लंबी बैटरी लाइफ वाले Samsung Tabs के साथ देर तक बिना रूकावट के करें अपना काम

यहां पर लंबी बैटरी लाइफ के साथ आने वाले Samsung Tablets की जानकारी दी जा रही है। अगर आप बिना बार-बार चार्ज किए लंबे समय तक अपने डिवाइस का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ये टैबलेट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

Samsung Tabs
Samsung Tabs

अगर आप ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जो लंबी बैटरी लाइफ, अच्छा प्रदर्शन और भरोसेमंद ब्रांड के साथ आए, तो सैमसंग के मॉडल एक शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। सैमसंग ब्रांड के पास आपको लंबी बैटरी लाइफ वाले काफी सारे टैबलेट्स मिल जाएंगे, जिससे आप लंबे समय तक वीडियो देख सकते हैं, ऑनलाइन क्लास कर सकते हैं, नोट्स बना सकते हैं या ऑफिस का काम कर सकते हैं। इन टैबलेट्स में लंबी बैटरी के साथ-साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे कम समय में डिवाइस को जल्दी चार्ज किया जा सकता है। साथ ही कुछ मॉडल्स में पावर सेविंग मोड जैसे विकल्प भी होते हैं, जो बैटरी को और ज्यादा समय तक चलाने में मदद करते हैं। बैटरी के अलावा Samsung Tabs डिजाइन और उपयोग में भी काफी बेहतर होते हैं। इनका पतला और हल्का डिजाइन इन्हें कहीं भी ले जाने के लिए आसान बनाता है। साथ ही बड़ी स्क्रीन और एचडी डिस्प्ले पर विजुअल्स भी स्पष्ट दिखाई देते हैं। यहां देखें लंबी बैटरी वाले सैमसंग टैब के बेहतरीन विकल्प-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Samsung Galaxy Tab S10 FE [Smartchoice], S Pen in-Box, 27.7 cm (10.9 inch) Display

    यह सैमसंग टैबलेट 10.9 इंच की बड़ी स्क्रीन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है, जो शानदार विजुअल्स और स्मूद स्क्रीन का अनुभव देता है। यह टैबलेट काम और मनोरंजन दोनों के लिए उपयुक्त हो सकता है। ग्रे कलर का यह टैबलेट पतला और हल्का है, जिससे इसे कहीं भी साथ ले जाना आसान हो जाता है। विजन बूस्टर तकनीक के कारण इस टैबलेट की स्क्रीन तेज धूप में भी साफ दिखाई देती है, जिससे आप बाहर बैठकर भी बिना किसी परेशानी के अपना काम कर सकते हैं। इस टैबलेट की बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 20 घंटे तक चल सकती है। इस टैब में Exynos 1580 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे आप बिना रुकावट के अपने सभी काम आसानी से कर सकते हैं। इस टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा भी दिया जा रहा है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Samsung
    • मॉडल का नाम- Samsung Galaxy Tab S10 FE
    • कलर- ग्रे
    • डिस्प्ले टाइप- LCD
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 128 जीबी
    • स्क्रीन साइज- 10.9 इंच
    • डिस्प्ले रेजोल्यूशन- अधिकतम 2304 x 1440 पिक्सल प्रति इंच

    खूबियां

    • IP68 प्रोटेक्शन के साथ आने वाला यह टैबलेट पूरी तरह धूल और 1.5 मीटर तक पानी में सुरक्षित रह सकता है।
    • इसमें सर्कल टू सर्च की सुविधा मिल रही है, जिससे आप स्क्रीन पर गोला बना कर किसी भी चीज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    • इसके साथ मिलने वाला S-पेन इसे इस्तेमाल में और आसान बना देता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • 8 MP

