मोटर को बिना ओवरहीट किए Panasonic मिक्सर ग्राइंडर में कैसे पीसें सख्त सूखे मसाले? जानें आसान तरीके!

पल्स मोड और हर 30 सेकेंड का ब्रेक देते हुए आप पैनासॉनिक मिक्सर ग्राइंडर का इस्तेमाल करके सख्त और सूखे मसालों को आसानी से पीस सकेंगे, जिससे मोटर भी गर्म नहीं होगी। इसके अलावा आप बड़े मसालों को पहले से तोड़ लें, जार को पूरी तरह से न भरें और यह सुनिश्चित कर लें कि मसाले पूरी तरह सूखे हों।

पैनासोनिक मिक्सर ग्राइंडर में सख्त मसाले पीसने का तरीका
पैनासोनिक मिक्सर ग्राइंडर में सख्त मसाले पीसने का तरीका

सूखी हल्दी, काली मिर्च, लाल मिर्च और अन्य तरह-तरह के सूखे मसालों को आसानी से पैनासोनिक मिक्सर ग्राइंडर में पीसा जा सकता है और मोटर भी गर्म नहीं होगी। इस काम को करने के लिए आपको नीचे बताए गए मुख्य बातों पर गौर करना है:-

  • सबसे पहले यह देख लें कि जार और मसाले पूरी तरह से सूखे हुए हों और पानी की एक बूंद भी मौजूद नहीं होनी चाहिए। इससे न सिर्फ मसालों को सही बनावट मिलेगी, बल्कि मोटर के प्रदर्शन पर भी असर नहीं पड़ेगा।
  • इसके बाद कभी भी जार को ऊपर तक नहीं भरना है क्योंकि ऐसा करने से मोटर भी गर्म नहीं होगी और हर मसाला सही तरह से पिस जाएगा।
  • मसालों को पीसते समय हमेशा Panasonic Mixer Grinder के पल्स मोड का ही इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें एक दरदरा टेक्सचर मिलेगा और मोटर भी गर्म नहीं होगी। 
  • भले ही आपको ज्यादा मात्रा में मसाले क्यों न पीसने हों, कभी भी मिक्सर को 30 सेकंड से ज्यादा लगातार न चलाएं। हमेशा 30 सेकंड का ब्रेक लेते हुए मसालों को पीसें ताकि मोटर पर ज़ोर न पड़े और अधिक गर्म भी न हो।
  •  अगर कभी भी ऐसा महसूस हो कि वोल्टेज का उतार-चढ़ाव हो रहा है तो तुरंत बटन बंद कर दें और थोड़ी देर रुक जाएं। इससे मोटर न सिर्फ अत्यधिक गर्म होने से बचेगी, बल्कि जलने से भी बचेगी। वहीं, जरूरत हो तो एक बार ओवरलोड प्रोटेक्टर स्विच को भी सेट कर लें।

जानें इन सभी मॉडल्स में मिलने वाली सुविधाओं को 

यह तालिका इन 5 पेनासोनिक मिक्सर ग्राइंडर में मिलने वाली कुछ सुविधाओं के बारे में आसानी से समझा देगी, ताकि आप अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

मॉडल

मोटर

सुविधाएं

यहां देखें

Panasonic Mixer Grinder For Kitchen MX-GN5003 

750 Watts

फ्लो ब्रेकर डिजाइन, 3 स्टेनलेस स्टील, समुराई एज ब्लेड्स, मजबूत लिड

क्लिक करें

Panasonic Heavy Duty Mixer Grinder For Kitchen MX-AV425

600 Watts

सेफ्टी लॉक टेक्नोलॉजी, 9-इन-1 फंक्शन, जूस फिल्टर, 5 जार

क्लिक करें

Panasonic MX-AC310-H Super Mixer Grinder

550 Watts

स्टेनलेस स्टील जार, मजबूत हैंडल, डबल सेफ्टी लॉकिंग, बटन कंट्रोल

क्लिक करें

Panasonic MX-AE390 (MMLW) Mixer Grinder

2000 Watts

100% कॉपर मोटर, 3 स्टेनलेस स्टील जार, ऑइल सील प्रोटेक्शन, ज़ंगरोधी

क्लिक करें

Panasonic MX-AV325 Mixer Grinder

600 Watts

7-इन-1 फंक्शन, जार इंटरलॉकिंग, सेफ्टी लिड, सर्किट ब्रेकर सिस्टम

क्लिक करें

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Panasonic Mixer Grinder For Kitchen

