Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:15 PM IST

'मैं अभी भी उबर नहीं पाई हूं', सुशांत सिंह राजपूत केस पर फिर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती नेहा धूपिया और अंगद बेदी के फेमस चैट शो 'डबल डेट' पर बतौर गेस्ट पहुंचे थे। यहां एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े चैप्टर पर चर्चा हुई। एक्ट्रेस ने बताया कि उस केस के समय और उसके बाद उन्होंने कितना ट्रॉमा झेला और कैसे कुछ चीजें उन्हें आज भी डरा देती हैं।  
Updated:- 2026-06-26, 12:43 IST
image

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती हाल ही में अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' पर पहुंचीं। यहां एक बार फिर उन्होंने अपनी जिंदगी के उस मुश्किल वक्त को याद किया, जब सुशांत सिंह राजपूत के बाद उन पर कई आरोप लगए थे और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स केस से जुड़े एक मामले में उन्हें और उनके भाई को गिरफ्तार किया था। उस वक्त का उन पर क्या असर पड़ा, क्या वो आज भी उस मुश्किल वक्त के सदमे से उबर पाई हैं और उस घटना के बाद उनकी जिंदगी में क्या कुछ बदल गया, इन पहलुओं पर रिया ने खुलकर बात की। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

अभी तक ट्रॉमा से नहीं उबर पाई हैं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती ने इस शो में उस घटना से जुड़े कई पहलुओं पर इमोशनल होकर बात की। बता दें कि साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के दौरान जब ड्रग्स एंगल सामने आया था, तो रिया और शोविक को गिरफ्तार कर लिया गया था। उस वक्त पर सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल तक रिया पर कई आरोप लगाए गए थे। नेहा धूपिया के शो में जब रिया से पूछा गया कि क्या वो उस ट्रॉमा से पूरी तरह बाहर निकल पाई हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जिंदगी के कुछ अनुभव ऐसे होते हैं, जो भुलाए नहीं जाते हैं और जिनसे उबरने में बहुत वक्त लगता है।

Rhea Chakraborty trauma Sushant Singh Rajput death
रिया ने कहा कि वो कोई मामूली चीज नहीं थी कि जिसे आसानी से भूला जा सके या जिसके बारे में सोचकर आपको फर्क न पड़े, वो एक ऐसा ट्रॉमा है, जो भले ही दिमाग में कुछ हद तक ब्लर भी हो जाए पर शरीर के अंदर हमेशा जिंदा रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि जेल जाने के बाद कैसे लोगों का बर्ताव उनके लिए बदल गया था और उन्हें काम मिलना भी मुश्किल हो गया था।

यह भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, इनसे पहले ये स्टार्स भी ले चुके हैं 'डिजिटल डिटॉक्स'

स्ट्रेस डिसऑर्डर के शिकार हुए शोविक चक्रवर्ती

रिया के भाई शोविक ने भी इस शो में उस दौर के बारे में बात करते हुए कहा कि उस वक्त हालात बहुत बदतर हो गए थे और वो लोग जिंदगी के एक ऐसे मोड़ से गुजर रहे थे, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। शोविक ने उस वक्त को उनकी जिंदगी का चैप्टर 1 बताया और कहा कि वो उस समय एक पढ़ाकू लड़के थे, जो आने वाले कल के लिए ऑप्शंस देख रहा था। वो किसी बड़े कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते थे, लेकिन उस अनुभव ने सब कुछ बदल दिया।
शोविक ने यह भी बताया कि उस बात को लगभग पांच साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन वो आज भी पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) से जूझ रहे हैं। रिया और शोविक ने बताया कि उस घटना ने उन्हें इतना डरा दिया था कि आज भी डोरबेल बजती है तो उन्हें पुराना वक्त याद आ जाता है और उन्हें लगता कि कोई खतरा उनकी तरफ आ रहा है।


रिया को है इस बात का दर्द

rhea chakarborty on sushant case
रिया ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि उस वक्त उनका केस सभी के सामने था और हर कोई उसके बारे में जानना चाहता था और उस बारे में बात कर रह रहा था और ऐसे में हर कोई उसे लेकर अपनी राय बना रहा था। वो वक्त बहुत मुश्किल था। हालांकि, अब मुझे कोई शिकायत नहीं है।


यह भी पढ़ें- सुशांत राजपूत केस में नया मोड़, Rhea Chakraborty के फ्रीज हुए बैंक अकाउंट्स अब होंगे एक्टिव


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।