सैमसंग या LG TV: किस ब्रांड का मॉडल बेहतर पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है? जाने यहां

यहां पर Samsung और LG टीवी के बारे में जानकारी दी गई है जो अलग-अलग स्क्रीन साइज में आते हैं। साथ ही इसमें विभिन्न तरह की पिक्चर क्वालिटी देखने को मिलती है जो साफ विजुअल प्रदान करती है। ऐसे में यहां नीचे विस्तार से इसके बारे में बताया गया है जिनपर आप एक नजर डाल सकते हैं।

सैमसंग और एलजी टीवी
सैमसंग और एलजी टीवी

जब बात बढ़िया पिक्चर क्वालिटी वाले टीवी की आती है, तो सैमसंग और एलजी दो प्रमुख दावेदार हैं जो अपनी-अपनी बेहतरीन तकनीकों के साथ बाजार में अपनी पहचान बना चुके हैं। यही वजह है कि इनमें से किसी एक को चुनना मुश्किल होता है। बता दें कि सैमसंग ब्रांड के टीवी में क्रिस्टल प्रोसेसर 4K मिलता है, जिसे खासकर विजुअल की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए डिजाइन किया गया है, तो वहीं एलजी टीवी में α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8 मिलता है जो टीवी को बिना किसी रुकावट के चलाने में मदद करता है। इसके अलावा, Samsung TV विभिन्न प्रकार के डिस्प्ले फीचर्स के साथ 20 वॉट तक पावर आउट पुट प्रदान करता है, जो मूवी देखने के अनुभव को बेहतर कर सकता है। वहीं, एलजी की बात करें तो AI 4K अपस्केलिंग की सुविधा मिलती है जो खुद से कंटेंट की क्वालिटी को बेहतर कर सकता है। ऐसे में देखा जाए तो दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर बेहतर प्रदर्शन करते हैं, जिस वजह से यह बताना मुश्किल हो सकता है कि इनमें से कौन सा बेहतर है। इसी कड़ी में नीचे इनके प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी दी गई है जिन पर आप एक नज़र डालकर खुद के लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Samsung 108 cm (43 inches) Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV

    43 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाले इस टीवी में 4K रेजोल्यूशन मिलता है जिसकी वजह से हाई क्वालिटी में विजुअल देखने को मिल सकते हैं। यह 20 वॉट पावर आउटपुट प्रदान करता है जिसमें क्यू-सिम्फनी स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है जिससे दमदार ऑडियो भी सुनने को मिल सकता है। यह Samsung टीवी 100 से अधिक फ्री चैनल देता है इससे आप कई तरह के कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं। इसमें क्रिस्टल प्रोसेसर 4K डिस्प्ले मिलता है जो HDR10+ सपोर्ट करता है जिसकी वजह से आपको हाई क्वालिटी में विजुअल देखने को मिल सकते हैं। यह टीवी फिल्म मोड और फिल्म मेकर मोड दिया गया है जिसे ऑन करके बढ़िया साफ विजुअल देख सकते हैं। इसमें HDMI, USB जैसी कनेक्टिविटी मिलती है जिनकी मदद से आप दूसरे स्मार्ट डिवाइस को इस टीवी से जोड़ सकते हैं। इसमें रिमोट दिया गया है जिससे इसके फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • ब्रांड - Samsung
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz
    • स्पेशल फ़ीचर - क्रिस्टल प्रोसेसर 4K, स्लिम लुक, Samsung Knox सिक्योरिटी
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • इसमें मोबाइल टू मिररिंग की सुविधा दी गई है जिससे वायरलेस तरीके से अपने फोन को स्क्रीन से जोड़ सकते हैं। 
    • यह टीवी अलग-अलग प्रकार के OTT ऐप को सपोर्ट करता है जिससे कई प्रकार के वीडियो देख सकते हैं। 
    • इसमें Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग किया गया है जिसकी वजह से यूजर फ्रेंडली इंटरफ़ेस मिलता है।

    कमी

    • कुछ अमेज़न यूजर का कहना यह है कि इसमें मिलने वाला रिमोट सही से काम नहीं कर रहा है।
    01
  • LG 108 cm (43 inches) UA82 AI Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV


