मानसून का मजा! इन कन्वर्टिबल Split AC के साथ उमस की होगी छुट्टी, मिलेगी आरामदायक ठंडक
अगर आप इस मानसून अपने घर में सुकून भरा और ठंडा माहौल चाहते हैं, तो कन्वर्टिबल स्प्लिट एसी को चुनना सही रहेगा। क्योंकि इन्हें बदलते मौसम के अनुसार अलग-अलग मोड में सेट किया जा सकता है ताकि घर का माहौल आरामदायक बना रहे।
भारत में मानसून का मौसम आ चुका है। यह मौसम जहां बारिश की ठंडक लेकर आता है, वहीं हवा में मौजूद नमी और उमस कई बार घर के अंदर चिपचिपाहट वाला माहौल बना देती है। ऐसे समय में कन्वर्टिबल स्प्लिट एसी आपके घर को ठंडा और आरामदायक बनाए रखने का बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। आपको बता दें, कन्वर्टिबल स्प्लिट एसी की खासियत यह है कि इसमें आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को बदल सकते हैं। जब मौसम में ज्यादा गर्मी या उमस हो, तब इसे अधिक क्षमता पर चलाया जा सकता है। वहीं सामान्य दिनों में कम क्षमता पर इस्तेमाल करके बिजली की बचत भी की जा सकती है। यानी ये एसी न केवल बेहतर कूलिंग देते हैं, बल्कि ऊर्जा की खपत को भी संतुलित रखने में मदद करते हैं।
मानसून में बिजली की बचत और बढ़िया ठंडक के लिए देखें 5 बढ़िया एसी -
योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 1.5 Ton 5 Star Twin Inverter Split AC
खास बातें
अगर आप चिलचिलाती गर्मी से राहत से पाना चाहते हैं तो इसमें दिए गए टर्बो कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं जो 54°C में भी 10 सेकेंड में कमरे को ठंडा बना देगा।
चूंकि यह 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आता है जिससे अपनी आवश्यकता के अनुसार इसकी कूलिंग क्षमता को बदला जा सकता है।
मानसून के लिए क्यों है सही?
इस Haier एसी का डीह्यूमिडिफ़ायर फीचर मानसून की हवा से अतिरिक्त नमी को तेजी से खींच लेता है, जिससे कमरे की चिपचिपाहट खत्म हो जाती है और कमरा फ्रेश महसूस होता है।
बरसात के मौसम में अक्सर पानी की बूंदें जमने से बैक्टीरिया और सीलन की बदबू पैदा होने लगती है। वहां इसकी फ्रॉस्ट क्लीन तकनीक काम आ सकती है जो एक बटन दबाते ही, नमी और बैक्टीरिया साफ कर देगी, जिससे आपको मानसून में भी साफ और दुर्गंध-मुक्त हवा मिलेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल - HSA52VP-G5NB-I
नॉइस लेवल - 47 डेसिबल
वाटेज - 1160 वाट
कंट्रोल मेथड - रिमोट
खासियत
रिमोट कंट्रोल
5 स्टार ऊर्जा रेटिंग
कमी
इसमें केवल 2-वे स्विंग दिया गया है।
01
Carrier 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC
खास बातें
अगर इसकी खासियत की बात करें तो यह वाईफाई को सपोर्ट करता है जिससे आप इसे आराम से अपने फोन के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।
इसमें मौजूद स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले पर आप यह देख सकते हैं कि Carrier का यह एसी कितनी बिजली खपत कर रहा है, जिससे आपको अपने बिजली बिल को कंट्रोल में रखने में मदद मिलेगी।
मानसून के लिए क्यों है सही?
