2026 में SUGAR, Maybelline, Lakme, MARS जैसे 9 Lipstick Brands बनेंगे परफेक्ट पाउट का राज़!

अगर आप 2026 में अपने मेकअप को सबसे आकर्षक रूप देने के लिए तलाश रही हैं एक बेहतरीन लिपस्टिक तो हम करेंगे मदद। Lakme, Maybelline, SUGAR और L’Oreal जैसे ब्रांड्स के पास मिलेंगी मैट से लेकर ग्लॉसी फिनिश। अलग-अलग शेड्स जो हर तरह की स्किन टोन पर जचेंगे और साथ ही होठों को पोषण भी देंगे।

9 शानदार Lipstick Brands
9 शानदार Lipstick Brands

लिपस्टिक महिलाओं के हर रूप को निखारने का काम करती है। अगर भी 2026 में आप अपने लिए दमदार Lipstick Brands की तलाश में हैं तो हमने चुने हैं 9 विश्वसवनीय ब्रांड जो ऑफिस से लेकर पार्टी और डेट से लेकर शादी; हर अवसर के लिए सही होंगे। इस सूची में हमने लैकमे, मेबिलीन, लॉरियाल, स्विस ब्यूटी, शुगर कॉस्मैटिक्स, मार्स, फेसेज कनाडा, लव चाइल्ड बाय मसाबा और इनसाइट जैसे 9 ब्रांड्स की लिपस्टिक शामिल की हैं, जो बेहतरीन शेड्स और हाई क्वालिटी इंग्रीडियंट्स का सही तालमेल बैठाती हैं। 

क्यों हमने चुना इन्हीं ब्रांड्स को?

  • ये ब्रांड्स भारत में महिलाओं द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। इन्हें तैयार करने के लिए सुरक्षित इंग्रीडियंट्स का इस्तेमाल किया जाता है जो होठों को नुकसान पहुंचाए बिना, गहरा रंग देंगे।
  • इन सभी लिपस्टिक ब्रांड्स के पास आपको अलग-अलग शेड्स की बड़ी वैरायटी देखने मिलेगी। फिर चाहे आपको किसी हल्के रंग की तलाश हो या गहरे; ये सभी ब्रांड्स तरह-तरह की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रंगों की एक बड़ी रेंज पेश करते हैं।
  • चाहे आपको मैट लिपस्टिक की तलाश हो या ग्लॉसी की, चाहे आप ब्रश ऐप्लिकेटर वाली लिपस्टिक पसंद करती हों या पारंपरिक बुलेट फॉर्म वाली; ये सभी 9 ब्रांड्स हर तरह के फिनिश व पैकेजिंग वाली रेंज में मौजूद हैं।
  • वहीं, आपका बजट चाहे कम हो या ज्यादा हमने इस लिस्ट में चुने ब्रांड्स को हर किसी की जरूरतों को ध्यान में रखकर शामिल किया है। कुछ ब्रांड्स कम रेंज वाले हैं कुछ मीडियम और कुछ थोड़ी सी प्रीमियम। ताकि आप अपने बजट के हिसाब से सही विकल्प आसानी से चुन पाएं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

लैकमे लिपस्टिक: गहरे रंग के साथ मिलेगी शानदार फिनिश

क्यों हमे पसंद है लैकमे लिपस्टिक?

भारत में लिपस्टक के लिए लैकमे को हमेशा से ही पसंद किया जाता है और हमारी सूची में भी यह इसलिए शामिल है क्योंकि इसके पास तरह-तरह की लिपस्टिक रेंज, शेड्स और फिनिश वाले विकल्प देखने मिल जाएंगे। रोजाना इस्तेमाल के लिहाज से लैकमे लिपस्टिक महिलाओं के बीच हमेशा से ही लोकप्रिय रही हैं और ये भारतीय स्किन टोन के लिहाज बहुत अच्छी होती हैं।

