फिल्में देखते समय, वीडियो गेम्स खेलते समय, गाने सुनने के लिए या किसी अन्य तरह के ऑडियो को बेहतर बनाने के लिए एक होम थिएटर स्पीकर सही पसंद हो सकता है। ये आपके टीवी, गेमिंग कॉन्सोल, प्रोजेक्टर या किसी अन्य डिवाइस से कनेक्ट होकर आपको घर पर ही फिल्म थिएटर जैसा अनुभव दे सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक अच्छे होम थिएटर स्पीकर के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि हम लेकर आए हैं ₹15,000 से कम वाले Home Theatre Speaker के विकल्प जो एक किफायती व स्मार्ट पसंद हो सकते हैं। ये ऑडियो क्वालिटी को बेहतर करने के साथ-साथ उसके बेस को भी बेहतर बना सकते हैं; ताकि आपको हर छोटी-छोटी डीटेल सफाई से सुनाई दे सके। इसी के साथ इनमें आपको आसान कनेक्टिविटी के विकल्प भी देखने मिल सकते हैं और रिमोट कंट्रोल की मदद से इन्हें आसानी से इस्तेमाल भी किया जा सकता है। तो आइए अब नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ होम थिएटर के विकल्पों पर।
₹15,000 से कम वाले Home Theatre Speaker: बजट में मिलेगा दमदार ऑडियो
अगर आपका बजट ₹15,000 से कम का है और एक बढ़िया क्वालिटी के होम थिएटर Speaker की तलाश है तो यहां बताए गए विकल्प सही पसंद हो सकते हैं। हाई साउंड क्वालिटी, बढ़िया बेस और आसान कनेक्टिविटी के साथ आपका अनुभव बन सकता है बेहतर।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
JBL Cinema SB271, Dolby Digital Soundbar with Wireless Subwoofer for Extra Deep Bass, 2.1 Channel Home Theatre
इस होम थिएटर स्पीकर का साउंड आउटपुट 220 Watts का है, जो आपको दमदार क्वालिटी के ऑडियो का अनुभव करा सकता है। इसमें लगे दो फुल रेंज ड्राइवर्स साउंड को बेहतर बनाने का काम करेंगे और इसके साथ मिलने वाला वायरलेस सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बना सकता है। डॉल्बी डिजिटल ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह JBL होम थिएटर आपको इमर्सिव साउंड का अनुभव करा सकता है और आप हर छोटी डीटेल को आसानी से सुन सकेंगे। इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का भी विकल्प मिल जाएगा, जिस वजह से आप अपने मोबाइल फोन या टैबलेट से वायरलेस तरह से गाने स्ट्रीम कर सकेंगे। इसी के साथ इसमें आपको HDMI ARC और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी का भी विकल्प मिल जाएगा। यह एक 2.1 चैनल वाला होम थिएटर स्पीकर है, जिसके रिमोट कंट्रोल में दिए गए वॉइस बटन को दबाकर आप ऑडियो क्वलैरिटी को बढ़ा सकते हैं। यह सुविधा डायलॉग की स्पष्टता को बढ़ा सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- JBL
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 220 Watts
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, HDMI और ऑप्टिकल
- ऑडियो आउटपुट- सराउंड
- वोल्टेज- 240 Volts
- माउंटिंग- वॉल माउंट
- ऑडियो चैनल- 2.1
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 35.5D x 18.5W x 94.5H सेंटीमीटर
खूबियां
- इसके ऑडियो को न्यूज, म्यूजिक और मूवी जैसे मोड्स पर सेट किया जा सकता है।
- 10 मिनट तक उपयोग न होने पर यह ऊर्जा की बचत के लिए स्टैंडबाय मोड पर चला जाएगा।
- इसे आप अपने टीवी के रिमोट से भी आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसके बेस कंट्रोल से खुश नहीं हैं।
01GOVO GOSURROUND 900 | 200W Soundbar | 2.1 Channel Home Theatre
यह 2.1 चैनल वाला यह होम थिएटर 200 Watts का साउंड आउटपुट दे सकता है। इसके साथ आपको सराउंड साउंड का अनुभव हो सकता है, जिस वजह से पूरा कमरा दमदार क्वालिटी के साउंड से भर सकता है। GOVO का यह Home Theater स्पीकर सिस्टम एक साउंडबार और एक सबवूफर के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको HDMI (ARC), AUX और USB का विकल्प मिल जाएगा; जिस वजह से इसे आप अलग-अलग डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसका 6.5 इंच साइज वाला सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बना सकता है, जिससे साउंड क्वालिटी भी बेहतर बनती है। इसके चार 2.25 इंच साइज वाले स्पीकर आपको 3D साउंड का अनुभव करा सकते हैं, जिस वजह से आपके मनोरंजन का डोज डबल हो सकता है। इसमें आपको मूवी, न्यूज, म्यूिजक और 3D जैसे साउंड मोड्स मिल जाएंगे; जिन्हें कंटेंट के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- GOVO
