नौसिखियों के लिए भी Party Makeup करना होगा आसान, बस जरूरत है 8 प्रोडक्ट्स की!

बिना पार्लर जाए भी घर पर काफी बढ़िया तरह से पार्टी मेकअप किया जा सकता है। इसके लिए आपको जरूरत होगी फाउंडेशन, कंसीलर, सेटिंग पाउडर, आईशैडो और लिपस्टिक समेत 8 प्रोडक्ट्स की। फिर चाहे आपको चाहिए हो मैट फिनिश या ग्लॉसी लुक इनके साथ हर अवसर के लिए आप हो सकती हैं फटा-फट तैयार।

Party Makeup के लिए 8 जरूरी प्रोडक्ट्स
Party Makeup के लिए 8 जरूरी प्रोडक्ट्स

पार्टी मेकअप करने के लिए पार्लर में जाकर घंटों समय बिताने और लंबा बिल फटवाने की जरूरत ही नहीं है, क्योंकि घर पर भी इसे 8 प्रोडक्ट्स के साथ आसानी से किया जा सकता है। अगर आपने अभी नया-नया मेकअप करना सीखा है या इसको लेकर बिल्कुल भी आइडिया नहीं है, तब भी आसानी से फाउंडेशन, कंसीलर, सेटिंग पाउडर, आईशैडो, आईलाइनर, मस्कारा, लिपस्टिक और ब्लश जैसे प्रोडक्ट्स के साथ अच्छी तरह से Party Makeup किया जा सकता है। फिर चाहे शादी हो या जन्मदिन इनके साथ तरह-तरह के अवसर के लिए अलग-अलग लुक लिया जा सकता है। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

सबसे पहले लगाएं फाउंडेशन

मेकअप के बेस के लिए सबसे पहले फाउंडेशन लगाना चाहिए। इसे लगाने से एक ऐसी परत बनती है जिसपर अन्य प्रोडक्ट्स अच्छी तरह से टिके रहते हैं। 

पार्टी मेकअप के लिए ऐसे लगाएं फाउंडेशन

थोड़ा फाउंडेशन लेकर उसे थोड़ा-थोड़ा करके चेहरे पर लगाएं। 

इसके बाद ब्लेंडर या ब्रश की मदद से इसे त्वचा में अच्छी तरह से मिलाना है।

इसे कानों के पीछे वाले हिस्से और गर्दन पर भी अच्छी तरह लगाएं, ताकि पूरी त्वचा की रंगत एक जैसी लगे।

हमारे कुछ सुझाव

  • किसी भी फाउंडेशन का चयन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि यह आपकी त्वचा के रंग से मिलता-जुलता है।
  • पार्टी मेकअप के लिए फुल कवरेज वाला मैट फाउंडेशन ही अच्छा रहेगा।
  • मॉइश्चराइजर लगाने के बाद ही फाउंडेशन लगाएं, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।


स्किनकेयर, हेयरकेयर और मेकअप समेत कई अन्य तरह के प्रोड्क्ट्स की जानकारी मिलेगी ब्यूटी बास्केट पर 

ये ब्रांडेड फाउंडेशन आपके लिए होंगे सही पसंद।

कंसीलर के साथ छिपेंगे सारे निशान

जहां फाउंडेशन बेस बनाने का काम करता है तो कंसीलर के साथ त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे, काले निशान व असमान रंगत छिपती है।

पार्टी मेकअप के लिए कंसीलर लगाने का सही तरीका

  • फाउंडेशन लगाने के बाद जब वो सेट हो जाएगा उसके बाद कंसीलर को आंखों के नीचे वाले हिस्से, नाक, गाल और हर उस जगह लगाएं जहां दाग-धब्बें हैं।
  • कंसीलर को भी आपको एक ब्रश या ब्लेंडर की मदद से मिक्स करना है ताकि सारे निशान छिप जाएं।
  • अगर जरूरत लग रही है तो इसकी डबल लेयर भी लगाई जा सकती है।

