यहां जानें Havells या Kenstar कौन-सी कंपनी का कूलर है इस गर्मी के लिए बढ़िया?
गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। ऐसे में ग्राहक बजट रेंज में आने के चलते कूलर का चयन करना सही समझते हैं। इसलिए हमने दो प्रमुख कंपनी Havells और Kenstar के Coolers की तुलना की है, जिससे की हवा और बजट के अनुसार आप सही विकल्प का चुनाव कर पाएं।
भारत में गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। ऐसे में एसी के महंगे खर्च से बचने के लिए एक बढ़िया एयर कूलर लेना सबसे समझदारी भरा और बजट-फ्रेंडली फैसला होता है। लेकिन जब बाजार में Havells और Kenstar जैसे दो भरोसेमंद ब्रांड्स मौजूद हों, तो ग्राहकों के लिए सही विकल्प चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए, हमने इन दोनों कंपनियों के कूलर्स की एक व्यावहारिक तुलना की है। इस गाइड में हमने क्षमता, कूलर के प्रकार, और खासियत के अनुसार सटीक विश्लेषण करेंगे, ताकि आप अपने मेहनत के पैसे सही जगह लगा सकें।
एक नजर में दोनों ब्रांड्स का मिजाज:
Havells Coolers: यह ब्रांड अपने प्रीमियम लुक, शॉकप्रूफ ABS बॉडी, बैक्टीरिया-शील्ड हनीकॉम्ब पैड्स और एडवांस फीचर्स (जैसे ऑटो-ड्रेन और रिमोट कंट्रोल) के लिए जाना जाता है।
Kenstar Coolers: यह ब्रांड कम बजट में दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी वॉटर-टैंक कैपेसिटी (90L से 105L तक) और लंबे समय तक चलने वाली मोटर के लिए भारतीय घरों की पहली पसंद है।
इनके कुछ मशहूर मॉडल्स की तुलना
ब्रांड/मॉडल
क्षमता
कूलर टाइप
खासियत
Havells KoolStorm 80 L Desert Air Cooler for Home
80 लीटर
डेजर्ट एयर कूलर
एडजस्टेबल स्पीड, पोर्टेबल
Kenstar MAHA KOOL HC 90 L Desert Air Cooler
90 लीटर
डेजर्ट एयर कूलर
बिल्ट इन व्हील्स
Havells Velo 36 L Personal Air Cooler for Room
36 लीटर
पर्सनल कूलर
एडजस्टेबल स्पीड, पोर्टेबल
Kenstar TURBOCOOL NEO HC 45 BLUE Air Cooler
45 लीटर
पर्सनल कूलर
एडजस्टेबल स्पीड, पोर्टेबल, बिल्ट इन व्हील्स
Havells Tuono 18L Personal Air Cooler for home
18 लीटर
पर्सनल
पोर्टेबल
Kenstar CoolGrande HC 90 Desert Air Cooler for Home
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Havells KoolStorm 80 L Desert Air Cooler for Home
हैवेल्स ब्रांड का यह डेजर्ट एयर कूलर है, जो बड़े कमरों, हॉल, दुकानों और कमर्शियल एरिया में बेहतर कूलिंग देने के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें 80 लीटर की टैंक क्षमता दी गई है, जिसमें एक बार पानी भरकर लंबे समय तक ठंडी हवा का आनंद लिया जा सकता है। पावरफुल एयर डिलीवरी वाला यह Cooler गर्मियों में तेज व प्रभावी कूलिंग प्रदान करता है। इस एयर कूलर में डुअल फ्लो हनीकॉम्ब टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बेहतर और तेज कूलिंग सुनिश्चित करती है। वहीं इसकी बैक्टीरिया शील्ड हनीकॉम्ब पैड्स टेक्नोलॉजी सिर्फ ठंडी नहीं बल्कि साफ और स्वच्छ हवा प्रदान करती है। इस कूलर में आइस चेंबर भी दिया गया है, जिसमें बर्फ डाल कर ज्यादा ठंडी हवा का मजा लिया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- Havells
