₹80,000 से कम वाले ये Gaming Laptop रोमांच के लेवल को करेंगे दोगुना!

Dell, Asus और Lenovo जैसे ब्रांड्स के पास मिलेंगे ₹80,000 से कम कीमत वाले गेमिंग लैपटॉप; जो आपके लिए हो सकते हैं सही पसंद। हाई स्पीड प्रॉसेसर, ज्यादा स्टोरेज स्पेस और और लंबी बैटरी लाइफ के साथ हर पसंदीदा गेम बनेगा रोमांचक।

₹80,000 कम वाले Gaming Laptop
₹80,000 कम वाले Gaming Laptop

अगर आप अपने लिए ₹80,000 से कम बजट वाला एक गेमिंग लैपटॉप तलाश रहे हैं तो बिल्कुल सही जगह आए हैं। यहां आपको इस बजट में मिलने वाले बढ़िया रेटिंग के Gaming Laptops के विकल्प देखने मिलेंगे, जो अपने प्रदर्शन से आपका दिल जीत सकते हैं। ये लैपटॉप सामान्य गेमिंग के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आमतौर पर, इनमें 6GB से 8GB VRAM वाले शक्तिशाली RTX 4050 या इससे भी नए RTX 5050 GPU मिलते हैं, जो अक्सर AI-आधारित फ्रेम जनरेशन को सपोर्ट करते हैं। इन्हें Intel Core i5 या AMD Ryzen 7 जैसे हाई-एंड CPU के साथ जोड़ा जाता है। वहीं, इनमें 16GB से 24GB DDR5 RAM और 512GB से 1TB NVMe SSD शामिल भी होगी। इन गेमिंग लैपटॉप के IPS पैनल पर 144Hz से 165Hz रिफ्रेश रेट मिलती है, जो गेमिंग के अनुभव को बेहतर कर सकती है। तो आइए नजर डालते हैं, ऐसे ही कुछ लैपटॉप के विकल्पों पर जो ₹80,000 से कम में मिल सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Dell SmartChoice G15-5530, Intel Core i5 13th Gen-13450HX Gaming Laptop

    यह गेमिंग लैपटॉप डेल ब्रांड का है जो बजट में आपके अनुभव को शानदार बना सकता है। 15.6 इंच की स्क्रीन वाले इस लैपटॉप की रिफ्रेश रेट 120Hz की, जिस वजह से तेज स्पीड वाले गेम भी इसपर बिना ब्लर हुए व लैग हुए लोड हो सकते हैं। इसमें आपको 13th Gen Intel Core i5-13450HX प्रॉसेसर मिल जाएगा, जिस वजह से गेमिंग का अनुभव और शानदार हो सकता है। इसमें दिया गया NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU और 6 GB GDDR6 ग्राफिक्स कार्ड डिस्प्ले क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस Dell गेमिंग लैपटॉप में आपको ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ 1 HDMI और 4 USB पोर्ट मिल जाएंगे, जिससे अलग-अलग डिवाइस इससे कनेक्ट हो सकते हैं। इसमें आपको 16GB RAM मिल जाएगी, जिस वजह से मल्टीटास्किंग भी आसानी से की जा सकती है। वहीं, 1 TB स्टोरेज स्पेस की वजह से इसमें आप काफी सारा डेटा स्टोर कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Dell
    • मॉडल- Dell Laptop
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • कलर- डार्क शैडो ग्रे
    • हार्ड डिस्क- 1 TB
    • CPU- Core i5
    • RAM- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
    • विशेषता- बैकलिट कीबोर्ड
    • डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड

    खूबियां

    • इसकी बैटरी लाइफ करीब 7 घंटे तक की हो सकती है
    • थर्मल डिजाइन हीटिंग की समस्या को कम करेगी
    • बैकलिट कीबोर्ड की वजह से गेमिंग का अनुभव और बेहतर हो सकता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसके कुछ ही दिन बाद बंद हो जाने की शिकायत की है
    01
  • ASUS TUF A15 (2025), AMD Ryzen 7 7445HS, Gaming Laptop

    यह आसुस का गेमिंग लैपटॉप है जो विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 15.6 इंच स्क्रीन वाला यह लैपटॉप फुल HD डिस्प्ले से लैस, है जिस वजह से हाई क्वालिटी विजुअल्स का आनंद लिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ 1 HDMI और 4 USB पोर्ट मिल जाएंगे। इसमें दिए गए AMD 7000 HS सीरीज प्रॉसेसर और DDR5 RAM के साथ स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग का सहज आनंद लिया जा सकता है। Asus का यह Gaming लैपटॉप सबसे ज्यादा डिमांड वाले गेम्स में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सकता है और इसमें आसानी से हीटिंग की समस्या नहीं होगी। इसके बैकलिटी कीबोर्ड की वजह से गेमिंग के लिए आपको सहज कंट्रोल मिलेंगे, साथ ही आसानी से आप अंधेरे कमरे में भी इसे इस्तेमाल कर सकेंगे। गेमिंग की आपकी सभी जरूरतों के लिए 48Wh की बैटरी को पावर-एफिशिएंट AMD Ryzen प्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है, जिस वजह से इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • मॉडल- ASUS TUF Gaming A15
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • कलर- ग्रेफाइट ब्लैक
    • हार्ड डिस्क- 512 GB
    • CPU- AMD Ryzen 7
    • RAM- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
    • विशेषता- ऐंटी ग्लेयर डिस्प्ले
    • डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड

