क्या Google TV स्मार्ट टीवी से बेहतर होता है? विस्तार से जानिए

अगर आप बढ़िया TV लेने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन गूगल टीवी और स्मार्ट टीवी के बीच में उलझे हुए हैं, तो बता दें कि गूगल टीवी में एडवांस तकनीक देखने को मिलती है। वहीं, स्मार्ट टीवी में इंटरनेट की सुविधा होती है जो इसे बेहतरीन बनाता है। ऐसे में नीचे इनके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है, जिन पर आप एक नज़र डाल सकते हैं।

गूगल टीवी, स्मार्ट टीवी
गूगल टीवी, स्मार्ट टीवी

आजकल बाज़ार में स्मार्ट टीवी और गूगल टीवी दोनों ही मनोरंजन के अनुभव को बदल रहे हैं, लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि इनमें से कौन सा उनके लिए सबसे उपयुक्त है। अगर आप भी इसी प्रकार की समस्या में हैं तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। बता दें कि Google TV स्मार्ट टीवी के एडवांस्ड वर्जन हैं जो अलग-अलग प्रकार के स्ट्रीमिंग ऐप्स को सपोर्ट करते हैं, जिसकी वजह से आपको कई तरह के कंटेंट देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं, इनमें गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है जो यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस के साथ आते हैं, जिसकी वजह से इन्हें इस्तेमाल करना आसान हो सकता है। वहीं अगर Smart TV की बात करें तो इनमें आपको अलग-अलग प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इंटरनेट की भी सुविधा मिलती है जो इन्हें स्मार्ट बनाते हैं। हालांकि दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर दमदार परफॉर्मेंस देते हैं, इसलिए यह कहना मुश्किल हो सकता है कि कौन सा बेहतर है। लेकिन नीचे इनके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है जिनपर आप एक नजर डाल सकते हैं। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

गूगल टीवी क्या है और कैसे काम करता है?

जब भी खुद के लिए बढ़िया टीवी लेने के बारे में सोचते हैं तो गूगल और स्मार्ट टीवी में से किसी एक को चुनना मुश्किल हो सकता है। इसी कड़ी में यहां आप जानेंगे कि गूगल टीवी क्या है और कैसे काम करता है। दरअसल यह स्मार्ट टीवी का एडवांस्ड वर्जन है क्योंकि इसमें Google OS का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें गूगल असिस्टेंट की भी सुविधा मिलती है जिसकी वजह से आप बोलकर टीवी के फीचर को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा इसे खासकर बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया जाता है। वहीं जब बात आती है कि यह कैसे काम करता है तो यह टीवी अलग-अलग प्रकार के OTT ऐप को सपोर्ट करता है जैसे कि नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, डिज़नी+ हॉटस्टार जो विभिन्न स्ट्रीमिंग प्रदान करते हैं जिसमें आपको कई प्रकार के कंटेंट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा यह सभी ऐप को एक जगह पर पेश करता है जिसकी वजह से आपको बार-बार सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है। साथ ही इनके अधिकतर मॉडल्स में आपको वॉचलिस्ट भी मिलता है जिसकी वजह से अपनी पसंदीदा कंटेट को एक जगह पर भी रख सकते हैं।

स्मार्ट टीवी क्या है?

स्मार्ट टीवी एक प्रकार के टीवी होते हैं जो नॉर्मल TV से इसलिए बेहतर होते हैं क्योंकि इसमें आपको इंटरनेट की सुविधा होने के साथ अलग-अलग प्रकार के ऐप का भी सपोर्ट मिलता है जो इसे स्मार्ट बनाता है। साथ ही यह अलग-अलग प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है जो इसे और भी खास बनाता है। इसके अलावा इनमें आपको FHD, 4K जैसे हाई रेजॉलूशन मिलते हैं जिसकी वजह से आपको सामान्य टीवी के मुकाबले ज्यादा साफ और बेहतरीन क्वालिटी में विजुअल देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इन स्मार्ट टीवी में HDMI, USB, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसी कनेक्टिविटी मिलती हैं जिनकी वजह से आप स्मार्ट टीवी को दुसरे डिवाइस जैसे कि साउंडबार, स्पीकर से जोड़ सकते हैं।

गूगल और स्मार्ट टीवी के बीच अंतर क्या हैं?