लैकमे लिपस्टिक की लोकप्रिय रेंज

  • 9To5
  • फॉरेवर मैट
  • कुशन मैट
  • Hya मैट
  • Absolute

लैकमे लिपस्टिक में मिलने वाली कुछ खासियतें

  • स्मजप्रूफ
  • लाइटवेट
  • ट्रांसफरप्रूफ
  • गहरा रंग

कीमत

Lakme Lipstick की शुरूआती कीमत करीब ₹300 है और इनके प्रीमियम रेंज वाले शेड्स आपको ₹1,000 के अंदर ही मिलेंगे।

लैकमे लिपस्टिक के ये विकल्प आ आएंगे आपको पसंद।

मेबिलीन लिपस्टिक: ऑफिस से लेकर पार्टी तक के लिए होंगी परफेक्ट

क्यों हमे पसंद है मेबिलीन लिपस्टिक?

इस ब्रांड की लिपस्टिक को पसंद करने का सबसे बड़ा कारण है कि एक विदेशी ब्रांड होते हुए इसकी लिपस्टिक भारतीय महिलाओं की स्किन टोन पर काफी जचती हैं। कई विदेशी ब्रांड की तुलना में इसकी कीमत भी काफी किफायती होती है और ये रोजाना इस्तेमाल के साथ-साथ खास अवसरों पर भी आपके मेकअप को निखारेंगी। Maybelline लिपस्टिक के पास न्यूड, ग्लॉसी और मैट फिनिश वाले अलग-अलग शेड्स मिलते हैं। 

मेबिलीन लिपस्टिक की लोकप्रिय रेंज

  • Vinyl Ink
  • सुपरस्टे मैट
  • टेडी टिंट
  • कलर सेंसेशनल
  • सेंसेशनल लिक्विड मैट

मेबिलीन लिपस्टिक में मिलने वाली कुछ खासियतें

  • विटामिन ई
  • शिया बटर
  • हायलूरॉनिक ऐसिड
  • वॉटरप्रूफ

कीमत

इनकी कीमत करीब ‌₹200 से शुरू होती है, मीडियम रेंज वाले विकल्प आपको ₹600 तक में मिलेंगे और प्रीमियम शेड्स ₹1000 तक में आते हैं। 

फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

ये मेबिलीन लिपस्टिक आपके लिए होंगी सही पसंद।

लॉरियाल लिप्सिटक: लग्जरी फिनिश और प्रीमियम फील

क्यों हमे पसंद है लॉरियाल लिपस्टिक?

प्रीमियम रेंज वाले ये लिपस्टिक हर किसी के लिए एक दमदार पसंद होगी। इन्हें पसंद करने की सबसे बड़ी वजह है बेहतरीन क्वालिटी और इंग्रीडियंट्स का ताल-मेल है। वहीं, लॉरियाल लिपस्टिक लंबे समय तक बिना फैले होठों पर टिकी भी रहती हैं जिस वजह से टचअप करने की भी जरूरत नहीं होती। ये बुलेट और ब्रश दोनों तरह के ऐप्लिकेटर के साथ आती हैं और साथ ही इनके पास शेड्स की भी कोई कमी नहीं है।

लॉरियाल लिपस्टिक की लोकप्रिय रेंज

  • इन्फैलिबल मैट रेजिस्टेंस
  • कलर रिच साटन
  • कलर रिच इंटेंस
  • रलर रिच इंडियन क्रीम
  • शिफॉन सिग्नेचर

लॉरियाल लिपस्टिक में मिलने वाली कुछ खासियतें

  • हायलूरॉनिक ऐसिड
  • आर्गन ऑइल
  • अल्ट्रा लाइटवेट
  • नॉन स्टिकी

कीमत

भारत में L'Oreal Paris Lipstick की कीमत करीब ₹500 से शुरू होती है और इनके प्रीमियम विकल्प ₹2,000 तक की रेंज में आते हैं। 

ये लॉरियाल पेरिस लिपस्टिक होठों को देंगी प्यारा रंग।

स्विस ब्यूटी लिपस्टिक: शानदार रंग मिलेगा किफायती कीमत पर

क्यों हमे पसंद है स्विस ब्यूटी लिपस्टिक?