    खूबियां

    • 720P HD कैमरा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए सही रहेगा
    • इसके साथ आपको 3 महीनों का Xbox Game Pass मिलेगा
    • डीटीएस ऑडियो प्रॉसेसिंग हाई क्वालिटी ऑडियो का अनुभव कराएगी

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसमें बहुत जल्दी खराबी आने की शिकायत बताई है
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Lenovo LOQ, AMD Ryzen 5 7235HS Gaming Laptop

    यह लेनोवो गेमिंग लैपटॉप AMD Ryzen 5 7235HS प्रॉसेसर के साथ आता है, बेस स्पीड 3.2GHz और अधिकतम स्पीड 4.2 GHz तक की हो सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में आपको वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ 4 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। इस Lenovo लैपटॉप की हाइपरचैम्बर थर्मल डिजाइन एक क्रांतिकारी बदलाव है। इसके ड्यूअल फैन बाहर की ओर घूमते हैं, जिससे पीछे से गर्मी कुशलतापूर्वक बाहर निकलती है, और हीटिंग नहीं होती है। मल्टी टास्किंग व तेज प्रदर्शन के लिए इसमें आपको 24GB RAM मिलेगी 512GB स्टोरेज स्पेस की वजह से आप काफी सारा डेटा इसमें स्टोर कर सकते हैं। अगर बात की जाए बैटरी लाइफ की तो यह सिंगल चार्ज पर लंबे समय तक काम कर सकता है और 30 मिनट में इसे 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसका AI Engine+ प्रदर्शन को बेहतर बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • मॉडल- LOQ
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क- 512GB
    • CPU- Ryzen 5
    • RAM- 24 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
    • विशेषता- HD ऑडियो
    • डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड
    • रेजॉल्यूशन- ‎1920 Pixels

    खूबियां

    • ऐंटी ग्लेयर डिस्प्ले की वजह से आपकी आंखों पर ब्लूलाइट का असर कम होगा
    • 144Hz तक की रिफ्रेश रेट डिस्प्ले को ब्लर होने से बचाती है
    • यह आपको 3D साउंड का अनुभव करा सकता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी डिस्प्ले क्वालिटी पसंद नहीं आई


    ऐसे ही कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर 

    03
  • acer Nitro V 15, AMD Ryzen 5 6600H Hexa-core Processor Gaming Laptop

    यह एसर का गेमिंग लैपटॉप है जिसकी स्क्रीन साइज 15.6 इंच है। 16GB DDR5 RAM और 1TB SSD के साथ आने वाले इस लैपटॉप में लैग की समस्या नहीं होगी और लोडिंग टाइम भी कम रहेगा। इसके साथ आप बेहतरीन परफॉर्मेंस और अल्ट्रा-फास्ट स्टार्ट-अप का अनुभव कर सकेंगे, जो आपको गेम में लंबे समय तक और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा। इसका 165Hz की शानदार रिफ्रेश रेट वाला IPS FHD डिस्प्ले हर फ्रेम को जल्दी लोड करेगा। पतली और आकर्षक स्क्रीन आपके गेमिंग अनुभव को बेहतर कर सकती है। यह Acer लैपटॉप DTS X: अल्ट्रा ऑडियो और AI नॉइज़ रिडक्शन के साथ Acer PurifiedVoice क्रिस्टल क्लियर साउंड और इमर्सिव ऑडियो प्रदान करेगा। इसका साफ, डायनैमिक साउंड आपके गेमिंग अनुभव को बेहतर बना सकता है। इसके ड्यूअल फैन कूलिंग सिस्टम बॉडी को गेमिंग के दौरान भी ठंडा रखने में मदद करेंगे। इसमें लैग-फ्री गेमिंग के लिए ईथरनेट, बड़ी स्क्रीन पर शानदार अनुभव के लिए HDMI 2.1 और तेज डेटा ट्रांसफर के लिए USB 3.2 और USB 4 कनेक्टिविटी दी गई है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- acer
    • मॉडल- Nitro V 15
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • कलर- ब्लैक
    • CPU- Ryzen 5
    • हार्ड डिस्क- 512GB
    • RAM-16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
    • विशेषता- न्यूमैरिक कीपैड
    • डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड

    खूबियां

    • इसमें कस्टमाइजेबल मल्टी-कलर बैकलिट कीबोर्ड की सुविधा दी गई है
    • इसकी स्क्रीन ब्राइनटेस 300 nits तक की हो सकती है
    • लाइटवेट डिजाइ की वजह से इसे कहीं भी लेकर जाना आसान हो जाएगा

