iPhone और Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! 2026 में ये घड़ियां दे रही हैं Apple वॉच को टक्कर, अब बजट में पाएं फीचर्स ही फीचर्स

अगर आप साल 2026 में आने वाली ऐसी बढ़िया स्मार्ट वॉच लेने के बारे में सोच रहे हैं जो आईफोन और एंड्रॉइड दोनों ही डिवाइस में आसानी से चल सके लेकिन एप्पल वॉच में निवेश नहीं करना चाहते हैं! तो यहां पर 5 बेहतरीन घड़ियों, जैसे कि Samsung Galaxy Watch8, Google Pixel Watch, Garmin Fenix 8, Huawei Watch FIT 4 और Amazfit Balance, के बारे में जानकारी दी गई है जिन पर आप एक नज़र डाल सकते हैं।

 5 शानदार घड़ियां
5 शानदार घड़ियां

क्या आप एक आईफोन या फिर एंड्राइड यूजर हैं? जो साल 2026 में एक शानदार स्मार्टवॉच लेने का सोच रहे हैं? अब जब बात बढ़िया स्मार्टवॉच की होती है तो सबसे पहले नाम Apple कंपनी की घड़ियों का आता है, लेकिन इनके साथ अधिकतर लोगों को दिक्कत बजट को लेकर आती है। अब ऐसे में हम आपके लिए 5 ऐसी Smartwatch Brands लेकर आए हैं जो अपने फीचर्स से एप्प्ल को टक्कर दे रही हैं। इस लिस्ट में आपको Samsung Galaxy Watch8, Google Pixel Watch, Garmin Fenix 8, Huawei Watch FIT 4 और Amazfit Balance जैसे मॉडल्स देखने को मिलने वाले हैं। लेकिन इनकी खासियतों के बारे में जानने से पहले एक बार हम Apple Watch के फीचर्स पर भी नजर डाल लेते हैं।

एप्प्ल वॉच में मिलने वाली खासियतें:

इन वॉच में आपको दमदार बैटरी लाइफ मिलती है, जिनको एक बार चार्ज करने के बाद लंबे समय तक दोबारा चार्ज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। साथ ही, इनमें आपको ECG, टेंपरेचर सेंसिंग, स्लीप ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो आपके हेल्थ पर बराबर नज़र रखने में मदद कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इनमें बिल्ट-इन GPS दिया गया है, जिसकी वजह से आप आसानी से ऑफलाइन लोकेशन का पता कर सकते हैं।

वो 5 घड़ियां जो साल 2026 में दे रही हैं एप्प्ल वॉच को टक्कर:

  • Samsung Galaxy Watch8: यह घड़ी एप्पल वॉच को इसलिए टक्कर दे रही है क्योंकि इसमें गैलेक्सी AI स्वास्थ्य और फिटनेस की सुविधा मिल रही है, जिसकी वजह से आप अपने स्वास्थ्य पर एडवांस्ड तरीके से नजर रख सकते हैं। इसके अलावा इसकी बैटरी लाइफ भी पहले के मॉडल्स के मुकाबले बेहतर है।
  • Google Pixel Watch: इसमें गूगल असिस्टेंट की सुविधा मिलती है, जैसे कि एप्पल की घड़ियों में Siri शामिल होती है। जिसकी वजह से आप बोलकर Google Pixel Watch को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। साथ ही यह बजट में भी एप्पल से कम है।
  • Garmin Fenix 8: इस घड़ी में 24/7 हेल्थ मॉनिटर के साथ हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं जो इस घड़ी को एप्पल वॉच जितना बेहतर बनाते हैं।
  • Huawei Watch FIT 4: इसमें लार्ज साइज़ की स्क्रीन मिलती है जो ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आती है। इसे 3D डिज़ाइन में बनाया गया है, जिससे यह देखने में काफी आकर्षक लगती है। इसके अलावा, यह घड़ी बजट में भी एप्पल से कम है।
  • Amazfit Balance: यह घड़ी दमदार बैटरी लाइफ देती है, साथ ही इसमें AI पावर्ड ट्रैकिंग प्लान्स मिलते हैं जो आपके ट्रैक पर गाइड का काम कर सकते हैं। साथ ही इसमें GPS की सुविधा मिलती है, जिसकी वजह से आप ऑफलाइन भी लोकेशन का पता कर सकते हैं।