इस ब्रांड की लिपस्टिक को पसंद करने की सबसे बड़ी वजह है किफायती दाम में बेहतरीन क्वालिटी पेश करना। यह एक भारतीय ब्रांड है जो कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए काफी अच्छा रहेगा; क्योंकि उन्हें सीमित पॉकेट मनी में हर चीज मैनेज करनी होती है। बढ़िया पिगमेंटेशन वाला फॉर्मुला होठों को सूखने से बचाएगा और अलग-अलग आकर्षक शेड्स हर तरह के मेकअप के साथ सूट करेंगे। SWISS BEAUTY लिपस्टिक अपने शेड खासकर भारतीय महिलओं को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं।

स्विस ब्यूटी लिपस्टिक की लोकप्रिय रेंज

  • प्योर लश्चर
  • मैट हाईलि पिगमेंटेड
  • प्योर मैट क्रीमी
  • HD मैट पिगमेंटेड
  • मैट लॉन्ग लास्टिंग स्टे Maxx

स्विस ब्यूटी लिपस्टिक में मिलने वाली कुछ खासियतें

  • नॉन ट्रांसफरप्रूफ
  • लाइटवेट
  • स्मजप्रूफ
  • गहरा रंग

कीमत

इस ब्रांड की लिपस्टिक की अलग-अलग रेंज आपको आसानी से ₹200 से लेकर ₹400 तक की रेंज में मिल जाएगी।

स्विस ब्यूटी लिपस्टिक के ये शेड्स बढ़ाएंगे आपके लुक की शोभा।

विदेशी नहीं देसी शुगर लिपस्टिक निखारेगी आपका रूप

क्यों हमे पसंद है शुगर लिपस्टिक?

भारतीय ब्रांड शुगर कॉस्मैटिक्स की लिपस्टिक को पसंद करने की हमारी सबसे बड़ी वजह है कि इसे आधुनिक महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। एक दो नहीं बल्कि 34+ शेड्स की रेंज पेश करने वाली SUGAR Lipstick की एक खासियत यह भी है कि इनका फॉर्मुला वीगन होता है और इन्हें जानवरों पर टेस्ट नहीं किया जाता। फिर चाहे रेड हो या पिंक, न्यूड हो या ब्राउन इस ब्रांड के पास हर स्किन टोन के लिए तरह-तरह के शेड्स मौजूद हैं।

शुगर लिपस्टिक की लोकप्रिय रेंज

  • स्मज मी नॉट लिक्विड
  • ग्लाइड पेपटाइड सीरम
  • मैट अटैक
  • मैट एज हेल
  • मेटल साटन

शुगर लिपस्टिक में मिलने वाली कुछ खासियतें

  • एक स्ट्रोक में गहरा रंग
  • वॉटरप्रूफ
  • जोजोबा ऑइल
  • मिनि लिपस्टिक पैक

कीमत

शुगर लिपस्टिक के अलग-अलग फिनिश व शेड्स वाले विकल्पों की कीमत करीब ₹400 से शुरू होती है और सबसे प्रीमियम रेंज आपको ₹1,500 तक में मिलेगी।

शुगर लिपस्टिक के ये विकल्प आपको आएंगे पसंद।

मार्स लिपस्टिक: मैट फॉर्मुला के लिए खास पसंद

क्यों हमे पसंद है MARS लिपस्टिक?

लाइटवेट फॉर्मुला और लंबे समय तक टिके रहने की खूबी के कारण हमने इस सूची में मार्स लिपस्टिक को शामिल किया है। इसे पसंद करने की एक बड़ी वजह सेट वाले पैक्स भी हैं। मतलब कि अगर आप अलग-अलग शेड्स को ट्राय करना चाहती हैं तो यह ब्रांड 3 लिपस्टिक का पैक भी देता है, जिस वजह से आपको एक ही साथ तरह-तरह के शेड मिल जाएंगे। वहीं, कुछ लिपस्टक को तो बल्श की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

मार्स लिपस्टिक की लोकप्रिय रेंज

  • मैट म्यूद मूस
  • क्रीमी मैट
  • प्लश वेल्वेट क्रीमी मैट
  • मैट सुपरस्टे
  • पॉपस्टार नॉन-ड्रायिंग