माउंटिंग प्रकार- फ्लोर माउंट
रंग- सफेद ग्रे
नियंत्रण प्रकार- नॉब
पानी की क्षमता- 80 लीटर
वजन- 16000 ग्राम
मॉडल नाम- GHRACCLW080
खूबियां
इसमें 3 तरफ साइड चिल ड्रिप तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो कूलिंग को ज्यादा तेज और प्रभावी बनाती है।
कूलर में 360 डिग्री घूमने वाले पहिए लगे हुए हैं, जिनकी मदद से इसे एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है।
इसके आगे के पहिए में ब्रेक भी दिए गए हैं, जो कूलर को स्थिर रखने में मदद करते हैं।
कमी
एक बड़ा डेजर्ट कूलर और हैवी-ड्यूटी फैन होने के कारण, हाई-स्पीड पर चलने के दौरान इसका ब्लोअर थोड़ा तेज आवाज करता है।
सुझाव-
अगर आप इसे बेडरूम में लगा रहे हैं, तो सोते समय इसे मीडियम या लो स्पीड पर चलाना बेहतर होगा।
01
Kenstar MAHA KOOL HC 90 L Desert Air Cooler
केंस्टार का यह डेजर्ट एयर कूलर मल्टी डायरेक्शन कूलिंग फीचर के साथ मिलता है, जो कमरे के हर कोने में ठंडी हवा पहुंचाने में मदद करता है। इसमें 4-तरफा डिफ्लेक्शन वाले लाउवर्स दिए गए हैं। इसके मोटराइज्ड लाउवर्स हवा को दाएं-बाएं दिशा में फैलाते हैं, जबकि होरिजेंटल लाउवर्स हवा को ऊपर और नीचे की तरफ फैलाते हैं, जिससे कमरे में समान रूप से ठंडी हवा फैलती है और गर्मियों में ज्यादा आरामदायक कूलिंग अनुभव मिलता है। इस Air Cooler में 3 स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिल रही है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार एयर फ्लो को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसके अलावा इस कूलर में कैस्टर कैस्टर व्हील दिए गए हैं, जो आसान मूवमेंट की सुविधा प्रदान करते हैं। इनकी मदद से कूलर को आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- Kenstar
सामग्री- पॉलीप्रोपाइलीन
माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
रंग- ग्रे
वायु प्रवाह क्षमता- 6000 घन फीट प्रति मिनट
कंट्रोल टाइप- बटन
टैंक कैपेसिटी- 90 लीटर
फ्लोर एरिया- 3.83 वर्ग फीट
खूबियां
टर्बो फैन तकनीक के साथ आने वाला यह कूलर पंखे की तरह हवा दे सकता है।
यह कूलर इन्वर्टर पर भी आसानी से चलता है, जिससे पावर कट के दौरान भी लगातार कूलिंग मिलती रहती है।
इसके उच्च घनत्व वाले हॉनिकॉम्ब कूलिंग पैड तेज हवा देते हैं।
कमी
अत्यधिक उमस वाले मौसम में इसकी कूलिंग थोड़ी कम प्रभावी महसूस हो सकती है।
सुझाव
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसे हमेशा ऐसे कमरे में रखें जहाँ हवा आने-जाने का रास्ता अच्छा हो।
आपको Havells कूलर क्यों चुनना चाहिए?
प्रीमियम बिल्ड और लुक:अगर आपके लिए घर का इंटीरियर मायने रखता है, तो हैवेल्स का मॉडर्न और एस्थेटिक डिजाइन आपको ज्यादा पसंद आएगा।
हेल्थ और हाइजीन: इसमें बैक्टीरिया शील्ड और एडवांस आइस चैंबर मिलता है, जो बच्चों और बुजुर्गों वाले परिवार के लिए स्वच्छ और एक्स्ट्रा ठंडी हवा सुनिश्चित करता है।
लॉॉकिंग व्हील्स: अगर आप कूलर को बार-बार फिक्स रखना चाहते हैं, तो इसके ब्रेक-व्हील्स सेफ्टी के लिहाज से बेहतरीन हैं।
आपको Kenstar कूलर क्यों चुनना चाहिए?