गैजेट गली पर क्लिक करके इस तरह के लेख पढ़ सकते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Samsung Galaxy Watch8 (44mm, LTE, Silver) with 3nm Processor

    अगर आप खुद के लिए बढ़िया घड़ी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो Samsung ब्रांड का यह मॉडल शानदार हो सकता है। इसे अल्ट्रा-स्लीक डिज़ाइन में बनाया गया है जो देखने में सुंदर लगता है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 3000 निट्स की चमक के साथ आता है, जिसकी वजह से आपको विजुअल्स चमकदार नज़र आ सकते हैं और आप आसानी से उजाले में भी पढ़ सकते हैं। स्क्वायर डायल के साथ आने वाली इस Samsung Smart Watch का रंग सिल्वर है, साथ ही इसमें सफेद रंग का बैंड दिया गया है। इसमें मिलने वाले बैंड को HNBR सिलिकॉन मटेरियल से बनाया गया है जो हल्का होने के साथ पहनने में भी मुलायम होता है। यह टचस्क्रीन के साथ आती है। यह घड़ी आपको अलग-अलग प्रकार के फ़ीचर्स सपोर्ट करती है, जैसे कि फाइंड माई फोन, फिटनेस ट्रैक जो इसे और भी खास बनाते हैं। इसके अलावा, इस घड़ी में 3nm प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो घड़ी को तीन गुना बेहतर ढंग से चलाने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Wear OS 6.0
    • मॉडल - Samsung Galaxy Watch8
    • मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 32 GB
    • स्पेशल फ़ीचर - एक्टिविटी ट्रैकर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट, ECG, IHRN
    • बैटरी कैपेसिटी - 435 मिलीएम्प आवर्स

    खूबियां

    • यह घड़ी BP, ECG और हार्ट रेट पर नज़र रखती है।
    • इसे वाटर रेसिस्टेंट बनाया गया है जो पानी के संपर्क में आने से खराब नहीं होती और लंबे समय तक चल सकती है।
    • इसमें 32GB मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी और 2GB RAM मिलता है जिसमें आप हैवी वीडियो और फोटो को भी स्टोर कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेज़न उपयोगकर्ताओं का कहना यह है कि इसमें मिलने वाली बैटरी लंबे समय तक नहीं चल रही है।
    01
  • Google Pixel Watch, 41mm Polished Silver Case

    गोल आकार के डायल के साथ आने वाली इस घड़ी के बैंड को ग्रे रंग में बनाया गया है जो देखने में काफी सुंदर लगता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है जिसकी मदद से आप हैंड्स-फ्री कॉलिंग का मज़ा ले सकते हैं। Wear OS 3.5 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाली इस घड़ी को आप स्मार्टफोन और एंड्रॉइड डिवाइस से जोड़कर चला सकते हैं। इसमें 294 मिलीएम्प घंटे की बैटरी कैपेसिटी मिलती है जो लगभग 2 दिन तक आसानी से चल सकती है। यह Google Pixel घड़ी टचस्क्रीन में आती है जिससे इसे आसानी से चलाया जा सकता है। साथ ही यह वाटर रेसिस्टेंट है जो 50 मीटर तक पानी की गहराई में आने से भी खराब नहीं होती है। इसके अलावा इसमें गूगल असिस्टेंट की सुविधा दी गई है जिसकी वजह से आप बोलकर इस घड़ी के फ़ीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कस्टमाइज़ेशन का विकल्प मिलता है जिसे आप अपनी घड़ी के डायल और बैंड के अनुसार स्टाइल कर सकते हैं। सिल्वर केस के साथ आने वाली इस घड़ी में फिटबिट एक्टिविटी, फिटनेस, स्लीप, हार्ट रेट ट्रैकिंग, एलटीई जैसे फ़ीचर्स सपोर्ट किए गए हैं जो आपके सेहत पर नज़र रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Wear OS 3.5
    • मॉडल - Pixel Watch
    • मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 16 GB
    • स्पेशल फ़ीचर - GPS
    • बैटरी कैपेसिटी - 294 Milliamp Hours