बरसात में बाहर का तापमान 40-45°C जितना गर्म नहीं होता। ऐसे में आप फ्लेक्सिकूल कन्वर्टिबल 6-इन-1 की मदद से Carrier के इस Inverter AC को 40% या 60% तक की क्षमता पर चला सकते हैं। इससे कमरा एकदम परफेक्ट ठंडा रहेगा और कंप्रेसर पर लोड न पड़ने की वजह से आपका बिजली बिल भी कम आएगा।
हालांकि मानसून के मौसम में नमी के कारण एसी के आउटडोर और इनडोर यूनिट में जंग लगने का खतरा ज्यादा होता है। इस मॉडल में एंटी-कोरेजन कोटिंग दी गई है, जो कॉपर कॉइल को जंग से बचाने में मदद करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Carrier
मॉडल - CAI18EE3R36W1
नॉइस लेवल - 37 डेसिबल
वाटेज - 1435 वाट
कंट्रोल मेथड - ऐप कंट्रोल, रिमोट, वॉयस कंट्रोल
खासियत
एंटी कोरोसिंग ब्लू कोटिंग
वॉइस कंट्रोल
कमी
यह 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जो 5 स्टार वाले एसी के मुकाबले अधिक बिजली की खपत कर सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Lloyd 2 Ton 5 Star Inverter Split AC
खास बातें
अगर आपका कमरा बड़ा है तो यह एसी आपके लिए सही रहेगा क्योंकि Lloyd का यह एसी 2 टन क्षमता के साथ आता है जो 210 स्क्वायर फीट तक के कमरे के लिए सही माना जाता है। वैसे तो मानसून में बहुत ज्यादा कूलिंग पावर की जरूरत नहीं होती।
आप इसे 6-इन-1 कनवर्टिबल मोड की मदद से 40% या 60% कैपेसिटी पर चलाकर कमरे को चिपचिपाहट-मुक्त भी रख सकते हैं और बिजली का बिल भी आधा कर सकते हैं।
मानसून के लिए क्यों है सही?
बरसात के मौसम में सिर्फ ठंडक नहीं, बल्कि नमी को दूर करना भी जरूरी होता है। इसका स्पेशल ड्राई मोड हवा से पूरी चिपचिपाहट खींच लेता है, जिससे कमरे में ठंडक के साथ-साथ ताजगी भरा माहौल भी बन सकता है।
बरसात में बैक्टीरिया तेज़ी से फैलते हैं। लेकिन इसके एडवांस्ड फिल्टर्स हवा में मौजूद सूक्ष्म धूल कणों और कीटाणुओं को साफ कर सकते हैं, जिससे घर के अंदर शुद्ध हवा मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Lloyd
मॉडल - GLS24I5AGCGR
नॉइस लेवल - 38 डेसिबल
वाटेज - 1355 वाट
कंट्रोल मेथड - रिमोट कंट्रोल
खासियत
100% कॉपर कॉइल
4-वे स्विंग
कमी
इसकी इंस्टॉलेशन के लिए अनुभवी टेक्नीशियन की जरूरत पड़ेगी, नहीं तो बाद में गैस लीकेज की समस्या आ सकती है।
03
Panasonic 1.5 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC
खास बातें
इसमें दिए गए 8-इन-1 कन्वर्टिबल मोड की मदद से कमरे में मौजूद लोगों की संख्या, बाहरी तापमान और अपनी जरूरत के हिसाब से इस एसी को चला सकते हैं।
अगर आप बाहर हैं फिर भी Panasonic ब्रांड के इस एसी में मौजूद MirAIe App की मदद से इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं और बिजली की कितनी खपत हुई है यह भी ट्रैक कर सकते हैं।
मानसून के लिए क्यों है सही?
चूंकि मानसून में कमरे का तापमान ज्यादा तो नहीं होता, लेकिन उमस बहुत ज्यादा हो जाती है। ऐसे में इस 1.5 Ton AC का AI सेंसर बाहर के मौसम और नमी को भांपकर तापमान और फैन स्पीड को खुद ही ऐसे सेट कर सकता है जिससे चिपचिपाहट तुरंत दूर हो जाए।
बारिश के मौसम में अक्सर बिजली कटने की समस्या सामने आती है और वोल्टेज में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। ऐसे में यह 100-290 V रेंज तक के उतार-चढ़ाव में भी सही से ठंडक देगा और आपको अलग से स्टेबलाइजर लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
LG 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Smart Inverter Split AC
खास बातें
अगर घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग है तो इसका एचडी फिल्टर काफी काम आएगा जो हवा में मौजूद धूल-मिट्टी, बैक्टीरिया और वायरस को साफ कर देगा जिससे कमरे के अंदर आपको साफ हवा मिलेगी और हर पल फ्रेश महसूस होगा।
LG के इस एसी में दिए गए कन्वर्टिबल 6-इन-1 की मदद से आप 6 अलग-अलग मोड में इसे चला सकते हैं और बिजली की बचत कर सकते हैं।
मानसून के लिए क्यों है सही?
