55 इंच Smart TV के लिए कौन सा ब्रांड माना जाता है सही? टॉप मॉडल्स के साथ जानकारी मिलेगी यहां

55 इंच स्मार्ट टीवी के लिए कौन से ब्रांड अच्छे माने जाते हैं, इनकी कौन सी खासियतें इन्हें बनाती हैं लोकप्रिय? सबकुछ जानें यहां

55 इंच Smart TV के लिए कौन सा ब्रांड माना जाता है सही? टॉप मॉडल्स के साथ जानकारी मिलेगी यहां
Best 55 Inch Smart TV

टीवी के लिए 55 इंच की स्क्रीन साइज आइडियल मानी जाती है। इस स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प होते हैं, जो बड़ी स्क्रीन पर अपनी पसंदीदा फिल्में, वेब सीरीज या फिर खेल का मजा लेना चाहते हैं। 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं। ये स्मॉल से लेकर मीडियम साइज तक के कमरों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। मार्केट में इन दिनों कई ब्रांड हैं, जो 55 इंच की स्क्रीन साइज में स्मार्ट टेलीविजन पेश करते हैं। ऐसे में टीवी का चुनाव करते समय समझ नहीं आता है कि कौन सा ब्रांड 55 इंच स्मार्ट टीवी के लिए सही हो सकता है। इसकी जानकारी आपको यहां दी जा रही है, साथ कुछ टॉप मॉडल्स के ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं।

55 इंच स्क्रीन साइज के लिए मशहूर टीवी ब्रांड्स

यहां पर 55 इंच स्क्रीन साइज टीवी के लिए कुछ मशहूर ब्रांड के बारे में बताया जा रहा है, जो अपनी शानदार क्वालिटी और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि ये Best 55 Inch Smart TV की कोई आधिकारिक सूचि नहीं है, यहां बताए जा रहे ब्रांड्स के अलावा भी मार्केट में कई अन्य ब्रांड्स हैं, जिन्हें अच्छा माना जाता है।

  • सोनी: जानी मानी कंपनी सोनी ब्रांड की ब्राविया सीरीज 55 इंच स्मार्ट टीवी के लिए काफी लोकप्रिय है। इस ब्रांड के टेलीविजन अन्य ब्रांड की तुलना में थोड़े महंगे जरूर होते हैं, लेकिन इनकी पिक्चर क्वालिटी और दमदार आउंड आउटपुट इन्हें पैसा वसूल प्रोडक्ट बनाती हैं।
  • सैमसंग: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में सैमसंग एक जाना माना ब्रांड है। इस ब्रांड के 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी आपके घर के लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं। अलग-अलग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाले इन स्मार्ट टीवी में बेहतरीन ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी देखने को मिलती है।
  • एलजी: 55 इंच की स्क्रीन साइज के लिए LG टीवी भी काफी मशहूर है। WebOS ऑपरेटिंग सिस्टम वाले एलजी ब्रांड के टीवी की पिक्चर क्वालिटी और कलर रिप्रोडक्शन काफी लाजवाब मानी जाती है।
  • शाओमी: किफायती दाम में एडवांस फीचर्स वाले 55 इंच टीवी की तलाश है, तो Xiaomi ब्रांड आपके लिए अच्छी चॉइस हो सकता है। इस ब्रांड के ज्यादातर मॉडल्स में पेचवॉल hUI, 4K HDR के साथ Dolby Atmos और डॉल्बी विजन सपोर्ट देखने को मिल जाता है।
  • टीसीएल: TCL ब्रांड का 55 इंच वाला स्मार्ट टीवी उन लोगों के लिए बेहतरीन चॉइस हो सकता है, जो बजट में प्रीमियम क्वालिटी वाले टेलीविजन की तलाश में हैं। इस ब्रांड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके बड़ी स्क्रीन साइज और अलग-अलग डिस्प्ले वाले टीवी आपको काफी कम प्राइस में मिल जाते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2 4K Ultra HD Smart LED Google TV K-55S25B (Black)

    सोनी की ब्राविया सीरीज वाला यह 55 इंच टीवी घर पर ही आपको थिएट्रिकल एक्सपीरियंस देने के लिए 4K अल्ट्रा HD रिज़ॉल्यूशन के साथ पेश किया जा रहा है। 60 hertz रिफ्रेश रेट वाले इस सोनी टीवी में 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है, जिससे कमरे के किसी भी कोने से टीवी देखने पर आपको एक समान व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इस Sony BRAVIA TV में क्रोमकास्ट बिल्ट इन है, जिससे आप दूसरी डिवाइस की स्क्रीन को भी टीवी पर शेयर करके एंटरटेनमेंट कर सकते हैं। ओपन बैफल स्पीकर के साथ आने वाला यह 55 इंच सोनी टीवी 20 वाट का आउटपुट देता है। साथ ही आपको साराउंड साउंड का एक्सपीरिएंस देने के लिए डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी भी दी गई है। गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस टीवी में अपनी पसंद के शोज, मूवीज, मैच और गेम्स की वाचलिस्ट बनाने की सुविधा भी मिलती है। Google Assistant और अलेक्सा सपोर्ट के साथ आने वाले इस टीवी को रिमोट के अलावा अपनी आवाज से भी कमांड दिया जा सकता है। 4K प्रोसेसर की वजह से इस टीवी की स्क्रिन पर आपको हर तरह के विजुअल्स रियलिस्टिक, शार्प और डीटेल्स के साथ दिखाई देंगे।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर- ‎20 वॉट
    • वीडियो कैप्चर रिज़ॉल्यूशन- ‎4K
    • वोल्टेज- ‎240 वोल्ट
    • वाटेज- ‎116 वॉट
    • अधिकतम ऑपरेटिंग दूरी- ‎6 फीट
    • माउंटिंग प्रकार- वॉल माउंट और टेबल माउंट
    • मीडिया प्रारूप- ‎AVI, MPEG