मार्स लिपस्टिक में मिलने वाली कुछ खासियतें

  • लाइटवेट
  • 12 घंटे का स्टे
  • वॉटरप्रूफ
  • मैट फिनिश

कीमत

इस ब्रांड की लिपस्टिक की कीमत रेंज के हिसाब से अलग-अलग होगी। ये करीब ₹200 से शुरू होती हैं और ₹500 के अंदर आसानी से मिल जाएंगी।

ये मार्स लिपस्टिक बढाएंगी होठों की शोभा। 

फेसेज कनाडा लिपस्टिक: मैट फिनिश और गहरी रंगत

क्यों हमे पसंद है फेसेज कनाडा लिपस्टिक?

रोजाना इस्तेमाल के लिहाज ये ये लिपस्टिक काफी बढ़िया होती हैं और इसलिए हमने इसे अपनी सूची में शामिल किया है। ये करीब 10-12 घंटों तक होठों पर टिकी रहेंगी और बार-बार टचअप करने की जरूत नहीं होगी। FACES CANADA लिपस्टिक की खासियत है कि ये एक ही बार में बेहतरीन रंग देने का काम करती हैं और इनमें आपको बुलेट व ब्रश दोनों ही पैकेजिंग वाले विकल्प मिलेंगे।

फेसेज कनाडा लिपस्टिक की लोकप्रिय रेंज

  • कम्फी मैट WOW
  • वेटलेस क्रीम फिनिश
  • कम्फी मैट वेल्वेट टच
  • अल्टिम प्रो मैट
  • कम्फी सिल्क लिक्विड

फेसेज कनाडा लिपस्टिक में मिलने वाली कुछ खासियतें

  • विटामिन ई
  • जोजोबा ऑइल
  • शीया बटर
  • ट्रांस्फरप्रूफ

कीमत

इस ब्रांड की लिपस्टिक को किफायती कहा जा सकता है। इनकी शुरूआती कीमत करीब ₹250 है जो ₹800 तक में प्रीमियम रेंज पेश करता है। 

अलग-अलग लुक के साथ सूट करेंगी ये फेसेज कनाडा लिपस्टिक।

लव चाइल्ड बाय मसाबा: भारतीय स्किन टोन की बढ़ेगी शोभा

क्यों हमे पसंद है लव चाइल्ड लिपस्टिक?

यह लोकप्रिय सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता का ब्रांड है जिसकी लिपस्टिक की सबसे बड़ी खासियत है कि ये भारतीय स्किन टोन को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। इनका क्रीमी फॉर्मुला होठों को सूखने से बचाएगा और उन्हें पोषण भी देगा। वहीं, ट्रैवल-फ्रेंडली पैकेजिंग भी इन्हें हर किसी के लिए सही बनाती है और ‘बटुआ’ रेंज की खास पैकिंग एक स्टाइलिश फैशन ऐक्सेसरी भी है।

Lovechild By Masaba लिपस्टिक की लोकप्रिय रेंज

  • फुल पॉकेट
  • गेम ऑन
  • Luxe मैट
  • पॉकेट मिनी
  • अल्ट्रा मैट

लव चाइल्ड लिपस्टिक में मिलने वाली कुछ खासियतें

  • हायलूरॉनिक ऐसिड
  • शिया बटर
  • नॉन-ड्रायिंग फॉर्मुला
  • ट्रांस्फरप्रूफ

कीमत

इसे आज के समय में लिपस्टिक के लिए एक थोड़ा प्रीमियम भारतीय ब्रांड कहा जा सकता है। ये करीब ₹650 की रेंज से शुरू होकर आपको ₹1500 तक की रेंज में मिलेंगी।

स्किनकेयर, हेयरकेयर और मेकअप समेत कई अन्य तरह के प्रोड्क्ट्स की जानकारी मिलेगी ब्यूटी बास्केट पर

ये लव चाइल्ड बाय लिपस्टिक अलग-अलग स्किन टोन पर करेंगी सूट।

इनसाइट लिपस्टिक: बेहतरीन रंग वो भी किफायती दाम में

क्यों हमे पसंद है इनसाइट लिपस्टिक?

