₹15,000 से कम वाले ये 5 Livpure वॉटर प्यूरिफायर लगातार देंगे शुद्ध और स्वस्थ पानी!
₹15,000 से कम में मिलने वाले लिवप्योर वॉटर प्यूरिफायर किफायती होने के साथ-साथ प्रदर्शन के मामले में भी अच्छे होते हैं। ये ज्यादा TDS वाले पानी को भी अच्छी तरह से संभालने में सक्षम होते हैं और इनमें पानी RO+UV+UF टेक्नोलॉजी से साफ होता है। ये बैक्टीरिया व वायरस के साथ-साथ लेड, पेस्टीसाइड और धूल-मिट्टी जैसी अशुद्धियों को पानी से हटाते हुए उसे पीने के लिए सुरक्षित बनाते हैं।
अगर आपको ₹15,000 से कम में एक भरोसेमंद वॉटर प्यूरिफायर की तलाश है तो लिवप्योर के पास अच्छे विकल्प मिल जाएंगे। ये पानी को पीने के लिए पूरी तरह से साफ और सुरक्षित बनाते हैं। इनमें पानी अलग-अलग चरणों पर साफ होता है और अपनी RO+UV+UF टेक्नोलॉजी के साथ ये लगभग हर तरह की अशुद्धियों को हटाते हैं। इस ब्रांड के मॉडल पानी से बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया और वायरस समेत धूल-मिट्टी जैसी अशुद्धियों को भी हटाते हैं। जिन घरों में हार्ड पानी की सप्लाई होती है उनके लिए भी ये सही विकल्प होंगे और इनके साथ पानी का pH बैलेंस भी सही होता है। Livpure के Water Purifier पानी में मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों को भी मिलाने का काम करते हैं।
जानिए इन सभी मॉडल में मिलने वाली मुख्य सुविधाओं को
अगर आपको ₹15,000 से कम वाले हमारी पसंद के 5 लिवप्योर वॉटर प्यूरिफायर में मिलने वाली प्रमुख सुविधाओं को आसानी से समझना है तो इस तालिका पर नजर डालिए।
मॉडल
क्षमता
प्यूरिफिकेशन स्टेज
Livpure Glo Star Copper Water Purifier
7 लीटर
8 स्टेज (RO+UV+UF+कॉपर)
Livpure GLO PRO++ RO+UV+UF
7 लीटर
7 स्टेज (RO+UV+UF)
Livpure Zinger Copper Hot with Water Saving Technology
6.5 लीटर
6 स्टेज (RO+UV+UF+कॉपर)
Livpure Rever Water Purifier
6 लीटर
8 स्टेज (RO+UV+UF+Min+कॉपर)
Livpure Bolt Water Purifier
7 लीटर
7 स्टेज (कॉपर+RO+UF+मिनरलाइजर)
नोट: यहां बताए गए मॉडल की MRP ₹15,000 से ज्यादा है, जो लेकिन लेख लिखने के दौरान कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Livpure Glo Star Copper Water Purifier
यह वॉटर प्यूरिफायर 7 लीटर क्षमता वाला है जिसमें पानी 8 अलग-अलग स्टेज पर साफ होता है। इसका टैंक फूडग्रेड मटेरियल से बना है जिस वजह से साफ हुआ पानी भी साफ बना रहेगा। इसमें लगा LED इंडीकेटर पावर सप्लाई और प्यूरिफिकेशन की जानकारी देता रहेगा।
क्यों चुनें?
अगर आपके परिवार में 4-5 लोग हैं तो यह मॉडल एक अच्छा विकल्प होगा, क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर किया जा सकता है।
इसकी खासियत है कि यह पानी में मैग्निशियम और कॉपर जैसे जरूरी तत्वों को मिलाने का काम करेगा जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा।
बिजली कटौती के दौरान भी इस RO वॉटर प्योरिफायर के टैंक में स्टोर किया गया पानी हर थोड़ी देर पर साफ होता रहेगा, जिससे उसमें किसी तरह की अशुद्धियां नहीं जमा होंगी।
किनके लिए होगा सही?