बजट और वैल्यू फॉर मनी: केंस्टार आपको कम कीमत में ज्यादा बड़ी टैंक कैपेसिटी (90 लीटर) और ज्यादा एयर थ्रो (6000 CFM) ऑफर करता है।
सस्ते में ज्यादा कूलिंग: अगर आपको बड़े हॉल, दुकान या बड़े जॉइंट-फैमिली रूम के लिए एक रफ-एंड-टफ कूलर चाहिए, जो पूरी रात बिना पानी रीफिल किए चले, तो केंस्टार सबसे बेस्ट और किफायती विकल्प है।
योर पिक्स पर पाएं इस तरह के अन्य प्रोडक्ट की जानकारी।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Havells Velo 36 L Personal Air Cooler for Room|Powerful Air-Delivery
हैवेल्स ब्रांड का यह पर्सनल एयर कूलर है, जो खासतौर पर घर, बेडरूम और छोटे से मध्यम आकार के कमरों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 36 लीटर की पानी टैंक क्षमता दी गई है, जिससे लंबे समय तक लगातार कूलिंग मिलती है और बार-बार पानी भरने की परेशानी कम हो जाती है। यह Havells Cooler पावरफुल एयर डिलीवरी के साथ आता है, जो तेज और प्रभावी एयर फ्लो सुनिश्चित करता है। बेहतर और तेज कूलिंग के लिए इस कूलर में 3 तरफ से हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हुए हैं, जो हवा को ज्यादा प्रभावी तरीके से ठंडा करते हैं और लंबे समय तक नमी बनाए रखते हैं। इस कूलर में दी जा रही बैक्टीरिया शील्ड हनीकॉम्ब पैड्स टेक्नोलॉजी सिर्फ बेहतर कूलिंग ही नहीं बल्कि ज्यादा स्वच्छ और हेल्दी हवा प्रदान करती है। इसके हनीकॉम्ब पैड्स हवा में मौजूद बैक्टीरिया और एलर्जी को लगभग 99.9% तक कम करने में मदद करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- Havells
माउंटिंग प्रकार- फ्लोर माउंट
रंग- ग्रे
वायु प्रवाह क्षमता- 1471 घन फुट प्रति मिनट
कंट्रोल टाइप- नॉब
पानी की क्षमता- 36 लीटर
फ्लोर क्षेत्रफल- 294 वर्ग फुट
वजन- 8500 ग्राम
खूबियां
कूलर में डबल बाल बियरिंग मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनाता है।
इस कूलर को बिजली कटौती के दौरान भी आसानी से इन्वर्टर पर चलाया जा सकता है।
थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ आने वाला यह कूलर बिजली के उतार-चढ़ाव के दौरान भी सुरक्षित रहता है।
कमी
एक पर्सनल कूलर होने के कारण यह केवल छोटे और मध्यम आकार के कमरों 300 वर्ग फुट तक के लिए ही बढ़िया है।
सुझाव
यदि आप इसे किसी बड़े लिविंग रूम या दुकान के लिए लेंगे, तो इसकी कूलिंग कम महसूस होगी।
03
Kenstar TURBOCOOL NEO HC 45 BLUE Air Cooler with Honeycomb Cooling Media
केंस्टार ब्रांड का यह कूलर गर्मियों में तेज और ठंडी हवा दे सकता है। इसमें 35-इंच का मजबूत एयर थ्रो दिया गया है, जो ठंडी हवा को दूर तक पहुंचा सकता है। इसकी वजह से कमरे के बड़े हिस्से में समान रूप से एयर फ्लो बना रहता है और हर कोने तक बेहतर कूलिंग मिलती है। बेहतर और लंबे समय तक कूलिंग बनाए रखने के लिए इस एयर कूलर में टिकाऊ हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स दिए गए हैं। ये पैड पानी को ज्यादा समय तक बनाए रखते हैं, जिससे हवा अधिक प्रभावी तरीके से ठंडी होती है। इसमें 8W का सबमर्सिबल पंप दिया गया है, जो पानी के बेहतर प्रवाह को सुनिश्चित करता है और कूलिंग प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- Kenstar
सामग्री- पॉलीप्रोपाइलीन (PP)
माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
रंग- नीला
कंट्रोल टाइप- नॉब
पानी की क्षमता- 45 लीटर
वजन- 6800 ग्राम
मॉडल का नाम- टर्बोकूल नियो एचसी 45 ब्लू
खूबियां
इसमें 3 स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिल रही है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से स्पीड को सेट कर सकते हैं।
इसमें 12 इंच का मजबूत प्लास्टिक फैन और 2-पोल इंडक्शन मोटर दी गई है, 2500 RPM की स्पीड पर काम करती है और तेज हवा देती है।
पोर्टेबल डिजाइन वाले इस कूलर में पहिए लगे हुए हैं, जिनकी मदद से इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है।
कमी
पॉलीप्रोपाइलीन प्लास्टिक बॉडी होने के कारण यह कूलर वजन में तो हल्का है, लेकिन प्रीमियम ABS प्लास्टिक वाले मॉडल्स की तुलना में इसकी बाहरी बॉडी की मोटाई थोड़ी कम महसूस हो सकती है।
सुझाव
सही क्वालिटी और मजबूत कूलर का चुनाव करना आपके लिए आपको उसकी बॉडी के मटेरियल पर खास ध्यान देना चाहिए।
दोनों में से कौन-सा मॉडल है बेहतर?