इस लिस्ट में यह ब्रांड शामिल करने की वजह लाइटवेट फॉर्मुला और गहरा रंग है। लिपस्टिक के बाजर में यह एक नया ब्रांड है लेकिन क्वालिटी के मामले में बिल्कुल भी कम नहीं है। ब्रांड का ऐसा दावा है कि INSIGHT लिपस्टिक का रंग करीब 6-8 घंटों तक होठों पर टिका रहेगा और 100% वीगन क्वालिटी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। इस ब्रांड के पास ग्लॉस और जेल फॉर्मुला वाले विकल्प आपको मिलेंगे।

इनसाइट लिपस्टिक की लोकप्रिय रेंज

  • लॉन्ग लास्टिंग लिप क्रेयॉन
  • 24 Hrs नॉनट्रांस्फर मैट
  • नो स्मज लिप कलर
  • ग्लॉस अप लिप कलर
  • हायड्रा फिक्स

इनसाइट लिपस्टिक में मिलने वाली कुछ खासियतें

  • वॉटरप्रूफ
  • लाइट वेट
  • लॉन्ग लास्टिंग
  • बुलेट व ब्रश ऐप्लिकेटर

कीमत

लिपस्टिक के बाजार में इसे भी काफी किफायती ब्रांड कहा जा सकता है। इनकी कीमत करीब ₹200 से शुरू होती है और ₹500 तक जाती है।

ये इनसाइट लिपस्टिक हर लुक पर करेंगी सूट।

नोट: यहां हमने आपको अलग-अलग लिपस्टिक ब्रांड की कीमत की एक रेंज बताई है, जो शेड, रेंज व फॉर्मुला के हिसाब से बदल सकती है। हम ऐसा कोई दावा नहीं करते हैं कि ये लिपस्टिक ब्रांड इसी रेंज में आएंगे। सही कीमत के लिए आप किसी भी ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म या ब्रांड की वेबसाइट का रुख कर सकते हैं। इसी के साथ किसी भी लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना भी जरूरी है। 

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 2026 में किन 9 ब्रांड्स की लिपस्टिक भरोसेमंद हो सकती हैं?
    Lakme, Maybelline, Lovechild By Masaba, FACES CANADA, INSIGHT, MARS, SUGAR, SWISS BEAUTY और L’Oreal Paris जैसे ब्रांड्स की लिपस्टिक 2026 में आपके लिए एक भरोसेमंद पसंद हो सकती हैं। ये सबी ब्रांड्स अपने हाई-पिगमेंटेशन और लॉन्ग-लास्टिंग फॉर्मूला के कारण भरोसेमंद हैं। जहां लैकमे और लॉरियाल प्रीमियम फिनिश देते हैं, वहीं स्विस ब्यूटी, इन्साइट और मार्स कम बजट में बेहतरीन क्वालिटी प्रदान करते हैं। शुगर और लवचाइल्ड जैसे ब्रांड्स भारतीय स्किन टोन के लिए बेहतरीन शेड्स सुनिश्चित करते हैं।
  • अपने लिए एक सही लिपस्टिक ब्रांड का चयन कैसे करना चाहिए?
    सही लिपस्टिक ब्रांड चुनने के लिए अपनी स्किन टोन और होंठों की जरूरत पर ध्यान दें। ब्रांड की सामग्री, पिगमेंटेशन और लॉन्ग-स्टे की जांच करें। वहीं, अपने बजट और ब्रांड की क्वालिटी देखकर एक भरोसेमंद विकल्प चुनें।
  • एक अच्छे ब्रांड की लिपस्टिक किस कीमत रेंज में मिल सकती है?
    एक अच्छे ब्रांड की लिपस्टिक की कीमत उसकी क्वालिटी पर निर्भर करती है। Insight और Mars जैसे बजट ब्रांड ₹100-₹300 में मिल जाते हैं। Swiss Beauty, Maybelline और Lakme जैसे लोकप्रिय ब्रांड ₹300-₹800 की रेंज में आते हैं, जबकि L’Oreal और SUGAR जैसे प्रीमियम ब्रांड ₹800 से ₹1,500 के बीच मिल सकते हैं।

Loading...

Loading...