यह वॉटर प्यूरिफायर मध्यम साइज के परिवारों और उन लोगों के लिए काफी अच्छा होगा जो पानी के स्वाद को बेहतर बनाना चाहते हैं और जिनके घर में आने वाले पानी से दुर्गंध आती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Livpure
मॉडल- Glo Star Copper
प्रोडक्ट डायमेंशन- 29L x 25.6W x 50H सेंटीमीटर
इंस्टॉलेशन- वॉल माउंट
अधिकतम फ्लो रेट- 15 लीटर/घंटा
खासियतें
टैंक फुल इंडीकेटर
कॉपर इन्फ्यूजन
एंटी-स्केल
कमी
कंपनी की सर्विस अच्छी नहीं है।
वॉरंटी
1 साल तक की वॉरंटी के साथ मुफ्त इंस्टॉलेशन सुविधा मिलेगी और साथ में स्मार्ट सर्विस प्लान (अतिरिक्त लागत के साथ) लिया जा सकता है।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
01
Livpure GLO PRO++ RO+UV+UF | Water Purifier for Home
अल्ट्रा फिल्टरेशन टेक्नोलॉजी वाला यह वॉटर प्यूरिफायर पानी से बैक्टीरिया और वायरस को हटाने का काम करेगा। इसकी स्टोरेज क्षमता 7 लीटर है और इसकी बॉडी प्लास्टिक मटेरियल से बनी है। इसे इंस्टॉल करने में भी असुविधा नहीं होगी और इसकी फिल्टरेशन स्पीड 15 लीटर प्रति घंटा है।
क्यों चुनें?
यह मॉडल पानी से आने वाली दुर्गंध को हटाने का काम करेगा और उसका स्वाद भी बिल्कुल प्राकृतिक और मीठा रहेगा।
इसकी RO मेंब्रेन पर किसी तरह की गंदगी आसानी से जमा नहीं होगी, जिस वजह से पानी बिना रुके साफ होगा और रख-रखाव भी आसान बनेगा।
अगर किचन की दीवार पर ज्यादा जगह नहीं है, तब भी यह वहां आसानी से फिट हो जाएगा और छोटे रसोईघरों के लिए काफी अच्छी पसंद होगी।
किनके लिए होगा सही?
4-5 लोगों के परिवार और उन लोगों के लिए यह मॉडल काफी अच्छी पसंद होगा जिनके घर में ज्यादा TDS लेवल वाला हार्ड पानी आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Livpure
प्रोडक्ट डायमेंशन- 29L x 25.6W x 50H सेंटीमीटर
मटेरियल- प्लास्टिक
क्षमता- 7 लीटर
लोअर टेंप्रेचर रेटिंग- 10 डिग्री सेल्सियस
खासियतें
7 स्टेज फिल्टरेशन
UV माइक्रोबिएल प्रोटेक्शन
LED इंडीकेटर
कमी
मिनरलाइज की प्रदर्शन कमजोर है।
वॉरंटी
प्रोडक्ट पर एक साल तक की वॉरंटी मिलेगी और इस अवधि में मुफ्त ऑन डिमांड सर्विस का भी फायदा उठाया जा सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Livpure Zinger Copper Hot
6.5 लीटर वाले इस वॉटर प्यूरिफायर के साथ आपको सामान्य और गर्म दोनों तरह का पानी मिलेगा। यह लिवप्योर वॉटर प्यूरिफायर 7 अलग-अलग स्टेज पर पानी को साफ करने का काम करेगा जिससे वह पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित बनेगा। इसके साथ पानी का स्वाद भी बेहतर बनेगा।
क्यों चुनें?
आपके घर पर चाहे जैसा पानी आता हो, यह उसे आसानी से साफ कर सकता है। इसकी मदद से बोरवेल, टैंकर और म्युनिसिपैलिटी के नल वाले पानी को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
इसकी सहायता से आप पानी के स्वाद को अपनी सुविधा के हिसाब से सेट कर सकेंगे और उससे किसी तरह की दुर्गंध आने की समस्या भी नहीं रहेगी।
इसकी खासियत है कि यह पानी की बचत करने का भी काम करेगा जो सामान्य क्वालिटी वाले मॉडल में देखने को नहीं मिलता है और यह उन लोगों के लिए सही विकल्प होगा जिनके यहां पानी की सप्लाई को लेकर परेशानी होती है।
किनके लिए होगा सही?
