50 हजार के अंदर मिल जाएंगे ये Top Dell Laptops, ऑफिस और कॉलेज वर्क में आ सकते हैं काम

हाई एंड प्रोसेसर और लाइटवेट डिजाइन वाले ये डेल Laptops Under 50000 आपको स्मूद और लैग फ्री परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखते हैं।

Dell Laptops
Dell Laptops

प्रीमियम ब्रांड की विश्वसनियता के साथ बजट में आने वाले लैपटॉप्स की तलाश है, तो डेल के पास आपको कई शानदार लैपटॉप्स देखने को मिल जाएंगे। डेल एक अमेरिकन मल्टीनेशनल कंपनी है, जो बिजनेस से लेकर गेमिंग फ्रेंडली लैपटॉप्स भी डिजाइन करते हैं। साथ ही, 50 हजार के बजट में भी आप डेल के पर्सनल और प्रोफेशनल यूज वाले बढ़िया लैपटॉप्स देख सकते हैं। डेल अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी लैपटॉप्स, शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन सर्विस के लिए जाना जाता है। खासतौर पर स्टूडेंट्स, ऑफिस वर्कर्स और बेसिक मल्टीटास्किंग यूजर्स के लिए, डेल एक बढ़िया ब्रांड साबित हो सकता है।

₹50,000 तक के बजट में आपको Dell Inspiron, Smartchoice और Latitude जैसे ऑप्शंस देखने को मिल जाते हैं। इस प्राइस रेंज में आने वाले डेल लैपटॉप्स में इंटेल कोर i3, i5 और AMD Ryzen 3, Ryzen 5 प्रोसेसर के ऑप्शन्स ज्यादा देखने को मिलते हैं, जो सामान्य वर्कलोड को आसानी से हैंडल कर सकते हैं। इनमें 8GB RAM और 512GB SSD जैसे हाई-स्पीड स्टोरेज ऑप्शन्स भी मौजूद हैं, जिससे लैपटॉप स्मूदली काम करता है और बूटिंग भी तेज होती है। वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लासेज, प्रोजेक्ट्स, या एंटरटेनमेंट जैसे कामों के लिए डेल के ये लैपटॉप्स एक अच्छी चॉइस हो सकते हैं। मगर ध्यान रहे, ये Best Dell Laptops अंडर 50 हजार की कोई आधिकारिक सूचि नहीं है। यहां दी गई कीमतें भी परिवर्तन के अधीन है। अगर आपको इनके अलावा कोई अन्य ब्रांड या मॉडल पसंद आता है, तो हम आपसे सहमति रखते हैं।

डेल इंस्पीरॉन और डेल लैटिट्यूड में क्या अंतर है?

डेल इंस्पीरॉन सीरीज रोजमर्रा के इस्तेमाल और स्टूडेंट्स के लिए बनाई गई है। इनमें अच्छी बैटरी लाइफ, फुल HD डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है। यह पर्सनल यूज और स्टूडेंट्स के लिए बढ़िया हो सकते हैं। वहीं, Dell Latitude प्रोफेशनल्स और बिजनेस यूजर्स के लिए डिजाइन किए जाते हैं। ये बेहतर बिल्ड क्वालिटी, बढ़िया सिक्योरिटी फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। अगर आपको ऑफिस से जुड़े कार्यों के लिए इस्तेमाल करना है, तो डेल लैटिट्यूड बेहतर ऑप्शन हो सकता है। वहीं Dell Inspiron अफोर्डेबल और पर्सनल यूज के लिए सही रहते हैं, जिनमें आप कॉलेज प्रोजेक्टस, एंटरटेनमेंट जैसी चीजें आसानी से कर सकते हैं। मगर, इन दोनों ही सीरीज वाले लैपटॉप्स को आप हाई एंड गेमिंग के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, क्योंकि इनमें आपको हाई एंड ग्राफिक्स कार्ड और गेमिंग के लिए सूटेबल प्रोसेसर का सपोर्ट नहीं मिलता है। यहां आपको प्रोफेशनल और पर्सनल यूज के लिए डेल लैटिट्यूड, डेल इंस्पिरॉन और डेल स्मार्टचॉइस सीरीज वाले लैपटॉप्स के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही लैपटॉप चुन सकें।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Dell Inspiron 3530 Thin & Light Laptop, 13th Gen Intel Core i3-1305U Processor, 8GB, 512GB SSD, 15.6" (39.62cm) FHD 120Hz 250nits, Standard Keyboard, Windows 11+MSO'21 & 15 Month McAfee, Black, 1.62kg

