1 Lakh के अंदर कौन-से ब्रांड्स हाई क्वालिटी Gaming Laptop पेश करते हैं? विकल्पों के साथ देखें

बढ़िया ब्रांड वाले गेमिंग Laptop ढूंढ रहे हैं तो यहां 5 ऐसे विकल्प दिए गए हैं जो शानदार ग्राफिक्स और स्मूथ गेमिंग अनुभव दे सकते हैं और इसे आप 1 लाख रुपये से कम में ले सकते हैं। फटाफट से नजर डालें विकल्पों पर नीचे।

1 लाख से कम में मिलेंगे बढ़िया गेमिंग लैपटॉप
1 लाख से कम में मिलेंगे बढ़िया गेमिंग लैपटॉप

क्या आप भी तलाश कर रहे हैं बढ़िया ब्रांड के एक हाई क्वालिटी गेमिंग लैपटॉप की जो आपके गेम खेलने के अनुभव को पूरी तरह बदल दें लेकिन आपका बजट 1 लाख रुपये से कम है? तो आपको बता दें, आज के समय में ₹1 लाख के अंदर एक अच्छा गेमिंग लैपटॉप लेना पूरी तरह संभव है। कई बड़े ब्रांड इस बजट में बेहतरीन प्रदर्शन, शानदार ग्राफिक्स और स्मूथ गेमिंग अनुभव प्रदान करने वाले लैपटॉप पेश करते हैं जो आपके गेम खेलने के मजा को दोगुना कर सकता है। अगर आप सीमित बजट में गेम खेलने के शौकीन हैं, तो यहां आपको, HP, MSI, ASUS, Dell और acer ब्रांड के Gaming Laptop दिए गए हैं जो आपको  ₹1 लाख के अंदर मिल जाएंगे। साथ ही, इनमें शक्तिशाली प्रोसेसर, अलग ग्राफिक्स कार्ड और पर्याप्त रैम जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं, जो गेम को बिना रुकावट के चलाने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा, इनमें अच्छा कूलिंग सिस्टम भी होता है, जिससे लंबे समय तक उपयोग करने पर भी लैपटॉप अधिक गर्म नहीं होता और-तो-और आपको इनके कुछ मॉडल में बढ़िया बैटरी लाइफ भी देखने को मिल सकते है जिससे लंबे समय तक गेम खेलने पार भी आपका लैपटॉप चल सकता है। तो फिर देर किस बात की, फटाफट से नजर डालें 5 बढ़िया विकल्प पर नीचे और अमेजन से चुनें अपने लिए एक शानदार विकल्प - 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • HP Victus, 14th Gen Intel Core i5-14450HX Gaming Laptop

    गेम खेलने के शौकीन लोगों के लिए यह एक बढ़िया गेमिंग लैपटॉप साबित हो सकता है जो 39.6 सेमी स्क्रीन साइज़ के साथ आता है। HP के इस लैपटॉप में एंटी-गलेयर कोटिंग दी गई है जिसकी मदद से इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बावजूद भी यह आंखों पार कम असर डालता है जिससे आप आराम से लंबे समय तक गेम खेलने का मजा ले सकते हैं। इसमें 24 GB रैम और 512 GB हार्ड डिस्क साइज़ दिया गया है जो आपके फाइल्स और भारी गेम्स को स्टोर करने के लिए बढ़िया स्पेस दे सकते हैं। इसमें एचपी वाइड विजन 720p एचडी कैमरा दिया गया है जिसमें टेम्परल नॉइज़ रिडक्शन और इंटीग्रेटेड डुअल ऐरे डिजिटल माइक्रोफोन शामिल हैं। इसकी मदद सेगेम खेलते वक्त आपको इमर्सिव व्यू मिल सकता है और बाहरी आवाज भी नहीं रहेगी जिससे हर एक चीज असली जैसा लग सकता है। वहीं, अगर ऑडियो की बात करें तो DTS:X अल्ट्रा और डुअल स्पीकर्स दिया गया है जिसके चलते आपको धमाकेदार आवाज मिल सकता है और आपके गेम खेलने का मजा भी बढ़ सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - HP
    • सीरीज - HP Victus
    • रंग - माइक सिल्वर 
    • वजन - 2.3 किलोग्राम 
    • स्क्रीन साइज़ - 39.6 सेमी 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
    • CPU मॉडल - इंटेल कोर 5 

