Kriti Sanon की ब्रांड Hyphen के स्किन केयर प्रोडक्ट हैं अच्छे या नहीं? जानें

आपने भी Hyphen ब्रांड के Products के बारे में खूब चर्चाएं सुनी हैं, लेकिन इसे लेना चाहिए या नहीं ये अभी भी सोच रहे हैं? तो यहां आपको फेस वॉश से लेकर सनस्क्रीन तक के बारे में बताया गया है जिससे आप अपनी सुविधा अनुसार इसके प्रोडक्ट का चुनाव कर पाएंगे।

हाइफन स्किनकेयर प्रोडक्ट
हाइफन स्किनकेयर प्रोडक्ट

पिछले कुछ समय में हाइफन ने ब्यूटी और स्किनकेयर की दुनिया में काफी चर्चा बटोरी है। सोशल मीडिया पर इसके प्रोडक्टस की खूब बातें हो रही हैं और कई लोग इसे अपनी स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बना रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह ब्रांड सच में इतना असरदार है या फिर सिर्फ हाइप का फायदा उठा रहा है? तो सबसे पहले बात करें तो Hyphen के Skin Care प्रोडक्ट की खास बात यह है कि इनहें त्वचा की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। Kriti Sanon का ब्रांड दावा करता है कि उसके फेस वॉश से लेकर सीरम तक स्किन को नमी देने, चमक बढ़ाने और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। 

हालांकि, हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है। जो प्रोडक्ट किसी एक व्यक्ति के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है, जरूरी नहीं कि वह दूसरे के लिए भी वैसा ही परिणाम दे। इसलिए किसी भी स्किनकेयर प्रोडक्ट को लेने से पहले अपनी त्वचा की जरूरतों को समझना जरूरी है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Hyphen 10% Rice Water Brightening Face Wash

    अमेजन क्या कहता है - सभी स्किन टाइप के लिए आने वाले इस फेस वॉश में हाइफन ने 10% राइस वॉटर के गुण शामिल किए हैं जिसकी वजह से सारे स्किन टोन एक समान बनते हैं और चेहरे को चमकदार बनाते हैं। वहीं, इसमें दिए गए विटामिन C चेहरे से डार्क स्पॉटस को हटाकर त्वचा साफ बनाता है। 

    इसे लेना कैसे फायदेमंद है 

    • काफी लोगों को खुशबू वाले प्रोडक्टस पसंद नहीं होते हैं और चेहरा धोते समय ऐसे प्रोडक्टस एलर्जी भी पैदा कर देते हैं, ऐसे में यह Face Wash सही रहेगा क्योंकि इसमें किसी प्रकार का कोई खुशबू शामिल नहीं किया गया है। 
    • चूंकि इसमें मौजूद ग्लाइकोलिक एसिड और हल्दी के गुण ना सिर्फ चेहरे को साफ बनाएंगे बल्कि गंदगी को अंदर से साफ करने में मदद करेंगे। इसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है। 

    इसे ना चुनने की वजह 

    • अगर आपके चेहरे पर अधिक पिंपल्स है तो इसे लेना सही नहीं होगा, क्योंकि इसमें विटामिन सी के गुण मौजूद है जिससे पिंपल्स में जलन हो सकती है। 

    योरपिक्स पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।

    01
  • Hyphen 7% Ceramides-NMF Milky Face Toner Essence

    अमेजन क्या कहता है - 100ml के पैक में आने वाला यह टोनर ऑइली, ड्राई, काम्बिनेशन यानी सभी प्रकार के त्वचा के लिए बढ़िया है जो त्वचा में गहराई से जाकर अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने और त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद करता है। 

    इसे लेना कैसे फायदेमंद है

    • चूंकि इसमें 7% NMF + सेरामाइड कॉम्प्लेक्स मौजूद है जो त्वचा के बैरियर यानी अगर प्राकृतिक सुरक्षा परत को कुछ नुकसान हो रखा है तो उसे सही करने और बाहरी नुकसान से बचाने में मदद करता है। इससे त्वचा हमेशा हेल्दी और चमकदार दिखेगी। 
    • कभी-कभी फेस वॉश से चेहरा धोने के बाद भी कुछ मेकअप के कण त्वचा में रह जाते हैं, तो उस समय आप Face Toner का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो त्वचा की गहराई में जाकर मेकअप के बचे हुए अंश को हटाता है और खुले रोमछिद्रों को बंद करने में मदद करता है। 

    इसे ना चुनने की वजह

    • वैसे तो यह टोनर ज़्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है लेकिन इसमें राइस वॉटर, ओटमील और स्नो मशरूम के गुण मौजूद है तो अगर आपके स्किन को इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है तो इसे लेना सही नहीं होगा।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Hyphen 5% Niacinamide, 1% Alpha Arbutin & 25% Kakadu Plum Brightening Face Serum

    अमेजन क्या कहता है - चाहे डार्क स्पॉट की समस्या हो या गर्मियों के मौसम में खिली-खिली त्वचा चाहिए, Hyphen ब्रांड का यह सीरम काफी उपयोगी रहेगा। यह सभी स्किन टाइप के लिए सही है और जेल फॉर्म में आते हैं। यह 119 ग्राम के पैक में आ रहा है। 