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 200 Watts
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, HDMI, Optical, USB और Wi-Fi
- ऑडियो आउटपुटर- सराउंड
- ऑडियो चैनल- 2.1
- ड्राइवर साइज- 6.5 इंच
- वजन- 5.900 किलोग्राम
खूबियां
- वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी दी गई है।
- इसके LED डिसप्ले पर आप सेटिंग्स संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
- इसे आप अपने टीवी यूनिट में रख सकते हैं या जीवार पर भी टांग सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी AUX वॉल्यूम कम होने की शिकायत की है।
ऐसे ही कई तरह के अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर
02ZEBRONICS 120 Watts Soundbar, Home Theatre
साउंडबार, सबवूफर और रिमोट कंट्रोल के साथ आने वाला यह होम थिएटर 120 Watts का साउंड आउटपुट दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ, HDMI, ARC और USB का विकल्प मिल जाएगा, जिस वजह से इससे अलग-अलग डिवाइसेज आसानी से कनेक्ट हो सकते हैं। इसकी डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है, जिस वजह से यह आपके टीवी यूनिट में ज्यादा जगह का घेराव नहीं करेगा। ZEBRONICS का यह होम थिएटर अपने 13.33 सेंटीमीटर साइज के सबवूफर के साथ ऑडियो के बेस को बेहतर बना सकता है; जिस वजह से आपको घर पर ही सिनेमा हॉल जैसा अनुभव मिल सकता है। इसके सबवूफर का साउंड आउटपुट 70 Watts और साउंडबार का आउटपुट 50 Watts है। यह होम थिएटर स्पीकर ड्यूअल 5 सेंटीमीटर x 9 सेंटीमीटर के ड्राइवर के साथ आपको शानदार और बैलेंस्ड ऑडियो का अनुभव करा सकता है। इसकी ग्लॉसी फिनिश आपके पूरे सेटअप को और अधिक आकर्षक बना सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ZEBRONICS
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 120 Watts
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- AUX, ब्लूटूथ, TV (ARC), USB
- ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
- ऑडियो चैनल- 2.1
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 6.7D x 79.2W x 6.2H सेंटीमीटर
- ऑडियो ड्राइवर साइज- 9 सेंटीमीटर
खूबियां
- यह लैपटॉप, डेस्कटॉप, टीवी और टैबलेट जैसे डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट हो सकता है।
- रिमोट कंट्रोल की मदद से इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है।
- LED इंडीकेटर की वजह से आपको पावर सपलाई की जानकारी मिलेगी।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसके प्रदर्शन से खुश नहीं हैं।
03Boat Aavante 2.1 2000, 200W, EQ Modes, Multi Compatibility, Premium Design, Remote Control, v5.4 Bluetooth Sound bar, Home Theatre Soundbar Speaker
प्रीमियम डिजाइन वाले इस होम थिएटर का साउंड आउटपुट 200 Watts है। 2.1 चैनल वाला यह होम थिएटर साउंडबार और सबवूफर के कॉम्बिनेशन के साथ आता है। भारतीय ब्रांड boAt का यह होम थिएटर अपने सिग्नेचर साउंड से आपको दमदार ऑडियो सुनने में मदद कर सकता है। इसमें आपको अलग-अलग तरह के कंटेंट के लिए तरह-तरह के साउंड मोड्स देखने मिल जाएंगे; जिसमें मूवी, म्यूजिक, न्यूज और 3D शामिल है। इन साउंड मोड्स को कंटेंट के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है। अगर हम बात करें कनेक्टिविटी की तो इसमें आपको ब्लूटूथ, USB, AUX, ऑप्टिकल, और HDMI कनेक्टिविटी का विकल्प मिल जाएगा। वहीं, इसे आप कंप्यूटूर, गेमिंग कंसोल, स्मार्ट टीवी, और फोन से कनेक्ट कर सकते हैं। मास्टर रिमोट की मदद से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है और स्लीक डिजाइन के कारण यह ज्यादा जगह का भी घेराव नहीं करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 200 Watts
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट- 3D
- चैनल- 2.1