हमारे कुछ सुझाव

  • अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे ज्यादा हैं तो स्किन टोन से थोड़ा लाइट कंसीलर ही सही होगा।
  • पार्टी मेकअप के लिए फुल कवरेज वाला कंसीलर ही सबसे बेहतरीन फिनिश देगा।
  • अगर फाउंडेशन नहीं भी लगाया है तब भी त्वचा से मिलने वाले शेड कंसीलर को बेस की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, बशर्ते उसकी कवरेज अच्छी होनी चाहिए।


अलग-अलग तरह की त्वचा के लिए ये कंसीलर होंगे सही पसंद।

बेस को सेट करेगा पाउडर

फाउंडेशन और कंसीलर लगाने के बाद बारी आती है सेटिंग पाउडर या कॉम्पैक्ट की जो बेस को लॉक करने का काम करता है।

सेटिंग पाउडर को ऐसे करें इस्तेमाल

  • पफ की मदद से आपको पाउडर थोड़ा-थोड़ा चेहरे पर लगाना है। 
  • आंखों के नीचे वाले हिस्से, नाक और आंखों के ऊपर वाले हिस्से को न भूलें वहां भी सेटिंग पाउडर लगाना जरूरी है।
  • लगाने के बाद इसे थोड़ी देर छोड़ दें और फिर किसी ब्रश की मदद से ऐक्स्ट्रा पाउडर हटा लें।

हमारे कुछ सुझाव

  • अगर आपको एक नैचुरल बेस वाला पार्टी मेकअप करना है तो ट्रांस्पेरेंट पाउडर ही सही रहेगा।
  • अगर आपका बेस थोड़ा चमकदार है तो स्किन टोन से मिलने-जुलने वाले पाउडर का इस्तेमाल करें।
  • ऑइली स्किन वाली महिलाओं को सेटिंग या कॉम्पैक्ट पाउडर का चयन करते समय फॉर्मुला का खास ख्याल रखना होगा।

ये सेटिंग पाउडर शुरूआती लोगों के लिए होंगे सही पसंद।

आईशैडो के साथ बोल उठेंगी आपकी आंखें

पार्टी चाहे जैसी भी आपको मेकअप में जान डालने का काम आंखें करेंगी जिसके लिए आईशैडो काफी जरूरी है।

पार्टी के लिए आईशैडो लगाने का आसान तरीका

  • अपनी ड्रेस व लुक को पूरी तरह से समझने के बाद सही रंग वाले आईशैडो का चयन करें।
  • थोड़ा सा प्रोडक्ट लेकर ऊसे आंखों के ऊपर वाले हिस्से पर लगाएं और किसी ब्रश या उंगली से अच्छी तरह त्वचा में ब्लेंड करें।
  • पहले एक हल्के रंग से बेस बनाएं और उसके ऊपर धीरे-धीरे गहरे रंग लगाते हुए मिक्स करें। आप चाहें तो दो-तीन रंगों को मिक्स करके तरह-तरह का लुक क्रिएट कर सकती है।

हमारे कुछ सुझाव

  • अगर आपने बेस मैट फिनिश वाला किया है तो उसके साथ पार्टी में ग्लिटर वाले फाउंडेशन मैच करेंगे।
  • जरूरती नहीं है कि कपड़ों से मिलते-जुलते रंग का ही आईशैडो लगाया जाए। बल्कि आजकल तो कॉन्ट्रास्ट शेड और अलग-अलग टोन वाले आई लुक ट्रेंड कर रहे हैं।
  • आईशैडो पैलेट का चयन करने से पहले यह जरूर देख लें कि उसका फॉर्मुला पिगमेंटेड रहे, ताकि वो त्वचा में अच्छी तरह ब्लेंड होते हुए आई मेकअप को लंबे समय तक टिकाकर रखें।

ये आईशैडो पैलेट आएंगे आपको पसंद।

आईलाइनर के साथ आंखें बनेंगी बोल्ड

आईशैडो लगाने के बाद आईलाइनर लगाकर आंखों को शेप देना होता है जिसके लिए जरूरत पड़ेगी एक आईलाइनर की।

