1 TB क्षमता वाली बढ़िया Hard Disk, सुरक्षित बैकअप और हाई स्पीड के लिए रहेंगी उपयुक्त

अगर आप ज्यादा स्टोरेज के साथ बेहतर स्पीड और सुरक्षित डेटा बैकअप चाहते हैं, तो आपके लिए 1TB Hard Disk शानदार विकल्प साबित हो सकती है, जो न केवल आपके डेटा को सुरक्षित रखती है, बल्कि बेहतर परफॉर्मेंस और तेज फाइल ट्रांसफर का अनुभव भी दे सकती है।

1 TB Hard Disk
1 TB Hard Disk

आज के डिजिटल दौर में अक्सर लोगों को फोटो, वीडियो, गेम्स, ऑफिस फाइल्स और महत्वपूर्ण डेटा को सुरक्षित रखने के लिए एक भरोसेमंद हार्ड डिस्क की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में यदि आप भी ज्यादा स्टोरेज के साथ बेहतर स्पीड और सुरक्षित डेटा बैकअप चाहते हैं, तो आपके लिए 1TB वाली Hard Disk शानदार विकल्प साबित हो सकती है। इतनी क्षमता वाली हार्ड डिस्क में बड़ी मात्रा में मल्टीमीडिया और दस्तावेज स्टोर किए जा सकते हैं, जो न केवल आपके डेटा को सुरक्षित रखती है, बल्कि बेहतर परफॉर्मेंस और तेज फाइल ट्रांसफर का अनुभव भी दे सकती है। यहां पर कुछ बढ़िया हार्ड डिस्क की जानकारी दी जा रही है, जो कि हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर के लिए USB 3.0 सपोर्ट के साथ मिल रही हैं। वहीं मजबूत और पोर्टेबल डिजाइन की वजह से इन्हें आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Seagate Expansion 1TB External HDD

    यह Seagate ब्रांड की हार्ड डिस्क है। हार्ड डिस्क 1TB स्टोरेज क्षमता के साथ आती है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में फोटो, वीडियो, मूवी, गेम्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स आसानी से स्टोर कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह हार्ड डिस्क 3 साल की रेस्क्यू डेटा रिकवरी सर्विस के साथ मिल रही है, जो गलती से डेटा डिलीट या डैमेज होने की स्थिति में रिकवरी में मदद करती है। 2.5 इंच कॉम्पैक्ट आकार वाली हार्ड डिस्क कैरी करने में भी आसान हो सकती है। इसका स्लिम और सिंपल डिजाइन इसे ट्रैवल-फ्रेंडली बनाता है। यह हार्ड डिस्क विंडोज और मैक दोनों कंप्यूटर को ऑटोमेटिक पहचान लेती है, जिससे सेटअप आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • डिजिटल स्टोरेज क्षमता- 1 TB
    • हार्ड डिस्क इंटरफ़ेस- USB 2.0/3.0
    • कनेक्टिविटी तकनीक- USB
    • ब्रांड- Seagate
    • हार्ड डिस्क का आकार- 2.5 इंच
    • कम्पैटिबल डिवाइस- डेस्कटॉप, लैपटॉप
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- बाहरी हार्ड ड्राइव
    • रंग- काला

    खूबियां

    • इसमें सिर्फ ड्रैग और ड्रॉप करके अपनी फाइल्स जल्दी से ट्रांसफर और बैकअप किया जा सकता है।
    • USB 3.0 इंटरफेस की मदद से इसमें तेज डेटा ट्रांसफर स्पीड मिलती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी डिटेक्शन फीचर से नाखुश हैं।
    01
  • KINGSTER 1TB External Hard Drive USB 3.0 Portable HDD

    यह हार्ड डिस्क USB 3.0 सपोर्ट के साथ आती है, जो मूवी, गेम्स, फोटो और ऑफिस फाइल्स को तेजी से ट्रांसफर करने में मदद करती है। इससे बड़ी फाइल्स कॉपी करने में कम समय लगता है और आपका रोजाना काम ज्यादा आसान और तेज हो जाता है। इसमें आसान प्लग एंड प्ले की सुविधा मिल रही है, जिसे अपने लैपटॉप या PC से कनेक्ट करके आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी आपको किसी अतिरिक्त सॉफ्टवेयर या कठिन सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं इसका हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे ट्रैवल-फ्रेंडली बनाता है। आप इसे आसानी से बैग या पॉकेट में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • डिजिटल स्टोरेज क्षमता- 1000 जीबी
    • हार्ड डिस्क इंटरफ़ेस- USB 3.0
    • कनेक्टिविटी तकनीक- USB
    • ब्रांड- KINGSTER
    • हार्ड डिस्क का आकार- 2.5 इंच
    • संगत डिवाइस- डेस्कटॉप, लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- बाहरी हार्ड ड्राइव
    • रंग- काला

