कैसे करें चेहरे के लिए सही Sunscreen का चुनाव?

सनस्क्रीन तेज धूप से आपके चेहरे की रक्षा करने में मदद कर सकता है लेकिन क्या आप भी असमंजस में हैं कि आपके चेहरे के लिए कौन-सा Sun Cream हो सकता है बढ़िया? तो यहां आपको आपके सवाल के जवाब के साथ विकल्प भी देखने को मिल सकते हैं जिसकी मदद से आप सही सनस्क्रीन चुन सकते हैं।

चेहरे के लिए देखें सनस्क्रीन
चेहरे के लिए देखें सनस्क्रीन

आज के समय में धूप से होने वाले नुकसान से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना काफी जरूरी माना जाता है। लेकिन केवल सनस्क्रीन लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि अपने चेहरे के लिए सही सनस्क्रीन चुनना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। सही सनस्क्रीन आपकी त्वचा को न सिर्फ सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद कर सकता है बल्कि साथ-साथ उसे हेल्दी और खूबसूरत बनाए रखने में मदद कर सकता है। लेकिन अक्सर हम अपने चेहरे के लिए सही Sunscreen For Face चुनने में गलती कर बैठते हैं या फिर समझ नहीं पाते हैं कि कौन-सा क्रीम सही होगा। तो आपको बता दें, इसके लिए कुछ मुख्य बातें जैसे आपके त्वचा का प्रकार, SPF और वॉटर रेसिस्टेंट देखना सही हइगा ताकि आप अपने लिए सही विकल्प चुन सकें। नीचे आपको इसकी पूरी जानकारी के साथ बढ़िया ब्रांड के विकल्प भी मिल जाएगा जिसे आप आसानी से समझ कर चुन सकते हैं। 

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

चुनें त्वचा के प्रकार के अनुसार सनस्क्रीन

जब भी आप एक सनस्क्रीन लेने जाते हैं तो सबसे पहले अपनी त्वचा के प्रकार को समझना चाहिए जो काफी जरूरी माना जाता है। अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो आपको जेल या मैट फिनिश सनस्क्रीन का चुनाव करना चाहिए, जो त्वचा को चिपचिपा न बनाए। वहीं, अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन आपके लिए बेहतर हो सकता है जो त्वचा को नमी प्रदान कर सकता है। साथ ही, सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को ऐसे सनस्क्रीन को चुनना चाहिए जिसमें केमिकल्स कम हों और जो त्वचा को किसी प्रकार की जलन न दें। इसके अलावा, कॉम्बिनेशन स्किन के लिए, ऐसा सनस्क्रीन सही हो सकता है जो नमी प्रदान करते हुए तेल को संतुलित रख सके यानी जो आपकी त्वचा के तेल को संतुलित रखे और रूखे हिस्सों को पोषण दे, साथ ही रोमछिद्रों को बंद न करे।

अलग-अलग स्किन टाइप वालों के लिए देखें बढ़िया सनस्क्रीन यहां- 

सही SPF के साथ अपने चेहरे के लिए देखें सनस्क्रीन

सनस्क्रीन चुनते समय SPF यानी सन प्रोटेक्शन फैक्टर का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। सामान्य तौर पर SPF 30 या उससे अधिक का सनस्क्रीन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप ज्यादा समय तक धूप में रहते हैं, तो Sunscreen SPF 50 एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखा जा सकता है कि आपका सनस्क्रीन UVA और UVB दोनों तरह की किरणों से सुरक्षा प्रदान करता हो।

बढ़िया SPF वाले सनस्क्रीन मिलेंगे यहां -

वाटर रेसिस्टेंट गुण वाले सनस्क्रीन

जब आप सनस्क्रीन लेने जाते हो तो एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि सनस्क्रीन वाटर रेसिस्टेंट होना चाहिए खासकर तब जब आप पसीना ज्यादा बहाते हैं या बाहर ज्यादा समय बिताते हैं। इस गुण की वजह से सनस्क्रीन लंबे समय तक असरदार रह सकता है और टिका हुआ भी रह सकता है। साथ ही, सनस्क्रीन को सही तरीके से और सही समय पर लगाना भी जरूरी है। आपको बता दें, वॉटर रेसिस्टेंट गुण वाले सनस्क्रीन आमतौर पर 40-80 मिनट तक असरदार रह सकती है, जिससे बार-बार लगाने की जरूरत कम पड़ती है और सनबर्न से बचाव हो सकता है। 

वॉटर रेसिस्टेंट वाले सनस्क्रीन मिलेंगे यहां -

ब्यूटी बास्केट पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

निष्कर्ष 

अंत में, यह कहा जा सकता है कि सही सनस्क्रीन का चुनाव आपकी त्वचा की सुरक्षा और सुंदरता दोनों के लिए बेहद जरूरी हो सकता है। थोड़ी सी समझदारी और सही जानकारी के साथ आप अपनी त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार बनाए रख सकते हैं जिसमें त्वचा का प्रकार, SPF और वॉटर रेसिस्टेंट के गुण महत्वपूर्ण हो सकते हैं। आजकल बाजार में कई तरह के सनस्क्रीन उपलब्ध हैं, इसलिए हमेशा अपने ब्रांड का चुनाव सोच-समझकर करें और अगर संभव हो तो पहले पैच टेस्ट कर सकते हैं। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि वह सनस्क्रीन आपकी त्वचा के लिए उपयुक्त है या नहीं।

इन्हें भी पढ़ें - 

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या हर दिन सनस्क्रीन लगाना जरूरी है?
    आमतौर पर, हर दिन सनस्क्रीन लगाना जरूरी माना जाता है, चाहे मौसम धूप वाला हो या बादलों से ढका हुआ, क्योंकि सूरज की हानिकारक किरणें हर समय त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
  • चेहरे के लिए कौन सा SPF सबसे अच्छा होता है?
    आमतौर पर SPF 30 या उससे अधिक का सनस्क्रीन रोजाना उपयोग के लिए अच्छा माना जाता है, जबकि ज्यादा धूप में रहने पर SPF 50 बेहतर रहता है।
  • क्या ऑयली स्किन वाले लोग सनस्क्रीन लगा सकते हैं?
    ऑयली स्किन वाले लोगों को भी सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए, बस उन्हें जेल या ऑयल-फ्री सनस्क्रीन का चुनाव करना चाहिए। सनस्क्रीन लेते समय आप स्किन टाइप चेक कर सकते हैं।

Loading...

Loading...