    15.6 इंच की FHD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहे डेल के इस लैपटॉप में स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद और शार्प मिलता है। इसकी डिस्प्ले में 250 निट्स ब्राइटनेस भी मिलती है, जिससे स्क्रीन ज्यादा ब्राइट और क्लियर दिखती है। इस डेल इंस्पिरॉन लैपटॉप में 13th Gen इंटेल कोर i3-1305U प्रोसेसर है, जो 4.5 GHz तक की स्पीड देता है, जिससे आप मल्टीटास्किंग के दौरान भी बिना किसी लैग के तेजी से काम कर सकगें। 8GB DDR4 RAM भी आपको इस डेल लैपटॉप में मिल जाएगी, जो आपका हर टास्क स्मूदली हैंडल करने में मदद करती है। वहीं, 512GB SSD स्टोरेज की वजह से यह डेल लैपटॉप जल्दी बूट होगा, ऐप्स फटाफट लोड होंगी और डेटा ट्रांसफर भी आसानी से हो जएगा। स्लिम और लाइटवेट डिजाइन में आ रहे इस डेल लैपटॉप में आपको विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम भी दिया जा रहा है, जिससे आपको काम करने के लिए कई सॉफ्टवेयर पहले से इंस्टॉल मिल जाएंगे।

    01
  • Dell [Smartchoice] Windows 11 Home, Intel Core i3-1215U, 12Th Gen (8GB RAM/512GB SSD/FHD/Window 11/Ms Office' 21/15"(38 Cm)/15 Month Mcafee/Black/1.69Kg Laptop

    12th जनरेशन इंटेल कोर-i3 प्रोसेसर से लैस इस डेल स्मार्टचॉइस लैपटॉप में आप बेसिक ऑफिस वर्क से लेकर कॉलेज वर्क कर सकते हैं। यह डेल लैपटॉप 4.40 GHz तक की स्पीड देता है। वहीं, इसे 6 कोर और 10MB कैश इसे मल्टीटास्किंग और डेली टास्क्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बनाते हैं। ब्लैक कलर में आ रहा डेल का यह लैपटॉप काफी थिन और लाइटवेट भी है, जिसे कैरी करना आसान हो जाता है। डेल के इस 12th Gen Laptop में विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ और MS ऑफिस होम एंड स्टूडेंट 2021लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ प्री-इंस्टॉल्ड मिलते हैं। दूसरी डिवाइसेज से भी आप इस डेल लैपटॉप को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं, जिसके लिए इसमें 2 USB 3.2 Gen 1, 1 USB 2.0, HDMI 1.4, RJ-45, SD कार्ड स्लॉट जैसे सभी जरूरी पोर्ट्स मिलते हैं। इस डेल लैपटॉप में 8GB DDR4 RAM दी गई है, जो 2666 MHz स्पीड पर काम करती है। वहीं, इसकी रैम को 2 DIMM स्लॉट्स की वजह से इसे 16GB तक अपग्रेड भी किया जा सकता है। साथ ही, 512GB SSD स्टोरेज आपके लैपटॉप को न सिर्फ फास्ट बूटिंग देती है, बल्कि आपकी फाइल्स और ऐप्स को भी सुपरफास्ट लोड करने में मदद करती है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • DELL Latitude 3540 (2024) Intel Core i3 12th Gen 1215U - (8 GB/512 GB SSD/Intel UHD Graphics/Windows 11 Pro) Thin and Light Business Laptop/15.6" HD Display/Smoky Black/1.8 kg/MS Office 2021

