साफ और ठंडी हवा देने में मदद कर सकता है।
  • स्पीड: कुछ एयर कूलर में दो स्पीड मिलती है जैसे कि हाई और लो, तो कुछ कूलर में तीन स्पीड मिलती है, हाई, लो, मीडियम जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।
  • इन्वर्टर कम्पैटिबल: यह काफी जरूरी है कि आपका एयर कूलर इन्वर्टर पर चलता हो, ताकि बिजली जाने पर भी आप ठंडी हवा का मज़ा ले सकें। हालांकि, ज्यादातर एयर कूलरों में इन्वर्टर कंपैटिबिलिटी की सुविधा मिलती है जिससे  पावर कट होने पर भी इन्हें उपयोग में ले सकते हैं।

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर किल्क करके इस तरह के लेख पढ़ सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...