Kenstar Turbocool Neo 45L - अगर आपकी प्राथमिकता तेज हवा और ज्यादा टैंक कैपेसिटी है, ताकि रात में पानी खत्म न हो, तो केंस्टार का यह 45 लीटर मॉडल आपके लिए बढ़िया रहेगा। यह बड़े बेडरूम के लिए ज्यादा उपयुक्त है।
Havells Velo 36L- अगर आप अपने पर्सनल केबिन या छोटे कमरे के लिए एक ऐसा कूलर चाहते हैं जो दिखने में बहुत स्टाइलिश हो और एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर के साथ शुद्ध हवा दे, तो हैवेल्स का 36 लीटर मॉडल ज्यादा बेहतर विकल्प साबित होगा।
04
Havells Tuono 18L Personal Air Cooler for home
इस एयर कूलर में 18 लीटर की पानी टैंक क्षमता दी गई है, जो छोटे और मध्यम आकार के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकती है। हैवेल्स का यह कूलर 1200 m³/hr की दमदार एयर डिलीवरी के साथ आता है, जो तेज और प्रभावी एयर फ्लो सुनिश्चित करता है। इस एयर कूलर में आइस कंपार्टमेंट दिया गया है, कूलिंग कूलिंग क्षमता को और ज्यादा बढ़ा सकता है। इसमें बर्फ डाल कर आप ज्यादा ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं। इसमें दाएं-बाएं के लिए ऑटो स्विंग मोड दिया गया है, जिससे ठंडी हवा कमरे में समान रूप से फैलती है। वहीं अप-डाउन स्विंग मोड को मैन्युअली एडजस्ट किया जा सकता है। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें 35mm मोटाई वाले हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स दिए गए हैं। ये पैड ज्यादा पानी सोखते हैं और लंबे समय तक नमी बनाए रखते हैं।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- Havells
सामग्री- प्लास्टिक
माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
रंग- सफेद, हल्का नीला
वायु प्रवाह क्षमता- 1200 घन फुट प्रति मिनट
वॉटर टैंक क्षमता- 18 लीटरे
फ्लोर एरिया- 300 वर्ग फुट
खूबियां
यह कूलर हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों को हटा कर साफ स्वच्छ हवा देता है।
इसके अनोखे और बड़े स्पेस विंग्स आरामदायक कूलिंग अनुभव प्रदान करते हैं।
पोर्टेबल डिजाइन वाले इस कूलर को आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है।
कमी
बार-बार पानी भरने की जरूरत: 18 लीटर की कम टैंक कैपेसिटी होने के कारण, यदि आप इसे हाई-स्पीड पर लगातार चलाते हैं, तो रात भर में इसका पानी खत्म हो सकता है।
सुझाव
बार-बार रात में उठना न पड़ें इसलिए आप या तो इस कम स्पीड पर चलाएं या फिर मध्यम पर।
05
Kenstar CoolGrande HC 90 Desert Air Cooler for Home
केंस्टार का यह एयर कूलर बड़े कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। 4300 m³/hr तक हाई एयर डिलीवरी के साथ आने वाला यह कूलर कमरे के हर कोने तेज और ठंडी हवा देता है। इसमें हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स दिए गए हैं, जो अधिक पानी सोखकर रखते हैं और बेहतर कूलिंग बनाए रखते हैं। इस Kenstar Cooler में 90 लीटर की बड़ी पानी टैंक क्षमता दी गई है, जो लंबे समय तक लगातार कूलिंग प्रदान करती है। बड़ी टंकी होने की वजह से आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत भी कम पड़ती है। इसमें दिए जा रहे एर्गॉनॉमिक कंट्रोल नॉब की मदद से आसानी से स्पीड और अन्य सेटिंग्स को कंट्रोल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- Kenstar