    Samsung Galaxy Tab A11+ [Smartchoice], 27.82 cm (11 inch) Display

    11 इंच की स्क्रीन साइज वाला यह सैमसंग टैबलेट सिल्वर कलर में मिल रहा है। इसमें 90Hz की स्मूथ डिस्प्ले दी गई है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखना काफी बेहतर लगता है। साथ ही इसमें चार स्पीकर दिए गए हैं, जो चारों तरफ से आवाज देते हैं और साफ व दमदार साउंड का अनुभव देते हैं। इस टैबलेट में 4nm प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 18% ज्यादा बेहतर काम करता है। यह टैबलेट एआई टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे आपका काम और आसान हो जाता है। इस Samsung Tablet में सर्कल टू सर्च की सुविधा मिलती है, जिससे आप स्क्रीन पर किसी भी चीज को घेर कर उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यह गूगल जेमिनी की मदद से आपके सवालों का जवाब देने और काम को आसान बनाने में मदद करता है। इस टैबलेट में 128 GB स्टोरेज क्षमता मिलती है, जिससे आप ज्यादा ऐप्स, फाइल्स और वीडियो आसानी से स्टोर कर सकते हैं। साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 2TB तक आप स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Samsung
    • मॉडल का नाम- Samsung Galaxy Tab A11+
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 128GB
    • रैम- 6GB
    • स्क्रीन का आकार- 11 इंच
    • डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन- अधिकतम 1920 x 1200 पिक्सल प्रति इंच

    खूबियां

    • इसमें 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।
    • टैबलेट में आपको लंबे समय तक चलने वाली 7040 MAH की बैटरी भी मिल रही है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung Galaxy Tab S10 Lite with AI [Smartchoice], S Pen in-Box, 27.7 cm

    इस टैबलेट में Galaxy AI की सुविधा दी गई है, जिससे आपका काम और भी आसान हो सकता है। आप किसी भी प्रकार जानकारी जल्दी ढूंढ सकते हैं, नोट्स बना सकते हैं और अपने काम को ज्यादा स्मार्ट तरीके से पूरा कर सकते हैं। 6.6 मिमी वाला यह टैबलेट काफी पतला और काफी हल्का है, जिससे इसे आसानी से बैग में रखा जा सकता है और अपने साथ कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसमें 10.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जो शानदार विजुअल्स का अनुभव देती है। साथ ही 90Hz रिफ्रेश रेट के कारण स्क्रीन बहुत स्मूथ चलती है। इसके साथ S Pen भी मिलता है, जिससे आप आसानी से नोट्स लिख सकते हैं, ड्राइंग बना सकते हैं और क्रिएटिव काम कर सकते हैं। तेज इंटरनेट स्पीड के लिए इसमें Wi-Fi और 5G दोनों का सपोर्ट मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Samsung
    • मॉडल का नाम- Samsung Galaxy Tab S10 Lite
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 128 जीबी
    • स्क्रीन साइज- 10.9 इंच
    • डिस्प्ले रेजोल्यूशन- अधिकतम 2112 × 1320 पिक्सल प्रति इंच

    खूबियां

    • यह टैबलेट 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जिससे आप लंबे समय तक बिना रुकावट के काम कर सकते हैं।
    • फास्ट चार्जिंग की सुविधा इसे जल्दी चार्ज होने में मदद करती है।
    • यह टैबलेट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है।

    गैजेट गली पर क्लिक करके इस तरह के लेख पढ़ सकते हैं।

    03
  • Samsung Galaxy Tab A9 22.10 cm (8.7 inch) Display

    सैमसंग ब्रांड का यह टैबलेट 8.7 इंच की LCD स्क्रीन के साथ मिल रहा है, जो अच्छा विज़ुअल अनुभव देता है। साथ ही 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आपको स्मूद स्क्रीन का अनुभव मिलता है। इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों को आसानी से संभाल सकता है। इस Samsung Tab में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिससे आप फोटो क्लिक कर सकते हैं या फिर डॉक्यूमेंट स्कैन कर सकते हैं। वहीं 2MP फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल और ऑनलाइन क्लास के लिए उपयुक्त हो सकता है। सैमसंग का यह टैबलेट 5100mAh की बैटरी के साथ आता है, जो पूरे दिन आराम से चल सकती है। इसमें 4 GB रैम के साथ ही 64 GB स्टोरेज भी मिल रही है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Samsung
    • मॉडल का नाम- Galaxy Tab A9
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 64 जीबी
    • स्क्रीन साइज- 22.1 सेंटीमीटर
    • डिस्प्ले रेजोल्यूशन- अधिकतम 1340 x 800 (WXGA) पिक्सल

