ASUS के ये 5 बेहतरीन Gaming Laptops ताकतवर ग्राफिक्स कार्ड के साथ गेमप्ले को बनाएंगे मजेदार!
अगर आप एक प्रोफेशनल गेमर हैं या गेमिंग में बेहतरीन अनुभव चाहते हैं, तो ASUS के ये 5 पावरफुल गेमिंग Laptops आपके लिए एक सही हो सकते हैं जो शक्तिशाली ग्राफिक्स कार्ड के साथ या रहे हैं और आपके अनुभव को बढ़िया बना सकते हैं।
क्या आप भी एक ऐसे गेमिंग लैपटॉप की तलाश में हैं जिसमें पावरफुल ग्राफिक्स कार्ड हो और जो हर लेटेस्ट गेम को आसानी से चला सके, तो आसुस ब्रांड के गेमिंग लैपटॉप आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। आपको बता दें, ये अपनी शानदार परफॉर्मेंस, दमदार बिल्ड क्वालिटी और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है। ASUS Gaming Laptops में आपको NVIDIA GeForce RTX सीरीज के पावरफुल ग्राफिक्स कार्ड मिल सकते हैं, जो गेमिंग को स्मूद बना सकते हैं और आपको गेम खेलते समय असली जैसा अनुभव दे सकते हैं। इन लैपटॉप्स में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, फास्ट प्रोसेसर और बेहतर कूलिंग सिस्टम भी आपको मिल सकता है, जिससे लंबे समय तक गेम खेलने पर भी लैपटॉप ओवरहीट नहीं होता और आप आराम से इसका मजा ले सकते हैं। इसके अलावा,ROG और TUF सीरीज के लैपटॉप खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। ये लैपटॉप न सिर्फ गेमिंग के लिए बल्कि वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक्स डिजाइन जैसे भारी कामों के लिए भी शानदार परफॉर्मेंस दे सकते हैं।
देखें 5 बढ़िया विकल्प नीचे जिसे आसानी से अमेजन की मदद से ले सकते हैं -
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
ASUS TUF Gaming F16 Gaming Laptop
16 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ आने वाला यह लैपटॉप 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ काम करता है जो आपको बिना रुके स्मूद तरीके से लैपटॉप चलाने और गेम खेलने का अनुभव दे सकता है। ASUS के इस लैपटॉप में आपको इंटेल कोर 5 प्रोसेसर दिया गया है जो दमदार प्रदर्शन दे सकता है। साथ ही, इसमें एंटी-गलेयर डिस्प्ले लगा हुआ है जो लंबे समय तक भी लैपटॉप का इस्तेमाल करने पर आपकी आंखों की रक्षा कर सकता है। आपको बता दें, इसमें NVIDIA जीफोर्स RTX 3050 ग्राफिक्स दिया गया है और 6GB का ग्राफिक्स मेमोरी दिया गया है जो गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, 3D रेंडरिंग और AI-आधारित कार्यों के लिए हाई-क्वालिटी विजुअल्स को तेजी से प्रोसेस करने में मदद कर सकता है और आपके काम को आसान बना सकता है। वहीं, इसमें दिए गए बैकलिट कीबोर्ड की वजह से आप कम रोशनी में भी आसानी से टायपिंग कर सकते हैं। आपको बता दें, इसमें 300 निट्स ब्राइटनेस दिया गया है जिससे तेज रोशनी में भी आप इसकी स्क्रीन को आराम से देख सकते हैं और अपने काम को कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
मॉडल - ASUS TUF Gaming F16
स्क्रीन साइज़ - 16 इंच
रंग - मेचा ग्रे
हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
CPU मॉडल - इंटेल कोर 5
रैम साइज़ - 16 GB
खासियत
इसमें लार्ज टचपैड दिया गया है जिसकी मदद से इसे बिना माउस के भी आसानी से चलाया जा सकता है।
इसमें आपको 16GB रैम और 512GB एसएसडी मिल जाएगा जो इसे काफी फास्ट बनाते हैं और साथ ही, इसमें आप डेटा को स्टोर करके आराम से रख सकते हैं।
यह एंटी-डस्ट फिल्टर के साथ आता है जिससे इसके भीतर धूल-कण जाने का खतरा कम रहता है और यह लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है।
यह एक आधुनिक और दमदार गेमिंग लैपटॉप है, जो खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो हाई परफॉर्मेंस और स्मूद गेमिंग अनुभव चाहते हैं। इसमें 14th जेन इंटेल कोर 7 240H प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी बेस स्पीड 2.5 GHz है और यह 5.2 GHz तक बूस्ट कर सकता है। 10 कोर और 16 थ्रेड्स के साथ यह मल्टीटास्किंग और हेवी गेमिंग दोनों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। इस लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 4050 GPU दिया गया है, जो 6GB VRAM के साथ आता है और AI आधारित 194 TOPs की क्षमता प्रदान कर सकता है। इससे आपको लेटेस्ट गेम्स में शानदार ग्राफिक्स मिल सकता है। साथ ही, 16GB रैम और 512GB एसएसडी इसे और भी तेज बना सकते हैं, जिससे ऐप्स जल्दी खुल सकते हैं और डेटा एक्सेस फास्ट हो सकता है। इसके अलावा, इसमें 16 इंच का फूल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1200 है और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। वहीं, 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट गेमिंग और वीडियो देखने के अनुभव को और स्मूद बना सकता है, जबकि 300 निट्स की ब्राइटनेस तेज रोशनी में भी आपको चमकदार स्क्रीन दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