    यह स्मार्ट टीवी WebOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है जिसमें यूजर फ्रेंडली इंटरफ़ेस मिलता है। 43 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाले इस LG टीवी में ALLM फीचर मिलता है, जिससे आसानी से गेम खेल सकते हैं। साथ ही इसमें एलजी थिनक्यू/हब मिलता है जिसकी वजह से आप इसे वाई-फ़ाई से जोड़कर दूसरे स्मार्ट डिवाइस को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 4K अल्ट्रा HD रेजोल्यूशन मिलता है जिसमें α7 एआई प्रोसेसर 4K जेनरेशन 8 दिया गया है जो इसे बिना किसी रुकावट के चलाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसमें 4K सुपर अपस्केलिंग, डायनामिक टोन मैपिंग और HDR10 / HLG डिस्प्ले फीचर्स को भी सपोर्ट करता है जिसकी वजह से आप हाई क्वालिटी में विजुअल देख सकते हैं। अगर आप इस टीवी के साउंडबार से लेकर लैपटॉप और स्पीकर तक जोड़ना चाहते हैं तो इसमें HDMI, USB, Wi-Fi जैसी कनेक्टिविटी मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • ब्रांड - LG
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • स्पेशल फ़ीचर - α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8, 4K सुपर अपस्केलिंग
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • यह टीवी Prime Video, Netflix, JioHotstar जैसे अलग-अलग प्रकार के OTT ऐप को सपोर्ट करता है जिसकी वजह से आप विभिन्न प्रकार के कंटेंट को देख सकते हैं। 
    • इसमें फिल्म मेकर मोड दिया गया है जिससे आप बढ़िया क्वालिटी में कंटेंट देख सकते हैं। 
    • इसमें AI Chatbot मिलता है जो WebOS के साथ मिलकर काम करता है।

    कमी

    • कुछ अमेज़न यूजर का कहना यह है कि इसमें मिलने वाला रिमोट सही से काम नहीं करता है।

    क्यों बेहतर है?

    • यह LG टीवी से इसलिए बेहतर है क्योंकि इसमें क्रिस्टल प्रोसेसर 4K मिलता है जो उच्च गुणवत्ता वाले दृश्य प्रदान करने में सक्षम है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung 138 cm (55 inches) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV

    इसमें क्वांटम डॉट डिस्प्ले मिलता है जो क्वांटम HDR को सपोर्ट करता है जिसकी वजह से आपको साफ वीडियो देखने को मिल सकता है। यह टीवी 55 इंच के स्क्रीन साइज में आता है जिसमें 3840 x 2160 रेजोल्यूशन और 50 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है जिसकी वजह से हाई क्वालिटी में विजुअल देखने को मिल सकते हैं। यह टीवी 20 वॉट तक आवाज प्रदान करने में सक्षम है जिसमें क्यू-सिम्फनी स्पीकर लगाया गया है जो दमदार ऑडियो प्रदान करता है। इस स्मार्ट टीवी में गूगल असिस्टेंट फीचर मिलता है जिससे बोलकर इस टीवी को ऑन और ऑफ करने के साथ इसकी गति को भी नियंत्रित कर सकते हैं। यह Samsung टीवी 100 से अधिक फ्री चैनल प्रदान करता है जिसकी वजह से आप अलग-अलग प्रकार के कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं। इसमें वेब ब्राउज़र फीचर दिया गया है जिसके जरिए आप अपने फोन के स्क्रीन को टीवी से जोड़कर अपने मनपसंद कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Samsung
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz
    • स्पेशल फ़ीचर - Q4 AI प्रोसेसर, क्वांटम डॉट 
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • इसमें मोशन एक्सेलरेटर मिलता है जो तेज गति से चलने वाले विजुअल को स्मूथ करके दिखाता है। 
    • इसमें मल्टीपल व्यूइंग की भी सुविधा दी गई है जिसकी मदद से आप टीवी पर एक साथ दो वीडियो भी देख सकते हैं। 
    • इस टीवी से अपने फोन को जोड़कर माइक की तरह भी उपयोग में ले सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेज़न यूजर का कहना यह है कि इसमें मिलने वाली कनेक्टिविटी सही से काम नहीं कर रही है।
    03
  • LG 139 cm (55 Inches) OLED evo C5 AI Series 4K Ultra HD

