Amazon पर धमाका: सोनी, Samsung, एलजी के ये 5 OLED TVs अपनी पिक्चर क्वालिटी से बना सकते हैं दीवाना!

OLED टीवी के कई बढ़िया विकल्प आपको मिल सकते हैं अमेजन पर। शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ होगा बेहतरीन साउंड क्वालिटी का अनुभव। यहां देखिए Song, LG और सैमसंग जैसे ब्रांड्स के मॉडल्स और जानिए उनकी खासियतें।

Amazon पर मिलने वाले 5 बढ़िया OLED TVs
Amazon पर मिलने वाले 5 बढ़िया OLED TVs

मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के टीवी विकल्पों में आजकल OLED डिस्प्ले वाले मॉडल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। OLED TV एक ऐसा डिस्प्ले है जो ऑर्गेनिक लाइट-एमिटिंग डायोड्स का इस्तेमाल सेल्फ-लाइटिंग पिक्सल के रूप में करता है। हर पिक्सल अपनी खुद की रोशनी बनाता है और पूरी तरह से बंद भी हो सकता है, जिससे अलग से बैकलाइट की आवश्यकता खत्म हो जाती है। यह टेक्नोलॉजी परफेक्ट ब्लैक, इन्फाइनाइट कॉन्ट्रास्ट, जीवंत रंग, वाइड व्यूइंग एंगल और बेहद पतले, ऊर्जा-कुशल डिजाइन प्रदान करती है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं Amazon पर मिलने वाले बढ़िया क्वालिटी वाले 5 ओएलईडी टीवी के विकल्पों को जो आपके लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं। सैमसंग, सोनी और एलजी जैसे ब्रांड्स के ये टीवी अपनी शानदार क्वालिटी और प्रदर्शन की वजह से ग्राहकों द्वारा भी काफी पसंद किए गए हैं और आपको घर पर एक प्रीमियम अनुभव दे सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 8M2 Series 4K Ultra HD Smart OLED Google TV

    55 इंच स्क्रीन साइज वाला यह ओएलईडी टीवी मशहूर ब्रांड सोनी का है जिसमें आपको 4K Ultra HD रेजॉल्यूशन मिल जाएगा। 120hz रिफ्रेश रेट वाले इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए आपको 4 HDMI और 2 USB पोर्ट मिल जाएंगे, जिससे अलग-अलग डिवाइसेज को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। यह Sony TV गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जो आपके मनोरंजन का पूरा ख्याल रख सकता है। कॉग्निटिव प्रॉसेसर XR द्वारा संचालित यह टीवी 8 मिलियन सेल्फ-लाइटिंग पिक्सल के आपको शानदार डिस्प्ले क्वालिटी का अनुभव कराएगा। इस टीवी के साथ आप AI द्वारा संचालित रीयल-टाइम पिक्चर एन्हांसमेंट का आनंद ले सकेंगे। इसका एडवांस्ड एआई एक्सआर प्रॉसेसर के इमर्सिव अनुभव आपको मिल सकता है। इसका XR Triluminos Max अपने चमकदार रंगों और स्पष्ट विजुअल्स के साथ शो और फिल्मों को असली जैसा लगने वाला बना सकता है। वहीं, OLED मोशन बिना धुंधलेपन के एक्शन सीन्कस को भी सफाई से दिखा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 55 इंच
    • डिस्प्ले- OLED
    • ब्रांड- SONY
    • रिफ्रेश रेट- 120 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 3.4D x 122.4W x 70.7H सेंटीमीटर
    • विशेषताएं- वॉचलिस्ट, बिल्ट-इन माइक, ऐप्पल एयरप्ले
    • सालाना ऊर्जा खपत- 208.86 kWh
    • गूगल कास्ट

    खूबियां

    • इसका साउंड आउटपुट 50 Watts का है
    • डॉल्बी एटमॉस साउंड क्वालिटी को शानदार बनाता है
    • इसे अमेजन ऐलेक्सा व गूगल असिस्टेंट के साथ भी आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है
    • डॉल्बी विजन टेक्नोलॉजी डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर करेगी

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी स्क्रीन के टूटे होने की शिकायत की है
    01
  • LG 164 cm (65 Inches) OLED evo C5 Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS OLED TV

