Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:31 PM IST

The Traitors 2: अपनी शातिर चालों से क्रिस्टल डिसूजा पलट रही हैं पूरा खेल, करण जौहर भी हुए मुरीद

The Traitors 2 अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। रिया चक्रवर्ती के एलिमिनेशन के साथ शो को इस सीजन के फाइनलिस्ट मिल गए हैं। ट्रेटर के तौर पर क्रिस्टल डिसूजा अपना गेम बखूबी खेल रही है। उनकी शातिर चालों में सभी फंसते हुए नजर आ रहे हैं।
Updated:- 2026-08-28, 23:38 IST
the traitors season 2 krystle dsouza smart strategies turning the game karan johar impressed

प्राइम वीडियो का शो 'द ट्रेटर्स 2' जल्द ही अपने फिनाले तक पहुंचने वाला है। इस हफ्ते हुए एलिमिनेशन के बाद शो में 6 फाइनलिस्ट बचे हैं। इस वक्त सच और धोखे के इस खेल में क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, रीदा थरानी, दलीप ताहिल, साहिल सलाथिया और शालिनी पासी बचे हैं। 'ट्रेटर्स 2' में क्रिस्टल डिसूजा लगातार अपने शातिर गेम से सभी को चौंका रही हैं। वह 'साम-दाम-दंड-भेद' से लगातार अपना राज खुलने से बचा रही हैं और शो के मजबूत खिलाड़ियों का मर्डर कर रही हैं। एक हालिया एपिसोड में शो के होस्ट करण जौहर भी क्रिस्टल की तारीफ करते नजर आए। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे क्रिस्टल अपनी रणनीति से पूरा गेम पलट रही हैं और क्यों वह विनर बनने की एक मजबूत दावेदार हैं?

क्रिस्टल के मास्टरस्ट्रोक ने पलट दिया पूरा गेम

क्रिस्टल डिसूजा शो की शुरुआत के साथ ही ट्रेटर हैं, लेकिन उन्होंने इतनी चालाकी से अपनी गेम खेला है कि अभी तक कोई उन्हें पकड़ नहीं पाया है। जहां कई पुराने ट्रेटर्स बाहर हो चुके हैं, वहीं क्रिस्टल की चालों को समझना और उन्हें पकड़ना किसी के बस में नहीं दिख रहा है। इस हफ्ते के एपिसोड्स में शहनली गिल को इनोसेंट ने पकड़ लिया और उन्हें शो से बाहर किया। वह क्रिस्टल की तरह ही ट्रेटर थीं, लेकिन उनकी कुछ गलतियों ने उनके राज का पर्दाफाश कर दिया। इसके बाद क्रिस्टल ने बड़ी चालाकी से रीदा थरानी को ट्रेटर की टीम में शामिल होने का ऑफर दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया और इसके बाद दोनों ने मिलकर तान्या पुरी का मर्डर कर दिया। बता दें कि तान्या के ही सबसे पहले शहनील पर शक जताया था और उन्हीं की वजह से शहनील के ट्रेटर होने का खुलासा हुआ था। ऐसे में क्रिस्टल ने अपने मास्टरस्ट्रोक से पूरा गेम बदल दिया।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

शक की सुई कई बार घुमा चुकी हैं क्रिस्टल

क्रिस्टल डिसूजा पर 'सर्कल ऑफ शक' में कई बार कंटेस्टेंट्स ने शक जताया, लेकिन उन्होंने हर बार अपने शातिर मूव्स से खुद को बचा लिया और शक की सुई किसी इनोसेंट की तरफ मोड़ दी। इसके अलावा कभी सीक्रेट गठबंधन करके तो कभी अपने विरोधियों को भ्रमित करके क्रिस्टल कई बार गेम बदल चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- The Traitors 2 में मल्लिका शेरावत ने रिया चक्रवर्ती के जेल जाने पर कसा तंज, फैंस ने किया ट्रोल

करण जौहर ने की क्रिस्टल डिसूजा की तारीफ

एक हालिया एपिसोड में करण जौहर ने भी क्रिस्टल की समझदारी और रणनीति की तारीफ की और कहा कि उन्होंने बहुत स्मार्ट गेम खेला है और चुपचाप कई जरूरी चालें चलीं। उन्होंने हर बात को ध्यान से सुना और देखा कि शक किस तरह जा रहा है और इसके बाद जरूरत पड़ने पर ही उसमें दखल दिया। इस तरह से उन्होंने अपनी पहचान बाहर नहीं आने दी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

 

यह भी पढ़ें- 'मैं हमेशा इनोसेंट थी और रहूंगी...', The Traitors से बाहर होने पर फिर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।