एल्कलाइन और कॉपर टेक्नोलॉजी वाले वॉटर प्यूरिफायर के साथ मिलेगा स्वस्थ व सुरक्षित पानी!
जिन वॉटर प्यूरिफायर में एल्कलाइन और कॉपर टेक्नोलॉजी होती है, वे सिर्फ साफ ही नहीं स्वस्थ पानी देने का काम करते हैं। ये पानी के pH स्तर को सुधारने का काम करते हैं और साथ ही तांबे के गुण मिलाने का काम भी करते हैं, जो पाचन और इम्यूनिटी दोनों के लिहाज से अच्छा माना जाता है। वहीं, ये मॉडल पानी को अलग-अलग स्तर पर साफ करते हुए उससे घुली अशुद्धियां भी हटाते हैं।
आजकल केवल सामान्य वॉटर प्यूरिफायर ही नहीं, बल्कि एल्कलाइन और कॉपर टेक्नोलॉजी वाले वॉटर प्यूरिफायर भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि ये पानी को साफ करने के साथ-साथ उसे शरीर के लिए पूरी तरह स्वास्थ्यवर्धक भी बनाते हैं। इनमें पानी साफ तो होता ही है, साथ ही उनमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और तांबे जैसे कई लाभदायक तत्वों के गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी अच्छे रहते हैं। वहीं, ये पानी के स्वाद को भी बेहतर बनाते हैं और उससे आने वाली दुर्गंध को भी पूरी तरह खत्म करते हैं। इनमें आपको 7 से लेकर 12 स्टेज वाला प्यूरिफिकेशन सिस्टम मिलेगा, जिससे पानी अलग-अलग स्तर पर साफ होगा।
एल्कलाइन और कॉपर टेक्नोलॉजी वाले वॉटर प्यूरिफायर सामान्य मॉडल से क्यों बहेतर होते हैं?
एल्कलाइन और कॉपर टेक्नोलॉजी वाले वॉटर प्यूरिफायर सामान्य मॉडल्स की तुलना में स्वास्थ्य और पानी की गुणवत्ता के मामले में कई मायनों में बेहतर होते हैं।
तुलना का पैमाना
सामान्य मॉडल
एल्कलाइन और कॉपर मॉडल
pH बैलेंस
पानी का pHस्तर कई बार एसिडिक हो जाता है,जो शरीर के लिए कम फायदेमंद होता है।
ये पानी के pH स्तर को संतुलित करके शरीर में एसिडिटी को कम करने में मदद करता है।
मिनरल की मात्रा
ये पानी से हानिकारक अशुद्धियों के साथ-साथ जरूरी कई बार प्राकृतिक मिनरल भी हटा देते हैं।
ये प्यूरिफिकेशन के बाद पानी में जरूरी प्राकृतिक मिनरल्स (कैल्शियम और मैग्नेशियम) को वापस मिलाने का काम करता है।
तांबे के गुण
कोई खास फिल्टर टेक्नोलॉजी नहीं होती है।
कॉपर फिल्टर के साथ पानी में तांबे के गुण मिलाते हैं, जो पाचन को सुधारने और इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार माने जाते हैं।
एंटी-ऑक्सिडेंट गुण
इनके पानी में किसी तरह के पानी एंटी-ऑक्सीडेंट गुण नहीं होते हैं।
एल्कलाइन पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
पानी का स्वाद
मिनरल्स निकल जाने के कारण पानी का स्वाद कई बार फीका हो जाता है।
इनके साथ पानी का स्वाद ज्यादा प्राकृतिक, मीठा और बेहतर हो जाता है।
ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Proven Jupiter RO Water Purifier for Home
यह वॉटर प्यूरिफायर पानी को 10 अलग-अलग स्तरों पर साफ करता है, जिससे वह पीने के लिए सुरक्षित बनाता है।
इसकी क्षमता 12 लीटर है और यह बोरवेल, टैंकर और नल के पानी को फिल्टर कर सकता है।
यह पानी में घुले खतरनाक केमिकल, बैक्टीरिया और वायरस को अच्छी तरह हटाएगा।
क्यों चुनें?