    65 इंच वाला यह LG ओएलईडी टीवी 65 इंच स्क्रीन साइज वाला है, जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। 178 डिग्री वाइड व्यूइंग ऐंगल वाले इस टीवी पर आप कमरे के हर कोने से बढ़िया डिस्प्ले क्वालिटी का आनंद ले सकेंगे। 4K Ultra HD रेजॉल्यूशन वाला यह टीवी का AI इंजन हर फ्रेम को बारीकी से एनलाइज और अपस्केल करता है। यह चेहरों को पहचानकर न केवल 4K विज़ुअल क्वालिटी प्रदान करता है, बल्कि चेहरे के ऐक्सप्रेशन्स को भी बढ़ाता है। इसका अल्फा 9 एआई प्रोसेसर जेन 8 और नया लाइट बूस्टिंग एल्गोरिदम बेहतर विजुअल्स प्रदान कर सकते हैं। इसका 100% कलर वॉल्यूम और 100% कलर फिडेलिटी धूप या अंधेरे वातावरण में भी सटीक और चमकीले रंगों का आनंद दे सकते हैं। इस टीवी की खासियत है कि इसे AI मैजिक रिमोट की मदद से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। 60 Watts के साउंड आउटपुट वाला यह 65 इंच स्मार्ट टीवी एआई ऑब्जेक्ट रीमास्टरिंग के साथ आवाजों, संगीत और ऑडियो एसएफएक्स को अलग करता है और साफ साउंड के लिए उन्हें सेट करता है। इसका डायनैमिक साउंड बूस्टर टीवी के साउंड को बेहतर बनाता है, जिससे अधिक दमदार अनुभव मिल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 65 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- OLED
    • ब्रांड- LG
    • रेजॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 120 Hz
    • आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Bluetooth, HDMI, RF, USB, Wi-Fi
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 4.5D x 144.1W x 82.6H सेंटीमीटर
    • विशेषताएं- एआई पिक्चर प्रो, एआई साउंड प्रो, ब्राइटनेस बूस्टर
    • USB कैमरा कम्पैटिबल

    खूबियां

    • WOW इंटरफ़ेस आपको अपने टीवी से साउंड नियंत्रित करने की सुविधा देता है।
    • LG OLED G5 के साथ गेमिंग के साथ बिना किसी लैग या मोशन ब्लर के गेम का आनंद लिया जा सकता है
    • एक्सबॉक्स गेम पास अल्टीमेट के साथ आप टीवी पर कई गेम खेल सकेंगे
    • इसमें 2.5GB RAM और 16GB स्टोरेज सुविधा दी गई है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की इंस्टॉलेशन सर्विस से खुश नहीं हैं
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • LG 139 cm (55 inches) OLED B4 Series 4K Ultra HD Smart TV

    यह भी एलजी ब्रांड का 55 इंच साइज वाला 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट टीवी है जो आपको घर पर मनोरंजन का डबल डोज दे सकता है। 120Hz रिफ्रेश रेट वाला यह टीवी 178 डिग्री वाइड व्यूइंग ऐंगल के साथ आता है; जिस वजह से आप कमरे के हर कोने से बढ़िया क्वालिटी के डिस्प्ले का आनंद ले सकेंगे। इस LG TV का Alpha 8 AI प्रॉसेसर आपको स्क्रीन पर बिल्कुल असली जैसे दिखने वाली डीटेल्स दिखा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में आपको 4 HDMI और 2 USB पोर्ट मिल जाएंगे; जिनसे सेट टॉप बॉक्स, ब्लू रे प्लेयर व गेमिंग कॉन्सोल जैसे डिवाइसेज को कनेक्ट किया जा सकता है। इसका AI पिक्चर विजार्ड आपकी पसंद के हिसाब से पिक्चर क्वालिटी को सेट कर सकता है और AI सूपर स्केलिंग हर सीन को डिस्प्ले व साउंड क्वालिटी के हिसाब से बेहतरीन बनाने का काम करेगा। Web OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह टीवी कई सारे ओटीटी ऐप्स को सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से आप पसंदीदा कंटेंट का आनंद ले सकेंगे। इसमें दी गई गेम ऑप्टमाइजर की सुविधा आपके गेमिंग सेशन को जानदार बनाने में मददगार हो सकती है। इसकी डॉल्बी विजन टेक्नोलॉजी डिस्प्ले क्वालिटी को फिल्म थिएटर जैसा अनुभव दे सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- OLED
    • ब्रांड- LG
    • रेजॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 120 Hz
    • आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 23.5D x 122.8W x 77.2H सेंटीमीटर
    • एनर्जी रेटिंग- 3
    • HDR10 / HLG