- माउंटिंग- टेबल माउंट
- ऑडियो ड्राइवर साइज- 58 मिलीमीटर
खूबियां
- इसकी ब्लूटूथ रेंज करीब 10 मीटर तक की है।
- इसके 3D साउंड के साथ आपको घर पर ही थिएटर जैसा अनुभव मिल सकता है।
- इसका हाई क्वालिटी सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बना सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कनेक्टिविटी से खुश नहीं हैं।
फैशन, ब्यूटी, एप्लाइंसेस और गैजेट्स संबंधित अन्य जानकारी मिल सकती है योर पिक्स पर
04Mivi Nex 800 Dolby Audio Soundbar [New Launch]| 800W Signature Sound | 5.1 Channel Surround Sound Home Theatre
अगर आप सिनेमैटिक साउंड का आनंद लेना चाहते हैं तो 5.1 चैनल वाला यह होम थिएटर स्पीकर सही पसंद हो सकता है। Mivi का यह होम थिएटर 800 Watts के साउंड आउटपुट के साथ आता है, जिसके साथ आप ऑडियो की हर छोटी डीटेल को सफाई से सुन सकेंगे। इस पूरे होम थिएटर सिस्टम में आपको साउंडबार, सबवूफर और दो रियर स्पीकर्स मिल जाएंगे। कनेक्टिविटी के लिए इस होम थिएटर स्पीकर में ब्लूटूथ, HDMI, ARC, ऑप्टिकल, Coaxial और USB का विकल्प मिल जाएगा; जिस वजह से इसे अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी एडवांस ट्यूनिंट एक 360 डिग्री साउंड फील्ड बनाती है, जिसे आप हर तरह के ऑडियो को शानदार क्वालिटी में सुन सकेंगे। इसका हाई क्वालिटी सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बना सकता है। इसे आप लैपटॉप, टीवी, स्मार्टफोन और गेमिंग कॉन्सोल जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Mivi
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 800 Watts
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 35 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, Coaxial, HDMI, Optical और USB
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग- वॉल माउंट
- स्पीकर साइज- 50.8 सेंटीमीटर
- वजन- 13.4 किलोग्राम
खूबियां
- डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी साउंड क्वालिटी को बेहतर बना सकती है।
- गेमिंग और स्पोर्ट्स मैच के लिए भी यह होम थिएटर सही पसंद हो सकता है।
- इसकी ब्लूटूथ रेंज 10 मीटर तक की है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई कमी नहीं बताई है।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
क्या है इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
आपने ₹15,000 से कम में मिलने वाले अलग-अलग ब्रांड के Home Theatre के विकल्पों को तो देख लिया है, अब इन सभी के बीच के अंतर को इस तालिका के साथ समझा जा सकता है।
|
ब्रांड व मॉडल |
ऑडियो आउटपुट |
चैनल |
खासियत |
|
JBL Cinema SB271 |
220 Watts |
2.1 |
डेडिकेटेड साउंड मोड |
|
GOVO GOSURROUND 900 |
200 Watts |
2.1 |
मल्टी कनेक्टिविटी |
|
ZEBRONICS- ZEB-JUKE BAR 3910 |
120 Watts |
2.1 |
पावरफुल ड्राइवर |
|
Boat Aavante 2.1 2000 |
200 Watts |
2.1 |
3D साउंड |
|
Mivi Nex 800 |
800 watts |
5.1 |
360 डिग्री साउंड |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या ₹15,000 से कम में बढ़िया क्वालिटी के होम थिएटर मिल सकते हैं?हां, ₹15,000 के बजट में आपको बेहतरीन क्वालिटी के 2.1 या 5.1 चैनल होम थिएटर मिल सकते हैं। ये क्लीयर साउंड, दमदार बेस और स्पष्ट ऑडियो के लिए बढ़िया पसंद हो सकते हैं।
- किन ब्रांड के पास ₹15,000 से कम में अच्छे होम थिएटर स्पीकर मिलेंगे?आपको JBL, boAt, Mivi, ZEBRONICS और GOVO जैसे ब्रांड्स के पास 15,000 से कम में अच्छे होम थिएटर स्पीकर मिल सकते हैं। ये अपनी बढ़िया ऑडियो क्वालिटी और आसान कनेक्टिविटी की वजह से आपके लि एक स्मार्ट पसंद हो सकते हैं।
- ₹15,000 से कम वाले होम थिएटर स्पीकर किस तरह के ऑडियो के लिए सही हो सकते हैं?इस बजट के होम थिएटर मूवी देखने और पार्टी म्यूजिक के लिए बेहतरीन होते हैं। इनमें सिग्नेचर साउंड पर जोर दिया जाता है, जहां भारी बेस और स्पष्ट वोकल्स मिल सकते हैं। यह बजट उन लोगों के लिए सटीक है जो साधारण टीवी स्पीकर्स से बेहतर सराउंड साउंड और सिनेमाई अनुभव चाहते हैं।
Loading...
Loading...
You May Also Like