    खूबियां

    • इसमें फास्ट डाटा ट्रांसफर की सुविधा मिल रही है।
    • 1TB स्टोरेज होने की वजह से आप काफी सारी फाइल्स सेव कर सकते हैं।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है।

    गैजेट गली पर पाएं ऐसे अन्य उपरण की जानकारी।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Western Digital WD 1TB Elements Portable Hard Disk Drive

    1TB स्टोरेज वाली यह Western Digital ब्रांड की हार्ड डिस्क है। यह पोर्टेबल ड्राइव USB 3.0 और USB 2.0 दोनों पोर्ट्स को सपोर्ट करती है। USB 3.0 से कनेक्ट करने पर यह बेहद तेज डेटा ट्रांसफर स्पीड प्रदान करती है, जिससे बड़ी फाइल्स, मूवी और बैकअप जल्दी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। हाई कैपेसिटी स्टोरेज की वजह से आप इस Hard Disk में बड़ी मात्रा में फोटो, वीडियो, गेम्स, म्यूजिक और जरूरी डॉक्यूमेंट्स आसानी से स्टोर कर सकते हैं। वहीं अल्ट्रा फास्ट डाटा ट्रांसफर तकनीक के साथ आने वाली यह हार्ड डिस्क आपके काम को ज्यादा तेज और सुविधाजनक बना सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • डिजिटल स्टोरेज क्षमता- 1024 जीबी
    • हार्ड डिस्क इंटरफ़ेस- यूएसबी 3.0
    • कनेक्टिविटी तकनीक- यूएसबी
    • ब्रांड- Western Digital
    • हार्ड डिस्क का आकार- 2.5 इंच
    • हार्ड डिस्क का विवरण- मैकेनिकल हार्ड डिस्क
    • कंपैटिबल डिवाइस- लैपटॉप
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- बाहरी हार्ड ड्राइव
    • रंग- काला

    खूबियां

    • स्लीक और हल्का डिजाइन होने की वजह से इसे आसानी अपने साथ कैरी किया जा सकता है।
    • फास्ट स्पीड होने की वजह से कम समय डाटा ट्रांसफर किया जा सकता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    03
  • Seagate One Touch 1TB External HDD with Password Protection Light Blue

    सीगेट ब्रांड की यह हार्ड ड्राइव 1TB स्टोरेज क्षमता के साथ आती है, जिसमें आप फोटो, वीडियो, मूवी और जरूरी फाइल्स सुरक्षित तरीके से स्टोर कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें हार्डवेयर एन्क्रिप्टेड पासवर्ड प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जो आपके डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करता है। इस हार्ड ड्राइव के साथ 3 साल की रेस्क्यू डेटा रिकवरी सर्विस मिलती है, जो डेटा गलती से डिलीट होने या ड्राइव डैमेज होने की स्थिति में महत्वपूर्ण फाइल्स रिकवर करने में सहायता करती है। यह ड्राइव विंडोज और मैक दोनों के लिए उपयुक्त है। इसकी मदद से आप सिर्फ एक क्लिक में फाइल्स का बैकअप ले सकते हैं या फिर रोजमर्रा की, हफ्ते भर की और महीने की ऑटोमैटिक बैकअप शेड्यूल कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • डिजिटल स्टोरेज क्षमता- 1 TB
    • हार्ड डिस्क इंटरफ़ेस- USB 3.0
    • कनेक्टिविटी तकनीक- USB
    • ब्रांड- Seagate
    • हार्ड डिस्क का आकार- 2.5 इंच
    • हार्ड डिस्क का विवरण- मैकेनिकल हार्ड डिस्क
    • कंपैटिबल डिवाइस- डेस्कटॉप, लैपटॉप
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- बाहरी हार्ड ड्राइव
    • रंग- हल्का नीला

    खूबियां

    • इसका ब्रश्ड मेटल फिनिश और मिनिमलिस्ट डिजाइन इसे प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है।
    • पोर्टेबल होने की वजह से इस हार्ड ड्राइव को अपने साथ कैरी भी किया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह हार्ड डिस्क मैक कंप्यूटर, टीवी और विंडोज लैपटॉप के साथ काम नहीं करती है।
    04
  • GEONIX PowerShell S3 1TB Portable External Hard Drive