पार्टी मेकअप के लिए आईलाइनर लगाने का आसान तरीका

  • आंखों के ऊपर वाले हिस्से पर पतली लाइन बनाते हुए आईलाइनर लगाना है। अंदर वाले हिस्से से लाइन खींचते हुए उसे बाहर की तरफ खींचना है। 
  • आप पसंद के हिसाब से मोट या पतला लाइनर लगा सकती हैं, बस ध्यान रहे कि लगाने के बाद उसे थोड़ी देर उसे सूखने दें ताकि वो फैले नहीं।

हमारे कुछ सुझाव

  • आपको अगर लिक्विड आईलाइनर लगाने में कॉन्फिडेंस नहीं है तो जेल लाइनर लगाया जा सकता है। वहीं, आप पेंसिल या स्केच लाइनर के साथ भी पार्टी मेकअप को पूरा कर सकती हैं।
  • पार्टी में अगर थोड़ा बोल्ड व ग्लैमर्स लुक चाहिए तो विंग्ड व कैट आई लाइनर सबसे अच्छे लगते हैं।
  • फंकी और अलग लुक के लिए ब्लैक के अलावा ग्रीन, ब्लू, ब्राउन या मेटैलिक लाइनर भी अच्छी पसंद होंगे।

तरह-तरह के लुक के लिए ये आईलाइनर होंगे सही पसंद।

मस्कारा के साथ पलकें बनेंगी घनी और आकर्षक

पार्टी मेकअप में आंखों के लुक को पूरा करने का काम मस्कारा करता है और इसके साथ पलकों को वॉल्यूम मिलती है।

मस्कारा लगना है सबसे आसान

  • इन सभी प्रोडक्ट्स में मस्कारा लगाना सबसे आसान है आपको बस इसे ब्रश की मदद से पलकों पर लगाते हुए उन्हें सेट करना है।
  • ज्यादा अच्छे शेप के लिए इसे सीधे और उलटी दोनों तरफ से लगाएं, ताकि आंखें और आकर्षक लगें।
  • नीचे की तरफ वाले पलकों पर भी मस्कारा की हल्की लेयरिंग की जा सकती है।

हमारे कुछ सुझाव

  • हमेशा एक वॉटरप्रूफ व स्मजप्रूफ मस्कारा ही लगाना चाहिए ताकि वो लंबे समय तक टिका रहे।
  • मस्कारा लगाने से पहले कर्लर की मदद से उन्हें शेप भी दिया जा सकता है, ताकि वे घनी लगें।
  • आप चाहे तो अलग-अलग रंगों वाले मस्कारा को भी अपने लुक के हिसाब से चुन सकती हैं।

मस्कारा के ये विकल्प आ सकते हैं आपको आएंगे पसंद।

लिपस्टिक के बिना अधूरा है आपका पार्टी लुक

मेकअप चाहे जैसा हो उसे पूरा करने का काम लिपस्टिक ही करती है। डार्क से लेकर न्यूड और मैट से लेकर ग्लॉसी हर तरह के शेड पार्टी के लिए अच्छे होते हैं।

पार्टी मेकअप के लिए लिपस्टिक चुनने का आसान तरीका

लिपस्टिक लगाना तो सबको ही आता है, लेकिन पार्टी मेकअप के लिए सही लिपस्टिक चुनना मुश्किल काम होगा।

आपको अपने लुक को ध्यान में रखते हुए कपड़ों के हिसाब से कॉन्ट्रास्ट शेड वाली लिपस्टिक चुननी है।

  • अगर कपड़े डार्क है तो लाइट लिपस्टिक सही होगी और हल्के रंग वाले कपड़ों के साथ डार्क लिपस्टिक अच्छी लगेगी।
  • आई मकेअप से कॉन्ट्रास्ट रंग वाली लिपस्टिक लगाने से पूरे चेहरे की रौनक दोगुनी हो जाएगी।
  • दिन की पार्टी में मैट और रात की पार्टी के लिए ग्लॉसी लिपस्टिक अच्छी लगेगी।

हमारे कुछ सुझाव

  • अगर एक बोल्ड और बेदाग लुक चाहिए तो लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर के साथ होटों को सेट कर लें।
  • अगर आपकी मैट लिपस्टिक बहुत जल्दी ड्राय हो जाती है तो उसके ऊपर ट्रांस्पेरेंट ग्लॉस लगाकर नमी को लॉक किया जा सकता है।
  • आप चाहें तो एक परफेक्ट लुक के लिए दो शेड्स को मिलाकर एक फंकी शेड बना सकती हैं।