    खूबियां

    • वॉचलिस्ट
    • क्रोमकास्ट बिल्ट इन  
    • गेम मेनू
    • मल्टी कनेक्टिविटी
    • इको डैश बोर्ड

    खामियां

    • टीवी को लेकर अभी तक कोई कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • Samsung 138 cm (55 inches) D Series Brighter Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV UA55DUE77AKLXL (Black)

    4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन और 50 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला यह सैमसंग ब्रांड का टीवी है। 20 वाट आउटपुट और पावरफुल Q-Symphony स्पीकर्स से लैस इस सैमसंग टीवी में आपको बढ़िया ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है। एप्पल एयरप्ले और डेली+ फीचर के साथ आने वाले इस टीवी को आप अपने iPhone से भी कनेक्ट करके मूवी और वीडियो देख सकते हैं। बिक्सबी, स्मार्ट थिंग्स हब और IoT सेंसर फंक्शनालिटी जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे आप अपने टीवी को आसानी से वॉइस कमांड देकर भी कंट्रोल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में वाई-फाई, यूएसबी, ईथरनेट और एचडीएमआई के ऑप्शन मिल जाएंगे। इस Samsung 55 Inch TV में बिक्सबी की सुविधा मिलती है, जिससे इसे आप वॉइस कमांड देकर भी कंट्रोल कर सकते हैं। कम या ज्यादा रोशनी वाले कमरे के अनुसार स्क्रीन की ब्राइटनेस ऑटोमेटिक एडजस्ट करने के लिए इस टीवी में कंट्रास्ट एन्हांसर भी लगा हुआ है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Tizen
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 8 GB
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल, ऐप कंट्रोल, वॉयस कंट्रोल
    • रिमोट कंट्रोल तकनीक- ब्लूटूथ
    • रिज़ॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 50 हर्ट्ज
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री

    खूबियां

    • वेब ब्राउज़र
    • क्रिस्टल प्रोसेसर 4K  
    • 4K अपस्केलिंग  
    • UHD डिमिंग  
    • मोशन एक्सेलेरेटर

    खामियां

    • कुछ यूजर्स टीवी के स्लो परफार्मेंस से नाखुश हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • LG 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart LED TV 55UR7500PSC (Dark Iron Gray)

    डार्क आयरन ग्रे कलर का यह एलजी ब्रांड का टीवी है। 55 इंच की स्क्रीन साइज वाला यह एलईडी टीवी 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन 60 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है, जो स्मूद विजुअल परफॉर्मेंस देने का काम करता है। 20W आउटपुट के साथ आने वाला यह एलजी टीवी AI Sound फीचर से लैस है, जो आपको इमर्सिव एक्सपीरिएंस देता है। वहीं इसके एआई एकाउस्टिक ट्यूनिंग और ब्लूटूथ सराउंड रेडी फीचर की मदद से किसी भी कंटेंट का साउंड ऑटोमैटिकली आपके कमरे के हिसाब से एडजस्ट हो जाता है। 4K अपस्केलर टेक्नोलॉजी से लैस इस LG Smart TV में आप कम रेजोल्यूशन वाले कंटेंट को भी हाई-क्वालिटी में देख सकते हैं। इस एलजी टीवी में 1.5 जीबी रैम के साथ 8 जीबी स्टोरेज भी दी जा रही है। वहीं नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार, एप्पल टीवी, जियो सिनेमा, सोनी लिव, डिस्कवरी+, जी5, वूट, एमएक्स प्लेयर, गूगल प्ले मूवी और टीवी, यप्प टीवी, यूट्यूब जैसे अनलिमिटेड ओटीटी ऐप का सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ऑपरेटिंग सिस्टम- WebOS
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 8GB
    • नियंत्रक प्रकार- रिमोट कंट्रोल
    • रिमोट कंट्रोल तकनीक- IR, ब्लूटूथ
    • रिस्पॉंस टाइम- 8 मीलिसेकेंड
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री