    खूबियां

    • फिल्ममेकर मोड की मदद से पसंदीदा फिल्मों को हाई क्वालिटी में देखा जा सकता है
    • इसमें वाईफाई व ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है
    • बिल्ट-इन क्रोमकास्ट की मदद से आप फोन की स्क्रीन को इसपर कास्ट कर सकेंगे
    • AI ब्राइटनेस कंट्रोल कमरे की लाइट के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस को सेट करेगा

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ लैगिंग की समस्या बताई है


    ऐसे ही कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर 

    03
  • Samsung 138 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart OLED TV

    100Hz की रिफ्रेश रेट वाला यह ओएलईडी टीवी सैमसंग ब्रांड का है, जिसकी स्क्रीन साइज 55 इंच है। इसका शानदार डिस्प्ले कंटेंट को उसके असली रंगों में दिखा सकता है। इसके एडवांस सेल्फ-इल्यूमिनेटिंग पिक्सल के साथ, आपको एक ऐसी तस्वीरें दिखाई देंगी जो पहले से साफ, चमकदार और सटीक हो सकती हैं। इसका एआई प्रॉसेसर स्पीड को सही और स्पष्ट बनाता है, जिससे आप चलती हुई ईमेज और टेक्स्ट को कहीं अधिक सफाई से देख सकते हैं। लाइव स्पोर्ट्स और तेज स्पीड वाले ऐक्शन देखने का अनुभव भी बेहतर हो सकता है। अइसमें कनेक्टिविटी के लिए आपको वाईफाई व ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी के साथ 4 HDMI और 2 USB पोर्ट मिल जाएंगे। वहीं, जब कमरे में तेज धूप या सामान्य रोशनी होती है, तो इस Samsung 55 इंच टीवी का प्रॉससेर अंधेरे दृश्यों की स्पष्टता बढ़ासकता है। इस तरह, आप हमेशा साफ, लाइव एचडीआर ईमेज का आनंद ले सकते हैं 40 Watts साउंड आउटपुट वाले इसके स्पीकर डॉल्बी एटमॉस के साथ आपको असली जैसे साउंड का अनुभव करा सकते हैं। वहीं, वर्चुअल टॉप चैनल ऑडियो के साथ 3D सराउंड साउंड आपको ऑडियो में पूरी तरह से डूबने का मौका दे सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- Mini Led, OLED
    • रेजॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 100Hz (Up to 144Hz)
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Bluetooth, Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 26.5D x 122.5W x 77.4H सेंटीमीटर
    • विशेषताएं- 4K AI अपस्केलिंग प्रो, मोशन एक्सेलरेटर, सैमसंग विजन एआई
    • IP कंट्रोल
    • 360 ऑडियो

    खूबियां

    • इसकी डायनामिक रिफ्रेश टेक्नोलॉजी 4K 144Hz तक के VRR गेम्स के लिए सहज गति प्रदर्शन देती है
    • फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो एक बेहतरीन HDR गेमिंग अनुभव आपको देगा
    • इसे अमेजन ऐलेक्सा व बिक्सबी वॉइस कमांड से भी कंट्रोल किया जा सकता है
    • 4-बेजल लेस डिजाइन इसके लुक को काफी प्रीमियम बनाती है

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है
    04
  • Samsung 138 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart OLED TV