मॉडल - ASUS Vivobook 16
स्क्रीन साइज़ - 16 इंच
रंग - ब्लैक
हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
CPU मॉडल - इंटेल कोर 7
रैम साइज़ - 16 GB
खासियत
यह मैट ब्लैक फिनिश में आता है, जो इसे प्रीमियम लुक दे रहा है और जिससे यह काफी आकर्षक दिख सकता है।
इसका वजन लगभग 1.95 किलोग्राम है, जिससे आप इसे आसानी से कहीं भी लेकर आ-जा सकते हैं।
इसमें मौजूद बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड और नंपैड के साथ टाइपिंग और गेमिंग दोनों आरामदायक हो सकते हैं।
कमी
अभी तक यूजर ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
ASUS TUF A15 (2025), AMD Ryzen 7 Gaming Laptop
ग्रेफाइट ब्लैक फिनिश के साथ आने वाला यह लैपटॉप दिखने में काफी आकर्षक है और साथ ही 2.3 किलोग्राम होने की वजह से एक मजबूत लेकिन थोड़ा भारी लैपटॉप हो सकता है जो लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है। आपको बता दें, ASUS ब्रांड के इस सीरीज में AMD Ryzen 7 7445HS प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज स्पीड और स्मूद मल्टीटास्किंग का अनुभव दे सकता है। साथ ही, इसमें मौजूद NVIDIA जीफोर्स RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड गेमिंग और ग्राफिक्स-इंटेंसिव टास्क के लिए अच्छी परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है जिससे आपके गेम खेलने का मजा दोगुना हो सकता है। इस Laptops For Gaming को खास तौर पर गेमर्स और हाई-परफॉर्मेंस काम करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। आपको बता दें, कनेक्टिविटी के लिए इसमें कई पोर्ट्स दिए गए हैं, जैसे यूएसबी टाइप-C, यूएसबी टाइप-A, एचडीएमआई 2.1 और RJ45 LAN पोर्ट, जिससे यह विभिन्न डिवाइसेज़ के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकता है और आपके काम को आसान बना सकता है। इसके अलावा इसमें 720p HD कैमरा, AI नॉइज़ कैंसिलेशन, DTS ऑडियो और ड्यूल स्पीकर सिस्टम जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
मॉडल - ASUS TUF Gaming A15
स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच
रंग - ग्रेफाइट ब्लैक
हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
CPU मॉडल - AMD Ryzen 7
रैम साइज़ - 16 GB
खासियत
इस लैपटॉप में 16GB रैम दी गई है, जिसे बाद में 64GB तक अपग्रेड किया जा सकता है।
यह 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जो गेमिंग के दौरान स्मूद विज़ुअल्स दे सकती है।
इसमें 1-ज़ोन RGB बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है, जो गेमिंग अनुभव को और आकर्षक बना सकता है।
कमी
अमेजन यूजर ने बताया इसकी बैटरी लाइफ सही नहीं है।
03
ASUS ROG Strix SCAR 18 Gaming Laptop
आसुस का यह प्रीमियम गेमिंग लैपटॉप आपको परफॉर्मेंस, पावर और प्रीमियम डिजाइन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दे सकते हैं। यह लैपटॉप खासतौर पर हार्डकोर गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें इंटेल कोर अल्ट्रा 9 275HX प्रोसेसर दिया गया है, जो 24 कोर और 24 थ्रेड्स के साथ आता है और 5.4 GHz तक की स्पीड हासिल कर सकता है। यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, 3D रेंडरिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद ताकतवर बना सकता है। इसके साथ इंटेल एआई बूस्ट एनपीयू भी मिलता है, जो AI आधारित टास्क को और तेज बना सकता है। ग्राफिक्स के मामले में यह लैपटॉप NVIDIA जीफोर्स RTX 5090 GPU के साथ आता है, जिसमें 24GB VRAM दी गई है। वहीं, रियल-टाइम रे ट्रेसिंग और AI-आधारित DLSS जैसी तकनीकें गेम खेलने के अनुभव को और शानदार बना सकती हैं। डिजाइन की बात करें तो इसमें टूल-लेस डिजाइन और फुल सराउंड औरा RGB लाइटिंग दी गई है, जो इसे काफी आकर्षक दिखा सकती है। साथ ही, कीबोर्ड पर बैकलाइट की और कोपायलट की भी दी गई है, जिससे आपके गेम का अनुभव और भी मजेदार बना सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