    मुख्य सुविधाएं

    • इस पैनासोनिक मिक्सर ग्राइंडर की मोटर 750 वॉट वाली है और इसमें आपको स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने तीन जार मिल जाएंगे।
    • इसकी मोटर स्पीड 1600 RPM है और फ्लो ब्रेकर डिजाइन के साथ मसालों समेत अलग-अलग चीजों को आसानी से पीसा जा सकता है।
    • इसके बढ़िया क्वालिटी वाले ब्लेड में जंग लगने की समस्या नहीं आएगी और इसके साथ आपको चटनी, ड्राई और वेट जार मिलेंगे।

    क्यों रहेगा सही पसंद?

    • इस मिक्सर ग्राइंडर की खासियत है कि यह मसालों को सही तरह से पीसने का काम करेगा और उनका टेक्सचर, स्वाद और सुगंध बरकरार रहेंगे जिससे खाना भी बेहतर बनेगा।
    • इस्तेमाल के दौरान इसके काउंटर या टेबल से गिरने की चिंता नहीं करनी होगी और यह फुल स्पीड पर भी अपनी जगह पर टिका रहेगा।
    • गर्म मसालों से लेकर सूखी दालों तक इस हेवी-ड्यूटी मिक्सर ग्राइंडर में हर चीज आसानी से पीसी जा सकती है और ब्लेड लंबे समय तक टिकाऊ बने रहेंगे जिससे प्रदर्शन कमजोर नहीं होगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Panasonic
    • कलर- ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 34D x 34W x 25H सेंटीमीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • वोल्टेज- 230 Volts

    अन्य खासियतें

    • सेफ्टी लॉक
    • तीन स्पीड कंट्रोल
    • गास्केट-फ्री डिजाइन

    कमी

    • ज्यादा शोर स्तर।
    01
  • Panasonic Heavy Duty Mixer Grinder For Kitchen MX-AV425

    मुख्य सुविधाएं

    • इस पैनासोनिक मिक्सर ग्राइंडर के साथ आपको 0.5 लीटर (चटनी), 0.65 लीटर (ड्राई), 1 लीटर (वेट) और 1.5 लीटर (जूसर) जार मिलेंगे।
    • 600 वॉट की मोटर क्षमता वाला यह मिक्सर ग्राइंडर 9-इन-1 फंक्शन से लैस है जिसके कारण तरह-तरह की चीजों को पीसने, मिलाने और घोलने का काम आसानी से होगा।
    • जार इंटरलॉकिंग सिस्टम की वजह से मोटर के खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

    क्यों रहेगा सही पसंद?

    • घर पर ही सेहतमंद जूस बनाने का काम इस मिक्सर ग्राइंडर में आसानी से हो जाएगा और उसके बीज या गूदे को छानने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। Panasonic का यह Mixer आपकी मेहनत कम करेगी।
    • इसके जार पर लगे मज़बूत ढक्कन की सील भी टाइट है, जिसकी वजह से ग्राइंडिंग के दौरान इसके खुलने या चीज़ों के बाहर गिरने की चिंता नहीं करनी होगी।
    • जार में लगे मज़बूत हैंडल की वजह से इन्हें संभालने में काफी सुविधा होगी और इन पर हाथ से फिसलने की चिंता नहीं करनी होगी। वहीं इन पर आसानी से खरोंच भी नहीं आएगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Panasonic
    • कलर- चार्कोल ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 42.5D x 36W x 38H सेंटीमीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • वॉटेज- 600 Watts 

    अन्य खासियतें

    • सर्किट ब्रेकर सिस्टम
    • सामुराई एज ब्लेड
    • फ्लो ब्रेकर जार

    कमी

    • ज्यादा टिकाऊ नहीं है।


    ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Panasonic MX-AC310-H 550-Watt 3-Jar Super Mixer Grinder

    मुख्य सुविधाएं

    • फ्लो ब्रेकर सिस्टम वाला यह पैनासॉनिक मिक्सर ग्राइंडर 500 Watts की मोटर वाला है जिसका प्रदर्शन दमदार है। 
    • बटन कंट्रोल की मदद से इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है और हर किसी के लिए यह एक सुविधाजनक विकल्प होगा। 
    • इसमें 0.4 लीटर का चटनी जार, 0.6 लीटर का मल्टी जार और 1.1 लीटर का मिल जार मिलेगा।

    क्यों रहेगा सही पसंद?

    • कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला यह मिक्सर ग्राइंडर उन लोगों के लिए सही विकल्प रहेगा जो अकेले रहते हैं या जिन्हें रोजाना बहुत ज्यादा चीजों को पीसने की जरूरत नहीं होती है।
    • सूखे मसालों से लेकर साउथ इंडियन डिशेज के घोल तक यह मॉडल अलग-अलग चीजों को सही टेक्सचर देने का काम करेगा और इसमें वे कम समय में अच्छी तरह से पिस भी जाएँगी।
    • बेहतरीन लॉकिंग सिस्टम की वजह से जार ठीक से न लगने पर यह काम ही नहीं करेगा, जिससे मोटर टिकाऊ और सुरक्षित बनी रहेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Panasonic
    • कलर- व्हाइट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 8.8D x 20.7W x 13.6H सेंटीमीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • वोल्टेज- 230 Volts

    अन्य खासियतें

    • एंटी-स्किड फीट
    • इंटरलॉकिंग सिस्टम
    • स्टेनलेस स्टील ब्लेड

    कमी

    • जार की क्षमता कम है।
    03
  • Panasonic MX-AE390 2000W (MMLW) Mixer Grinder

    मुख्य सुविधाएं

    • 9-इन-1 फंक्शन सुविधा वाला यह मिक्सर ग्राइंडर मसालों को पीसने, जूसिंग और अंडा फेंटने जैसे कई तरह के काम आसानी से कर लेगा।
    • इसकी मोटर 100% कॉपर मोटर से बनी है, जिसके आसानी से जलने या क्वालिटी खराब होने की चिंता नहीं रहेगी।
    • इसके जार स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने हैं जो मजबूत लिड और हैंडल से लैस हैं। ये सभी जार लंबे समय तक टिकाऊ बने रहेंगे।

    क्यों रहेगा सही पसंद?

    • भारतीय रसोईघर में इस्तेमाल करने के लिए यह मिक्सर ग्राइंडर एक टिकाऊ विकल्प साबित होगी जिसमें हर तरह के मसाले और यहां तक कि कॉफी बीन्स भी अच्छी तरह से पीसे जा सकेंगे।
    • इसके खास डिजाइन वाले ब्लेड लंबे समय तक धारदार बने रहेंगे जिनमें न तो आसानी से ज़ंग लगेगी न ही लगातार इस्तेमाल की वजह से उनके टूटने की चिंता नहीं होगी।
    • घर पर अगर छोटा बच्चा है तो उसकी सुरक्षा के लिए इसे लॉक किया जा सकता है ताकि किसी तरह का हादसा न हो।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Panasonic
    • कलर- ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 32.5D x 34W x 30.5H सेंटीमीटर
    • कंट्रोल- नॉब
    • वजन- 6.400 किलोग्राम

    अन्य खासियतें

    • ओरिजिनल ऑयल सील प्रोटेक्शन
    • हेवी ABS बॉडी
    • सामुराई एज ब्लेड

    कमी

    • सेफ्टी लॉक की खराब क्वालिटी । 
    04
  • Panasonic MX-AV325 Mixer Grinder 1500W

    मुख्य सुविधाएं

    • सेफ्टी लॉकिंग सिस्टम सुविधा के साथ आने वाला यह पैनासोनिक मिक्सर ग्राइंडर 600 वॉट की मोटर से लैस है जिसमें आपको तीन जार मिलेंगे।
    • इसके सभी जार मजबूत क्वालिटी के मटेरियल से बने हैं जो लंबे समय तक टिकाऊ बने रहेंगे और इनमें हैंडल भी लगे हुए हैं।
    • कॉम्पैक्ट साइज वाले इस मॉडल का खास जार इंटरलाकिंग सिस्टम मोटर को खराब होने से बचाएगा और इससे आपकी सुरक्षा भी पूरी तरह सुनिश्चित होगी।

    क्यों रहेगा सही पसंद?

    • वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के बावजूद भी इस पैनासोनिक मिक्सर ग्राइंडर की मोटर के आसानी से खराब होने की चिंता नहीं होगी और यह बिना रुकावट दमदार प्रदर्शन सुनिश्चित करेगा।
    • यह भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के सूखे मसालों को दर-दरा और बारीक पीसने में सक्षम है और यह उन लोगों के लिए बिल्कुल सही विकल्प होगा जो लगभग हर मसाला घर पर ही पीसते हैं।
    • इसके सभी जार को साफ करना भी आपके लिए काफी आसान रहेगा और इस वजह से इनकी लाइफ भी बढ़ेगी और आपकी सुविधा भी बढ़ेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Panasonic
    • कलर- ब्लू
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 41D x 37W x 31H सेंटीमीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • वोल्टेज- 230 Volts 

    अन्य खासियतें

    • सर्किट ब्रेकर सिस्टम
    • स्टेनलेस स्टील जार
    • 7-इन-1 फंक्शन

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है। 


    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

    05

निष्कर्ष

यह कहा जा सकता है कि सख्त और सूखे मसालों को पीसने के लिए पैनासोनिक मिक्सर ग्राइंडर सही विकल्प होंगे और पल्स मोड का इस्तेमाल, 30 सेकेंड का ब्रेक, सही जार का उपयोग और रख-रखाव के साथ इसकी मोटर के गर्म होने की चिंता नहीं होगी। ये मॉडल लंबे समय तक टिकाऊ भी बने रहेंगे और तरह-तरह के जार की मदद से सिर्फ मसाले ही नहीं अन्य चीजों को भी आसानी से पीसने की सुविधा मिलेगी। वहीं, ओवरहीट प्रोटेक्शन सुविधा वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के दौरान मोटर को सुरक्षित बनाकर रखेगी। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • पैनासोनिक मिक्सर ग्राइंडर में सूखे मसालों को पीसने से पहले क्या तैयारी करनी चाहिए?
    मसालों को पीसने से पहले उनकी तैयारी बहुत जरूरी है। सुनिश्चित करें कि मसाले पूरी तरह से सूखे हों। नमी होने पर पीसने में कठिनाई होती है और मोटर पर अधिक दबाव पड़ता है। मसालों को धूप में सुखाएं या धीमी आंच पर हल्का भून लें। इसके अलावा, मसालों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें या काट लें, इससे मिक्सर पर ज़ोर कम पड़ता है और पिसाई आसानी से होती है।
  • इन्हें ज़्यादा गर्म होने से कैसे बचाना चाहिए?
    पैनासोनिक मिक्सर को ज़्यादा गरम होने से बचाने के लिए हमेशा छोटे बैच में पीसें, एक साथ अधिक मसाले न डालें, पल्स मोड का इस्तेमाल करें और मिक्सर को लगातार चलाने के बजाय ब्रेक लेते रहें। यह मोटर को ठंडा होने का समय देता है। हमेशा सबसे कम स्पीड सेटिंग से शुरू करें और फिर उसे धीरे-धीरे बढ़ाएं।
  • किस तरह के जार में मसालों को पीसना चाहिए?
    सूखे मसाले पीसने के लिए सही जार और ब्लेड का चुनाव महत्वपूर्ण है। पैनासोनिक अपने मिक्सर ग्राइंडर को आमतौर पर अलग-अलग जार के साथ पेश करता है। सूखे मसालों के लिए, तेज और मजबूत ब्लेड वाला छोटा या मध्यम आकार का जार सबसे अच्छा काम करता है।
  • इन मिक्सर ग्राइंडर की लंबी लाइफ के लिए रख-रखाव का सही तरीका क्या है?
    इसके लिए हर इस्तेमाल के बाद जार और ब्लेड को अच्छी तरह साफ करें। मोटर यूनिट को सूखे कपड़े से पोंछें। कभी भी मोटर यूनिट को गीला न करें। नियमित रूप से युग्मक की जांच करें और अगर वह ढीला या घिसा हुआ हो तो उसे बदलवा लें। मिक्सर को हमेशा सूखी और समतल सतह पर रखकर ही इस्तेमाल करें।
  • अगर कभी पैनासोनिक मिक्सर की मोटर गर्म हो जाए तो क्या करना चाहिए?
    अगर कभी मोटर गर्म हो जाती है तो सबसे पहले मोटर ओवर लोड स्विच चेक करें। अगर वह ऑन हो गया है तो थोड़ी देर इंतजार करें और फिर उसे सेट करें। फिर भी मोटर गर्म होता है तो मिक्सर का इस्तेमाल न करें और कंपनी के सेवा सेंटर से संपर्क करके उसकी मरम्मत कराएं।

Loading...

Loading...