    खासियत

    • यह 2.3 किलोग्राम का है जो इसे वजन में भी हल्का बना रहा है जिससे आप इसे आसानी से लेकर कहीं भी जा सकते हैं। 
    • इसमें 300 निट्स ब्राइटनेस दिया गया है जिससे यह आपको बढ़िया पिक्चर क्वालिटी दे सकता है। 
    • इसमें मल्टीपल कनेक्टिविटी जैसे यूएसबी, एचडिएमआई पोर्ट्स दिए गए हैं जिससे आसान कनेक्शन हो सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

    अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानने के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।

    01
  • MSI Thin A15, AMD 7th Gen. Ryzen 7 7735HS Gaming Laptop

    कॉसमॉस ग्रे रंग में आने वाला यह लैपटॉप आकर्षक डिजाइन के साथ आता है आपके गेम खेलने के मजा को दोगुना बनाने के साथ-साथ आपके पर्सनैलिटी को भी निखार सकता है। MSI ब्रांड का यह मॉडल उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जिन्हें तेज परफॉर्मेंस और शानदार ग्राफिक्स की जरूरत होती है। इसमें AMD Ryzen 7 7735HS प्रोसेसर दिया गया है, जो 7वीं जनरेशन का है और लगभग 3.2 GHz तक की स्पीड प्रदान कर सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग आसानी से की जा सकती है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1080 है और 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह IPS-लेवल स्क्रीन यूजर को स्मूथ और क्लियर विज़ुअल अनुभव दे सकती है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव और बेहतर हो सकता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 16GB DDR5 रैम दी गई है, जो तेज डेटा प्रोसेसिंग में मदद कर सकती है। साथ ही इसमें 1TB NVMe PCIe Gen4 एसएसडी स्टोरेज मौजूद है, जिससे सिस्टम बूट टाइम कम होता है और फाइल्स जल्दी एक्सेस हो सकती हैं। यह स्टोरेज गेम्स और बड़े सॉफ्टवेयर के लिए भी सही हो सकता है। इसका वजन लगभग 1.8 किलोग्राम है, जो इसे हल्का और पोर्टेबल बना सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - MSI
    • सीरीज - MSI Thin A15
    • रंग - कॉसमॉस ग्रे
    • वजन - 1.8 किलोग्राम 
    • प्रोसेसर - AMD Ryzen 7

    खासियत 

    • इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU दिया गया है, जिसमें 4GB GDDR6 मेमोरी मिलती है। 
    • इस लैपटॉप में विंडोज 11 होम पहले से इंस्टॉल आता है, जिसकी लाइफटाइम वैधता होती है। 
    • इसमें इंटेल वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट दिया गया है, जिससे तेज और स्थिर वायरलेस कनेक्शन मिल सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • ASUS Gaming V16 (2025), Gaming Laptop

    आज के समय में गेमिंग लैपटॉप केवल गेम खेलने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि वे मल्टीटास्किंग, कंटेंट क्रिएशन और प्रोफेशनल कामों के लिए भी एक शक्तिशाली विकल्प बन चुके हैं। ASUS का यह भी एक ऐसा ही विकल्प बन सकता है। आपको बता दें, इस Laptop For Gaming में इंटेल कोर 5 210H प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी बेस क्लॉक स्पीड 2.2 GHz है और यह 4.8 GHz तक बूस्ट कर सकता है। 8 कोर और 12 थ्रेड्स के साथ यह प्रोसेसर न केवल गेमिंग बल्कि वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग और भारी सॉफ्टवेयर चलाने में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है। इसके साथ 16GB DDR5 रैम दी गई है, जो तेज और स्मूथ मल्टीटास्किंग दे सकती है। वहीं 512GB का M.2 NVMe PCIe 4.0 SSD स्टोरेज तेज डेटा एक्सेस और सिस्टम बूट टाइम को काफी कम कर सकता है। वहीं, ग्राफिक्स के मामले में यह लैपटॉप NVIDIA जीफोर्स RTX 3050 GPU मौजूद है, जो आधुनिक गेम्स को अच्छी सेटिंग्स पर खेलने की क्षमता दे सकता है। साथ ही यह GPU Ray Tracing और AI आधारित फीचर्स को भी सपोर्ट करता है, जिससे विजुअल क्वालिटी और बेहतर हो सकती है और गेम खेलते समय हर चीज असली जैसा लग सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ASUS 
    • सीरीज - ASUS V16
    • रंग - काला 
    • वजन - 1.95 किलोग्राम 
    • स्क्रीन साइज़ - 16 इंच 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
    • CPU मॉडल - इंटेल कोर 5 