    4K रेजोल्यूशन के साथ आने वाले इस टीवी में 120 Hz रिफ्रेश रेट मिलता है जो एक सेकंड में 120 बार फोटो और वीडियो को साफ करता है। साथ ही इसमें 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है जिसकी वजह से आप टीवी के किसी भी कोने से साफ विजुअल देख सकते हैं। इसमें 4 HDMI पोर्ट मिलते हैं जो VRR, ALLM, QMS को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा इसमें USB, Wi-Fi कनेक्टिविटी भी दी गई है जिसकी वजह से आप इस LG TV से दूसरे डिवाइस जैसे कि गेम कंसोल से लेकर लैपटॉप तक जोड़ सकते हैं। यह टीवी 60 वॉट तक आवाज प्रदान करता है जिसमें α9 एआई साउंड प्रो मिलता है। साथ ही इसमें 2.2 चैनल के साथ स्पीकर मिलता है जो सबवूफर के साथ आता है जिसकी वजह से दमदार ऑडियो सुनने को मिल सकता है। इसमें AI मैजिक रिमोट मिलता है जिसकी मदद से इसके फीचर्स को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - LG
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - OLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • स्पेशल फ़ीचर - AI पिक्चर प्रो, AI साउंड प्रो, ब्राइटनेस बूस्टर
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ, HDMI, RF, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • इसमें α9 एआई प्रोसेसर 4K जेनरेशन 8 मिलता है जो टीवी को बिना किसी रुकावट के चलाने में मदद कर सकता है। 
    • इसमें ALLM फीचर दिया गया है जिसकी वजह से आप बिना किसी रुकावट के आसानी से गेम खेल सकते हैं। 
    • यह एआई अपस्केलिंग फीचर को सपोर्ट करता है जो खुद से कंटेंट की क्वालिटी को बेहतर कर सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेज़न यूजर का कहना यह है कि इस टीवी का स्टैंड मिसिंग है।

    क्यों बेहतर है?

    • सैमसंग टीवी में मल्टीपल व्यू की सुविधा दी गई है, जो LG टीवी में उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से आप सैमसंग टीवी पर एक साथ 2 या इससे अधिक विज़ुअल देख सकते हैं
    04
  • Samsung 163 cm (65 inches) QE1D Series 4K Ultra HD QLED Smart TV

    वेब ब्राउज़र तकनीक के साथ आने वाले इस टीवी से आप वायरलेस तरीके से फोन के स्क्रीन को कनेक्ट करके अपनी मनपसंद कंटेंट को बड़े स्क्रीन पर देख सकते हैं। इसमें 4K अल्ट्रा HD रेजोल्यूशन मिलता है जिसकी वजह से हाई क्वालिटी में विजुअल देखने को मिल सकते हैं। इस सैमसंग टीवी में क्वांटम प्रोसेसर लाइट 4K डिस्प्ले मिलता है जो क्वांटम HDR को सपोर्ट करता है जो विजुअल की क्वालिटी को बेहतर कर सकता है। यह टीवी मोशन एक्सेलरेटर तकनीक को सपोर्ट करता है जो तेज गति से चलने वाले विजुअल को स्मूथ करके पेश कर सकता है। साथ ही यह टीवी फिल्म मेकर मोड को भी सपोर्ट करता है जिसे ऑन करके आप आसानी से साफ विजुअल देख सकते हैं। 65 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाले इस टीवी में 3 HDMI पोर्ट, USB, Wi-Fi और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है जिसकी वजह से इस टीवी से दूसरे डिवाइस को जोड़ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ब्रांड - Samsung 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz
    • स्पेशल फ़ीचर - क्वांटम प्रोसेसर लाइट 4K, क्वांटम HDR
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • इसमें मोबाइल टू टीवी मिररिंग मिलती है जिसकी वजह से आप अपने फोन के स्क्रीन को टीवी से जोड़ सकते हैं। 
    • इसमें 4K अपस्केलिंग दिया गया है जो कंटेंट की क्वालिटी को बेहतर कर सकता है।
    • इसमें एप्पल एयरप्ले मिलता है जिसकी वजह से आप अपने आईफ़ोन को इस टीवी से जोड़ सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेज़न यूजर का कहना यह है कि इसमें मिलने वाला रिमोट सही से काम नहीं कर रहा है।