    स्लिम और पोर्टेबल डिजाइन में आ रहा यह डेल लैटिट्यूड एक हाई परफॉर्मिंग लैपटॉप है। सिर्फ 1.8 kg वजन और स्मोकी ब्लैक कलर वाला यह डेल लैपटॉप स्टाइलिश भी है और इसे कैरी करना भी आसान। इस डेल लैपटॉप में 1366x768 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 15.6-इंच HD डिस्प्ले दी गई है, जो शानदार कलर और क्लैरिटी देती है। वीडियो कॉलिंग, मूवीज या ऑफिस प्रेजेंटेशन, सबकुछ इसमें आप शानदार क्वालिटी में कर सकते हैं। यह Dell Business Laptop 6 घंटे तक का बैकअप देता है, जिससे आपको बार-बार चार्जिंग की टेंशन नहीं होगी। वहीं, इसमें Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ v5.1 की कनेक्टिविटी मिल जाती है, जिससे इंटरनेट स्पीड तेज और कनेक्शन स्टेबल रहेगा। वहीं, वायरलेस डिवाइसेस और एक्सटर्नल डिवाइसेस को भी इस डेल लैपटॉप से कनेक्ट करना बेहद आसान है। इंटेल कोर i3-1215U प्रोसेसर वाले इस डेल लैपटॉप में 4.4 GHz तक की टर्बो बूस्ट स्पीड मिलती है, जिससे आपको स्मूद मल्टीटास्किंग और बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी। वहीं, फास्ट प्रोसेसिंग और बूटिंग के लिए इस डेल लैपटॉप में 8GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज भी दी गई है।

    03
  • Dell Inspiron 3535, Windows 11 Home, AMD Ryzen 3 7320U Processor, (8GB RAM/512GB SSD/Window 11/Ms Office' 21/15.6"(39.62 Cm) FHD Display/15 Month Mcafee/Carbon Black/1.67Kg Thin & Light Laptop

    512GB M.2 PCIe NVMe SSD स्टोरेज के साथ आ रहा डेल का यह लैपटॉप आपको इंस्टेंट बूट-अप टाइम और तेजी से फाइल एक्सेस करने का एक्सपीरियंस देता है। इस डेल लैपटॉप में दिया गया AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर 4 कोर और 6MB कैश मेमोरी के साथ आता है, जिससे मल्टीटास्किंग फास्ट और स्मूद होती है। फिर चाहें आप प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हों या ऑनलाइन क्लासेज ले रहे हों, यह डेल लैपटॉप बिना किसी लैग के बढ़िया परफॉर्म करता है। इस डेल लैपटॉप में हाई रिजॉल्यूशन वाली 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले दी जा रही है, जिससे काम करने से लेकर मूवी देखते समय आपको शानदार विजुअल क्वालिटी मिलेगी। वहीं, इस डेल लैपटॉप में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा रहा है, जिससे आप मूवी देखते समय या प्रेजेंटेशन बनाते वक्त स्मूद वीडियो और ब्राइट कलर्स का मजा ले सकते हैं। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस Dell Inspiron Laptop में आपको रियलटेक Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ वायरलेस कार्ड के साथ फास्ट इंटरनेट स्पीड और स्टेबल कनेक्टिविटी मिलेगी।

    04
  • DELL Latitude 3440 Intel Core i3 12th Gen 1215U - (8GB/512 GB SSD/Intel UHD Graphics) Thin and Light Business Laptop/14 HD Display/Grey/1.5 kg

    इंटेल UHD ग्राफिक्स कार्ड के साथ आ रहा डेल का यह लैपटॉप बिजनेस से जुड़े कार्यों को निपटाने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह डेल लैपटॉप थिन एंड लाइटवेट डिजाइन में ग्रे कलर में आता है, जो कि ट्रैवल फ्रेंडली है। 12th Gen इंटेल कोर i3-1215U प्रोसेसर से लैस यह डेल लैपटॉप 4.4GHz तक की टर्बो बूस्ट स्पीड देता है। वहीं, इसकी 10MB कैश इस लैपटॉप को मल्टीटास्किंग करने में मदद करती हैं। फास्ट प्रोसेसिंग स्पीड के लिए इस डेल लैपटॉप में 8GB RAM दी जा रही है। साथ ही, डेटा और फाइल्स स्टोर या ट्रांसफर करने के लिए आपको 512 GB SSD स्टोरेज भी इस डेल लैपटॉप में मिल जाएगी। यहीं नहीं, डेल के इस 8GB RAM Laptop में 14-इंच HD डिस्प्ले दी जा रही है, जो कि क्लियर और ब्राइट विजुअल्स प्रदान करती है। इस लैपटॉप की 6 घंटे की बैटरी लाइफ आपको पूरे दिन बिना बार-बार चार्ज किए काम करने की सुविधा देती है। बढ़िया इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए इस डेल लैपटॉप में Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ v5.1 भी मिल जाता है।

    05

डेल लैपटॉप के मुख्य फीचर्स क्या है?