    सैमसंग का यह ओएलईडी टीवी भी 55 इंच स्क्रीन साइज वाला है। 70 Watts के साउंड आउटपुट वाला यह टीवी अपने 4.2.2 चैनल स्पीकर के साथ, दमदार ऑडियो दे सकता है। इसकी OTS+ टेक्नोलॉजी ऑडियो को स्क्रीन पर मौजूद चीजों के साथ मैच होने देती है, जिससे आपको असली जैसे लगने वाले सराउंड साउंड का बेहतर अनुभव मिल सकता है। इस टीवी के साथ आप हर सीन में दमदार ऐक्शन का अनुभव कर सकेंगे। इसमें सैमसंग टीवी के टॉप चैनल स्पीकर डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर आपको एक बेहद दमदार ऑडियो का अनुभव दे सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 USB और 4 HDMI पोर्ट के साथ अलग-अलग डिवाइसेज को इससे कनेक्ट किया जा सकता है। इस Samsung 55 इंच TV पर आप तेज स्पीड वाले सीन्स को सफाई से देख सकेंगे। इसकी डायनाैमिक रिफ्रेश टेक्नोलॉजी 4K 165Hz तक के VRR गेम्स के लिए शानदार स्पीड प्रदर्शन प्रदान कर सकती है। वहीं, इसका एआई प्रॉसेसर स्पीड वाले सीन्स को भी साफ बना सकता है, जिससे आप चलती हुई चीजें और टेक्स्ट को कहीं अधिक सफाई से देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- OLED
    • ब्रांड- Samsung
    • रेजॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 100 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 26.8D x 122.5W x 77.1H सेंटीमीटर
    • मोशन एक्सेलरेटर 165Hz
    • सोलर रिमोट

    खूबियां

    • ग्लेयर फ्री डिस्प्ले टीवी देखने के अनुभव को बेहतर बनाता है
    • इसे अमेजन ऐलेक्सा व गूगल असिस्टेंट वॉइस कमांड से भी कंट्रोल किया जा सकता है
    • ऐप्पल एयरप्ले के साथ आसानी से ऐप्पल डिवाइसेज को इससे कनेक्ट किया जा सकता है
    • सैमसंग टीवी प्लस के साथ असीमित कंटेंट का आनंद आप ले सकेंगे

    कमी

    • अमेजन यूजर्स ने अभी तक इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है
    05

समझिए इन 5 ओएलईडी टीवी के विकल्पों के बीच का अंतर

आपने अमेजन पर मिलने वाले 5 बढ़िया OLED TV के विकल्पों को तो देख लिया, लेकिन अगर आपको किसी एक का चयन करना है तो यह आसान तालिका सभी मॉडल्स के बीच का अंतर समझा सकती है:

ब्रांड व मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

ऑपरेटिंग सिस्टम

Sony

(K-55XR80M2)

55 इंच

50 Watts

गूगल टीवी

LG

(OLED65C56LA)

65 इंच

60 Watts

webOS 25

LG

(OLED55B46LA)

55 इंच

20 Watts

Web OS

Samsung

(QA55S90FAULXL)

55 इंच

40 Watts

Tizen

Samsung

(QA55S95FAULXL)

55 इंच

70 Watts

Tizen

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में अमेजन पर किस ब्रांड के पास अच्छे ओएलईडी टीवी मिल जाएंगे?
    भारत में Amazon पर अच्छे OLED TV के लिए मुख्य रूप से LG, Sony, और Samsung जैसे ब्रांड बेहतरीन विकल्प प्रदान करते हैं, जिनमें LG अपने विस्तृत रेंज और परफॉरमेंस के लिए, Sony अपने पिक्चर प्रॉसेसिंग और कलर के लिए, और Samsung अपने ब्राइट और वाइब्रेंट डिस्प्ले के लिए जाना जाता है।
  • अमेजन पर किस बजट में अच्छे ओएलईडी टीवी मिल सकते हैं?
    अमेजन पर अच्छे ओएलईडी टीवी आमतौर पर ₹70,000 से ₹1.5 लाख के बजट में मिल सकते हैं। बजट सेगमेंट में Samsung S85F सीरीज (लगभग ₹90,000) बेहतरीन विकल्प हैं। वहीं प्रीमियम अनुभव के लिए LG C4/C5 और Sony A80 सीरीज ₹1 लाख से शुरू होती हैं।
  • अमेजन पर मिलने वाले अच्छे ओएलईडी टीवी किस काम के लिए सही हो सकते हैं?
    अमेजन पर मिलने वाले ओएलईडी टीवी अपने सेल्फ-लिट पिक्सेल और अनंत कंट्रास्ट के कारण होम थिएटर के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं। ये मूवी प्रेमियों को सिनेमा जैसा अनुभव और गेमर्स को अल्ट्रा-फास्ट रिस्पॉन्स टाइम प्रदान करते हैं। इसके अलावा, सटीक रंगों के कारण ये प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग और स्पोर्ट्स देखने के लिए भी बेहतरीन हैं।

Loading...

Loading...