    गैजेट गली पर क्लिक करके इस तरह के लेख पढ़ सकते हैं।

    05
  • LG 164 cm (65 Inches) OLED evo C5 AI Series 4K Ultra HD

    अगर आप खुद के लिए बढ़िया टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो LG ब्रांड का यह विकल्प बेहतर हो सकता है। इसमें HDMI, USB जैसी कनेक्टिविटी देखने को मिलती है जिसकी वजह से दूसरे स्मार्ट डिवाइस को इस LG टीवी से जोड़ सकते हैं। यह लगभग 60 वॉट तक आवाज प्रदान करने में सक्षम है जिसमें 2.2 चैनल के साथ पावरफुल स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से दमदार ऑडियो प्रदान कर सकता है। इसमें webOS ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है जो AI फीचर को सपोर्ट करता है जिसकी वजह से इसे आसानी से उपयोग में ले सकते हैं। इसमें 4K OLED evo डिस्प्ले दिया गया है जो एआई पिक्चर प्रो और एआई अपस्केलिंग जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करता है जो खुद से कंटेंट को बेहतर कर सकता है। इसमें AI ब्राइटनेस कंट्रोल भी मिलता है जो खुद से विजुअल की चमक को बेहतर कर सकता है। इसमें 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है जिसकी वजह से आप टीवी के किसी भी कोने से साफ विजुअल देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ब्रांड - LG
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - OLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • स्पेशल फ़ीचर - AI पिक्चर प्रो, AI साउंड प्रो, ब्राइटनेस बूस्टर
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ, HDMI, RF, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • इसमें डॉल्बी विज़न मिलता है जो कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर कर सकता है। 
    • यह टीवी विभिन्न प्रकार के OTT ऐप को सपोर्ट करता है। 
    • यह एलेक्सा के साथ काम करता है जिसकी वजह से बोलकर इसके फीचर्स को नियंत्रित किया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेज़न यूजर का कहना यह है कि इसका स्टैंड मिसिंग है।

    क्यों बेहतर है?

    • सैमसंग टीवी QLED डिस्प्ले के साथ आता है जो दमदार विज़ुअल तो देता ही है। लेकिन LG का यह टीवी OLED डिस्प्ले तकनीक के साथ आता है जो हाई रेजोल्यूशन के साथ वीडियो प्रदान करता है।
    06

सैमसंग और एलजी टीवी के मॉडल्स की तुलना

यहां पर सैमसंग और एलजी टीवी के मॉडल्स की तुलना फीचर्स के आधार पर की गई है, जिनको आप ध्यान में रखते हुए अपने लिए बेहतर विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।

ब्रांड/मॉडल्स 

डिस्प्ले फीचर्स 

पावर आउट पुट

खासियत

Samsung/UE

क्रिस्टल प्रोसेसर 4K 

20 W

क्यू-सिम्फनी

LG/TV 

4K सुपर अपस्केलिंग

20 W

ALLM

Samsung/TV 

Q4 AI प्रोसेसर

20 W

मल्टी व्यू

LG/C Series

4K OLED evo

60 W

ब्राइटनेस बूस्टर

Samsung/ TV

क्वांटम प्रोसेसर लाइट 4K

20 W

मोशन एक्सेलेरेटर

LG/C Series

एआई पिक्चर प्रो

60 W

एआई साउंड प्रो

निष्कर्ष:

हमने ऊपर ही इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। हालांकि आपको बता दें कि पिक्चर क्वालिटी के मामले में सैमसंग टीवी को बेहतर माना जाता है। वहीं, LG ब्रांड के टीवी में भी OLED डिस्प्ले वाले फीचर्स मिलते हैं, जो बढ़िया क्वालिटी के कंटेंट प्रदान करते हैं। वहीं अगर बजट की बात करें तो दोनों ही ब्रांड अलग-अलग तकनीक वाले टीवी विभिन्न दामों में देते हैं जिन्हें आप अपनी बजट के आधार पर चुन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

ऐसी ही जानकारी के लिए योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गेमिंग के लिए कौन सा टीवी बेहतर है, सैमसंग या एलजी?
    दोनों ब्रांड गेमिंग के लिए बेहतरीन विकल्प प्रदान करते हैं, लेकिन एलजी OLED टीवी अक्सर अपने तेज़ रिस्पांस टाइम और VRR सपोर्ट के कारण गेमर्स के बीच अधिक लोकप्रिय होते हैं।
  • एलजी टीवी लेने से पहने कि बातों को ध्यान में रखा जा सकता है?
    अगर आप एलजी टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो मॉडल्स फीचर्स, स्क्रीन साइज जैसे अलग अळग विकल्पों को ध्यान में रख सकते हैं।
  • सैमसंग टीवी कितने में मिल सकता है?
    अगर आप सैमसंग टीवी लेना चाहते है तो विभीन्न स्क्रीन साइज, और फिचर्स वाले टीवी के कीमत अलग अलग हो सकते है जिन्हें आप अपने बजट के आधार पर चुन सकते हैं।

Loading...

Loading...