राखी ऐड विवाद के बीच Kriti Sanon ने बहन के साथ सेलिब्रेट किया रक्षाबंधन, ट्रोलर्स पर कसा तंज

कृति सेनन पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने राखी ऐड को लेकर विवादों में हैं। एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन ऐड में कृति सेनन रिवीलिंग ब्रालेट आउटफिट में राखी बांधती नजर आईं। इसे लेकर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। जहां काफी लोगों ने इस बात को नॉर्मल बताया और उन्हें सपोर्ट किया, तो वहीं कई लोगों ने उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। कंगना रनौत ने भी उन पर घुमा-फिराकर निशाना साधा है। इस पूरे विवाद के बीच कृति सेनन ने आज अपनी छोटी बहन नूपुर के साथ रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट किया है और अपने कैप्शन के जरिए दोनों बहनों ने 'फैशन कमिटी' पर चुटकी भी ली है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
कृति सेनन ने बहन नूपुर को बांधी राखी
कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनका और नूपुर का हाथ नजर आ रहा है। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है और दोनों के हाथ पर राखी बंधी हुई है। इस पोस्ट के कैप्शन में कृति ने लिखा, "जब तक राखी की फैशन कमेटी की मीटिंग चल रही है, हम उन चीजों पर ध्यान दे रहे हैं, जो वाकई मायने रखती हैं। सभी को हैप्पी राखी।" इस तरह राखी सेलिब्रेशन के बीच कृति ने खास अंदाज में ट्रोलर्स पर तंज कसा है और उनका यह कैप्शन उनके फैंस को काफी मजेदार लग रहा है और वे इसे लेकर कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- 'संस्कृति दिल में होती है, नेकलाइन में नहीं...', राखी ऐड पर ट्रोलिंग के बाद कृति सेनन का दो टूक जवाब
कृति सेनन ने ट्रोलर्स को दिया था यह जवाब
राखी ऐड पर ट्रोलिंग के बीच कृति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो पोस्ट करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था, "वक्त के साथ एथनिक फैशन भी बदला है, लेकिन आज भी किसी महिला का अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान सिर्फ उसके कपड़ों से ही क्यों मापा जाता है? संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, नेकलाइन में नहीं।"

कृति सेनन से जुड़ा राखी ऐड विवाद क्या है?
यह पूरा विवाद एक ज्वेलरी ब्रांड के राखी ऐड से जुड़ा है। इसमें कृति के पहनावे (ब्रालेट टॉप) और कुत्ते को राखी बांधने पर विवाद खड़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कृति को काफी ट्रोल किया गया था और इसे संस्कृति और धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया था। इसके बाद उस ज्वेलरी ब्रांड ने एक ऑफिशियल पोस्ट डालते हुए इस ऐड को सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।
यह भी पढ़ें- 'भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधोगी?', कृति सेनन के वायरल विज्ञापन पर कंगना रनौत ने कसा तंज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।