    खूबियां

    • फिल्ममेकर मोड
    • एचडीआर 10 और एचएलजी  
    • गेम ऑप्टिमाइज़र
    • एआई ब्राइटनेस कंट्रोल
    • 4के अपस्केलिंग

    खामियां

    • कुछ यूजर्स को टीवी का रिमोट सही नहीं लगा।
    03
  • Xiaomi 138 cm (55 inches) X Pro 4K Dolby Vision IQ Series Smart Google LED TV L55M8-5XIN (Black)

    आपको घर के हर कोने से सिनेमैटिक विजुअल एक्सपीरियंस देने के लिए यह शाओमी टीवी 78 डिग्री के वाइड व्यूइंग एंगल के साथ के साथ आता है। 55 इंच की स्क्रीन साइज वाला यह TV LED डिस्प्ले के साथ आता है। गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस टीवी में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट की वजह से विजुअल फटते नहीं है, जो कि एक्शन सीन के समय भी काफी क्लियर स्क्रीन पेश करता है। वहीं इसका 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन हर कंटेंट को हाई क्वालिटी में दिखाता है। यह स्मार्ट टीवी डुअल बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें मल्टीपल पोर्ट्स भी दिए जा रहे हैं। एप्स स्मूदली रन करने और डाउनलोड कर स्टोर करने के लिए 2GB रैम और 16GB स्टोरेज भी मिल जाएगी। नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी ऐप भी आपको इसमें प्री इंस्टॉल्ड मिल जाते हैं। दमदार ऑडियो के लिए इसमें 40 वाट का आउटपुट भी मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • डिस्प्ले तकनीक- LED
    • रिज़ॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
    • कंट्रास्ट रेशियो- 5500:1
    • व्यूइंग एंगल - 178 डिग्री
    • स्क्रीन फ़िनिश टाइप- फ्लैट

    खूबियां

    • 4K डॉल्बी विजन  
    • फार-फील्ड माइक
    • वाइड कलर गैमट
    • ऑटो लो लेटेंसी मोड
    • हैंड्स फ्री वॉयस कंट्रोल

    खामियां

    • टीवी की फंक्शनैलिटी से कुछ यूजर्स संतुष्ट नहीं हैं।
    04
  • TCL 139 cm (55 inches) Metallic Bezel-Less Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV 55P655

    4K अल्ट्रा एचडी स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ आने वाले टीसीएल टीवी में आपको शार्प और डीटेलिंग के साथ अच्छी क्वालिटी के विजुअल्स देखने को मिलते हैं। स्मूद पिक्चर क्वालिटी के लिए एसे 60 Hertz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जा रहा है। डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस यह टीवी 24 वॉट आउटपुट देता है। यानी शानदार पिक्चर क्वालिटी से साथ ही यह टीवी ऑडियो का भी बेहतरीन अनुभव देता है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में सेट टॉप बॉक्स, ब्लू रे प्लेयर, गेमिंग कंसोल को कनेक्ट करने के लिए 3 HDMI पोर्ट, हार्ड ड्राइव को कनेक्ट करने के लिए 1 USB पोर्ट, ईथरनेट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 1 हेडफोन आउटपुट के ऑप्शन भी मिल जाएंगे। यह स्मार्ट टीवी मल्टीपल आई केयर के साथ आता है। इसमें स्क्रीन मिररिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप टीवी, लैपटॉप या टैबलेट की स्क्रीन को इस 55 स्क्रीन वाले टीवी पर शेयर कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • डिस्प्ले तकनीक- LED
    • रिज़ॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
    • कंट्रास्ट रेशियो- 5000:1
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
    • स्क्रीन फ़िनिश टाइप- फ्लैट
    • HDR फॉर्मेट समर्थित- HDR 10

    खूबियां

    • 2GB RAM और 16GB ROM
    • 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर
    • डुअल-बैंड वाई-फाई  
    • मल्टीपल आई केयर

    खामियां

    • कुछ यूजर्स के अनुसार यह टीवी वॉल माउंट डिजाइन में नहीं मिल रहा है।
    05

   

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 55 इंच स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत क्या है?
    भारत में 55 इंच के स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत ₹30,000 के आस पास होती है। एडवांस फीचर और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के तलते इनकी कीमती ₹70,000 तक भी जा सकती है।
  • 55 इंच स्मार्ट टीवी की ऑपरेटिंग डिस्टेंस कितनी होती है?
    55 इंच स्मार्ट टीवी में करीब 8 फीट तक की ऑपरेटिंग डिस्टेंस मिलती है।
  • 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी कितने बड़े कमरों को लिए उपयुक्त होते हैं?
    55 इंच वाले स्मार्ट टीवी मीडियम से लेकर बड़े साइज तक के कमरों को लिए उपयुक्त होते हैं।
  • 55 इंच स्मार्ट टीवी में कौन-कौन से ऐप्स होते हैं?
    आमतौर एक 55 Inch TV में यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार जैसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल होते हैं। जरूरत पड़ने पर बाकी ऐप्स को आप डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading...

Loading...