नया लैपटॉप लग रहा है महंगा? देखिए Dell और Lenovo Refurbished Laptops जो मिल रहे हैं अमेजन इंडिया पर

अगर आप कम खर्च में एक अच्छा लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो Amazon पर उपलब्ध Dell और Lenovo के ये रिफर्बिश्ड विकल्प जरूर देखें। सही चुनाव करके आप अच्छी बचत के साथ बेहतरीन तकनीक का लाभ उठा सकते हैं।

 रिफर्बिश्ड लैपटॉप
रिफर्बिश्ड लैपटॉप

कई लोग बड़े ब्रांड जैसे लेनोवो और डेल के नए प्रीमियम मॉडल वाले लैपटॉप्स को नहीं ले पाते हैं। उनके लिए अमेजन ने रिफर्बिश्ड लैपटॉप के विकल्प जारी किए हैं जिसमें वे कम बजट में इन ब्रांड्स के हाई-एंड मॉडल आसानी से पा सकते हैं। ये लैपटॉप अच्छी तरह से जांचे और टेस्ट किए गए होते हैं, जिससे आपको कम कीमत में बेहतरीन प्रदर्शन मिलता है। Dell और Lenovo दोनों ही अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, बेहतर परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाले माने जाते हैं। यही कारण है कि इनके Refurbished Laptops छात्रों, ऑफिस कर्मचारियों और घर से काम करने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

यहां हमने आपके लिए रिफर्बिश्ड लैपटॉप के 5 चुने हुए विकल्प लाए हैं जिनमें आपको तेज प्रोसेसर, पर्याप्त स्टोरेज और रोजमर्रा के कामों के लिए शानदार प्रदर्शन मिलेगा और इसे आप अमेजन की मदद से आराम से ले सकते हैं वो भी बजट में।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Model L490 A+ Condition Laptop (Refab)

    अमेजन कहता है - 14 इंच के स्क्रीन साइज़ में आने वाला यह लैपटॉप साफ पिक्चर क्वालिटी देता है जिससे पढ़ाई, काम और मनोरंजन सब आसान हो जाएगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Lenovo के इस मॉडल को टेस्ट किया गया है और यह नए जैसा काम करता है और दिखता है साथ ही इस पर कम से कम एक महीने की सेलर वारंटी भी है।

    इसे क्यों लेना चाहिए?

    • जब आप लेनोवो के इस मॉडल को बाजार में नया लेने जाएंगे तो यह ₹50,000 से ऊपर में ही मिलेगा क्योंकि लगभग Core i5 लैपटॉप महंगे ही आते हैं। लेकिन वहीं यह रिफर्बिश होने पर आपको ₹20,000- ₹22,000 तक में मिल जाएगा जो आधे से भी कम कीमत में मौजूद है। 
    • 14-इंच का स्क्रीन साइज काफी सही माना जाता है। यह न तो बहुत छोटा होता है और न ही बहुत भारी। इसे कॉलेज या ऑफिस बैग में रखकर कहीं भी ले जाना बेहद आसान होता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 256 GB
    • CPU मॉडल - Core i5
    • रैम साइज़ - 8 GB
    • डिस्प्ले टाइप - LED

    खासियत 

    • मल्टीपल कनेक्टिविटी विकल्प 
    • इंटेल कोर i5 प्रोसेसर 

    कमी 

    • चूंकि यह एक रिफर्बिश लैपटॉप है इसलिए भले ही ऊपर से चकाचक लगे इसकी बैटरी कम हो सकती है।
    01
  • Certified Latitude 5420 Business Laptop

    अमेजन कहता है - यह एक प्रकार का बिजनेस लैपटॉप है जिसमें विंडोज 11 प्रोफेशनल ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो ऑफिस के कामों को स्मूथ तरीके से करने में मदद करेगा। इसमें दिए गए इंटेल कोर i5 प्रोसेसर की मदद से यह बढ़िया प्रदर्शन देगा और साथ ही, रोज़ाना के प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए स्मूद मल्टीटास्किंग और तेजी से काम करने में भी मदद करेगा। 

    इसे क्यों लेना चाहिए?