    यह हार्ड ड्राइव लेटेस्ट USB 3.1 इंटरफेस के साथ आती है, जो 5Gbps तक की तेज डेटा ट्रांसफर स्पीड प्रदान करती है। इसमें UASP सपोर्ट भी दिया गया है, जो फाइल ट्रांसफर परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है, CPU लोड कम करता है और डेटा ट्रांसफर के दौरान कम लेटेंसी सुनिश्चित करता है। 2.5-इंच वाली यह पोर्टेबल हार्ड ड्राइव 1TB स्टोरेज क्षमता के साथ आती है, जिसमें आप जरूरी डॉक्यूमेंट्स, हाई-रेजोल्यूशन फोटो-वीडियो और गेम आसानी से स्टोर कर सकते हैं। इसका कॉम्पैक्ट और ट्रैवल-फ्रेंडली डिजाइन इसे कहीं भी साथ ले जाने के लिए सुविधाजनक बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • डिजिटल स्टोरेज क्षमता- 1 TB
    • हार्ड डिस्क इंटरफ़ेस- सीरियल अटैच्ड SCSI
    • कनेक्टिविटी तकनीक- SATA
    • ब्रांड- GEONIX
    • हार्ड डिस्क का आकार- 2.5 इंच
    • हार्ड डिस्क का विवरण- मैकेनिकल हार्ड डिस्क
    • संगत डिवाइस- डेस्कटॉप, गेमिंग कंसोल, लैपटॉप
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव
    • रंग- काला

    खूबियां

    • इसमें आसान प्लग और प्ले की सुविधा मिल रही है।
    • यह हार्ड ड्राइव शॉक प्रूफ डिजाइन के साथ आती है, जिसमें बिल्ट-इन शॉक-अब्जॉर्बिग स्पंज लेयर दी गई है।

    कमी

    • एक अमेजन यूजर को डैमेज प्रोडक्ट प्राप्त हुआ है।

    योर पिक्स पर आपको फैशन, ब्यूटी, एप्लाइंसेस और गैजेट्स संबंधित अन्य जानकारी मिल सकती है।

    05

1TB हार्ड डिस्क के खास फीचर्स

ऊपर बताई गई 1 TB हार्ड डिस्क के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

हार्ड डिस्क इंटरफेस

कनेक्टिविटी तकनीक

खासियत

Seagate Expansion 1TB External HDD

USB 2.0/3.0 

USB 

डाटा रिकवरी, पोर्टेबल डिजाइन

KINGSTER 1TB External Hard Drive

USB 3.0 

USB 

प्लग एंड प्ले की सुविधा, पोर्टेबल

Western Digital WD 1TB Elements Portable Hard Disk Drive

USB 3.0 

USB 

फास्ट स्पीड, पोर्टेबल

Seagate One Touch 1TB External HDD

USB 3.0 

USB 

डाटा रिकवरी सर्विस, पोर्टेबल

GEONIX PowerShell S3 1TB Portable External Hard Drive

सीरियल अटैच्ड SCSI

SATA  

विंडोज, मैक ओएस और लिनक्स के साथ कंपैटिबल, रियल-टाइम फीडबैक के लिए LED रीड/राइट इंडिकेटर, प्लग एंड प्ले सेटअप 

 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 1TB हार्ड डिस्क में कितना डाटा स्टोर किया जा सकता है?
    1 TB हार्ड डिस्क में लगभग लाखों फोटो, सैकड़ों HD मूवी, हजारों गाने और बड़ी मात्रा में ऑफिस फाइल्स स्टोर की जा सकती हैं। हालांकि यह फोटो, वीडियो की क्वालिटी पर भी निर्भर करता है।
  • क्या 1TB हार्ड डिस्क गेमिंग के लिए अच्छी होती है?
    हां, 1 TB हार्ड डिस्क गेम्स, गेम डेटा और बड़े सॉफ्टवेयर स्टोर करने के लिए एक अच्छा विकल्प मानी जाती है।
  • क्या 1 TB हार्ड डिस्क मैक और विंडोज दोनों में काम करती है?
    जी हां, अधिकांश पोर्टेबल हार्ड डिस्क विंडोज और मैक दोनों के साथ काम करती हैं।

Loading...

Loading...