    इसे लेना कैसे फायदेमंद है

    • चूंकि इस Face Serum में 5% नियासिनमाइड के गुण मौजूद है जो चेहरे में मौजूद काले धब्बों को दूर करने और स्किन टोन की रंगत को सुधारने में मदद करता है, जिसकी वजह से चेहरा न सिर्फ चमकदार बल्कि हेल्दी भी बनता है। 
    • अगर आपको हाइपरपिगमेंटेशन और मुंहासों के दाग-धब्बों की समस्या है तो आप इसे आराम से चुन सकती हैं क्योंकि इसमें अल्फा अर्बुटिन और काकाडू प्लम का इस्तेमाल किया गया हैं जो इस समस्या को खत्म करने में मदद करता है और साथ ही, बेजान त्वचा में नई चमक लाता है।     

    इसे ना चुनने की वजह

    • जब चेहरे पर पहले से ही बड़े और दर्दनाक दाने हों, तो ब्राइटनिंग सीरम लगाने से दानों में जलन बढ़ सकती है। इसलिए ऐसी स्थिति में इसे ना लेना बेहतर है।
    03
  • Hyphen Brightening Face Moisturizer

    अमेजन क्या कहता है - जेल फार्मूला में आने वाला यह मॉइस्चराइजर काफी लाइटवेट है जिसे लगाने के बाद आपको बिल्कुल भी भारीपन महसूस नहीं होगा और इसे पूरे दिन लगा कर रखा जा सकता है। यह 50 मिलीलीटर के पैक में आता है और यह Moisturizer हर स्किन टाइप वालों के लिए सही है। 

    इसे लेना कैसे फायदेमंद है

    • ट्रिपल पावर विटामिन C से भरपूर यह मॉइस्चराइजर असमान स्किन टोन को ठीक करता है और चेहरे की चमक बढ़ाता है। त्वचा में प्राकृतिक नमी को बरकरार रखते हुए कुछ ही सेकंड में त्वचा को चमकदार बनाता है। जिससे आप पूरे दिन खिली-खिली महसूस करेंगी। 
    • कई लोगों को चिपचिपाहट वाले मॉइस्चराइजर पसंद नहीं आते हैं उनके लिए यह सही है क्योंकि यह बहुत ही हल्का है और पूरी तरह तेल से मुक्त है जो बिना चिपचिपाहट के त्वचा को नमी देता है और इस नमी को लंबे समय तक बरकरार रखता है। 

    इसे ना चुनने की वजह

    • भले ही इसे सभी स्किन टाइप्स के लिए बताया गया है, लेकिन सेंसेटिव स्किन के लिए रिस्क हो सकता है क्योंकि इसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक है जो शुरुआत में हल्की जलन या झनझनाहट महसूस करवा सकती है।
    04
  • Hyphen All I Need Sunscreen SPF 50 PA++++

    अमेजन क्या कहता है - 50ml के पैक में आने वाला इस सनस्क्रीन को महिला और पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं। यह काफी लाइटवेट है जिससे इसे आराम से पूरे दिन लगाया जा सकता है। इसमें SPF 50 PA++++ मौजूद है जो सूरज के हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा करने में मदद करता है। 

    इसे लेना कैसे फायदेमंद है

    • जब बात आती है हाइफन ब्रांड के Sunscreen की तो यह कई सारे एडवांस फ़िल्टरों के साथ आता है जो UVA और UVB किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। साथ ही, अगर बाहर जाने से सनबर्न या टैन हो जाते हैं तो उस समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। 
    • यह सनस्क्रीन और मॉइस्चराइज़र दोनों का काम करता है। इसे लगाने के बाद अलग से मॉइस्चराइज़र लगाने की जरूरत नहीं होती, जिससे आपका स्किनकेयर रूटीन आसान हो जाता है।

    इसे ना चुनने की वजह

    • अगर आपको सूखा या मैट फिनिश पसंद है, तो यह आपके लिए नहीं है। यह पूरी तरह से एक चमकदार लुक देता है और ग्लिसरीन की वजह से ऑइली लग सकता है।
    05

निष्कर्ष 

वैसे Hyphen स्किनकेयर एक लोकप्रिय और तेजी से उभरता हुआ ब्रांड है। इसके कुछ प्रोडक्ट अच्छे परिणाम दे सकते हैं, लेकिन केवल सोशल मीडिया की लोकप्रियता देखकर कोई फैसला लेना सही नहीं होगा। बेहतर होगा कि आप उत्पाद की सामग्री, अपनी त्वचा के प्रकार और ऑनलाइन वेबसाईट पर आपको यूजर्स की राय भी देखने को मिल जाएगी जिसको ध्यान में रखकर ही लेना सही होगा। आखिरी बात, यह आपके त्वचा पर सूट करने के ऊपर भी निर्भर करता है। 

इन्हें भी पढ़ें - 

ब्यूटी बास्केट पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या हाइफन स्किनकेयर सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है?
    आपको बता दें, ब्रांड के पास अलग-अलग त्वचा प्रकारों के लिए विभिन्न प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। फिर भी, किसी नए प्रोडक्ट का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर रहता है। ताकि यह आपके लिए सही है या नहीं यह पता चल सके।
  • हाइफन स्किनकेयर लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    किसी भी प्रोडक्ट को लेने से पहले अपनी त्वचा के प्रकार,प्रोडक्ट में मौजूद चीजों के बारे में, उपयोगकर्ता समीक्षाओं और अपनी स्किन की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही लेनी चाहिए।
  • क्या हाइफन प्रोडक्ट्स में कोई हानिकारक रसायन होते हैं?
    वैसे तो हाइफन जैसे ब्रांड अक्सर क्लीन ब्यूटी का दावा करते हैं, लेकिन यह जानने के लिए कि उनमें कोई हानिकारक रसायन हैं या नहीं, आपको प्रत्येक उत्पाद की सामग्री सूची को ध्यान से पढ़ना होगा।

Loading...

Loading...