यह वॉटर प्यूरिफायर उन लोगों के लिए एक उपयुक्त विकल्प होगा जिनके घर में हार्ड पानी की सप्लाई होती है। यह हर तरह की अशुद्धियों को हटाएगा जिससे शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।
जब टैंक पूरा भर जाएगा तो मोटर अपने आप बंद हो जाएगी। इससे बिजली की बर्बादी नहीं होगी।
इसके खास डिजाइन वाले टैंक में से पानी का रिसाव नहीं होगा जिससे साफ-सफाई में भी असुविधा नहीं होगी।
बड़े परिवारों के लिए यह RO प्यूरिफायर एक उपयुक्त विकल्प होगा जिसमें एक साथ काफी सारा पानी स्टोर किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Proven
प्रोडक्ट डायमेंशन- 40L x 20W x 50H सेंटीमीटर
मटेरियल- ABS
अपर टेंप्रेचर रेटिंग- 55 डिग्री सेल्सियस
ऑपरेटिंग प्रेशर रेंज- 125 PSI
खासियतें
वॉटर सेव टेक्नोलॉजी
LED इंडीकेटर
एल्कलाइन बैलेंस
कमी
बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है।
01
KENT Supreme Plus Alkaline+Copper RO Water Purifier
एल्कलाइन और कॉपर टेक्नोलॉजी से लैस यह प्यूरिफायर KENT ब्रांड का है जिसकी बॉडी प्लास्टिक मटेरियल से बनी है।
इसमें ज्यादा TDS स्तर वाला पानी भी अच्छी तरह साफ हो जाएगा, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी जरूरी माना जाता है।
इस प्यूरिफायर में फिल्टर हुए पानी से किसी तरह की दुर्गंध नहीं आएगी।
क्यों चुनें?
इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत है कि यह पानी में बीमारी फैलाने वाले खतरनाक बैक्टीरिया और वायरस को कई हद तक हटा देगा, ताकि वह पीने के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।
इसकी RO मेंब्रेन पर किसी तरह की गंदगी आसानी से जमा नहीं होगी जिसकी वजह से उसकी लाइफ भी बढ़ेगी और प्यूरिफायर भी बिना रुकावट काम करेगा।
यह पानी में तांबे के गुणों को भी मिलाने का काम करेगा जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा होता है और इससे पाचन भी बेहतर होता है।
इसके टैंक में स्टोर किया गया पानी भी लंबे समय तक साफ रहेगा और उसमें किसी तरह के हानिकारक तत्व जमा नहीं होंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- KENT
प्रोडक्ट डायमेंशन- 40L x 25W x 52H सेंटीमीटर
मटेरियल- प्लास्टिक
क्षमता- 8 लीटर
अधिकतम फ्लो रेट 100 लीटर/दिन
खासियतें
मल्टीपल प्योरिफिकेशन टेक्नोलॉजी
TDS कंट्रोल सिस्टम
एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर
कमी
कंपनी की सर्विस अच्छी नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Livpure Allura Prime Water Purifier
एडवांस फिल्टर टेक्नोलॉजी वाला यह वॉटर प्यूरिफायर 7 लीटर क्षमता वाला है और इसकी बॉडी प्लास्टिक से बनी है।
यह Livpure वॉटर प्यूरिफायरअल्कलाइन और कॉपर टेक्नोलॉजी के साथ पानी की हर बूंद को साफ और स्वस्थ भी बनाएगा।
1.8 लीटर/मिनट फ्लो रेट के साथ यह साफ पानी की सप्लाई लगातार जारी रखेगा।
क्यों चुनें?