    कमी

    • कुछ अमेदन यूजर्स को इसकी साउंड क्वालिटी पसंद नहीं आई
    04
  • MSI Thin 15, Intel 12th Gen. i7-12650H, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop

    यह गेमिंग लैपटॉप MSI ब्रांड का है, जिसे गेमर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें इंटेल कोर i7-12650H प्रॉसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और डिमांडिंग गेम्स के लिए असाधारण बूस्ट प्रदान करता है। चाहे आप वीडियो एडिटिंग कर रहे हों, स्ट्रीमिंग कर रहे हों या दमदार गेमिंग सेशन में हिस्सा ले रहे हों, यह एक शानदार अनुभव सुनिश्चित करता है। इसकी खासियत है कि यह हाई डिमांड वाले गेम्स के दौरान भी आसानी से हीट नहीं होगा। इसका शानदार कूलिंग सिस्टम शोर को कम करने और एयर फ्लो को अधिकतम करने के लिए तैयार किया गया है, जिससे आप बिना किसी रुकावट के अपने गेम खेल सकेंगे। कनेक्टिविटी के कई विकल्पों से लैस यह लैपटॉप USB और HDMI सहित कई पोर्ट्स के साथ आथा है, जिससे आपको अपने सभी डिवाइस कनेक्ट करने की सुविधा मिलगी। इसमें आपको 16GB RAM मिलेगी, जो बेहतरीन मल्टीटास्किंग सुनिश्चित करती है और 1TB तक की स्टोरेज स्पेस के साथ इसमें काफी सारा डेटा भी आसानी से स्टोर हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- MSI
    • मॉडल- Thin 15 B12UC
    • स्क्रीन साइज- 40 सेंटीमीटर
    • कलर- कॉस्मॉस ग्रे
    • हार्ड डिस्क- 1TB
    • CPU- Core i7
    • RAM- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
    • विशेषता- कूलर बूस्ट
    • डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड

    खूबियां

    • 144Hz तक की रिफ्रेश रेट स्क्रीन पर शानदार दृश्य देखने में मदद करेगी
    • NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर करेगा
    • इसके प्रॉसेसर की स्पीड 4.7GHz तक की हो सकती है

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी कमी नहीं बताई है
    05

अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

ब्रांड व मॉडल

प्रॉसेसर

RAM व SSD

विशेषता

Dell SmartChoice G15-5530

Core i5

16 GB व 1 TB

बिल्ट-इन सिक्यॉरिटी

ASUS TUF A15 (2025), AMD Ryzen 7 7445HS, Gaming Laptop

AMD Ryzen 7

16 GB व 512 GB

ऐंटी ग्लेयर डिस्प्ले

Lenovo LOQ, AMD Ryzen 5 7235HS

Ryzen 5

24 GB व 512 GB

HD ऑडियो

Acer Nitro V 15

Ryzen 5

16 GB व 512 GB

न्यूमैरिक कीपैड

MSI Thin 15, Intel 12th Gen. i7-12650H, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop 

Core i7

16 GB व 1 TB

कूलप बूस्ट

नोट: यहां बताए गए लैपटॉप्स की MRP ₹80,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान कीमत ₹80,000 से कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किन ब्रांड्स के पास ₹80,000 से कम में अच्छे गेमिंग लैपटॉप मिल सकते हैं?
    ₹80,000 के बजट में MSI , Lenovo और Acer सबसे लोकप्रिय ब्रांड्स हैं। ये ब्रांड्स ग्राफिक्स के साथ बेहतरीन प्रदर्शन देते हैं। इसके अलावा, ASUS अपनी मजबूती और Dell अपने दमदार कूलिंग सिस्टम के लिए जाने जाते हैं।
  • ₹80,000 से कम वाले गेमिंग लैपटॉप में कौन-सा प्रॉसेसर देखने मिलेगा?
    ₹80,000 के बजट में आपको Intel Core i5 (12th/13th Gen) और AMD Ryzen 7 (7000 Series) जैसे शक्तिशाली प्रॉसेसर आसानी से मिल जाते हैं। इस रेंज में HX और HS सीरीज के चिप्स अधिक लोकप्रिय हैं, जो हाई-परफॉरमेंस गेमिंग के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। ये प्रॉसेसर्स बिना किसी रुकावट के गेमिंग को संभालने में सक्षम हैं।
  • क्या ₹80,000 से कम वाले गेमिंग लैपटॉप की बैटरी लाइफ लंबी होती है?
    आमतौर पर ₹80,000 से कम वाले गेमिंग लैपटॉप की बैटरी लाइफ बहुत लंबी नहीं होती। भारी हार्डवेयर और हाई रिफ्रेश रेट के कारण, सामान्य काम पर ये 4 से 6 घंटे और गेमिंग के दौरान मात्र 1 से 2 घंटे ही टिक पाते हैं। हालांकि, कुछ मॉडल्स बेहतर बैकअप देते हैं। अधिकांश लैपटॉप्स में फास्ट चार्जिंग की सुविधा इस कमी को पूरा करती है।

Loading...

Loading...