The Traitors 2 आज यानी 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर शुरू हो गया है। इस सीजन के पहले तीन एपिसोड्स आउट हो चुके हैं। भरोसे, साजिश और धोखे के खेल में पहले ट्रेटर के तौर पर कौन बाहर होता है, यह देखना काफी एक्साइटिंग होगा। इस सीजन में एक से बढ़कर एक पॉपुलर सेलेब्स ने भाग लिया है। कई खिलाड़ी तो पहले से रियलिटी शो के धुरंधर रह चुके हैं। ऐसे में शो की शुरुआत के साथ ही कॉन्ट्रोवर्सीज का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। शो में मल्लिका शेरावत ने रिया चक्रवर्ती के जेल जाने का जिक्र किया और इसे लेकर इंटरनेट यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

मल्लिका शेरावत ने रिया चक्रवर्ती के जेल जाने पर किया कमेंट

शो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें रिया चक्रवर्ती किसी कंटेस्टेंट का बचाव करती नजर आती हैं और मल्लिका शेरावत से कहती हैं कि उन्हें नहीं लगता जो उसने कहा वो बात इतना बुरी थी। बता दें कि शो के किसी कंटेस्टेंट ने मल्लिका शेरावत के कमबैक को लेकर कमेंट किया है और इसी बात पर वो काफी भड़की हुई दिख रही हैं। रिया की बात सुनकर उनका पारा और चढ़ जाता है और वो कहती हैं, "ओह..ये तुम्हारा कमबैक है, वो कौन होता है इस पर कमेंट करने वाला रिया? क्या यह कमबैक गेम के बारे में है? ऐसे तो मैं भी कह सकती हैं कि ओह रिया....तुम जेल में थीं, तो ये तो तुम्हारे लिया बहुत बड़ा कमबैक है।"

मल्लिका शेरावत को ट्रोल कर रहे हैं लोग

मल्लिका शेरावत के इस कमेंट के चलते वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने लिखा, "किसी की पर्सनल लाइफ को खेल में घसीट कर अगर आप खुद को एक अच्छा खिलाड़ी समझ रही हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ये कोई रोस्ट नहीं है, बल्कि रिया का अपमान है।" एक यूजर ने इसे गलत बताते हुए कहा, "किसी की निजी जिंदगी और खासकर परेशानी भरे वक्त पर ऐसा कमेंट मल्लिका के कैरेक्टर को दिखाता है।" हालांकि, कई यूजर्स मल्लिका को सपोर्ट भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि रियलिटी शोज में पहले भी कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ से जुड़े मुद्दे उठाए जाते रहे हैं, ऐसे में मल्लिका के कमेंट के लिए उन्हें टारगेट करना सही नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'मैं अभी भी उबर नहीं पाई हूं', सुशांत सिंह राजपूत केस पर फिर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

The Traitors 2 का हिस्सा हैं ये 21 सेलेब्स

The Traitors 2 में श्वेता तिवारी, मुनव्वर फारुकी, शालिनी पासी, क्रिस्टल डिसूजा, रणवीर ब्रार, अभिषेक मल्हान, पारुल गुलाटी, रिया चक्रवर्ती, मल्लिका शेरावत, शाहीन गिल, रैपर इक्का और अंश चोपड़ा समेत 21 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। शो के दूसरे सीजन को भी करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इसके तीन एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं और हर गुरुवार एक नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- The Traitors 2: रिया चक्रवर्ती से लेकर श्वेता तिवारी तक, ये सेलेब्स बनेंगे इस सीजन का हिस्सा


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।