यह वॉटर प्यूरिफायर पानी को साफ तो करेगा ही, साथ ही उसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी तत्वों को मिलाएगा।
इसके साथ आपको करीब 2 साल तक सर्विसिंग का अतिरिक्त खर्चा नहीं करना होगा और इस वजह से रख-रखाव काफी किफायती रहेगा।
यह पानी के स्वाद को प्राकृतिक रूप से मीठा बनाएगा और इससे दुर्गंध भी नहीं आएगी।
अगर आपका किचन छोटा है और वहां लगाने के लिए एक कॉम्पैक्ट आकार वाले मॉडल की तलाश है तो यह काफी अच्छी पसंद रहेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Livpure
प्रोडक्ट डायमेंशन- 23.5L x 35.5W x 47H सेंटीमीटर
मटेरियल- प्लास्टिक
लोअर टेंप्रेचर रेटिंग- 10 डिग्री सेल्सियस
इंस्टॉलेशन- वॉल माउंट
खासियतें
इन-टैंक UV स्टेरलाइजेशन
सेडिमेंट फिल्टर
एडवांस स्टेरलाइजेशन
कमी
कंपनी की शराब सर्विस।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
03
AQUA D PURE Zinc RO Water Purifier with Bio Copper and Alkaline Filter
मल्टी-स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम वाले इस मॉडल में वॉटर लेवल इंडिकेटर लगा है और इसकी क्षमता 12 लीटर है।
इसमें पानी 8 अलग-अलग स्टेज पर साफ किया जाएगा जिससे उसमें मौजूद हर तरह की अशुद्धियां साफ हो जाएंगी।
इसकी दमदार RO मेंब्रेन पानी में मौजूद धूल-मिट्टी जैसे तत्वों को हटाने का काम करेगी।
क्यों चुनें?
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो यह मॉडल काफी अच्छा विकल्प होगा जिसके टैंक में भरपूर मात्रा में पानी स्टोर हो जाएगा, जिससे लगातार साफ पानी की आपूर्ति जारी रहेगी।
जैसे ही टैंक पूरा भर जाएगा, पावर अपने आप कट हो जाएगा। यह सुविधा ऊर्जा और की बचत करने का काम करेगी।
आपके घर में चाहे जिस भी स्रोत से पानी की आपूर्ति होती हो, यह मॉडल हर तरह के पानी को साफ करने का काम करेगा।इसके टैंक में स्टोर हुए पानी में बैक्टीरिया और वायरस विकसित नहीं होंगे, जिससे वह पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
कॉपर फिल्टर, जरूरी मात्रा में पानी में तांबे के गुणों को मिलाते हुए, उसे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी बनाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- AQUA D PURE
प्रोडक्ट डायमेंशन- 41L x 15W x 51H सेंटीमीटर
इंस्टॉलेशन- काउंटरटॉप
क्षमता- 12 लीटर
अधिकतम फ्लो रेट- 15 लीटर/घंटा
खासियतें
इनलाइन फिल्टर
ड्राय RO मेंब्रेन
UV लैंप
कमी
पानी का रिसाव होगा।
04
Aquaguard Aspire Glow RO+UV+Copper+Alkaline Water Purifier
इस वॉटर प्यूरिफायर की क्षमता 5 लीटर है और इसकी बॉडी बढ़िया गुणवत्ता के ABS सामग्री से बनी है।
एंटी-स्केल टेक्नोलॉजी की वजह से फिल्टर पर किसी तरह की गंदगी जमा नहीं होगी, जिसके कारण पानी बिना किसी रुकावट के साफ होगा।
यह पानी से मर्करी, लेड, माइक्रोप्लास्टिक और कीटनाशक जैसे खतरनाक तत्वों को हटाएगा जो कई बार उबलने पर भी नहीं हट पाते हैं।
क्यों चुनें?
