Bigg Boss 20 में जाने की खबरों पर मल्लिका शेरावत ने किया रिएक्ट, खुद बता दिया पूरा सच

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' इस रविवार यानी 6 सितंबर से टेलीकास्ट होने जा रहा है। शो के कई प्रोमोज भी सामने आ चुके हैं और कई कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर अटकलें भी तेज हैं। इनमें से एक मल्लिका शेरावत भी हैं। मल्लिका शेरावत फिलहाल 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आ रही हैं और उनके 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनने की खबरें इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में मल्लिका ने इन खबरों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि वह इस शो में नहीं जाएंगी। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
'बिग बॉस 20' में हिस्सा नहीं लेंगी मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत हाल ही में यूट्यूबर अभिषेक मल्हान संग मुंबई में स्पॉट हुईं। जब पैपराजी ने उनसे बिग बॉस में एंट्री को लेकर सवाल किया और पूछा, "बिग बॉस जाओगे आप?" इस पर मल्लिका ने जवाब दिया, "नहीं, मैं तो नहीं जाऊंगी।" मल्लिका के जवाब पर रिएक्ट करते हुए अभिषेक ने तुरंत कहा कि उन्हें जाना चाहिए। इसके बाद मल्लिका ने हैरानी से पूछा, "क्यों?" इसके बाद अभिषेक ने जवाब में कहा कि मल्लिका में बिग बॉस वाली वाइब है। हालांकि, एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा कि उनका बिग बॉस में हिस्सा लेने का कोई इरादा नहीं है।
🚨 Mallika Sherawat denied her entry in Bigg Boss 20 #MallikaSherawat #AbhishekMalhan #BiggBoss20 pic.twitter.com/4kBhaa78pM
— Hina_khanfc (@hina_khanfc1) September 1, 2026
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में रियल लाइफ 'अहम जी' के साथ एंट्री करेंगी गोपी बहू? जमकर मचेगा धमाल
पहले भी अफवाहों पर किया था रिएक्ट
मल्लिका शेरावत के 'बिग बॉस' में एंट्री की खबरें पहले भी कई बार आ चुकी हैं। पिछले सीजन में भी उनके शो का हिस्सा बनने की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं और तब उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ किया था कि वह इस शो को नहीं कर रही हैं और न ही आगे कभी करेंगी। हालांकि, मल्लिका के 'द ट्रेटर्स 2' का हिस्सा बनने के बाद एक बार फिर उनकी बिग बॉस में एंट्री के कयास लगाए जाने लगे, लेकिन अब उन्होंने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने पहले भी कहा था कि उनके पास 'बिग बॉस' का ऑफर कई बार आ चुका है, लेकिन उन्हें ऐसे शो पसंद नहीं हैं, जिनमें कंटेस्टेंट्स को 24 घंटे एक घर में बंद करके उन्हें कैमरों की निगरानी में रखा जाता हो।
यह भी पढ़ें- The Traitors 2 में मल्लिका शेरावत ने रिया चक्रवर्ती के जेल जाने पर कसा तंज, फैंस ने किया ट्रोल
'बिग बॉस 20' कब से होगा शुरू?
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। यह शो कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे और जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे आएगा। इसे सलमान खान होस्ट करेंगे और इस बार की थीम 'वरदान' होगी।
View this post on Instagram
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।