    खासियत

    • इसमें 16-इंच का WUXGA रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन दिया गया है, जो 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है।
    • इसमें दिए गए एंटी-ग्लेयर स्क्रीन लंबे समय तक काम करने में आंखों को आराम दे सकती है।
    • यह लैपटॉप मैट ब्लैक फिनिश में आता है और इसका वजन लगभग 1.95 किलोग्राम है, जो इसे पोर्टेबल बना सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    03
  • Dell G15, 13th Gen Intel Core i5-13450HX Processor Gaming Laptop

    13 वीं पीढ़ी वाले इंटेल कोर i5-13450HX प्रोसेसर के साथ आने वाला यह लैपटॉप हाई-स्पीड प्रोसेसिंग और स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया चॉइस हो सकता है और आपके गेम खेलने के मजा को भी बढ़ा सकता है। चाहे आप हैवी गेमिंग करें, वीडियो एडिटिंग करें या एक साथ कई ऐप्स चलाएं, यह लैपटॉप बिना रुकावट के काम कर सकता है। आपको बता दें, Dell का यह लैपटॉप 15.6 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ आता है जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव और भी स्मूद और इमर्सिव हो सकता है। जिसकी मदद से तेज मूवमेंट वाले सीन में भी आपको कोई लैग या ब्लर महसूस नहीं होगा। कनेक्टिविटी के मामले में भी यह लैपटॉप काफी आगे है। इसमें HDMI 2.1, USB-C, RJ45 ईथरनेट और कई USB 3.2 पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे आप अलग-अलग डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही इसमें इंटेल वाईफाई 6 सपोर्ट भी है, जो तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन दे सकता है। वहीं, अगर ग्राफिक्स की बात करें तो इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU मिलता है, जो गेमिंग और ग्राफिक्स इंटेंसिव कामों के लिए बेहतरीन हो सकता है। यह GPU आपको बेहतर फ्रेम रेट, रियलिस्टिक विज़ुअल्स और स्मूद गेमप्ले दे सकता है। खासकर आधुनिक गेम्स में इसकी परफॉर्मेंस काफी दमदार रह सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Dell 
    • सीरीज - Dell G15
    • रंग - डार्क शैडो ग्रे 
    • वजन - 2.65 किलोग्राम 
    • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 1 TB
    • CPU मॉडल - Core i5 

    खासियत

    • यह लैपटॉप डार्क शैडो ग्रे फिनिश में आता है, जो इसे एक प्रीमियम और दमदार लुक दे सकता है। 
    • इसका वजन लगभग 2.65 किलोग्राम है, जो इसे थोड़ा भारी जरूर बनाता है, लेकिन इसके अंदर मौजूद हाई-परफॉर्मेंस हार्डवेयर को देखते हुए यह जायज लग सकता है। 
    • इसमें 16GB रैम और 1TB M.2 PCIe NVMe SSD दी गई है, इसका मतलब है कि आपको न सिर्फ तेज स्पीड मिलेगी बल्कि आप बड़ी मात्रा में डेटा भी आसानी से स्टोर कर पाएंगे।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसकी बैटरी लाइफ सही नहीं है।
    04
  • acer Nitro Lite 16,13th Gen Backlit KB,Gaming Laptop

    यह लैपटॉप खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो गेमिंग के साथ-साथ हाई परफॉर्मेंस वाले काम भी करना चाहते हैं। इसका आधुनिक डिजाइन, मजबूत हार्डवेयर और शानदार डिस्प्ले इसे एक ऑल-राउंडर मशीन बना सकता हैं। acer के इस सीरीज में 16GB तक अपग्रेडेबल DDR5 रैम सपोर्ट मिलता है, हालांकि बॉक्स में 8GB सिंगल चैनल रैम आती है। स्टोरेज के लिए इसमें 512GB PCIe Gen4 एसएसडी दी गई है, जिससे सिस्टम की स्पीड और फाइल एक्सेस काफी तेज हो सकती है। इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 13th Gen का Intel Core i7-13620H प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.4 GHz बेस क्लॉक से लेकर 4.9 GHz तक बूस्ट कर सकता है। 10 कोर और 24 MB L3 कैश के साथ यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग और गेमिंग जैसे भारी कामों को आसानी से संभाल सकता है और आपको लैग के बिना गेम खेलने और अन्य काम करने का अनुभव दे सकता है। इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी 3.2 पोर्ट्स, पावर-ऑफ चार्जिंग सपोर्ट और अन्य जरूरी पोर्ट्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें FHD कैमरा और डुअल डिजिटल माइक्रोफोन भी दिए गए हैं, जो ऑनलाइन मीटिंग्स और क्लासेस के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - acer  
    • सीरीज - NITRO LITE 16
    • रंग - सफेद 
    • वजन - 1.95 किलोग्राम 
    • स्क्रीन साइज़ - 16 इंच 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
    • CPU मॉडल - Core i7

