संवेदनशील त्वचा वाली महिलाओं के लिए एक सही फेसवॉश का चयन करना काफी जरूरी होता है, क्योंकि एक खराब क्वालिटी का विकल्प त्वचा पर ऐलर्जी की समस्या पैदा करते हुए मॉइश्चर को खत्म कर सकता है। Sensitive Skin खतरनाक केमिकल और भारी फॉर्मुला की वजह से काफी नुकसान होता है और इस वजह से कभी-कभी रैशेज या मुहांसो की समस्या भी हो जाती है। एक बढ़िया क्वालिटी का Face Wash For Women त्वता के नैचुरल पीएच बैलेंस को बनाकररख सकता है और इसमें मौजूद नाजुक इंग्रीडियंट्स पोषण देने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये आपकी स्किन को भरपूर नमी भी दे सकते हैं और स्किन को हेल्दी बनाने में भी मददगार हो सकते हैं। इसी कड़ी में हम लेकर आए हैं 7 ऐसे फेसवॉश के विकल्प जो नाजुक त्वचा के लिए सही पसंद हो सकते हैं। हालांकि, नाजुक त्वचा पर कभी-कभी खास प्रोडक्ट्स भी सूट नहीं करते इसिलिए एक सही फेसवॉश का चयन करने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें और पैच टेस्ट भी करें।
अपनी सेंसिटिव स्किन का रखें ख्याल इन 7 Facewash For Women के साथ!
अगर आप अपनी संवेदनशील त्वचा का ख्याल रखने के लिए बेहतरीन Face Wash की तलाश कर रही हैं तो हम लेकर आए हैं 7 ऐसे विकल्प जो स्किन का ख्याल रखते हुए उसे नाजुकता से साफ करेंगे। खास फॉर्मुला के साथ तैयार किए गए ये फेसवॉश हर तरह के प्रदूषकों को हटाते हुए ऐलर्जी की समस्या को कम कर सकते हैं।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Cetaphil Gentle Skin Hydrating Face Wash
यह फेसवॉश नॉन-कोमेडोजेनिक, हायपोऐलर्जेनिक और पैरबन फ्री फॉर्मुला के साथ तैयार किया गया है। यह अपनी माइसेलर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए स्किन को नाजुक तरह से साफ करेगा और त्वचा पर जमा धूल, मिट्टी, मेकअप और अन्य गंदगी को अच्छी तरह से साफ करेगा। यह Cetaphil फेसवॉश स्किन को ड्राय होने से भी बचा सकता है। इसमें मौजूद नायासिनेमाइड, विटामिन बी5 और ग्लीसरीन प्राकृतिक नमी लाने का काम करेंगे। यह फेसवॉश रूखेपन, जलन, कमजोर स्किन बैरियर, टाइटनेस और रफनेस को कम करने में मददगार हो सकता है।
01Simple Kind To Skin Refreshing Facial Wash
यह 100% सोप-फ्री क्वालिटी वाला जेंटल क्लेंजर है जो संवेदनशील त्वचा के लिए सही पसंद हो सकता है। यह आपके चेहर को अच्छी तरह से साफ करते हुए मेकअप, धूल और अन्य अशुद्धियों को हटाते हुए स्किन को फ्रेश महसूस करा सकता है। इस Simple Facewash की खासियत है कि इसमें विटामिन ई, प्रो-विटामिन बी5 और प्रो अमीनो ऐसिड्स के गुण मौजूद हैं। इसे बनाने के लिए किसी भी तरह के खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसमें मौजूद ग्लायकॉलिक ऐसिड, हायलूरॉनिक ऐसिज और विटामिन सी त्वचा को पोषण देने में मदद करेंगे।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
02DOT & KEY Barrier Repair + Hydrating Gentle Face Wash
वीगन और क्रूऐलिटी फ्री क्वालिटी वाला यह एक हाइड्रेटिंग फेस वॉश है। यह आपके लिए एक अल्ट्रा माइल्ड क्वालिटी वाला विकल्प हो सकता है जो स्किन के अशुद्धियों को अच्छी तरह से हटाएगा और नैचुरल ऑइल को बनाकर भी रखेगा। यह DOT & KEY फेसवॉश हायॉलूरॉनिक ऐसिड के गुणों से भरपूर है जो त्वचा को हाइड्रेशन देगा और उसे मुलायम भी बनाकर रखेगा। इस Face Wash का बैरियर रिपयर फॉर्मुला 5 सेरेमाइड्स के साथ मिलकर त्वचा को स्वस्थ बना सकता है। इसमें प्रोबायोटिक और जैपनीज राइस वॉटर है जो स्किन को जलन से बचाकर रखेंगे।
03Minimalist Gentle Face Wash