सामग्री- प्लास्टिक
माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
रंग- सफेद
पानी की क्षमता- 90 लीटर
क्षेत्रफल- 200 वर्ग सेंटीमीटर
वजन- 16800 ग्राम
मॉडल का नाम- एयर कूलर
खूबियां
कूलर में मजबूत और टिकाऊ कैस्टर व्हील दिए गए हैं, जिनकी मदद से इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
यह कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल है, जो बिजली कटने पर भी लगातार काम करता रहता है।
इसमें वॉटर लेवल इंडिकेटर भी दिया गया है, जिससे आप पानी की खपत पर नजर रख सकते हैं।
कमी
4300 m³/hr की हाई एयर डिलीवरी और बड़े फैन ब्लेड्स के कारण, जब आप इसे सबसे तेज स्पीड पर चलाते हैं, तो इसका ब्लोअर थोड़ा तेज आवाज करता है।
सुझाव
बेहतर ये होगा कि इसे आप मध्यम गति पर चलाएं और कूलिंग का आनंद लें।
दोनों में कौन-सा लेना रहेगा सही?
Havells Tuono 18L: अगर आप अकेले रहते हैं, हॉस्टल में हैं, या आपको केवल अपने छोटे से स्टडी रूम,ऑफिस केबिन के लिए एक पोर्टेबल और कम जगह घेरने वाला स्टाइलिश कूलर चाहिए, तो हैवेल्स 18L आपके लिए एक बजट-फ्रेंडली चुनाव है।
Kenstar CoolGrande HC 90L: यदि आपको अपने पूरे परिवार के लिए बड़े लिविंग रूम, या अपनी दुकान के लिए एक मजबूत और भारी-भरकम कूलर चाहिए जो चिलचिलाती गर्मी में भी बिना रुके पूरी रात ठंडी हवा दे सके, तो केंस्टार 90L ही आपके लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प साबित होगा।
06
निष्कर्ष
हैवेल्स और केंस्टार दोनों ही भरोसेमंद एयर कूलर ब्रांड हैं, लेकिन सही विकल्प आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। अगर आप प्रीमियम डिजाइन, एडवांस फीचर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी चाहते हैं, तो हैवेल्स कूलर बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। वहीं अगर आप कम कीमत में अच्छी कूलिंग और आसान उपयोग वाला कूलर चाहते हैं, तो केंस्टार एक बढ़िया चुनाव हो सकता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
हैवेल्स या केनस्टार कूलर में से कौन सा कम बिजली खर्च करता है?
आमतौर पर, दोनों ब्रांडों के आधुनिक कूलर ऊर्जा-कुशल होते हैं, लेकिन मॉडल-विशिष्ट रेटिंग की जाँच करना महत्वपूर्ण है।
गर्मियों में बेहतर कूलिंग के लिए किस प्रकार के कूलर को प्राथमिकता देनी चाहिए?
बड़े कमरों के लिए डेजर्ट कूलर और छोटे कमरों के लिए पर्सनल या टावर कूलर बेहतर होते हैं, जो सीधे हवा फेंकते हैं।
कूलर लेते समय किन प्रमुख विशेषताओं पर ध्यान देना चाहिए?
एयर डिलीवरी (CFM), पानी की टंकी की क्षमता, हनीकॉम्ब पैड, इन्वर्टर और रिमोट कंट्रोल जैसी सुविधाओं पर ध्यान दें।