Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:27 AM IST

The Traitors 2: रिया चक्रवर्ती से लेकर श्वेता तिवारी तक, ये सेलेब्स बनेंगे इस सीजन का हिस्सा

करण जौहर का शो Traitors 2 प्राइम वीडियो पर 13 अगस्त से शुरू होने वाला है। नए सीजन के लिए 21 कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से सेलेब्स इस सीजन का हिस्सा बनने जा रहे हैं?
Updated:- 2026-07-31, 11:27 IST
the traitors contestants full list with photos

करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' काफी हिट रहा था। अब यह रियलिटी शो अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने को तैयार है। बीते कल यानी 30 जुलाई को एक ग्रैंड इवेंट में मेकर्स ने 'द ट्रेटर्स सीजन 2' के 21 कंटेस्टेंट्स के नामों का ऐलान कर दिया है। पिछली बार की तरह इस बार भी कई बड़े सेलेब्स इस सीजन का हिस्सा बनने वाले हैं। 13 अगस्त से शुरू हो रहे इस रियलिटी शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं, इस बार सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस शो में क्या कुछ खास होने वाला है, चलिए आपको बताते हैं।

The Traitors 2 में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट्स (The Traitors 2 Contestant List)

1. रिया चक्रवर्ती

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपने करियर से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं। उनके 'बिग बॉस' और 'लॉक अप' में भाग लेने के चर्चे कई बार हुए हैं। हालांकि, वो इन दोनों ही शोज का हिस्सा नहीं बनीं। वह 'द ट्रेटर्स 2' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। इससे पहले वह 'एमटीवी रोडीज' में गैंग लीडर रह चुकी हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

2. श्वेता तिवारी

छोटे परदे की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। वह पहले भी कई रियलिटी शोज का हिस्सा रही हैं। वह 'बिग बॉस 4' की विनर भी रही हैं। इसके अलावा उन्होंने 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' और 'झलक दिखला जा' में भी हिस्सा लिया था।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

3. अभिषेक मल्हान

'बिग बॉस ओटीटी 2' के फर्स्ट रनरअप रहे यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान भी इस शो में भाग ले रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

4. क्रिस्टल डिसूजा

टीवी शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' फेम क्रिस्टल डिसूजा भी इस शो का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' से काफी पॉपुलरिटी मिली थी। वह पहले किसी रियलिटी शो में नजर नहीं आई हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Krystle Dsouza (@krystledsouza)

5. मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी करण जौहर के रणनीति बेस्ड शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आएंगी। वह कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं और एक वक्त पर उन्हें बोल्ड सीन्स के लिए काफी ट्रोल भी किया गया था।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mallika Sherawat (@mallikasherawat)

6. मुनव्वर फारूकी

'लॉक अप 1' और 'बिग बॉस 17' के विनर रहे मुनव्वर फारूकी भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। मुनव्वर, रियलिटी शोज में पहले भी कई बार किस्मत आजमा चुके हैं और उन्हें उनके गेम के लिए काफी पसंद भी किया गया है। ऐसे में उनके जीतने के चांसेज काफी ज्यादा हैं।

यह भी पढ़ें- शिवांगी जोशी पर लगे Lock Upp में झूठी कहानी सुनाने के आरोप, टीम ने किया बचाव

7. पारुल गुलाटी

'किस किस को प्यार करूं 2' फेम पारुल गुलाटी भी इस शो में नजर आने वाली हैं। वह कई वेब सीरीज का हिस्सा रही हैं और एक्टर होने के साथ एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं।

8. साहिल सलाथिया

यह काफी दिलचस्प रहने वाला है, क्योंकि साहिल सलाथिया पहले सीजन का भी हिस्सा रहे थे, लेकिन वह जल्दी एलिमिनेट हो गए थे और अब वो दूसरे सीजन में भी नजर आने वाले हैं।

9. रैपर इक्का

'द ट्रेट्रर्स' के पहले सीजन में रैपर रफ्तार ने हिस्सा लिया था और अब इसके दूसरे सीजन में रैपर इक्का नजर आने वाले हैं। वह हिंदी और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ikka (@ikkamusic) 

10. रणवीर बरार

मशूहर शेफ और 'मास्टरशेफ' के जज रणवीर बरार भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। वह फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में भी नजर आए थे। रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट वह पहली बार अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Brar (@ranveer.brar)

11. शालिनी पासी

दिल्ली के बिजनेसमैन संजय पासी की पत्नी और आर्ट कलेक्टर शालिनी पासी भी इस शो में नजर आने वाली हैं। वह नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' का भी हिस्सा रही हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shalini Passi (@shalini.passi)

यह भी पढ़ें- क्या 'लॉक अप 2' के विनर का नाम हुआ लीक? जानें सोशल मीडिया पर क्या है चर्चा

ये कंटेंस्टेंस भी आएंगे नजर

इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर दलीप ताहिल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, ब्यूटी इंफ्लुएंसर रिदा थराना, क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शाहनील गिल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंश चोपड़ा, माइंड रीडर करण सिंह, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिश, प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी, एक्टर हरमन सिंघा और कई रियलिटी शोज का हिस्सा रहीं सौंदस मौफाकिर भी 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आएंगी। बता दें कि 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा और हर गुरुवार इसके नए एपिसोड्स आएंगे।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

'द ट्रेटर्स' के विनर

'द ट्रेटर्स' के पहले सीजन में भी कई पॉपुलर सेलेब्स ने हिस्सा लिया था। उर्फी जावेद और निकिता लूथर इस सीजन की विनर रही थीं।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Prime Video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।