यह जेंटल फेसवॉश 6% ओट ऐक्स्ट्रैक्ट के साथ तैयार किया गया है जो संवेदनशल त्वचा को राहत देने में मदद करेंगे और जलन की समस्या को भी कम करेंगे। इसे बनाने के लिए सल्फेट फ्री फॉर्मुला का इस्तेमाल किया गया है, जो स्किन को ड्राय होने से बचाते हुए उसे साफ करेगा। यह Minimalist फेसवॉश हायलूरॉनिक ऐसिड से भरपूर है जो त्वचा को हाइड्रेशन देगा और मॉइश्चर को बनाकर रखेगा। इसमें मौजूद bisabolol और विटमाइन बी5 त्वचा को रिपेयर करते हुए स्किन बैरियर को मजबूत करेंगे। इनकी खासियत है कि ये बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम कर सकते हैं।
04The Derma Co 2% Niacinamide Gentle Skin Cleanser
2% नायासिनेमाइड से युक्त यह एक जेंटल स्किन क्लेंजर स्किन बैरियर को सुरक्षित रखने का काम करेगा और सिसा-ऐक्स्ट्रैक्ट ठंडक देने का काम करेगा। 100% सोप फ्री फॉर्मुलेशन वाला यह The Derm Co क्लेंजर अशुद्धियों को हटाने का काम करेगा और स्किन पर कोई इरिटेशन नहीं होने देगा। यह एक जेस-बेस्ड फोमिंग फेसवॉश है जो त्वचा पर जमा धूल-मिट्टी को अच्छी तरह से हटा सकता है। यह आपकी त्वचा को हाईड्रेशन देने में मदद करेगा और करीब 24 घंटे तक स्किन के नैचुरल ऑइल को बनाकर रख सकता है।
05Cureskin Sensitive Pro Cleanser
यह जेंटल क्लेंजिंग फेसवॉश त्वचा की प्राकृतिक नमी हटाए बिना या जलन पैदा किए बिना अशुद्धियों को अच्छी तरह से हटा सकता है। इसमें मौजूद सेटिल अल्कोहल और टुकुमा बटर त्वचा में नमी को गहराई से बनाए रख सकते हैं, जिससे आपकी वह मुलायम और कोमल महसूस हो सकती है। Cureskin ब्रांड का यह फेसवॉश ऐप्पल-बेस्ड फॉर्मुला के साथ तैयार किया गया है, जो चेहरे को साफ करेगा और टुकुमा बटर लालिमा को कम करेगा। यह फेसवॉश स्किन के pH बैलेंस को बनाए रखते हुए ड्रायनेस को भी कम करेगा। इसे बनाने के लिए किसी भी तरह के खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल नहीं हुआ है।
स्किनकेयर, हेयरकेयर और मेकअप समेत कई अन्य तरह के प्रोड्क्ट्स की जानकारी मिलेगी ब्यूटी बास्केट पर
06Neutrogena Ultra Gentle Foaming Cleanse
बैरियरकेयर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह फेसवॉश 6X बेहतर तरह से स्किन को साफ कर सकता है। यह आपकी स्किन से ऑइल व गंदगी को अच्छी तरह से हटा सकता है। यह Neutrogena Face Wash ग्लीसरीन के साथ हाइड्रेशन देने का काम करेगा और त्वचा को सॉफ्ट भी रखेगा। कंपनी का दावा है कि यह हाइपोएलर्जेनिक और डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है, जो मुहांसों वाली संवेदनशील त्वचा की जलन को कम कर सकता है। यह नैचुरल लिपिड्स के साथ स्किन बैरियर को मजबूत कर सकता है और सेंसेटीविटी को भी कम करेगा।
07
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- सेंसेटिव स्किन के लिए किस तरह के फेसवॉश सही रहते हैं?सेंसेटिव स्किन के लिए जेंटल, नॉन-फोमिंग और सल्फेट-फ्री फेसवॉश सबसे अच्छे होते हैं। ऐसे क्लेंजर चुनें जिनमें खुशबू और अल्कोहल न हो। हायलूरॉनिक ऐसिड, ऐलोवेरा और सिरामाइड्स युक्त फेसवॉश त्वचा की नमी बनाए रखते हैं और जलन को शांत कर उसे सुरक्षित रख सकते हैं।
- किन 7 ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के फेसवॉश मिल जाएंगे जो सेंसेटिव स्किन के लिए सही होंगे?आपको Neutrogena, DOT & KEY, Cetaphil, The Dream Co, Cureskin, Minimalist और Simple जैसे ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी के फेसवॉश मिल जाएंगे जो सेंसेटिव स्किन के लिए सही हो सकते हैं। ये पैराबेन्स और केमिकल फ्री क्वालिटी वाले होंगे।
- क्या सेंसेटिव स्किन पर फेसवॉश इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना चाहिए?हां, सेंसेटिव स्किन पर फेसवॉश इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। इससे यह पता चलता है कि कोई ऐलर्जी या जलन तो नहीं होगी। चेहरे पर लगाने से पहले इसे गर्दन या कान के पीछे लगाकर 24 घंटे तक इंतजार करें ताकि किसी भी संभावित रिऐक्शन से बचा जा सके।
Loading...
Loading...
You May Also Like