मॉडल - ROG Strix SCAR 18
स्क्रीन साइज़ - 18 इंच
रंग - ऑफ ब्लैक
हार्ड डिस्क साइज़ - 2 TB
CPU मॉडल - इंटेल कोर अल्ट्रा 9
रैम साइज़ - 64 GB
खासियत
इसमें 18 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 240 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ काम करता है और आपको लैग फ्री अनुभव दे सकता है।
इसमें कंडक्टोनॉट एक्सट्रीम लिक्विड मेटाल का उपयोग CPU और GPU पर किया गया है, जिससे हीट मैनेजमेंट बेहतर होता है और परफॉर्मेंस लंबे समय तक स्थिर रह सकती है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट दिया गया है जो स्थिर इंटरनेट कनेक्शन दे सकता है।
कमी
अमेजन से लेने पर कुछ लोगों ने इसकी बिल्ड क्वालिटी सही नहीं बताई।
04
ASUS Gaming V16, Intel Core 7 240H Gaming Laptop
क्या आप भी अपने लिए एक हल्का और बढ़िया लैपटॉप लेना चाहते हैं जो गेम दमदार ग्राफिक्स कार्ड के साथ भी मिले और गेम खेलने का मजा बढ़ा सके? तो यह आसुस का लैपटॉप आपके लिए सही चॉइस बन सकता है जो 1.8 किलोग्राम वजन के साथ आता है जिसे आप लेकर आराम से कहीं भी जा सकते हैं। साथ ही, इसमें दिए गए NVIDIA जीफोर्स RTX 3050 4GB GPU दिया गया है, जो गेमिंग और क्रिएटिव काम जैसे 3D डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस दे सकता है। आपको इसमें 16GB रैम और 512GB एसएसडी भी मिल जाएगा जिसकी मदद से यह तेजी से काम कर सकता है और आपके काम को आसान बना सकता है। वहीं, इसमें इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर दिया गया है, जो 10 कोर और 16 थ्रेड्स के साथ आता है और 4.9 GHz तक की स्पीड दे सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग और गेमिंग जैसे काम बेहद स्मूद तरीके से हो सकते हैं। इसकी 16 इंच की फूल एचडी+ डिस्प्ले 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रीन पर विज़ुअल्स काफी स्मूद और साफ दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद बैकलिट कीबोर्ड और न्यूमेरिक कीपैड के साथ टाइपिंग का अनुभव भी बेहतर हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
मॉडल - ASUS Vivobook 16X
स्क्रीन साइज़ - 16 इंच
रंग - कूल सिल्वर
हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
CPU मॉडल - कोर i7
रैम साइज़ - 16 GB
खासियत
इसमें मौजूद 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और एंटी-ग्लेयर फीचर लंबे समय तक काम करने में आंखों को आराम दे सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी, यूएसबी टाइप-ए, एचडीएमआई 2.1, एसडी कार्ड रीडर और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कई पोर्ट दिए गए हैं।
इसमें 720p का एचडी कैमरा और प्राइवेसी शटर मौजूद है जो ऑनलाइन मीटिंग्स को सुरक्षित बना सकते हैं।
ऊपर दिए गए 5 बढ़िया ASUS के गेमिंग लैपटॉप में आपके लिए कौन-सा है सही?
यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स की तुलना की गई है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक आसुस के गेमिंग लैपटॉप ले सकते हैं जिसमें आपको शक्तिशाली ग्राफिक्स कार्ड मिल रहा है -
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
गेमिंग लैपटॉप में कौन सा ग्राफिक्स कार्ड सबसे अच्छा होता है?
NVIDIA जीफोर्स RTX 4070 या इससे ऊपर के कार्ड, जैसे RTX 4080 या 4090, बेहतरीन गेमिंग परफॉर्मेंस दे सकते हैं और अच्छे माने जाते हैं।
आसुस के गेमिंग लैपटॉप गेमिंग के लिए अच्छे क्यों माने जाते हैं?
आसुस के गेमिंग लैपटॉप में पावरफुल ग्राफिक्स कार्ड, तेज प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेहतर कूलिंग सिस्टम मिलता है, जो स्मूद और लैग-फ्री गेमिंग अनुभव दे सकता है।
आसुस ROG और TUF सीरीज में क्या अंतर है?
ROG सीरीज हाई-एंड गेमर्स के लिए होती है, जिसमें प्रीमियम फीचर्स और टॉप परफॉर्मेंस मिलती है। वहीं TUF सीरीज बजट-फ्रेंडली होती है, जो अच्छी परफॉर्मेंस के साथ मजबूती पर फोकस करती है।