लिपस्टिक के ये विकल्प निखारेंगे आपका पार्टी लुक।

ब्लश पूरा करेगा आपका पार्टी लुक

पार्टी मेकअप का आखरी स्टेप होता है ब्लश जो लुक को पूरा करता है और उसे चमकदार फनिशि देता है। ब्लश चेहेर के कई हिस्सों को हाइलाइट करते हुए पार्टी मेकअप में जान डालता है।

ऐसे ब्लश लगाने से मिलेगा सबसे प्यारा लुक

  • गालों, नाक और चिन पर बल्श की हल्की से लेयर लगाएं और ब्रश की मदद से उसे अच्छे से ब्लेंड करें।
  • आंखों के नीचे वाले हिस्से पर ब्लश लगाते समय मुस्कुराने से उसे अच्छी तरह से ब्लेंड करने में मदद मिलेगी।
  • ज्यादा बेहतर फिनिश के लिए आप दो रंगों के ब्लश को आपस में मिक्स करके भी लगा सकती हैं।

हमारे कुछ सुझाव

  • अगर आपने पार्टी के लिए मैट मेकअप किया है तो नैचुरल और थोड़ा शाइनी मेकअप किया है तो चमकदार बल्श का चयन करना चाहिए।
  • हमेशा ऐसे रंग का ब्लश चुनें जो आईशैडो और लिपस्टिक के रंग को उभारे और आपकी त्वचा को एक बेहतरीन फिनिश दे।
  • अगर आपकी त्वचा ऑइली है तो क्रीम से बेहतर पाउडर ब्लश होगा।

ये बल्श बढ़ाएंगे चमक।

फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

इन्हें भी पढ़ें:

2026 में SUGAR, Maybelline, Lakme, MARS जैसे 9 Lipstick Brands बनेंगे परफेक्ट पाउट का राज़!

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • शुरूआती लोगों की किट में पार्टी मेकअप के लिए कौन-से 8 प्रोडक्ट्स होना जरूरी हैं?
    शुरूआती लोगों की किट में पार्टी मेकअप के लिए फाउंडेशन, कंसीलर, सेटिंग पाउडर, आईशैडो, आईलाइनर, मस्कारा, लिपस्टिक और ब्लश का होना जरूरी है। फाउंडेशन और कंसीलर त्वचा को समान और बेदाग बनाते हैं, जबकि सेटिंग पाउडर मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखता है। आंखों के लिए आईशैडो, आईलाइनर और मस्कारा जरूरी हैं। अंत में, ब्लश और लिपस्टिक का उपयोग कर आप अपने पार्टी लुक को आकर्षक और पूरा कर सकती हैं।
  • पार्टी मेकअप करने के लिए सही प्रोडक्ट्स का चयन किस हिसाब से करना चाहिए?
    पार्टी मेकअप के लिए प्रोडक्ट्स चुनते समय सबसे पहले अपनी त्वचा के प्रकार को समझें। हमेशा अपनी त्वचा के टोन और अंडरटोन से मेल खाते शेड्स ही चुनें। लंबे समय तक चलने वाले लॉन्ग-स्टे और अच्छी पिगमेंटेशन वाले प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता दें ताकि पार्टी के दौरान आपका लुक फ्रेश और आकर्षक बना रहे।
  • क्या शुरूआती लोगों को अपने पार्टी मेकअप प्रोडक्ट्स का पैच टेस्ट करना चाहिए?
    हां, शुरुआती लोगों के लिए पैच टेस्ट करना बहुत जरूरी है। नए मेकअप प्रोडक्ट्स से एलर्जी या जलन हो सकती है। इसे चेहरे पर लगाने से पहले कान के पीछे या कलाई पर थोड़ा लगाकर 24 घंटे इंतजार करें। यह सुरक्षा सुनिश्चित करने और रिएक्शन से बचने का सबसे अच्छा उपाय है।

Loading...

Loading...