    खूबियां

    • इसमें 16GB की मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है जिसमें आप आसानी से फाइल को स्टोर कर सकते हैं।
    • इसमें 1.2 इंच का डिस्प्ले मिलता है जो एनालॉग डिज़ाइन में आता है जिसमें आप आसानी से समय को देख सकते हैं।
    • इसे काफी बढ़िया डिज़ाइन में बनाया गया है जिसे आप आसानी से अलग-अलग कपड़ों के साथ पहन सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेज़न उपयोगकर्ताओं का कहना यह है कि इसमें बैटरी बैकअप नहीं मिल रहा है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Garmin Fenix 8 51mm, AMOLED, Sapphire, Titanium

    अगर आप हर रोज़ पहनने के लिए बढ़िया घड़ी लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो Garmin ब्रांड का यह विकल्प शानदार हो सकता है। इस समार्ट वॉच को काले रंग में बनाया गया है जिसके बैंड को ग्रे रंग में बनाया गया है जो देखने में काफी सुंदर लगता है। इस घड़ी में 29 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है जिसकी वजह से आपको बार-बार चार्ज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है। इसमें गोल आकार का डायल मिलता है जो काले रंग में आता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है जिसकी वजह से आप बिना फोन पकड़े बात कर सकते हैं। इस घड़ी में AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 454 x 454 रेजॉल्यूशन मिलता है जिसकी वजह से आपको साफ़ विज़ुअल देखने को मिलता है। इसमें आप PC, टैबलेट, स्मार्टफोन, लैपटॉप से तो जोड़ ही सकते हैं, साथ ही इसे आप iPhone 14 Pro Max, iPhone 14 Pro जैसे डिवाइस से भी जोड़ सकते हैं। इसमें हार्ट-रेट मॉनिटर मिलता है जो आपकी दिल की गति पर नज़र रख सकता है। साथ ही, यह आपके कदमों पर भी नज़र रखता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑपरेटिंग सिस्टम - प्रोप्राइटरी OS
    • स्टाइल गार्मिन - स्मार्टवॉच
    • मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 32 GB
    • स्पेशल फ़ीचर - मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर, वॉटर रेसिस्टेंट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
    • बैटरी कैपेसिटी - 18 दिन

    खूबियां

    • इसमें 32 GB मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है जिसकी वजह से आप इसमें फ़ाइलों को स्टोर कर सकते हैं।
    • इसमें टच कंट्रोल मिलता है जिसकी वजह से इसे आप आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
    • इसे वाटर रेसिस्टेंट बनाया गया है जो जल्दी खराब नहीं होता है और लंबे समय तक चल सकता है।

    कमी

    • अभी तक कोई कमी नहीं है।
    03
  • Huawei Watch FIT 4 smartwatch, 1.82" Large Display

    Huawei ब्रांड की यह घड़ी आयताकार आकार में आती है जो देखने में काफी सुंदर लगती है। इसे ग्रे रंग में बनाया गया है जिसे आप हर रंग के कपड़ों के साथ कैरी कर सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है जिसकी वजह से आप हैंड्स-फ्री कॉलिंग का मज़ा ले सकते हैं। इस smart watch को आप iOS और एंड्रॉइड डिवाइस से जोड़ सकते हैं। इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन GPS मिलता है जिससे आपको लोकेशन के बारे में जानकारी मिल सकती है। इस घड़ी को वाटर रेसिस्टेंट बनाया गया है जो पानी के संपर्क में आने से खराब नहीं होती और लंबे समय तक चल सकती है। इसमें आपको बटन और टचस्क्रीन दोनों की सुविधा मिलती है जिसकी वजह से इसे आप आसानी से इस्तेमाल में ले सकते हैं। इसमें आपको अलग-अलग प्रकार के स्पोर्ट मोड्स मिलते हैं, जैसे कि साइक्लिंग, फिटनेस, रनिंग आदि, जो आपकी हर रोज़ की एक्टिविटी पर नज़र रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑपरेटिंग सिस्टम - HarmonyOS
    • मॉडल - WATCH FIT 4
    • मेमोरी स्टोरेज - कैपेसिटी 4 GB
    • स्पेशल फ़ीचर - एक्टिविटी ट्रैकर, ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले, लाइटवेट, मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर, टचस्क्रीन
    • बैटरी कैपेसिटी - 400