आपको बता दें, इसमें डीह्यूमिडिफायर मोड दिया गया है जो कमरे की अतिरिक्त नमी को सोख लेता है। इससे कमरा ठंडा होने के साथ-साथ चिपचिपाहट से मुक्त हो जाता है।
अक्सर बरसात के मौसम में नमी के कारण एसी के अंदर फंगस या फफूंद जम जाती है, जिससे इसमें से अजीब बदबू आने लगती है। तब इसकी हिम क्लीन तकनीक काफी काम आएगी जो कॉइल पर जमा नमी और बैक्टीरिया को खुद साफ कर सकती।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - LG
मॉडल - AS-Q18JNXE
नॉइस लेवल - 26 डेसिबल
वाटेज - 1270 वाट
कंट्रोल मेथड - ऐप कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल
खासियत
विराट मोड
ओशन ब्लैक कोटिंग
कमी
इसकी इंस्टॉलेशन सर्विस में दिक्कत आ सकती है।
05
जानें इस मानसून आपके लिए कौन-सा स्प्लिट एसी रहेगा सही
ऊपर दिए गए 5 बढ़िया कन्वर्टिबल स्प्लिट एसी के कुछ मुख्य बातों को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने घर के लिए इस मानसून एक बढ़िया एसी ले पाएंगे -
ब्रांड व मॉडल
कन्वर्टिबल मोड
कूलिंग पॉवर
ऊर्जा रेटिंग
Haier 1.5 Ton 5 Star Twin Inverter Split AC - HSA52VP-G5NB-I
5-इन-1 कन्वर्टिबल
5.13 किलोवाट
5 स्टार
Carrier 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC - CAI18EE3R36W1
कन्वर्टिबल 6-इन-1
4.8 किलोवाट
3 स्टार
Lloyd 2 Ton 5 Star Inverter Split AC - GLS24I5AGCGR
6-इन-1 कन्वर्टिबल
6 किलोवाट
5 स्टार
Panasonic 1.5 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC - CS/CU-SU18BKY3W
8-इन-1 कन्वर्टिबल
17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
3 स्टार
LG 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Smart Inverter Split AC - AS-Q18JNXE
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
क्या मानसून के मौसम में एसी चलाना सही होता है?
बारिश के दौरान हवा में नमी बढ़ने से उमस महसूस होती है। एसी कमरे का तापमान संतुलित रखने के साथ-साथ नमी को भी कम करने में मदद करता है, जिससे घर का वातावरण अधिक आरामदायक बन जाता है।
कन्वर्टिबल स्प्लिट एसी क्या होता है?
कन्वर्टिबल स्प्लिट एसी ऐसा एयर कंडीशनर है जिसमें आप अपनी आवश्यकता के अनुसार कूलिंग क्षमता को बदल सकते हैं। कम लोगों के होने पर इसे कम क्षमता पर और अधिक गर्मी या उमस होने पर अधिक क्षमता पर चलाया जा सकता है। इससे बेहतर कूलिंग के साथ बिजली की बचत भी होती है।
मानसून में कन्वर्टिबल स्प्लिट एसी के क्या फायदे हैं?
मानसून के दौरान ये एसी कमरे की उमस कम करने, आरामदायक तापमान बनाए रखने और आवश्यकता के अनुसार कूलिंग देने में मदद करते हैं। साथ ही, जरूरत के अनुसार अलग-अलग मोड का उपयोग करने से ऊर्जा की खपत भी नियंत्रित रहती है।
क्या कन्वर्टिबल स्प्लिट एसी बिजली की बचत करता है?
आमतौर पर, कन्वर्टिबल स्प्लिट एसी में आवश्यकता के अनुसार कूलिंग क्षमता चुनने का विकल्प मिलता है। जब अधिक कूलिंग की जरूरत नहीं होती, तब इसे कम क्षमता पर चलाकर बिजली की खपत कम की जा सकती है।
मानसून में एसी का तापमान कितना रखना चाहिए?
आपको बता दें, मानसून के मौसम में 24 से 26 डिग्री सेल्सियस का तापमान आरामदायक माना जाता है। इससे कमरा ठंडा रहता है, उमस कम होती है और अनावश्यक बिजली की खपत से भी बचा जा सकता है।