जिन घरों में लगातार गर्म या गुनगुने पानी की जरूरत होती है उनके लिए यह मॉडल काफी अच्छी पसंद होगा। इसमें सामान्य के साथ-साथ लगातार गर्म पानी भी मिलता रहेगा जिस वजह से ग्रीन टी, सूप और कॉफी बनाने में काफी सुविधा होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Livpure
प्रोडक्ट डायमेंशन- 34.5L x 23.5W x 49.5H सेंटीमीटर
मटेरियल- प्लास्टिक
प्यूरिफिकेशन- ro+uv+uf
इंस्टॉलेशन- वॉल माउंटेड
खासियतें
6 स्टेज प्यूरिफिकेशन
87% तक पानी की बचत
कॉपर वॉटर
कमी
बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है।
वॉरंटी
इस मॉडल पर 1 साल तक की वॉरंटी मिलेगी।
03
Livpure Rever Water Purifier
8 स्टेज फिल्टरेशन सिस्टम वाले इस वॉटर प्यूरिफायर की क्षमता 6 लीटर है। कॉपर टेक्नोलॉजी से लैस यह मॉडल पानी में तांबे के गुणों को मिलाने का काम करेगा और इसमें RO+UV+UF+Min+Cu प्यूरिफिकेशन सुविधा मौजूद है। इसकी बॉडी ABS मटेरियल से बनी है।
क्यों चुनें?
यह लिवप्योर वॉटर प्यूरिफायर पानी में तांबे के साथ-साथ मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे ज़रूरी पोषक तत्व मिलाएगा, जिससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे।
इस मॉडल की खासियत है कि फिल्टर बदलने पर आपको तुरंत सूचना मिलेगी, जिसकी वजह से सर्विसिंग का काम आसान हो जाएगा और आपको डेट याद रखने की ज़रूरत नहीं होगी।
यह ज्यादा TDS वाले पानी को ट्रीट करके उसे पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित बनाएगा और कठोर पानी भी अच्छी तरह साफ होगा।
किनके लिए होगा सही?
अगर आप आए दिन वॉटर प्यूरिफायर के फिल्टर बदलने की तारीख भूल जाते हैं तो यह मॉडल काफी भरोसेमंद रहेगा। इसी के साथ जो लोग पानी को साफ करने के साथ-साथ उसे स्वस्थ बनाने को भी प्राथमिकता देते हैं वे भी इसे चुन सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Livpure
प्रोडक्ट डायमेंशन- 36L x 21W x 43H सेंटीमीटर
अपर टेंप्रेचर रेटिंग- 45 डिग्री सेल्सियस
पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
वजन- 7.4 किलोग्राम
खासियतें
सूपर सेडिमेट फिल्टर
UV LED स्टेरलाइजेशन
ट्रिपल एक्शन प्यूरिफिकेशन
कमी
बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है।
वॉरंटी
फिल्टर पर 2 साल तक की वॉरंटी मिलेगी।
04
Livpure Bolt+Copper+RO+UF+Mineraliser Water Purifier for home
यह 7 लीटर वाला वॉटर प्यूरिफायर 80% तक पानी की बचत करेगा, जिसमें पानी 7 अलग-अलग चरणों में साफ होगा। एंटी-स्कैलेंट टेक्नोलॉजी RO मेंब्रेन पर किसी तरह की गंदगी को जमा होने से रोकेगी और यह पानी में कॉपर के गुण जोड़ेगा।
क्यों चुनें?
यह वॉटर प्यूरिफायर पानी को साफ करने के साथ-साथ उसे पूरी तरह से स्वास्थ्यवर्धक भी बनाएगा, जिस वजह से आप मिनरल के गुणों से भरपूर पानी लगातार पीते रहेंगे।
इसमें पानी सिर्फ अच्छी तरह से नहीं बल्कि जल्दी शुद्ध होगा, जिस वजह से बिना रुकावट साफ पानी की सप्लाई जारी रहेगी।
कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला यह वॉटर प्यूरिफायर आसानी से छोटे किचन में भी फिट हो जाएगा और इसके टैंक में स्टोर हुआ पानी लंबे समय तक पीने के लिए सुरक्षित रहेगा।
किनके लिए होगा सही?
जो लोग पानी को साफ करने के साथ-साथ उसकी बचत को भी प्राथमिकता देते हैं उनके लिए यह प्यूरिफायर काफी अच्छी पसंद रहेगा। यह पानी को सुरक्षित के साथ-साथ स्वास्थय के लिहाज से भी अच्छा बनाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Livpure
प्रोडक्ट डायमेंशन- 31L x 35W x 30.5H सेंटीमीटर
क्षमता- 7 लीटर
पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
अधिकतम फ्लो रेट- 15 लीटर/घंटा
खासियतें
ब्लैक कार्बन फिल्टर
पोस्ट अल्ट्रा फिल्टरेशन
हाई TDS सपोर्ट
कमी
इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी।
वॉरंटी
1 साल तक की वॉरंटी के साथ-साथ ब्रांड द्वारा मुफ्त इंस्टॉलेशन दिया जाएगा।
ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
05
हार्ड वॉटर या सामान्य पानी के लिए कैसे चुनें सही मॉडल?