    खासियत

    • इसमें NVIDIA जीफोर्स RTX 3050 दिया गया है, जो आज के ज्यादातर मॉडर्न गेम्स को अच्छे फ्रेम रेट पर चलाने में सक्षम माना जाता है। 
    • इसमें बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है, जिससे कम रोशनी में भी टाइपिंग या गेमिंग करना आसान हो सकता है।
    • इसमें दिए गए Acer ComfyView टेक्नोलॉजी आंखों पर कम दबाव डालती है, जिससे लंबे समय तक काम या गेमिंग करना आसान हो सकता है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसका कूलिंग सिस्टम सही नहीं है और यह जल्दी गर्म हो जाता है। 

    गैजेट गली पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

जानें आपके लिए कौन-से ब्रांड का गेमिंग लैपटॉप हो सकता है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक बढ़िया ब्रांड के हाई क्वालिटी वाले गेमिंग लैपटॉप ले सकते हैं वह भी 1 लाख के अंदर में -  

ब्रांड/मॉडल 

प्रोसेसर ब्रांड और टाइप 

प्रोसेसर स्पीड 

वजन 

HP Victus, 14th Gen Intel Core i5-14450HX, RTX 3050 RGB Gaming Laptop

Intel Core 5

4.8 GHz

2.3 किलोग्राम 

MSI Thin A15, AMD 7th Gen. Ryzen 7 7735HS  Gaming Laptop - B7UC-103IN

AMD Ryzen 7

3.2 GHz

1.8 किलोग्राम 

ASUS Gaming V16 (2025), V3607VJ-RP134WS, Gaming Laptop

Intel Core 5

2.2 GHz

1.95 किलोग्राम 

Dell G15, 13th Gen Intel Core i5-13450HX Processor Gaming Laptop

Intel Core i5

4.6 GHz

2.65 किलोग्राम 

acer Nitro Lite 16,13th Gen Gaming Laptop - NL16-71G

Intel Core i7

2.4 GHz

1.95 किलोग्राम 

निष्कर्ष 

₹1 लाख के अंदर एक बेहतरीन गेमिंग लैपटॉप लेना आज के समय में पूरी तरह संभव है। ऊपर आपको कई सारे ब्रांड के विकल्प दिए गए हैं जिनमें आपको बढ़िया प्रोसेसर, अच्छा-खासा रैम और स्टोरेज, बढ़िया बैटरी लाइफ और RTX ग्राफ़िक्स कार्ड वाला लैपटॉप मिल सकता सकता है जो शानदार परफॉर्मेंस और स्मूथ गेमिंग अनुभव दे सकता है। बाकि यह पूरी तरह आपके पसंद और उपयोगिता पर निर्भर करता है की आपको इनमें से कौन-सा ब्रांड का हाई क्वालिटी गेमिंग लैपटॉप लेना है। 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ₹1 लाख के अंदर अच्छा गेमिंग लैपटॉप मिल सकता है?
    आमतौर पर, इस बजट में कई अच्छे गेमिंग लैपटॉप उपलब्ध हैं जो मध्यम से हाई लेवल गेमिंग को आसानी से संभाल सकते हैं। इसके कुछ विकल्प ऊपर दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।
  • गेमिंग लैपटॉप लेते समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?
    इस लैपटॉप को लेते समय आपको प्रोसेसर, ग्राफिक्स कार्ड, रैम, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम जैसी चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
  • क्या इस बजट में RTX ग्राफिक्स वाला लैपटॉप मिल सकता है?
    अगर देखा जाए तो, कुछ ब्रांड्स ₹1 लाख के अंदर RTX series के ग्राफिक्स कार्ड वाले लैपटॉप भी ऑफर करते हैं, लेकिन फीचर्स मॉडल के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। आप लेने से पहले प्रोडक्ट की विवरण की जांच कर सकते हैं।

Loading...

Loading...