    खूबियां

    • इसमें डुअल स्पीकर दिए गए हैं, जो साफ और संतुलित आवाज देते हैं।
    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi और 4G सिम लगाने का विकल्प मिलता है।
    • क्विक शेयर की मदद से आप फोटो, वीडियो और डाक्यूमेंट को आसानी से शेयर कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसका S पेन सही से काम नहीं करता।
    04
  • Samsung Galaxy Tab S11 with AI, Hexagonal S-Pen in-Box, 27.8 cm (11 Inch) Dynamic AMOLED 2X Display, 120Hz Refresh Rate, Pre Loaded Pro Apps, 12GB RAM, 128GB Storage, Wi-Fi Tablet, Gray

    सैमसंग के इस टैबलेट में गैलेक्सी AI Key दी गई है, जिससे आप आसानी से एआई फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं। इससे जानकारी ढूंढना, नोट्स बनाना और काम को तेजी से पूरा करना काफी आसान हो सकता है। यह टैबलेट 11 इंच की डायनामिक AMOLED 2X स्क्रीन के साथ मिलता है, जो स्पष्ट और शानदार विज़ुअल का अनुभव देता है। वहीं 120Hz रिफ्रेश रेट के कारण स्क्रीन बेहद स्मूथ चलती है, जिससे गेमिंग, स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव और बेहतर हो जा सकता है। इसके साथ हेक्सागोनल S Pen मिलता है, जिससे लिखना और ड्रॉइंग बनाना आसान हो जाता है। इस टैबलेट की बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगभग 18 घंटे तक चल सकती है, जिससे आप बिना रुकावट के आराम से अपना काम कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Samsung
    • मॉडल का नाम- Samsung Galaxy Tab S11
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 128 जीबी
    • स्क्रीन साइज- 11 इंच
    • डिस्प्ले रेजोल्यूशन अधिकतम- 2560 × 1600 पिक्सल प्रति इंच

    खूबियां

    • इस टैबलेट में Wi-Fi सपोर्ट मिलता है।
    • इसमें 12GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है।
    • 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ तेज रोशनी में भी स्क्रीन स्पष्ट दिखाई देती है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है।

    ऐसे ही जानकारी के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।

    05

लंबी बैटरी वाले सैमसंग टैब के खास फीचर्स के बारे में जानें

ऊपर बताए गए सैमसंग टैबलेट के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड व मॉडल

स्क्रीन साइज

स्टोरेज

रिजॉल्यूशन

Samsung- Samsung Galaxy Tab S10 FE

10.9 इंच

128 GB

2304 x 1440 पिक्सल प्रति इंच

Samsung- Samsung Galaxy Tab A11+

11 इंच

128 GB

1920 x 1200 पिक्सल प्रति इंच

Samsung- Samsung Galaxy Tab S10 Lite

10.9 इंच

128 GB

2112 × 1320  पिक्सल प्रति इंच

Samsung- Galaxy Tab A9

8.7 इंच

64 GB

1340 x 800 (WXGA) पिक्सल

Samsung- Samsung Galaxy Tab S11

11 इंच

128 GB

2560 × 1600 पिक्सल प्रति इंच

इसे भी देखें

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सैमसंग टैबलेट की बैटरी कितने समय तक चलती है?
    यह उपयोग पर निर्भर करता है। हालांकि सामान्य तौर पर सैमसंग ब्रांड के टैबलेट 10 से 18 घंटे तक चलने वाली बैटरी के साथ मिलते हैं।
  • क्या सैमसंग टैबलेट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं?
    हां, सैमसंग ब्रांड के ज्यादातर टैबलेट्स में फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है, जिससे कम समय में बैटरी चार्ज हो जाती है और लंबे समय तक चल सकती है।
  • क्या सैमसंग टैबलेट ट्रैवल के लिए सही हैं?
    हां, लंबी बैटरी के कारण सैमसंग टैबलेट ट्रैवल के लिए उपयोगी हो सकते हैं, क्योंकि बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं रहती। साथ ही इनका डिजाइन भी काफी पतला और हल्का होता है, जो बैग में आसानी से फिट हो जाते हैं।

Loading...

Loading...