अगर आपके किचन में दीवार पर वॉटर प्यूरिफायर लगाने की जगह नहीं है तो कॉपर फिल्टर वाला यह एक्वागार्ड मॉडल एक सही विकल्प होगा, क्योंकि यह आसानी से काउंटर या टेबल पर रखा जा सकता है।
इसके साथ आपको करीब 2 साल तक सर्विसिंग और फिल्टर बदलने का कोई अतिरिक्त खर्चा नहीं करना होगा और यह पानी को बिना किसी रुकावट के साफ करेगा।
अपनी तेज फ्लो रेट के साथ यह पानी को कम समय में फिल्टर करेगा जिससे लगातार साफ पानी की सप्लाई जारी रहेगी।
इसके साथ आप पानी की गुणवत्ता पर भी आसानी से नजर रख सकेंगे, जिससे यह पता रहेगा कि आप किस तरह का पानी पी रहे हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Aquaguard
प्रोडक्ट डायमेंशन- 32.3L x 31.8W x 51H सेंटीमीटर
मटेरियल- ABS
क्षमता- 5 लीटर
अधिकतम फ्लो रेट- 24 लीटर/घंटा
खासियतें
4-इन-1 ऐक्टिव कॉपर टेक्नोलॉजी
5th जेन UV LED
हालो लाइट्स
कमी
पंप में बहुत जल्दी खराबी आ सकती है।
05
जानिए इन सभी विकल्पों में मिलने वाली मुख्य सुविधाएं
इन सभी वॉटर प्यूरिफायरमें से आप जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से किसी भी मॉडल का चयन कर सकते हैं। यह तालिका इनमें मिलने वाली कुछ मुख्य सुविधाओं को आसानी से समझा देगी।
मॉडल
क्षमता
प्यूरिफिकेशन स्टेज
Proven Jupiter RO Water Purifier for Home
12 लीटर
10 (RO+UV+UF)
KENT Supreme Plus Alkaline+Copper RO Water Purifier
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
एल्कलाइन और कॉपर टेक्नोलॉजी वाले वॉटर प्यूरिफायर क्यों चुनने चाहिए?
एल्कलाइन और कॉपर वॉटर प्यूरिफायर पानी का pH स्तर संतुलित कर शरीर को जरूरी मिनरल देते हैं। कॉपर बैक्टीरिया खत्म कर इम्यूनिटी बढ़ाती है, जबकि एल्कलाइन पानी पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतरीन तरीके से सुधारता है।
क्या इनके फिल्टर की लाइफ लंबी होती है?
इनके फिल्टर की लाइफ ब्रांड, मॉडल, पानी की क्वालिटी और इस्तेमाल पर निर्भर करती है। आजकल बड़े ब्रांड के मॉडल पर 2 साल तक की फिल्टर वारंटी भी मिलती है, जिसके कारण उन्हें बार-बार बदलने की जरूरत नहीं होती है।
क्या ये अलग-अलग स्रोतों के पानी को फिल्टर कर सकते हैं?
हां, ये प्यूरिफायर आमतौर पर आरओ, यूवी और यूएफ टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो बोरवेल, टैंकर और म्युनिसिपल नल जैसे अलग-अलग जल स्रोतों के पानी को पूरी तरह शुद्ध करके पीने योग्य और स्वास्थ्यवर्धक बनाते हैं।
क्या इनके साथ पानी का स्वाद बेहतर होता है?
हां, इन प्यूरिफायर से पानी का स्वाद काफी बेहतर हो जाता है। कॉपर और एल्कलाइन पानी में आवश्यक मिनरल और सही पीएच संतुलन जोड़ते हैं, जिससे पानी का कड़वापन खत्म होता है और वह प्राकृतिक रूप से मीठा व ताजा लगता है।
क्या ये मॉडल महंगे होते हैं?
हां, सामान्य आरओ प्यूरिफायर की तुलना में इनकी शुरुआती कीमत अधिक हो सकती है, लेकिन लंबे स्वास्थ्य लाभ और एडवांस टेक्नोलॉजी इस निवेश को सही बनाती है। किसी भी मॉडल की कीमत ब्रांड, क्षमता और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है और ये आपको करीब ₹15,000-₹25,000 तक की रेंज में मिलेंगे।