डेल भारत के जाने माने Laptop Brands में से एक है। आप पर्सनल और प्रोफेशनल यूज के लिए एक अच्छा लैपटॉप चाहते हैं, तो डेल के पास कई बेहतरीन और बजट फ्रेंडली विकल्प मिल सकते हैं। ऑफिस वर्क और ब्राउजिंग के लिए लैपटॉप चाहिए, तो Intel Core i3 या AMD Ryzen 3 प्रोसेसर वाले लैपटॉप सही रहेंगे। वहीं, गेमिंग के लिए Core i5 और i7 या Ryzen 5 और 7 के साथ डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड वाले लैपटॉप्स ज्यादा बढ़िया रहते हैं। स्मूथ परफॉर्मेंस और डेटा स्टोर करने के लिए 512GB SSD और 8GB या 16GB RAM वाले डेल लैपटॉप्स के ऑप्शंस भी देखने को मिलते हैं। वहीं, डेल के ज्यादातर लैपटॉप्स में शानदार बैटरी बैकअप और डिस्प्ले क्वालिटी मिलती है, जिससे विजुअल एक्सपीरियंस भी क्लियर और क्रिस्प मिलता है। हल्के और पतले डिजाइन वाले लैपटॉप मॉडल्स भी डेल ब्रांड की एक अहम खासियत है। इसके अलावा, डेल ने अपने लैपटॉप्स में सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी जैसे फैक्टर्स पर भी काफी गौर किया है, जिसके लिए ज्यादातर मॉडल्स में फिंगरप्रिंट रीडर  जैसी सिक्योरिटी फीचर्स और Wi-Fi, ब्लूटूथ, USB, HDMI और SD कार्ड स्लॉट जैसी एडवांस कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या डेल लैपटॉप में SSD और RAM अपग्रेड की जा सकती है?
    ज्यादातर Dell लैपटॉप्स में SSD और RAM अपग्रेड करने की सुविधा होती है। यदि लैपटॉप में दो DIMM स्लॉट हैं, तो आप RAM 8GB से 16GB या 32GB तक अपग्रेड कर सकते हैं। इसी तरह, अगर स्टोरेज बढ़ानी हो, तो 512GB SSD को 1TB SSD से रिप्लेस किया जा सकता है। मगर जरूरी नहीं की हर लैपटॉप में आपको अपग्रेडेबल रैम और एसएसडी स्टोरेज दी जाए।
  • डेल के कौन-कौन से लैपटॉप गेमिंग के लिए अच्छे हैं?
    अगर आपको गेमिंग लैपटॉप चाहिए, तो Dell की G-Series और Alienware सीरीज बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं। इन Gaming Laptops में बढ़िया ग्राफिक्स कार्ड और हाई एंड प्रोसेसर दिया जा रहा है। साथ ही, स्मूथ गेमिंग के लिए 16GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज भी मिल सकती है।
  • क्या डेल लैपटॉप हीटिंग की समस्या देते हैं?
    डेल लैपटॉप आमतौर पर बेहतर कूलिंग मैकेनिज्म के साथ आते हैं, लेकिन ज्यादा हैवी टास्क करने पर हीटिंग हो सकती है। अगर लैपटॉप सही तरह से वेंटिलेट नहीं हो रहा, तो यह गर्म हो सकता है।
  • क्या डेल लैपटॉप गेमिंग के लिए अच्छे होते हैं?
    डेल के लैपटॉप गेमिंग के लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि कौन-सा मॉडल लिया जा रहा है। डेल के पास गेमिंग लैपटॉप्स की काफी रेंज देखने को मिल जाती हैं। हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर, डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेहतर कूलिंग सिस्टम वाले डेल गेमिंग लैपटॉप्स बढ़िया गेमिंग एक्सपीरियंस दे सकते हैं।

Loading...

Loading...