    • ये लैपटॉप केवल इस्तेमाल किए हुए यानी सेकंड-हैंड नहीं होते। इन्हें बेचने से पहले कंपनी या विक्रेता द्वारा ठीक किया जाता है, साफ किया जाता है और गुणवत्ता मानकों पर पूरी तरह से परखा जाता है। इसलिए यह काफी काम के और भरोसेमंद विकल्प बन जाते हैं। 
    • इस Dell Laptop की सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी RAM और SSD को आप आसानी से अपग्रेड कर सकते हैं। अगर आप 8GB या 16GB रैम वाला मॉडल लेते हैं, तो जरूरत पड़ने पर इसे बाद में 32GB तक बढ़ा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 256 GB
    • CPU मॉडल - Core i5-1145G7E
    • रैम साइज़ - 32 GB
    • डिस्प्ले टाइप - LED

    खासियत 

    • एचडी डिस्प्ले 
    • लाइटवेट 

    कमी 

    • नए लैपटॉप्स पर जहां कंपनी की 1 से 2 साल की ऑन-साइट वारंटी मिलती है, वहीं अमेजन रीफर्बिश्ड प्रोडक्ट्स पर सेलर की तरफ से 6 महीने या 1 साल की सीमित वारंटी ही मिलती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Model T480 | InteI Core i7 8th Gen Processor

    अमेजन कहता है - इसमें 8वीं जेनेरेशन का इंटेल कोर i7 प्रोसेसर दिया गया है जो आपके कामों को तेज और बढ़िया तरीके से करने में मदद करता है और साथ ही, ऑफिस के काम से लेकर मल्टीटास्किंग व रोजमर्रा के काम के लिए भी यह सही है। इस लेनोवो लैपटॉप में 14 इंच का फूल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जो बढ़िया पिक्चर क्वालिटी देता है। 

    इसे क्यों लेना चाहिए?

    • काफी लोग ऐसे होते हैं जो Lenovo जैसे ब्रांड के नए प्रीमियम मॉडल को ले नहीं पाते हैं क्योंकि उनके बजट में नहीं आ पाता है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अमेजन पर आपको रिफर्बिश्ड लैपटॉप मिल जाएंगे जो कम बजट में शानदार प्रदर्शन देते हैं। 
    • इसमें आपको यूएसबी टाइप-सी, थंडरबोल्ट 3, यूएसबी टाइप-ए, एचडीएमआई और एक फुल-साइज SD कार्ड रीडर मिलता है। इसके लिए आपको अलग से कोई डोंगल या कनवर्टर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 256 GB
    • CPU मॉडल - Core i7 
    • रैम साइज़ - 8 GB
    • डिस्प्ले टाइप - LED

    खासियत

    • A+ कंडीशन लैपटॉप 
    • एंटी गलेयर कोटिंग 

    कमी 

    • चूंकि इसमें इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स होते हैं। अगर आप हैवी 4K वीडियो एडिटिंग, 3D रेंडरिंग या मॉडर्न गेम्स खेलना चाहते हैं, तो यह लैपटॉप उसके लिए नहीं बना है।
    03
  • Certified Latitude 3400 Ultra Slim Business Laptop

    अमेजन कहता है - उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह लैपटॉप अल्ट्रा स्लिम है और इसका वजन 2 किलोग्राम है जिससे यह काफी हल्का रहता है और इसे आराम से बैग में रखकर कॉलेज या ऑफिस लेकर जा सकते हैं। इसमें 8 वी पीढ़ी के इंटेल कोर i5 लैपटॉप दिए गए हैं जो 1.9 GHz तक की टर्बो स्पीड के साथ आता है जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। 

    इसे क्यों लेना चाहिए? 

    • देखा जाए तो इस डेल लैपटॉप का कीबोर्ड लाजवाब है जो ऑफिस वर्क, कोडिंग, और टाइपिंग के लिए सही होता है। साथ ही, इसमें आपको नया लैपटॉप्स की तरह डोंगल लगाने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि सारे जरूरी पोर्ट्स USB, HDMI, LAN इन-बिल्ट मिल जाते हैं।
    • अमेजन पर मिलने वाला Dell का यह रिफर्बिश्ड लैपटॉप Certified टैग के साथ आता है जिसका मतलब है कि इसे प्रोफेशनल तरीके से टेस्ट किया गया है, साफ किया गया है। यानी यह टिकाऊ और मजबूत होता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 1 TB
    • CPU मॉडल - Core i5  
    • रैम साइज़ - 16 GB
    • डिस्प्ले टाइप - LED