गूगल टीवी

  • ज्यादातर इस टीवी में अपडेट आते हैं जो इसके फीचर्स और सुरक्षा को और भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
  • इसमें गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है जो अलग-अलग प्रकार के ऐप को सपोर्ट करता है और स्ट्रीमिंग करने में मदद करता है।
  • इस प्रकार के टीवी में कस्टमाइज करने की सुविधा मिलती है जिसे आप अपनी ज़रूरत के आधार पर कर सकते हैं।
  • इसमें गूगल असिस्टेंट की सुविधा मिलती है जिसकी वजह से आप बोलकर टीवी को ऑन और ऑफ करने के साथ इसके फीचर्स को भी नियंत्रित कर सकते हैं।

स्मार्ट टीवी

  • वहीं अगर स्मार्ट टीवी की बात करें तो ये स्टैंडर्ड तरीके से बने होते हैं जिसकी वजह से इनमें ज्यादा अपडेट नहीं होते हैं।
  • स्मार्ट टीवी में अलग-अलग प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।
  • वहीं स्मार्ट टीवी स्टैंडर्ड डिज़ाइन में आता है जिसे आप कस्टमाइज नहीं कर सकते हैं।
  • इसमें आपको अलग-अलग प्रकार के कंट्रोल मिलते हैं जैसे कि रिमोट और हैंड्स-फ़्री कंट्रोल, जिनकी मदद से इसके फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं।

ऐसी ही जानकारी के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं। 

गूगल या स्मार्ट टीवी किसमें मिलेगा यूजर फ्रेंडली इंटरफ़ेस?

जब बात आती है कि किसमें बेहतरीन यूज़र फ्रेंडली इंटरफ़ेस मिलता है, तो बता दें कि गूगल टीवी में एक ही स्क्रीन पर सारे App उपलब्ध होते हैं, जिसकी वजह से आपको बार-बार ढूंढने की ज़रूरत नहीं पड़ती है। साथ ही, इनमें आपको वॉचलिस्ट की सुविधा भी दी गई है, जिसकी वजह से आप अपने पसंदीदा कंटेंट को एक जगह पर आसानी से रख सकते हैं। इसके अलावा, इसमें Google असिस्टेंट की सुविधा मिलती है, जिसकी वजह से आप बोलकर भी इस TV के फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं, स्मार्ट टीवी की बात करें तो इसमें रिमोट कंट्रोल मिलता है, जिसकी वजह से आप मेनू पर क्लिक करके इसके फीचर्स को खोज सकते हैं। हालांकी, इनमें आपको एक होम स्क्रीन पर ऐप देखने को नहीं मिलते हैं।

निष्कर्ष:

हमने आपको ऊपर ही दोनों के बारे में विस्तार से जानकारी दे दी है। गूगल टीवी जहाँ अपने दमदार फीचर्स और बेहतरीन स्ट्रीमिंग के लिए जाना जाता है, तो वहीं Smart TV में मिलने वाले अलग-अलग प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम इन्हें और भी खास बनाते हैं। हालांकि दोनों में ही हाई रेजोल्यूशन के साथ विभिन्न प्रकार के डिस्प्ले फीचर मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और बजट के आधार पर चुन सकते हैं।

गैजेट गली पर क्लिक करके इस तरह के लेख पढ़ सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गूगल टीवी और स्मार्ट टीवी में क्या अंतर है?
    गूगल टीवी असल में स्मार्ट टीवी का एक नया और यूज़र-फ्रेंडली विकल्प है, जिसे आप अपनी ज़रूरत के आधार पर चुन सकते हैं।
  • स्मार्ट टीवी लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    स्मार्ट टीवी लेते समय ऑपरेटिंग सिस्टम, ऐप सपोर्ट, प्रोसेसर की गति और रिमोट कंट्रोल पर नज़र रख सकते हैं।
  • क्या गूगल टीवी के लिए इंटरनेट कनेक्शन ज़रूरी है?
    जी हां, गूगल टीवी की अधिकांश सुविधाओं, जैसे स्ट्रीमिंग ऐप्स, सामग्री सिफ़ारिशों और वॉयस असिस्टेंट का उपयोग करने के लिए एक सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन (वाई-फ़ाई या ईथरनेट) आवश्यक है।

Loading...

Loading...