    खूबियां

    • इसमें अच्छी-खासी बैटरी मिलती है जो लगभग 10 दिन तक चल सकती है।
    • इसमें 1.82 इंच का स्क्रीन साइज़ है और इसमें 2000 निट्स की ब्राइटनेस है जिसकी वजह से आपको चमकदार विजुअल्स दिखाई दे सकते हैं।
    • इसमें 4GB मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है जिसकी वजह से आप इस घड़ी में फोटो और वीडियो को स्टोर कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेज़न उपयोगकर्ताओं का कहना यह है कि इसमें मिलने वाला ऐप सही से काम नहीं कर रहा है।
    04
  • Amazfit Balance (Smartchoice) 46mm AMOLED Smart Watch

    14 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आने वाली इस घड़ी को बार-बार चार्ज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है। इसमें GPS का इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से आप ऑफलाइन भी मैप देख सकते हैं। Amazfit ब्रांड की यह घड़ी एंड्रॉइड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आती है जिसकी वजह से इसे आप स्मार्टफोन और आईफोन से जोड़ सकते हैं। इस घड़ी को वाटर रेसिस्टेंट बनाया गया है जो पानी के संपर्क में आने से भी खराब नहीं होती और लंबे समय तक चल सकती है। इसमें फिटनेस स्पोर्ट मोड मिलते हैं जो आपकी एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं। इसके अलावा, यह घड़ी हार्ट रेट को मॉनिटर करती है, साथ ही यह ब्लड ऑक्सीजन को भी मॉनिटर करती है। यह घड़ी आपके कदमों को भी गिनती है। यह गोल आकार के डायल के साथ आती है जिसमें सनसेट ग्रे रंग का बैंड मिलता है जो देखने में काफी सुंदर लगती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज़ - रेगुलर
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Android, स्मार्टवॉच, iOS
    • ब्रांड - Amazfit
    • स्पेशल फ़ीचर - एक्टिविटी ट्रैकर, GPS, मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर, म्यूज़िक प्लेयर, फ़ोन कॉल, टचस्क्रीन
    • बैटरी कैपेसिटी - 475
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ

    खूबियां

    • इसमें 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 480 x 480 रेजोल्यूशन और 1500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है जिसकी वजह से आपको साफ विजुअल देखने को मिलते हैं।
    • इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है जिसकी वजह से आप हैंड्स-फ्री कॉलिंग का मज़ा ले सकते हैं।
    • इसमें हुक बकल क्लैस्प मिलता है जिसकी वजह से इसे आप आसानी से बांध सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेज़न उपयोगकर्ताओं का कहना यह है कि इसमें मिलने वाली ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सही से काम नहीं कर रही है।
    05

2026 में iPhone और Android उपयोगकर्ताओं के लिए 5 बढ़िया स्मार्ट वॉच की तुलना

अगर आप iPhone और Android यूजर हैं और साल 2026 में बढ़िया घड़ी लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां अलग-अलग ब्रांड के मॉडल्स की तुलना फीचर्स के आधार पर की गई है, जिन्हें आप ध्यान में रखकर चुन सकते हैं।

ब्रांड मॉडल 

स्क्रीन साइज

बैटरी लाइफ 

खासियत

Samsung/ Samsung Galaxy Watch8

1.5 इंच

435 मिलीएम्प घंटे

ब्लड प्रेशर मॉनिटर

Google/Pixel Watch

1.2 इंच

2 दिन

GPS

Garmin/Fenix 8

-

18 दिन

मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर

Huawei/WATCH FIT 4

1.82 इंच

10 दिन

ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले

Amazfit/ Balance

1.5 इंच

14 दिन

मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर

ऐसी ही जानकारी के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 2026 में सबसे अच्छी बैटरी लाइफ वाली स्मार्टवॉच कौन सी है?
    2026 में Garmin और Amazfit जैसे ब्रांड लंबी बैटरी लाइफ वाली स्मार्टवॉच पेश करते हैं, जो अक्सर कई हफ्तों तक चलती हैं।
  • एप्प्ल वॉच के मुकाबले Android स्मार्टवॉच के क्या फायदे हैं?
    Android स्मार्टवॉच अक्सर अधिक अनुकूलन, विभिन्न और अलग अलग स्मार्ट फीचर के साथ आते हैं जो इन्हें खास बनाते हैं।
  • 2026 में स्मार्टवॉच लेते समय किन बातों पर विचार करना चाहिए?
    आपके फोन के साथ कनेंक्ट होगा की नहीं, बैटरी लाइफ, स्वास्थ्य और फिटनेस सुविधाएं, डिज़ाइन, ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे विकल्पों पर ध्यान दे सकते हैं।

Loading...

Loading...