    खासियत

    • विंडोज 11 प्रोफेशनल ऑपरेटिंग सिस्टम 
    • हाई स्पीड स्टोरेज 

    कमी 

    • हालांकि लैपटॉप अंदर से पूरी तरह ठीक काम करता है, लेकिन इसके बाहरी हिस्से पर छोटे-मोटे स्क्रैच या इस्तेमाल के निशान हो सकते हैं।
    04
  • Laptop Model T480s Touch A+ Condition(Pre-Owned & Tested)

    अमेजन कहता है - 14 इंच के फूल एचडी डिस्प्ले के साथ आने वाला यह लैपटॉप टचस्क्रीन की सुविधा देता है जिससे आप इसे फोन की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, यह पढ़ाई करने से लेकर ऑफिस के काम या फिल्म देखने तक में साफ और शार्प विजुअल्स देता है। यह Lenovo Laptop मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट के साथ आता है। 

    इसे क्यों लेना चाहिए?

    • चूंकि इसकी बिल्ड क्वालिटी काफी टिकाऊ और मजबूत है तो अगर आपको रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए लैपटॉप लेकर आना-जाना करना पड़ता है तो इसे चुनना सही रहेगा। जिससे अगर यह थोड़ा-बहुत रफ इस्तेमाल भी हो, तो आसानी से खराब नहीं होगा। 
    • वैसे देखा जाए तो यह रोजाना के काम, कोडिंग, ऑफिस फाइल्स जैसे Excel, Word और वेब ब्राउज़िंग के लिए सही रहेगा क्योंकि इसमें i7 प्रोसेसर दिए गए हैं जो आज भी काफी सक्षम माने जाते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 256 GB
    • CPU मॉडल - Core i7   
    • रैम साइज़ - 16 GB
    • डिस्प्ले टाइप - LED

    खासियत

    • फिंगरप्रिंट रीडर 
    • फास्ट SSD स्टोरेज 

    कमी 

    • इस मॉडल की स्क्रीन टच फीचर तो है, लेकिन इसकी ब्राइटनेस थोड़ी कम होती है। 

    योरपिक्स पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

    05

डेल और लेनोवो रीफर्बिश्ड लैपटॉप के बीच कुछ मुख्य बातों के साथ समझें अंतर 

रीफर्बिश्ड लैपटॉप लेना है तो डेल और ब्रांड के विकल्प मिल रहे हैं अमेजन पर जिनकी कुछ मुख्य बातों को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप एक बढ़िया लैपटॉप ले पाएंगे -

ब्रांड/मॉडल

प्रोसेसर

प्रोसेसर स्पीड

स्क्रीन साइज़

Lenovo Model L490

इंटेल कोर i5

2.4 GHz

14 इंच

Certified Latitude 5420 Business Laptop

इंटेल कोर i5-1145G7E

1.5 GHz

14 इंच

Lenovo Model T480

इंटेल कोर i7

1.8 GHz

14 इंच

Certified Latitude 3400 Ultra Slim Business Laptop

इंटेल कोर i5-8365U

1.6 GHz

14 इंच

Laptop Model T480s Touch

इंटेल कोर i7

1.8 GHz

14 इंच

इन्हें भी पढ़ें - 

गैजेट गली पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • रिफर्बिश्ड लैपटॉप क्या होता है?
    रिफर्बिश्ड लैपटॉप वह लैपटॉप होता है जिसे किसी कारणवश वापस किया गया हो, मरम्मत की गई हो या तकनीकी जांच के बाद दोबारा बिक्री के लिए तैयार किया गया हो। ऐसे लैपटॉप को पूरी तरह टेस्ट किया जाता है ताकि वह सही तरीके से काम करे।
  • क्या रिफर्बिश्ड लैपटॉप लेना सुरक्षित है?
    अगर आप किसी भरोसेमंद प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन इंडिया से लेते हैं, तो रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीदना सुरक्षित हो सकता है। अधिकांश विक्रेता गुणवत्ता जांच और सीमित वारंटी भी प्रदान करते हैं।
  • क्या रिफर्बिश्ड लैपटॉप के साथ वारंटी मिलती है?
    कई रिफर्बिश्ड लैपटॉप सीमित अवधि की वारंटी के साथ आते हैं। हालांकि, वारंटी की अवधि विक्रेता यानी सेलर और उत्पाद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, इसलिए लेने से पहले विवरण अवश्य पढ़ें।

Loading...

Loading...