हार्ड वॉटर- अगर आपके घर में हाई TDS स्तर वाला हार्ड पानी आता है तो आपके लिए RO (रिवर्स ऑस्मोसिस) टेक्नोलॉजी वाला लिवप्योर वॉटर प्यूरिफायर ही सबसे अच्छी पसंद होगा। यह सुविधा बोरवेल से सप्लाई होने वाले पानी को साफ करने के लिए काफी जरूरी होती है।
सामान्य पानी- टैंकर या नल से आने वाले पानी के लिए एक सामान्य मॉडल सही रहेगा। हालांकि, किसी भी प्यूरिफायर का चयन करने से पहले पानी की क्वालिटी की जांच जरूर करा लें।
लिवप्योर वॉटर प्यूरिफायर की सर्विसिंग कितने दिनों पर करानी होती है?
किसी भी मॉडल की सर्विसिंग या फिल्टर बदलने का समय पूरी तरह से पानी की क्वालिटी पर निर्भर करता है। अगर घर में आने वाले पानी का TDS ज्यादा है तो प्यूरिफायर की सर्विसिंग हर 2-3 महीनों पर करानी पड़ सकती है और उसी हिसाब से फिल्टर बदलने का समय भी तय होता है। वहीं, अगर पानी की क्वालिटी सामान्य है तो सर्विसिंग की जरूरत हर 6 महीनों पर होती है। बड़े शहरों में चूंकि प्रदूषण की समस्या ज्यादा होती है इस वजह से वॉटर प्यूरिफायर को 3-4 महीनों पर सर्विस कराने की सलाह दी जाती है। आप इंस्टॉलेशन से पहले पानी का TDS लेवल चेक कर लें और यह भी देख लें कि आपके शहर में इस ब्रांड की सर्विस क्वालिटी कैसी है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
क्या लिवप्योर वॉटर प्यूरिफायर की क्वालिटी भरोसेमंद होती है?
हां, क्वालिटी के मामले में इन्हें भरोसेमंद कहा जा सकता है। यह भारत का एक लोकप्रिय और विश्वसनीय ब्रांड है, जो RO+UV+UF और कॉपर जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ पानी को अच्छी तरह साफ और सुरक्षित बनाता है।
क्या ये पानी के स्वाद को बेहतर बनाते हैं?
हां, लिवप्योर वॉटर प्यूरिफायर के साथ पानी का स्वाद भी बेहतर बनता है और आपको प्राकृतिक रूप से मीठा पानी मिलता है। इनके साथ पानी से किसी तरह की दुर्गंध आने की समस्या भी नहीं रहती है।
₹15,000 से कम में लिवप्योर के पास कितनी क्षमता वाले वॉटर प्यूरिफायर मिलेंगे?
इस बजट रेंज में आपको बहुत ज्यादा क्षमता वाले तो नहीं लेकिन मध्यम आकार वाले मॉडल मिल जाएंगे। इस रेंज में आने वाले वॉटर प्यूरिफायर की क्षमता 6 लीटर से 8 लीटर तक की होती है।
सर्विस और वॉरंटी के मामले में यह ब्रांड कैसा है?
सर्विस और वॉरंटी के मामले में लिवप्योर वॉटर प्यूरीफायर आमतौर पर ठीक माने जाते हैं। कंपनी आमतौर पर 1 साल तक की वॉरंटी और चुनिंदा मॉडल्स पर 2 से 2.5 साल तक की मुफ्त सर्विस या मेंटेनेंस वॉरंटी ऑफर करती है। इसके अलावा इनके साथ स्मार्ट सर्विस प्लान भी मिलता है।
क्या इनमें हार्ड पानी को फिल्टर किया जा सकता है?
हां, ये वॉटर प्यूरिफायर हार्ड पानी को भी आसानी से फिल्टर करने का काम करेंगे और ये हाई TDS वाले पानी को सामान्य बनाकर उसे पीने के लिए सुरक्षित बनाएंगे।