बिजली बिल करना है कम? इन्वर्टर एसी लेने से पहले जानें जरूरी बातें

घर के लिए लेना है एसी लेकिन आप भी सोच रहे हैं इससे बिजली बिल अधिक आएगा। तो यहां कुछ बढ़िया इन्वर्टर एसी के विकल्प दिए गए हैं जो बिजली बिल कम करने में मदद करते हैं और साथ ही, महत्वपूर्ण बातें बताई गई है जिसको ध्यान में रखकर अगर आप एसी लेंगे तो यह आपके बिजली बिल को आधा करने में मदद करेगा। पूरी जानकारी के साथ देखें बढ़िया मॉडल्स यहां।

इन्वर्टर एसी
इन्वर्टर एसी

भारत के कई शहरों में गर्मी के दिनों में तापमान इतना अधिक बढ़ जाता है कि बिना एसी काम नहीं चलता। लेकिन एसी लेने से पहले मन में यह सवाल भी जरूर आता है कि इससे बिजली का बिल भी अधिक आएगा। ऐसे में ज्यादातर लोग इन्वर्टर एसी लेने का फैसला करते हैं क्योंकि यह सामान्य एसी की तुलना में कम बिजली खर्च करता है। हालांकि, हर इन्वर्टर एसी समान नहीं होता। अगर सही मॉडल नहीं चुना जाएं तो उम्मीद के मुताबिक बिजली की बचत नहीं हो पाती। इसलिए जब एसी लेने जाते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है जिससे एक सही एसी लिया जा सकता है। 

आइए जानते हैं कि बिजली बचाने के लिए इन्वर्टर एसी चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

योरपिक्स पर क्लिक करके अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

इन्वर्टर एसी के स्टार रेटिंग पर ध्यान देना है जरूरी

अगर आप एसी चलाते हुए बिजली बचाना चाहते हैं तो साधारण इन्वर्टर एसी लेना ही केवल काफी नहीं है। बल्कि उसकी स्टार रेटिंग भी उतनी ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। बता दें, 5 स्टार रेटिंग वाला एसी आमतौर पर 3 स्टार मॉडल की तुलना में कम बिजली खर्च करते हैं। इनकी शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन लंबे समय में बिजली के बिल में अच्छी बचत हो जाती है। इसलिए ऐसे एसी चुनना सही माना जाता है। 

देखें 5 स्टार रेटिंग वाले एसी के विकल्प-

कमरे के आकार के अनुसार क्षमता चुनना है सही

बहुत से लोग जरूरत से बड़ा या छोटा एसी अपने घर ले आते हैं लेकिन कमरे के आकार को ध्यान नहीं रखते हैं। इससे बिजली की खपत बढ़ सकती है और कूलिंग भी प्रभावित होती है। आपको बता दें, अलग-अलग कमरों के लिए अलग-अलग क्षमता वाले एसी आते हैं। जैसे, छोटे कमरे के लिए 1 टन एसी पर्याप्त होता है। वहीं, मध्यम आकार के कमरे के लिए 1.5 Ton AC बेहतर माना जाता है। लेकिन अगर आपके कमरे का आकार बड़ा है तो ऐस कमरे के लिए 2 टन या उससे अधिक क्षमता वाला एसी चुनना सही होता है। 

अलग-अलग कमरों के लिए देखें इन्वर्टर एसी -

इन्वर्टर एसी के स्मार्ट फीचर्स भी कर सकते हैं बिजली की बचत

आधुनिक इन्वर्टर एसी में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो बिजली बचाने में मदद करते हैं। जैसे इको मोड, स्लीप मोड, AI एनर्जी सेविंग, टाइमर, कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी आदि। इन फीचर्स की मदद से Air Conditioner जरूरत के अनुसार चलता है और बेवजह बिजली खर्च नहीं करता। वहीं, आप इन मोड का इस्तेमाल करते समय कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद रख सकते हैं जिससे ठंडक कमरे से बाहर ना जाए और कमरे को ठंडा करने में कंप्रेसर पर अधिक दबाव भी न पड़े। 

अलग-अलग फीचर्स वाले इनवर्टर एसी देखें यहां -

निष्कर्ष

देखा जाए तो इन्वर्टर एसी लेते समय सिर्फ ब्रांड या कीमत पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। बल्कि स्टार रेटिंग, ISEER रेटिंग, सही क्षमता, कॉपर कंडेंसर, स्मार्ट फीचर्स और अच्छी सर्विस जैसी बातों को ध्यान में रखकर आप ऐसा एसी चुन सकते हैं जो बेहतर कूलिंग देने के साथ-साथ हर महीने बिजली के बिल में भी अच्छी बचत करा सके। 

इन्हें भी पढ़ें

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या इन्वर्टर एसी वास्तव में बिजली बचाता है?
    आमतौर पर, इन्वर्टर एसी सामान्य एसी की तुलना में कम बिजली खर्च करता है। इसका कंप्रेसर जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड बदलता है, जिससे बार-बार ऑन और ऑफ होने की आवश्यकता नहीं पड़ती। यही कारण है कि लंबे समय तक एसी चलाने पर बिजली की अच्छी बचत होती है।
  • बिजली बचाने के लिए 3 स्टार या 5 स्टार इन्वर्टर एसी में कौन बेहतर है?
    अगर आपका बजट अच्छा है, तो 5 स्टार इन्वर्टर एसी बेहतर विकल्प है। इसकी ऊर्जा दक्षता अधिक होती है, जिससे हर महीने बिजली की खपत कम होती है। हालांकि, अगर एसी का इस्तेमाल सीमित समय के लिए होता है, तो 3 स्टार मॉडल भी अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • कमरे के लिए सही क्षमता का एसी कैसे चुन सकते हैं?
    आपको बता दें, एसी की क्षमता कमरे के आकार के अनुसार चुननी चाहिए। छोटे कमरे के लिए 1 टन, मध्यम आकार के कमरे के लिए 1.5 टन और बड़े कमरे के लिए 2 टन या उससे अधिक क्षमता वाला एसी उपयुक्त रहता है। सही क्षमता वाला एसी बेहतर कूलिंग देने के साथ बिजली की भी बचत करता है।
  • क्या कॉपर कंडेंसर वाला एसी बेहतर होता है?
    आमतौर पर, कॉपर कंडेंसर वाले एसी बेहतर माने जाते हैं। ये जल्दी कूलिंग देते हैं, लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं और इनकी मरम्मत भी आसान होती है। इससे एसी की कार्यक्षमता बनी रहती है और बिजली की खपत भी नियंत्रित रहती है।

Loading...

Loading...